दिनांक-8- अप्रैल 2015
॥ स मा चा र॥
॥ स मा चा र॥
चालक, परिचालक समग्र पोर्टल पर पंजीयन करवाएं
दर्ज
कराने के लिए शिविर 10 एवं 11 अप्रैल को
॥ स मा चा र॥
गृह मंत्री श्री गौर
ने पुलिस को स्मार्ट बनाने दिये सात सूत्र
मतदाता सूची त्रुटिरहित करने के लिए अधिकारी नियुक्त
1986 से पहले सेवा निवृत्त हुए पूर्व सैनिक पी.पी.ओ में पत्नी का नाम
दर्ज करवाए
॥ स मा चा र॥
चालक, परिचालक का पंजीयन अनिवार्य रूप से समग्र पोर्टल पर दर्ज कराएं
॥ स मा चा र॥
हैंड पम्प खराब होने पर तकनीशियन से
सम्पर्क करें
नाम व मोबाइल नंबर जारी
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
अतिक्रमण हटाएं तथा फैंसिंग करेंकलेक्टर ने किया पाथ-वे कार्य का निरीक्षण
देवास 08 अप्रैल 2015/ मां चामुंडा टेकरी पर जिन-जिन स्थानों पर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया है, वहां-वहां से अतिक्रमण हटाया जाए। जहां पर टेकरी के नीचे की बाउंड्रीवाल नहीं बताई गई है, उसे बनवाया जाए। जहां टूटी है, उसकी मरम्मत कराई जाए। साथ ही अतिक्रामकों के विरूद्ध सिविल जेल की कार्रवाई की जाए।
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने आज बुधवार को मां चामुंडा टेकरी के नीचे चारों ओर बन रहे पाथ-वे निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान उक्त निर्देश राजस्व विभाग को दिए। इस अवसर पर एडीएम श्री प्रबल सिपाहा, नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु सिंह, एसडीएम श्री धीरज श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री नगर निगम श्री सुरेश व्यास, श्री आशुतोष कानूनगो आदि उपस्थित थे।
'सेवा करो तो पूरी करो'
कलेक्टर ने टेकरी पर शंखद्वार के समीप अवैध रूप से शासकीय भूमि पर बनाए गए एक स्थान (कबीर आश्रम) का निरीक्षण भी किया तथा पाया कि वहां जिन मानसिक नि:शक्त व्यक्तियों को रखा जा रहा है, उनके लिए शौचालय आदि मूलभूत सुविधाएं भी नहीं है। इस पर कलेक्टर ने दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि कार्य तो अमानवीय है। यदि सेवा करनी है तो पूरी करो, आधे-अधूरे काम से तो इन नि:शक्तजनों की परेशानी और बढ़ रही है।
दीवार पर कलात्मक आकृतियां
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पाथ-वे पर आने वाली दीवारों पर कलात्मक आकृतियां बनवाई जाएं। कुछ स्थानों पर टेकरी की बाउंड्री के ऊपर अभी भी अतिक्रमण है, उस अतिक्रमण को तुरंत हटवाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए।
बॉटनीकल गार्डन बनेगा
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि शंखद्वार से पाथ-वे पर करीब 100 मीटर की दूरी पर बाईं ओर एक बॉटनीकल गार्डन विकसित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधे लगाए जाएंगे।
प्राकृतिक सीढ़ी बनाएं
इसी मार्ग पर कुछ आगे बड़ी माता के मंदिर तक एक प्राकृतिक सीढ़ी बनाए जाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। सीढ़ी इस प्रकार बनाई जाए कि उतरने-चढ़ने में परेशानी न हो तथा कोई फिसले नहीं।
रैलिंग लगाई जाए
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पाथ-वे पर जिन-जिन स्थानों पर चढ़ाई अधिक है वहां-वहां स्टील की रैलिंग लगाई जाएं। पाथ-वे के पहले झरने के पास एक पैगोड़ा तथा ट्रैकिंग-वे बनाए जाने के निर्देश भी दिए गए।
साफ-सफाई कराएं
पाथ-वे के दूसरे चरण के कार्य के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वहां स्थान-स्थान पर पड़ी गंदगी, पॉलीथीन, कचरे की साफ-सफाई कराए जाए। इसके लिए नगर निगम वहां पर्याप्त संख्या में सफाईकर्मी लगाए।
बहुत अच्छा कार्य
कलेक्टर ने पाथ-वे के कार्य की काफी प्रशंसा की तथा इसके लिए नगर निगम सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को शाबासी दी।
क्रमांक 34/34/08-04-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
चालक, परिचालक समग्र पोर्टल पर पंजीयन करवाएं
दर्ज
कराने के लिए शिविर 10 एवं 11 अप्रैल को
