01 अप्रैल 2015
॥ स मा चा र॥
ई-गवर्नेंस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 10 श्रेणी में 31 उत्कृष्ट पुरस्कार घोषित
चयनित विभाग, संस्था और शासकीय सेवकों को मिलेंगे पुरस्कार
देवास कलेक्टर भी होंगे सम्मानित
शाला त्यागी बच्चों के लिए आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित होंगे
मुख्यमंत्री ग्रामीण
आवास मिशन देवास ने 101 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया
नृत्यांगना सुश्री रमा वैद्यनाथन को मिलेगा कुमार गंधर्व सम्मान
॥ स मा चा र॥
पाँचवीं, आठवीं कक्षा के बाह्य मूल्यांकन के संबंध में अधिकारियों को निर्देश
देवास 01 अप्रैल 2015/राज्य
शिक्षा केन्द्र ने पाँचवीं एवं आठवीं कक्षा के बाह्य मूल्यांकन संबंधी गतिविधियाँ समय-सीमा
में पूर्ण करवाने को कहा है। इसके लिए संभागीय संयुक्त संचालकों को अपने स्तर से जिला
शिक्षा अधिकारियों के साथ सतत समीक्षा करने के निर्देश दिये गये हैं। इस संबंध में
समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी, प्राचार्य डाईट को पूर्व में निर्देश दिये जा चुके
हैं। विगत 27 मार्च को एजुसेट के माध्यम से वीडियो कांफ्रेसिंग की जा चुकी है। जिले
द्वारा समय-सीमा में कार्य पूरा करने के लिए गतिविधि केलेण्डर भी उपलब्ध करवाया गया
है।
संभाग स्तर पर होगी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा
आला अफसर जानेंगे विकास कार्यों की हकीकत
जिला जनसम्पर्क कार्यालय देवास
समाचार
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
ई-गवर्नेंस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 10 श्रेणी में 31 उत्कृष्ट पुरस्कार घोषित
चयनित विभाग, संस्था और शासकीय सेवकों को मिलेंगे पुरस्कार
देवास कलेक्टर भी होंगे सम्मानित
देवास 01 अप्रैल 2015/प्रदेश में ई-गवर्नेंस
परियोजनाओं को प्रोत्साहन देने के लिए ई-गवर्नेंस क्षेत्र में उत्कृष्टता पुरस्कार
घोषित किए गए हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वर्ष 2013-14 के लिए 10 श्रेणी
में 31 पुरस्कार के रूप में 26 लाख 50 हजार रुपयों की राशि दी जायेगी। पुरस्कार के
रूप में नकद राशि के साथ ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र भी दिये जायेंगे।
विज्ञान
एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा मैप-आईटी के माध्यम से सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस
के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभाग, अधिकारी एवं
प्रतिष्ठानों को हर साल उत्कृष्टता पुरस्कार दिये जाते हैं। पुरस्कार के लिए नामांकन
प्राप्त होने के बाद विशेषज्ञों की समिति द्वारा त्रि-स्तरीय परीक्षण से पुरस्कारों
का चयन किया जाता है।
लोक सेवा
प्रदाय में सुधार के लिए श्रमायुक्त कार्यालय इंदौर के श्रम सेवा पोर्टल को निर्माण
श्रमिकों एवं दुकान तथा संस्थाओं के पंजीयन में प्रभावी सेवा प्रदान करने के लिए 2
लाख का पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र श्रमायुक्त श्री के.सी.गुप्ता
एवं उनकी टीम को दिया जाएगा। इसी श्रेणी में उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन
सिस्टम के लिए उज्जैन कलेक्टर श्री कविन्द्र कियावत एवं उनकी टीम को 1 लाख नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। इस श्रेणी में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत
‘इंटरप्राईज इन्फारमेशन मेनेजमेंट सिस्टम’ के लिए प्रमुख सचिव श्री राधेश्याम जुलानिया
को प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। इसी श्रेणी
में अशासकीय संस्था के रूप में इंदौर के ‘सिटीजन कॉप फाउंडेशन’ के श्री राकेश जैन को
2 लाख का नकद पुरस्कार, भोपाल के असर ग्रीन कबाड़ी प्राइवेट लिमिटेड के श्री
