दिनांक--13- अप्रैल 2015
॥
स मा चा र ॥
॥
स मा चा र ॥
प्रदेश में बैंक कर्मियों के लिये दीपावली के दूसरे दिन अवकाश रहेगा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एम्पलाइज की सामान्य सभा में मुख्यमंत्री श्री चौहान
क्रमांक 63/63/13-04-2015
॥
स मा चा र ॥
स्व-घोषणा पत्र और स्व-प्रमाणीकरण की नवीन व्यवस्था
क्रमांक 64/64/13-04-2015
॥
स मा चा र ॥
योजना के फर्जी पोस्टर छापने पर एफआईआर
अपर कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश
क्रमांक 65/65/13-04-2015
॥
स मा चा र ॥
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र ॥
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज
बरोठा आएंगे
----------
अमर शहीद जागेश्वर को श्रद्धांजली
देंगे
देवास 13 अप्रैल 2015/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री
शिवराजसिंह चौहान 14 अप्रैल को बरोठा आएंगे। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि
वे जिले के बरोठा में अमर शहीद श्री जागेश्वर धाकड़ को श्रद्धांजली अर्पित करेंगे। वे
उसके परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात जिले से प्रस्थान करेंगे।
देवास जिले के बरोठा ग्राम के निवासी स्व. श्री
जागेश्वर धाकड़ भारतीय सेना की 29वीं राष्ट्रीय रायफल्स बटालियन में सेवारत थे। वे कश्मीर
के बारामूला (पट्टन) क्षेत्र में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान 1 अप्रैल 2015 को
शहीद हुए थे।
निर्धारित कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री
चौहान 14 अप्रैल मंगलवार को प्रात: 9.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल से प्रस्थान कर
प्रात: 9.50 बजे बरोठा आएंगे। वे यहां से प्रात: 10.35 बजे इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
क्रमांक 60/60/13-04-2015
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
में
जिले में आयोजित किए जाएं अधिक
से अधिक सामूहिक विवाह
टीएल बैठक में कलेक्टर ने दिए
निर्देश दिए
देवास 13 अप्रैल 2015/ जिले में मुख्यमंत्री कन्यादान
योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक सामूहिक विवाह आयोजन किए जाकर मुख्यमंत्री कन्यादान
योजना का लाभ दिलाया जाए। इसके लिए सभी समाजों के मुखियाओं की बैठक कर तैयारियों की
जाएं। जोड़े विवाह योग्य उम्र के ही होने चाहिएं।
कलेक्टर ने आज सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के
सभाकक्ष में सम्पन्न टीएल बैठक में उक्त निर्देश सभी जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों
को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा, सभी जिला अधिकारी एवं सभी संबंधित
उपस्थित थे।
सांई मंदिर पर
आज से बिठाओ पुजारी
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सांई मंदिर देवास
पर शासकीय प्रबंध समिति का बड़ा स्थाई बोर्ड लगाया जाए तथा वहां आज से ही सरकारी पुजारी
भी बिठाया जाए। उन्होंने वहां पर अस्थाई बोर्ड लगाए जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की।
25 हजार का लाभ
बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री कन्यादान/निकाह
योजना के अंतर्गत यदि 5 जोड़ों से अधिक का विवाह सामूहिक रूप से होता है तो शासन की
ओर से 25 हजार रूपए प्रति जोड़े लाभ प्रदाय किया जाता है, जिसमें 3 हजार रूपए आयोजनकर्ता
को विवाह समारोह आयोजित करने के लिए प्रदाय किए जाते हैं।
ये है प्रस्तावित
तिथियां
बैठक में बताया गया कि जनपद पंचायत देवास द्वारा
29 अप्रैल को, नगर निगम देवास द्वारा 22 अप्रैल को, जनपद पंचायत सोनकच्छ द्वारा 29
अप्रैल को, जनपद पंचायत टोंकखुर्द द्वारा 21 अप्रैल को, जनपद पंचायत बागली द्वारा
28 अप्रैल को, जनपद पंचायत खातेगांव द्वारा 25 अप्रैल को तथा कन्नौद द्वारा 21 अप्रैल
को सामूहिक विवाह आयोजन किए जाना प्रस्तावित हैं।
कहां गई इंदिरा
आवास की प्रथम किश्त ?
जिला पंचायत की इंदिरा आवास योजना की समीक्षा
में पाया गया कि योजनार्न्गत दी गई प्रथम किश्त कई स्थानों पर इस्तेमाल नहीं हुई है।
इस पर कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए कि मामले की जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने
वाले व्यक्तियों के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाएं। पूछा गया कि
ऐसा तो नहीं कि केवल 'ईटिंग हो गई हो, कार्य के लिए मीटिंग नहीं हुई हो?'
तनख्वाह लेना
व कार्य न करना अच्छी स्थिति नहीं
कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग का कार्य
ग्रामीणों एवं गरीबों को योजनाओं का लाभ देना है, परंतु जिले में इन योजनाओं के क्रियान्वयन
की स्थिति खराब है। यदि विभागीय अधिकारी कार्य न करके केवल तनख्वाह लेकर खुश है तो
यह अच्छी स्थिति नहीं है। ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्यों पर भी कलेक्टर ने अप्रसन्नता
व्यक्त की।
डेढ़ फीट गहरा
तालाब देखा?