देवास 08 अप्रैल 2015/ प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चालक, परिचालक महा पंचायत में की गई घोषणा के
अनुसार चालक, परिचालकों का पंजीयन अनिवार्य रूप से समग्र पोर्टल में दर्ज करने एवं
इस संबंध में देवास जिले के समस्त चालकों एवं परिचालकों को प्रेरित करने, योजना के
संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदाय करने के लिए शिविर जिला परिवहन कार्यालय उज्जैन रोड
पर 10 एवं 11 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।
जिला परिवहन अधिकारी ने जिले के चालक एवं परिचालकों
की यूनियन व ट्रांसपोर्टर्स तथा ट्रेवल एजेंसी संचालकों एवं समस्त चालकों एवं परिचालकों
से आग्रह किया है कि वे दी गई तिथि को देवास परिवहन कार्यालय में उपस्थित होकर अपने
अपने लाइसेंस का पंजीयन समग्र पोर्टल पर कराएं।
आवेदन के लिए दस्तावेज
·
निर्धारित
प्रपत्र पर आवेदन फॉर्म।
·
व्यवसायिक
चालक/परिचालक अनुज्ञप्ति।
·
जाति
प्रमाण पत्र।
·
निवास
प्रमाण पत्र।
·
समग्र
आईडी की प्रति ।
क्रमांक 33/33/08-04-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
अग्नि सेवा सप्ताह का शुभारंभ
देवास 08 अप्रैल 2015/ केंद्रीय औाद्योगिक सुरक्षा
बल अग्निशमन शाखा द्वारा बैंक नोट प्रेस देवास में 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक अग्निशमन
सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ आज बुधवार को बीएनपी में
पदस्थ कमाण्डेंट श्री रूपेंद्रसिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके बाद आग से सुरक्षा एवं जीवन की रक्षा के संबंध में अग्नि शमन सेवा पुस्तिका
का विमोचन किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान किए
जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया। इस अवसर पर सभी अधिकारी एवं केऔसुब के जवान
भी उपस्थित थे।
क्रमांक
35/35/08-04-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
बाल विवाह रोकने चलाया जा रहा है लाडो अभियान
देवास 08 अप्रैल 2015/ पारिवारिक आयोजनों एवं विभिन्न जातीय संगठनों द्वारा आयोजित किए जाने वाले
विवाह समारोह में बाल विवाह को रोकने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा लाडो अभियान
चलाया जा रहा है। लाडो अभियान के अंतर्गत समस्त ग्रामों तथा वार्डो में कोर ग्रुप गठित
किए गए हैं तथा उनकी बैठकों में बाल विवाह कानून, प्रावधानों तथा दुष्परिणामों की जानकारी
दी जाएगी।
बाल विवाह
रोकने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विभिन्न स्तर के अधिकारियों, कोर सदस्यों, शौर्या
दल, सेक्टर पर्यवेक्षक, चाइल्ड लाईन, पुलिस थाना, वन विभाग द्वारा गठित वन सुरक्षा
समिति, पुलिस विभाग द्वारा गठित ग्राम रक्षा समिति तथा नगर रक्षा समितियों का भी सहयोग
लिया जाएगा। साथ ही 18 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं एवं 21 वर्ष से कम उम्र के बालकों
की सूची बनाकर समय-समय पर निगरानी रखी जाएगी। जिन परिवारों में बाल विवाह तय हुए हैं
उन्हें कोर सदस्यों के परामर्श से रोका जाएगा। बालक-बालिका के उम्र संबंधी दस्तावेजों
का प्रतिपरीक्षण स्कूल की अंकसूची, जन्म प्रमाण पत्र, आंगनबाड़ी केन्द्र के रिकार्ड
से किया जाएगा। इन दस्तावेजों के अभाव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल प्रमाण
पत्रों को मान्य किया जाएगा।
सामूहिक
विवाह कराने वाले आयोजकों से शपथ प्राप्त किए जाएंगे कि वे अपने आयोजनों में बाल विवाह
नहीं करेंगे। साथ ही प्रिंटिंग प्रेस को मुद्रित की जा रही विवाह पत्रिका में स्पष्ट
उल्लेख करना होगा कि वर-वधू बालिग हैं। सार्वजनिक स्थानों पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम
व सजा का उल्लेख किया जाएगा तथा शिकायत एवं संपर्क करने के लिए स्थानीय पुलिस थाना
अधिकारियों का फोन नम्बर उपलब्ध कराया जाएगा।
अक्षय
तृतीया पर सामूहिक विवाह सम्मेलन होते हैं। इन सामूहिक विवाह सम्मेलनों पर निगरानी