कविन्द्र रघुवंशी को 1 लाख का पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र
दिया जाएगा। एम.पी.ऑनलाइन के श्री सतनाम सिंह सेठी को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा।
ई-गवर्नेंस
में सूचना प्रौद्योगिकी के नवाचारी उपयोग के लिए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के
प्रमुख सचिव श्री प्रवीर कृष्ण एवं उनकी टीम को ‘नवजात शिशुओं की देखभाल, डेटाबेस सुविधा के लिए’ 2 लाख का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र मिलेगा। इसी श्रेणी में रनर अप के रूप में जिला निर्वाचन
प्रबंधन के लिए तत्कालीन कलेक्टर भिण्ड श्री एम.सिबी. चक्रवर्ती एवं उनकी टीम को 1
लाख का पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। इस श्रेणी में
मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के श्री ए.एस.चेन्डके एवं उनकी टीम को प्रोत्साहन पुरस्कार
दिया जाएगा। इसी प्रकार एम.गवर्नेंस में उत्कृष्टता के लिए मण्डला जिले के कलेक्टर
श्री लोकेश कुमार जाटव एवं उनकी टीम को ‘वात्सल्य मण्डला’ प्रोजेक्ट के लिए 2 लाख तथा
रनरअप के रूप में आयुक्त राज्य शिक्षा केन्द्र श्रीमती रश्मि अरुण शमी एवं उनकी टीम
को ‘एम.पी. स्टेट एजुकेशन पोर्टल’ के लिए 1 लाख का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।
शासकीय
प्रक्रिया के सरलीकरण की श्रेणी में आयुक्त लोक शिक्षण श्री डी.डी.अग्रवाल एवं उनकी
टीम को ‘स्टूडेण्ट ट्रेकिंग इन्ट्रीगेटेड स्कॉलरशिप एवं बेनिफिट मेनेजमेंट सिस्टम’
के लिए 2 लाख का नकद पुरस्कार एवं रनर अप के रूप में मध्यप्रदेश रोजगार गारंटी परिषद
की श्रीमती प्रीति तिवारी एवं उनकी टीम को मनरेगा में ऑडिट एवं वित्तीय प्रबंधन सिस्टम
के लिए 1 लाख का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। इस श्रेणी में
प्रोत्साहन पुरस्कार के लिये कलेक्टर मण्डला श्री लोकेश कुमार जाटव एवं उनकी टीम को
‘ज्ञानरंजन प्रोजेक्ट’ के लिये चुना गया है।
देवास कलेक्टर को किया जाएगा सम्मानित
श्रेष्ठ
ई-गव्हर्नड जिले के रूप में खण्डवा जिले का चयन कर कलेक्टर श्री एम.के.अग्रवाल एवं
उनकी टीम को 2 लाख का नकद पुरस्कार एवं रनर अप के रूप में देवास के कलेक्टर श्री आशुतोष
अवस्थी एवं उनकी टीम को 1 लाख का पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र
दिया जाएगा।
सरकारी
क्षेत्र में सस्टेनिबिलिटी ऑफ आई.टी. इनिशियेटिव के लिए संचालनालय कोष एवं लेखा के
तत्कालीन संचालक श्री आशीष उपाध्याय को स्टेट फाइनेन्शियल मेनेजमेंट सिस्टम के लिए
तथा वाणिज्यिक कर विभाग इंदौर के तत्कालीन कमिश्नर श्री अमित राठौर को संयुक्त विनर
के रूप में एक-एक लाख का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र
दिया जाएगा।
नगरीय
क्षेत्र में श्रेष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र संचालन के लिए मण्डला के अंजली कम्प्यूटर
ऑनलाइन सर्विस के श्री नवनीत साहू एवं हटा (दमोह) के माताजी इन्फारमेशन के श्री आशुतोष सुहाने को 50-50 हजार का पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। इस श्रेणी में सिवनी के के.के.कम्प्यूटर
के श्री पंकज भारद्वाज को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया है।
ग्रामीण
क्षेत्रों में श्रेष्ठ नागरिक सुविधा केन्द्र सागर जिले के पटना बुजुर्ग के कॉमन सर्विस
सेन्टर के श्री संतोष कुमार प्रजापति एवं चंदेरा के कॉमन सर्विस सेंटर की श्रीमती मान्डवी
साहू को 50-50 हजार का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र
दिया जाएगा। इस श्रेणी में होशंगाबाद के केसला स्थित कॉमन सर्विस सेन्टर के श्री रामकिशोर
यादव को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा।
ई-गवर्नेंस
चेंपियन के लिये समन्वित बाल-विकास सेवाएँ भोपाल के श्री महेन्द्र द्विवेदी, मध्यप्रदेश रोजगार गारंटी परिषद की श्रीमती प्रीति तिवारी एवं मनरेगा भोपाल