कलेक्टर ने जिला योजना अधिकारी से पूछा कि
'' क्यों परस्ते आपने कहीं डेढ़ फीट गहरा तालाब देखा? टोंकखुर्द क्षेत्र में 1.5 फीट
गहरा तालाब बना है?'' प्रकरण में कलेक्टर द्वारा जांच कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश
दिए गए। उन्होंने सीईओ जनपद पंचायत टोंकखुर्द से कहा कि तालाब निर्माण आदि में अब फर्जीवाड़ा
नहीं होना चाहिए नहीं तो छोड़ूंगा नहीं।
सभी तालाबों
को गहरा करें
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी तालाबों का गहरीकरण
ग्राम पंचायतों द्वारा जनसहयोग से किया जाए। उसमें से निकलने वाली मिट्टी का खेतों
में तथा मुरम का मुख्यमंत्री ग्राम सड़क में उपयोग किया जाए। पूरे कार्य की मॉनीटरिंग
संबंधित क्षेत्र के एसडीएम करेंगे। कार्य की 7 दिन में रिपोर्ट दें।
पानी क्यों नहीं
मंदिर में ?
कलेक्टर ने धर्मस्व विभाग के अधिकारी से कहा
कि सीता मंदिर में पानी की व्यवस्था क्यों नहीं है? इस समस्या के विषय में समाचार पत्र
में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित हुआ है। कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर श्रीमती वर्षा
भूरिया को पेपर की कटिंग देकर वहां पीने के पानी की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।
वहां तुरंत हैंडपंप ई.ई. पीएचई चालू करवाएं। साथ ही कार्य की रिपोर्ट दें।
मंदिर की भूमि
से स्थाई आय के स्त्रोत
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मां चामुंडा शासकीय
प्रबंधन समिति की भूमियों का इस प्रकार उपयोग किया जाए, जिससे वे शासन के लिए स्थाई आय का स्त्रोत बन सकें। इसके लिए विभिन्न
विकल्पों एवं संभावनाओं पर विचार कर कार्य योजना बनाई जाए।
डॉक्टर
7 दिन में जाते है और दस्तखत करके आ जाते हैं
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की स्थिति पर चिंता
व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की शिकायतें प्राप्त हो रही है कि डॉक्टर मुख्यालय
पर नहीं रहते। वे 7 दिन में एक बार अपने मुख्यालय पर जाते हैं तथा दस्तखत करके वापस
आ जाते हैं। कलेक्टर ने सीएचएमओ को निर्देश दिए कि वे जांच करें तथा दोषी चिकित्सकों
के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करें।
अवैध शराब न
बिके
कलेक्टर ने आबकारी विभाग को निर्देश दिए कि केवल
अधिकृत दुकानों पर ही शराब बिके, अन्यंत्र नहीं। पर्ची आदि पर शराब की बिक्री कदापि
नहीं होनी चाहिए।
18 को टोंकखुर्द
में तथा 24 को बागली में जलाभिषेक सम्मेलन
बताया गया कि जिले में आयोजित हो रहे जलाभिषेक
सम्मेलनों के अंतर्गत् 18 अप्रैल को जनपद मुख्यालय टोंकखुर्द में तथा 24 अप्रैल को
बागली में जलाभिषेक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
क्रमांक 61/61/13-04-2015 (फोटो-संलग्न)
निर्माण कार्य के लिए 9 लाख
रूपए से अधिक राशि स्वीकृत
देवास 13 अप्रैल 2015/ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
विकास योजना अन्तर्गत विधायक सोनकच्छ श्री राजेंद्र वर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री
आशुतोष अवस्थी द्वारा सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र के दो ग्रामों एवं सोनकच्छ नगर के लिए
9 लाख 74 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृत जारी की गई है।
जारी आदेश अनुसार ग्राम पंचायत रोलूपीपल्या
पुष्पगिरी के सामने यात्री प्रतीक्षालय के लिए 2 लाख 35 हजार 368 रूपए, नगर पंचायत
सोनकच्छ यात्री प्रतिक्षालय (प्री- फेब्रिकेटेड) के लिए 2 लाख 35 हजार 368 रूपए, ग्राम
नानाधारा खेड़ी ग्राम पंचायत सिरसोदा पुलिया निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की प्रशासकीय
स्वीकृत दी गई है।
क्रमांक 62/62/13-04-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र ॥
प्रदेश में बैंक कर्मियों के लिये दीपावली के दूसरे दिन अवकाश रहेगा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एम्पलाइज की सामान्य सभा में मुख्यमंत्री श्री चौहान
देवास 13 अप्रैल 2015/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में बेंक कर्मियों
के लिये दीपावली के दूसरे दिन अवकाश घोषित किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान गत
दिवस भोपाल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अवार्ड स्टाफ एम्पलाइज यूनियन की तृतीय