के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक बुलाकर इसमें
जनप्रतिनिधि, प्रिंटिंग प्रेस, धर्मगुरू एवं जागरूक नागरिकों को आमंत्रित कर विकासखण्ड
स्तर पर बाल विवाह रोकने की रणनीति बनाई जाएगी।
क्रमांक 27/27/08-04-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा
चा र॥
स्मार्ट सिटी के साथ प्रदेश की पुलिस भी स्मार्ट
बने
गृह मंत्री श्री गौर
ने पुलिस को स्मार्ट बनाने दिये सात सूत्र
देवास 08 अप्रैल 2015/ गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने प्रदेश पुलिस को स्मार्ट पुलिस बनाने
के लिये कहा। पुलिस स्मार्ट दिखे और उसकी स्मार्टनेस काम करते समय आम लोगों को महसूस
भी हो। इसके लिये उन्होंने सात सूत्रों पर अमल करने के लिये अधिकारियों को कहा है।
श्री गौर
ने कहा है कि स्मार्टनेस की जरूरत को समझें। पुलिस स्मार्ट बने, इसके लिये शुरूआत पुलिस
को चुस्त-दुरुस्त, बनाने से करें। थानों में पड़े कबाड़ जप्ति के वाहनों को हटायें। यूनिफार्म
एक जैसी हो। परेड रेग्यूलर करें और पुलिस के लिये बनाये जा रहे जिम का भी उपयोग करें।
श्री गौर
ने कहा है कि पुलिस त्वरित गति से एक्ट करे। यह तभी होगा जब वह फील्ड में सड़कों, चौराहों
पर दिखाई दे। अमले की फील्ड मौजूदगी को तय करने के लिये वरिष्ठ और निरीक्षणकर्ता अधिकारी
लगातार निरीक्षण करें। आई.जी. और पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी माह में कम से कम एक
बार गाँव में रात्रि विश्राम जरूर करें।
श्री गौर
ने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक तकनीक का उपयोग पुलिस भी करें। कागजी कार्यवाही में लगने
वाले विलम्ब को कम करते समय और अनावश्यक कागजी लिखा-पढ़ी के स्थान पर ई-गवर्नेंस को
अपनायें। उन्होंने कहा है कि गोपनीयता की आवश्यकता को ध्यान में रखें पर पारदर्शी कार्य-प्रणाली
से जनता में पुलिस की निष्पक्ष और मददगार की छवि बनाएं। होमगार्ड को अधिक सशक्त और
जनोपयोगी एवं समयानुकूल फोर्स बनाने का प्रस्ताव तैयार करें।
डायल-100
योजना 15 अगस्त, 2015 से प्रदेश के सभी 51 जिलों में एक साथ शुरू हो जायेगी। एक हजार
गाड़ियों में पुलिस चप्पे-चप्पे पर चौबीसों घंटे मौजूद रहेगी और कॉल मिलते ही मौके पर
पहुँच कार्यवाही करेगी। इसी तरह प्रदेश के 61 नगरों में लगने वाले 2000 सी.सी. टी.व्ही.
केमरों के लिये टेंडर प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हो गया है। शुरूआत में 11 नगरों के
800 चौराहा कैमरे की जद में होंगे।
क्रमांक 28/28/08-04-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
मतदाता सूची त्रुटिरहित करने के लिए अधिकारी नियुक्त
देवास 08 अप्रैल 2015/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र
शासन द्वारा जारी आदेश अनुसार मतदाता सूची को स्वच्छ एवं शतप्रतिशत त्रुटिरहित करने
तथा डुप्लिकेट मतदाता/प्रविष्टि को हटाए जाने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के
लिए जिले के संबंधित विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ/एआरओ द्वारा शत-प्रतिशत मतदाताओं के
आधार नंबर, पेन कार्ड नंबर, ड्रायविंग लायसेंस, पासपोर्ट को वोटर आईडी से लिंक कराने
तथा मोबाइल नंबर की प्रविष्टि कराने के लिए संभाग स्तर के अधिकारियों को नियुक्त किया
गया है।
आयुक्त उज्जैन संभाग द्वारा कार्य के लिए देवास
जिले में सोनकच्छ, देवास तथा हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्रों के लिए अधीक्षण यंत्री
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उज्जैन को तथा खातेगांव एवं बागली विधानसभा क्षेत्रों के लिए
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण उज्जैन संभाग को
नियुक्त किया गया है।
क्रमांक 29/29/08-04-2015
1986 से पहले सेवा निवृत्त हुए पूर्व सैनिक पी.पी.ओ में पत्नी का नाम
दर्ज करवाए
देवास 08 अप्रैल 2015/ ऐसे सैनिक जो 01 जनवरी 1986 से पहले सेवा