के श्री ओवेस अहमद को 50-50 हजार का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं
प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। इस श्रेणी में शासकीय हाई स्कूल गुनहरू मोहसाम के श्री पीयूष
तिवारी को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा।
सूचना
प्रौद्योगिकी में हिन्दी के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु आइडियल एकेडमी के श्री शीलनिधि
गुप्ता एवं उनकी टीम को 2 लाख एवं किसान-कल्याण एवं कृषि विकास अंतर्गत जिला नीमच में
पदस्थ डॉ.यतिन कुमार मेहता एवं उनकी टीम को ‘खेती रो ज्ञान प्रोजेक्ट’ के लिये 1 लाख
का पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। इस श्रेणी में ई.एम.एस. ग्रुप के श्री
सनत जैन को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा।
क्रमांक 01/01/01-04-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
शाला त्यागी बच्चों के लिए आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित होंगे
देवास 01 अप्रैल 2015/मध्यप्रदेश में अप्रवेशी
एवं शाला त्यागी बच्चों के लिए आवासीय विशेष प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किये जायेंगे।
इन केन्द्रों के जरिये शाला त्यागी बच्चों को उनकी आयु के अनुरूप कक्षा में दर्ज करवाकर
प्रशिक्षण के माध्यम से कक्षा अनुसार दक्ष कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जायेगा।
राज्य शासन ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टर को निर्देश जारी किये हैं।
वर्ष
2015-16 की कार्य-योजना में शामिल आवासीय विशेष प्रशिक्षण केन्द्र को भारत सरकार की
सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। कार्य-योजना में राज्य के प्रत्येक जिले में
6 से 14 साल के शाला से बाहर के बच्चों केलिए संभागीय मुख्यालय पर 250 एवं जिला मुख्यालय
पर 100 सीटर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किये जायेंगे। स्थल के चयन के
लिए समस्त कलेक्टर से 15 दिन के भीतर विभिन्न बिन्दु पर जानकारी माँगी गई है। इसमें
संभागीय मुख्यालय पर 250 एवं जिला मुख्यालय पर 100 बालकों के रहने के लिए रिक्त शासकीय
भवन होना चाहिए।
जिला मुख्यालय
पर डाईस डाटा के आधार पर ऐसे शासकीय विद्यालय को चुनने के लिए कहा गया है, जहाँ बच्चों
की दर्ज संख्या कम है। कक्षों की संख्या अधिक होने पर उस विद्यालय को चिन्हित कर आवासीय
विशेष प्रशिक्षण केन्द्र के लिए चुना जा सकेगा। आवासीय छात्रावास के संचालन के लिए
ऐसे स्थान को चुना जाना होगा जहाँ या तो उसी परिसर में प्राथमिक/माध्यमिक शाला संचालित
हो अथवा उसके नजदीक ऐसी शालाएँ संचालित हो रही हो ताकि बच्चों को आने-जाने में सुविधा
हो सके।
प्रशिक्षण
केन्द के लिए चयनित स्थल के निकट स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध होनी चाहिए। स्थल बच्चों
के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त हो तथा ग्राम में पुलिस चौकी/थाना भी
हो। भवन में विद्युत व्यवस्था उपलब्ध हो। शाला/सार्वजनिक भवन में 250/100 बच्चों के
लिए पर्याप्त शौचालय की व्यवस्था न होने पर वहाँ सबसे पहले प्राथमिकता के आधार पर उन्हें
बनाना होगा। शौचालय एवं बाथरूम में पानी और नियमित सफाई सुनिश्चित करना होगी। शौचालय
ऐसे होने चाहिए जिन्हें सहज रूप से उपयोग किया जा सके। केन्द्रों के आसपास का वातावरण
स्वास्थ्यवर्धक हो तथा वहाँ पेयजल की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। भवन में भोजन बनाने
की संतोषजनक व्यवस्था होनी चाहिए। शासन ने आवासीय विशेष प्रशिक्षण केन्द्र के संचालन
के लिए छायाचित्र और बच्चों की सूची सहित प्रस्ताव राज्य शिक्षा केन्द्र को 15 दिवस
में भेजने के निर्देश जिलों को दिये हैं।
क्रमांक 02/02/01-04-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
12 कार्यों के लिए 19 लाख रूपये
से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृत जारी
देवास 01 अप्रैल 2015/ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
विकास योजना अन्तर्गत विधायक खातेगांव श्री आशीष शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री
आशुतोष अवस्थी द्वारा 12 निर्माण कार्यों के लिए 19 लाख 34 हजार रूपये की प्रशासकीय
स्वीकृत जारी की गई है।
जारी आदेश अनुसार विकासखण्ड कन्नौद के ग्राम
डोकाकुई में बगीचा निर्माण के लिए 3 लाख रूपये, ग्राम बहिरावद में सीमेंट कांक्रिट
निर्माण के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम पंचायत किलोदा-पी के माध्यमिक विद्यालय में फर्नीचर
व्यवस्था के लिए 50 हजार रूपए, ग्राम पंचायत
सोनखेड़ी के विद्यालय में फर्नीचर व्यवस्था के लिए 30 हजार रूपए, ग्राम पंचायत कुसमानिया
में सुलभ शौचालय निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम पंचायत गुडबैल में सीमेंट कांक्रिट
रोड निर्माण के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम पंचायत पांगरा के ग्राम भोजपुरा में चबूतरा/चौपाल
निर्माण के लिए 25 हजार रूपए, ग्राम पीपलकोटा में चबूतरा/चौपाल के निर्माण के लिए 25
हजार रूपए की प्रशासकीय राशि स्वीकृत की गई।
इसी प्रकार खातेगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत
कांकरिया में चबूतरा/चौपाल निर्माण कार्य के लिए 15 हजार रूपए, ग्राम खिड़किया में सीमेंट
कांक्रिट मार्ग निर्माण के लिए 1 लाख 97 हजार रूपए, ग्राम तिवड़िया में सीमेंट कांक्रिट
मार्ग निर्माण 1 लाख 96 हजार रूपए, ग्राम पंचायत ओलंबा के ग्राम नांदी में सीमेंट कांक्रिट
मार्ग निर्माण के लिए 1 लाख 96 हजार रूपए की प्रशासकीय राशि स्वीकृत की गई है।
क्रमांक 03/03/01-04-2015
लंबित समयावधि पत्रों की समीक्षा
बैठक 06 अप्रैल को
देवास 01 अप्रैल 2015/ लंबित समयावधि
पत्रों की बैठक का आयोजन 06 अप्रैल सोमवार को प्रातः 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय
के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में किया जाएगा। कलेक्टर ने
सर्वसंबंधितों को आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
क्रमांक 04/04/01-04-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
10 कार्य के लिए करीब 18 लाख
रूपए की राशि स्वीकृत
देवास 01 अप्रैल 2015/ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
विकास योजना अन्तर्गत विधायक देवास श्री तुकोजीराव पवार की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री
आशुतोष अवस्थी द्वारा देवास विधानसभा क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य
के लिए 17 लाख 98 हजार 260 रूपए की प्रशासकीय
राशि स्वीकृत की गई है।
जारी आदेश अनुसार ग्राम पंचायत मांगरोला के ग्राम
जीवाजी पुरा में सीमेंट कांक्रिट रोड निर्माण के लिए 1 लाख रूपए, पंचायत लिंबोदा के
ग्राम नेवरी में पुलिया निर्माण के लिए 1 लाख रूपए तथा ग्राम पंचायत कवड़ी में सीमेंट
कांक्रिट रोड निर्माण के लिए 98 हजार 260 रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार देवास के मेंढकी स्थित शिवमंदिर मार्ग
पर पैवर्स ब्लॉक, कुर्सी निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपए, पशुहाट में बैठने के लिए
शेड निर्माण हेतु 2 लाख रूपए, यमुना नगर में बगीचा निर्माण के लिए 3 लाख 50 हजार रूपए
की प्रशासकीय राशि स्वीकृत की गई।
इसी प्रकार देवास विकासखंड की ग्राम पंचायत मुंडाहेड़ा
में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 1 लाख, ग्राम पंचायत सुनवानी गोपाल में नाली निर्माण
कार्य के लिए 1 लाख रूपए, ग्राम पंचायत सुतली में नाली निर्माण कार्य के लिए 1 लाख