निवृत्त या सेवा मुक्त हुए हैं, तथा उनकी सेवा मुक्ति के समय सेवानिवृत्ति भुगतान आदेश
पी.पी.ओ. में उनकी पत्नी का नामकरण नहीं हुआ था, सरकार ने उनकी पत्नी के नामकरण का
आदेश दिया है। इसके लिए आवश्यक सभी अभिलेख कार्यालयों द्वारा पूर्व सैनिकों के दर्ज
पते पर तीन कॉपी में फार्म भेजे गये हैं। जिन पूर्व सैनिकों ने यह फार्म भरकर नहीं
भेजा है, वे जल्दी से जल्दी फार्म जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के माध्यम से अपने अभिलेख
कार्यालय को भेजें, जिससे पी.पी.ओ. में उनकी पत्नी का नामकरण हो सके।
क्रमांक 30/30/08-04-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
चालक, परिचालक का पंजीयन अनिवार्य रूप से समग्र पोर्टल पर दर्ज कराएं
देवास 08 अप्रैल 2015/ प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चालक, परिचालक महा पंचायत में की गई घोषणा के
अनुपालन में समस्त चालक, परिचालकों का पंजीयन अनिवार्य रूप से समग्र पोर्टल में दर्ज
करने के निर्देश दिए गए है। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा का लाभ लेने के लिए सभी
चालक, परिचालक अपनी जानकारी समग्र पोर्टल पर दर्ज कराकर, समग्र आई.डी. नम्बर, वोटर
कार्ड की फोटोप्रति एवं वैध व्यावसायिक लायसेंस की फोटोप्रति जानकारी यथाशीघ्र संबंधित
आर.टी.ओ कार्यालय को उपलब्ध कराएं, जिससे शासन की योजना का तत्काल लाभ चालक, परिचालकों
को प्राप्त हो सके।
क्रमांक 31/31/08-04-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
हैंड पम्प खराब होने पर तकनीशियन से
सम्पर्क करें
नाम व मोबाइल नंबर जारी
देवास 08 अप्रैल 2015/
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड कार्यालय देवास में ग्रीष्म ऋतु में
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए कंट्रोल
रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07272-251573 है। कार्यपालन
यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड देवास ने बताया कि विकासखंड कन्नौद एवं खातेगांव
में हैंडपंपों के संधारण का कार्य सामग्री सहित मेसर्स कृपालसिंह ठाकुर भवरीपुरा तहसील
आष्टा द्वारा किया जाएगा। इनका मोबाइल नंबर
9111531516 एवं 9111531003 है। इसके अलावा क्षेत्र के समस्त हैंडपंप तकनीशियन के नाम
एवं मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। हैंडपम्प खराब होने पर इनसे सम्पर्क कर उन्हें ठीक
करवाया जा सकेगा।
हैंडपंप तकनीशियन के विकासखंडवार
नाम एवं मोबाइल नंबर
|
विकास खंड
|
हैंडपंप तकनीशियन का नाम
|
मुख्यालय
|
मोबाइल नंबर
|
|
देवास
|
जाकीर शेख (कार्यभारित)
आरबी वर्मा (कार्यभारित)
आरबी पटेल (कार्यभारित)
पीरूलाल मालवीय (नियमित)
ओमप्रकश मालवीय
राजेंद्रसिंह चंद्रावत
अब्दूल रजाक खां
शाहिद खान
नामदेव मानेकर
|
पटलावदा
जामगोद
लोहारी
गुराड़िया भील
सारोल
शिप्रा
सिरोल्या
डबलचौकी
बड़ी चुरलाय
|
9074868637
9424030396
9893756098
9826524893
9009322127
7879942621
9926087273
9893512112
8435372640
|
|
टोंकखुर्द
|
नरेंद्र टांडी
वीपी गुर्जर
जीएल कटारिया
राजू डोडियार
लाखन परमार
|
संवरसी
टोंकखुर्द
चिड़ावद
चौबाराधीरा
हरनावदा
|
9926061881
9926302515
9977290759
8827565697
9826932451
|
|
सोनकच्छ
|
राजेश वर्मा
डीके सांवलिया
मानसिंह सेंधव
एसएन यादव
|
भौंरासा
गंधर्वपुरी
खेरियाजागीर
दौलतपुर
|
9827569544
9755697997
9827511566
9753614433
|
|
बागली
|
एनएस बजरेटिया
बीएल बगानिया
वीरेंद्र गौड़
गणेश मौर्य
|
नेवरी
कमलापुर
बागली
कमलापुर
|
8878028700
8878022700
9009092200
9926186552
|
|
कन्नौद
|
अशोक वर्मा
बीपी गुप्ता
अशोक ओझा
|
कुसमानिया
कांटाफोड़
भैसून
|
9179550664
9981841927
993122415
|
|
खातेगांव
|
बीपी रघुवंशी
नरेश उपाध्याय
दौलत कवड़ेकर
राजकुमार पटेल
|
नेमावर
खातेगांव
संदरपुर
अजनास
|
9926459879
9893608520
7828767508
7879639355
|
क्रमांक 32/32/08-04-2015
No comments:
Post a Comment