रूपए तथा पंचायत हैदरपुरा के ग्राम तुमड़ावदा में सीसी रोड निर्माण के लिए 1 लाख 50
हजार रूपए की प्रशासकीय राशि स्वीकृत की गई।
क्रमांक 05/05/01-04-2015
पेयजल व्यवस्था के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
देवास 01 अप्रैल 2015/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
द्वारा ग्रीष्म ऋतु में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से
बनाए रखने के लिए विभाग के खंड कार्यालय देवास में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल
रूम का टेलीफोन नंबर 07272-251573 हैं।
कार्यपालन
यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड देवास ने बताया कि कंट्रोल रूम का श्री पीसी गुप्ता
मानचित्रकार को बनाया गया है। प्रकोष्ठ में सहायक के रूप में श्री मो. जावेद सुबह
8 बजे से दोपहर 3 बजे तक तथा श्री सीताराम वैष्णव दैनिक वेतनभोगी दोपहर 2 बजे से रात्रि
9 बजे तक कार्य करेंगे। शासकीय अवकाश के दिनों में श्री नईम शेख सहायक रसायनज्ञ लोक
स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड तथा श्री माजिद हुसैन सहायक ग्रेड-3 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
उपखंड देवास होगी जो कि सुबह 10.30 बजे शाम 5.30 बजे कार्य करेंगे।
क्रमांक 06/06/01-04-2015
मुख्यमंत्री ग्रामीण
आवास मिशन देवास ने 101 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया
देवास 01 अप्रैल 2015/ मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन में देवास जिले ने
वर्ष 2014-15 के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य का 101 प्रतिशत लक्ष्य
हासिल किया है।
प्रदेश
में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन में वर्ष 2014-15
में 2 लाख प्रकरण के वार्षिक लक्ष्य के बदले 1 लाख 86 हजार 422 प्रकरण में ऋण सहायता
वितरित कर 93 फीसदी लक्ष्य हासिल किया गया है। प्रदेश के 51 में से 33 जिले ने 100
फीसदी या अधिक लक्ष्य हासिल किया है। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन द्वारा आलोच्य
अवधि में 2 लाख 92 हजार 208 प्रकरण बेंकों को मंजूरी के लिये भेजे गये थे। इनमें से
बेंकों द्वारा 2 लाख 268 प्रकरण को स्वीकृति प्रदान कर 1 लाख 86 हजार 422 प्रकरण में
ऋण सहायता हितग्राहियों को दी गई।
उल्लेखनीय
है कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में हासिल इस महती सफलता में पन्ना जिले ने सर्वाधिक
110 फीसदी, सागर, सीहोर और आगर जिले ने 104 फीसदी, मंदसौर और जबलपुर ने 103 फीसदी,
टीकमगढ़, शाजापुर और श्योपुर कलॉ ने 102 फीसदी, देवास, शिवपुरी, उमरिया, कटनी, खंडवा, अलीराजपुर, उज्जैन, होशंगाबाद
और छतरपुर जिले ने 101 फीसदी लक्ष्य हासिल किया है। इसी तरह बुरहानपुर, इंदौर, रायसेन,
गुना, दमोह, ग्वालियर, नरसिंहपुर, हरदा, बालाघाट, झाबुआ, धार, छिंदवाड़ा, खरगोन, बड़वानी
और नीमच जिले ने वार्षिक लक्ष्य की सौ फीसदी उपलब्धि हासिल की है।
क्रमांक 07/07/01-04-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
नृत्यांगना सुश्री रमा वैद्यनाथन को मिलेगा कुमार गंधर्व सम्मान
देवास 01 अप्रैल 2015/ सुप्रतिष्ठित भरत नाट्यम
नृत्यांगना सुश्री रमा वैद्यनाथन को वर्ष 2012-13 के राष्ट्रीय गंधर्व सम्मान से नवाजा
जायेगा।
संस्कृति
विभाग द्वारा दिये जाने वाले इस सम्मान से सुश्री वैद्यनाथन को देवास में कुमार गंधर्व
समारोह में सम्मानित किया जायेगा। सुश्री वैद्यनाथन देश की शास्त्रीय नृत्य की अग्रणी
कलाकार हैं। इन्होंने भरत नाट्यम की प्रारम्भिक शिक्षा गुरु यामिनी कृष्णमूर्ति और
प्रसिद्ध गुरु सरोज वैद्यनाथन से ली है। सुश्री वैद्यनाथन को अनेक सम्मान से पूर्व
में सम्मानित किया गया है। इनमें संस्कृति अवार्ड, डवेल ऑफ इण्डियन, नाट्य भैरवी, तेजस्विनी
अवार्ड आदि शामिल है।
क्रमांक 08/08/01-04-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
पाँचवीं, आठवीं कक्षा के बाह्य मूल्यांकन के संबंध में अधिकारियों को निर्देश
देवास 01 अप्रैल 2015/राज्य
शिक्षा केन्द्र ने पाँचवीं एवं आठवीं कक्षा के बाह्य मूल्यांकन संबंधी गतिविधियाँ समय-सीमा
में पूर्ण करवाने को कहा है। इसके लिए संभागीय संयुक्त संचालकों को अपने स्तर से जिला
शिक्षा अधिकारियों के साथ सतत समीक्षा करने के निर्देश दिये गये हैं। इस संबंध में
समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी, प्राचार्य डाईट को पूर्व में निर्देश दिये जा चुके
हैं। विगत 27 मार्च को एजुसेट के माध्यम से वीडियो कांफ्रेसिंग की जा चुकी है। जिले
द्वारा समय-सीमा में कार्य पूरा करने के लिए गतिविधि केलेण्डर भी उपलब्ध करवाया गया
है।
क्रमांक 09/09/01-04-2015
संभाग स्तर पर होगी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा
आला अफसर जानेंगे विकास कार्यों की हकीकत
देवास 01 अप्रैल 2015/विकास योजनाओं और कल्याणकारी
कार्यक्रमों के बेहतर अमल के लिये मैदानी स्तर पर हुए कार्यों की हकीकत जानने और विभागीय
काम-काज में कसावट लाने के मकसद से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आला अफसर इस
माह संभाग स्तर पर समीक्षा बैठक लेंगे। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के काम-काज के नतीजों
को भी परखा जायेगा। उल्लेखनीय काम करने वालों की सराहना और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों
के अमल में ढिलाई बरतने वालों को जरूरी नसीहतें दी जायेंगी।
विभागीय
योजनाओं और कार्यक्रमों में गत वित्तीय वर्ष में हासिल उपलब्धियों और खामियों का मैदानी
जायजा लेने के मकसद से अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती अरूणा शर्मा
मौजूदा अप्रैल एवं मई माह में संभाग स्तर पर समीक्षा करेंगी। इस दौरान विभिन्न योजनाओं
और कार्यक्रमों के राज्य स्तरीय प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम
के अनुसार 8 अप्रैल, 2015 को जबलपुर संभाग, 9 अप्रैल शहडोल संभाग (बाँधवगढ़ में),
10 अप्रैल रीवा संभाग, 16 अप्रैल ग्वालियर संभाग, 17 अप्रैल चम्बल संभाग (मुरैना),
23 अप्रैल उज्जैन संभाग, 24 अप्रैल इंदौर संभाग, 30 अप्रैल सागर संभाग, 7 मई भोपाल
संभाग और 8 मई 2015 को होशंगाबाद संभाग (पचमढ़ी में) की समीक्षा बैठक होगी। जबलपुर संभाग
की समीक्षा में राज्य ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान जबलपुर की गतिविधियों की समीक्षा
भी होगी। इसी तरह संजय गाँधी युवा नेतृत्व एवं प्रशिक्षण संस्थान पचमढ़ी के काम-काज
की समीक्षा पचमढ़ी में संभाग-स्तरीय समीक्षा बैठक में की जायेगी।
संभाग-स्तरीय
समीक्षा बैठकों में सभी कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन
अधिकारी जिला पंचायत तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला अग्रणी बेंक
प्रबंधक, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के महाप्रबंधक, कार्यक्रम अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी
सेवा के कार्यपालन अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठकों में पंचायत राज संचालनालय के तहत योजना
और कार्यक्रम तथा ग्रामीण विकास विभाग की संचालित आवास योजनाओं की समीक्षा की जायेगी।
इसी तरह स्वच्छ भारत मिशन, एकीकृत जल ग्रहण मिशन, मध्यान्ह भोजन, राज्य ग्रामीण आजीविका
मिशन, महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा
तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के भौतिक और वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने किये
गये कार्यों की विस्तार से समीक्षा होगी।
क्रमांक 10/10/01-04-2015
No comments:
Post a Comment