त्रि-वार्षिक सामान्य सभा को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री
श्री चौहान ने कहा कि बैंक हितग्राहीमूलक योजनाओं में लक्ष्य पूर्ति के लिये वर्ष
समाप्त होने का इंतजार नहीं करें। बैंकों को आगामी 30 सितंबर तक लक्ष्यों के
अनुरूप प्रकरण शासकीय विभागों द्वारा भेज दिये जायेंगे। प्रदेश में ग्रामीण
कारीगरों और युवा उद्यमियों के लिये राज्य सरकार द्वारा योजना बनायी गयी है। बैंक
इन योजनाओं में आगे आकर सहयोग करें।
मुख्यमंत्री
श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के लिये फसल बीमा योजना बनायेगी। इसमें
प्राकृतिक आपदा, उत्पादन घटने और उपज की कीमतें गिरने पर होने वाले नुकसान की
भरपाई होगी। उन्होंने इस योजना के संबंध में सुझाव मांगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
हमारे देश का गौरव है। बैंककर्मियों की जिम्मेदारी है कि इसी साख को बनाये रखें।
कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सी.जे.एम. श्री रितिन घोष तथा यूनियन के
पदाधिकारी श्री एम.व्ही. मुरली, श्री संजीव बंदलीस, श्री अरूण भगोलीवाल भी मौजूद
थे।
क्रमांक 63/63/13-04-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र ॥
स्व-घोषणा पत्र और स्व-प्रमाणीकरण की नवीन व्यवस्था
देवास 13 अप्रैल 2015/प्रमुख सचिव जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश माध्यम श्री एस.के. मिश्रा
ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को अर्द्धशासकीय पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि राज्य
शासन द्वारा जनोपयोगी प्रक्रियाओं के सरलीकरण की दृष्टि से सुशासन की दिशा में की
गई पहल का व्यापक प्रचार प्रसार कर जनसामान्य को राहत पहुंचाएं। नवीन व्यवस्था में
आवेदक को मूल निवासी, आय प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए घोषणा-पत्र के राजस्व
अधिकारियों के प्रमाणीकरण की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदक उक्त प्रमाण पत्रों के
लिये स्वंय हस्ताक्षरित घोषणा-पत्र लगा सकता है, जिसे मान्य किया जायेगा।
सुशासन
के इन कदमों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शासन के निर्देशों को बड़े फ्रेम
बोर्डों में सभी जिला मुख्यालयों विकास खण्ड मुख्यालयों, कलेक्टर
परिसर, नगर निगम, नगर पालिकाओं, जिला पंचायत कार्यालयों, महाविद्यालयों, एसडीएम
कार्यालयों, सभी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालयों, तहसील
कार्यालयो, नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों, शासकीय बालक उच्चतर
माध्यमिक विद्यालयों/ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालयो, लोकसूचना
केन्द्रों, विकास खण्ड शिक्षा कार्यालयों में उक्त बोर्ड लगाये जावें। यह
कार्य संचालनालय स्तर पर इम्पैनल्ड संस्थाओ द्वारा किया गया है।
प्रमुख
सचिव मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन के पत्र के सन्दर्भ में स्वघोषणा
पत्र , स्वप्रमाणीकरण के संबंध में आय प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी
प्रमाण पत्र राजस्व अधिकारियों (नायब तहसीलदार/तहसीलदार) के हस्ताक्षर से जारी नहीं
होंगे और न ही आम नागरिकों को किसी राजस्व कार्यालय में जाना होगा। इन दोनों प्रकार
के प्रमाण पत्रों के लिये पृथक-पृथक घोषणा पत्र का प्रारूप संलग्न किया जावेगा।
इसकी पूर्ति कर स्वयं के हस्ताक्षरित घोषणा पत्र सुविधा प्राप्त की जा सकती है।
स्व-घोषणा
पत्र किसी भी कार्य के लिये स्टाम्प पेपर पर या नोटरी से नोटराईज कराकर शपथ-पत्र
देने की अब आवश्यकता नही है। इसके स्थान पर संलग्न प्रारूप में स्वयं का
हस्ताक्षरित घोषणा पत्र दिया जाना ही पर्याप्त होगा।
स्व-प्रमाणीकरण
स्कूल/ कॉलेजो में दाखिला, नौकरी के लिये आवेदन करने तथा इसी प्रकार के अनेक
कार्यों के लिये दस्तावेज (मार्कशीट आदि) राजपत्रिक अधिकारी से प्रमाणित छायाप्रति
संलग्न करना पड़ता था। अब इस व्यवस्था में परिवर्तन करते हुये आवेदक स्वयं के
हस्ताक्षर अभिप्रमाणित (स्व प्रमाणित) दस्तावेज संलग्न कर सकेंगे।
क्रमांक 64/64/13-04-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र ॥
योजना के फर्जी पोस्टर छापने पर एफआईआर
अपर कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश
देवास 13
अप्रैल 2015/ मुख्यमंत्री कन्यादान /निकाह योजना के अंतर्गत नि:शुल्क सामूहिक
विवाह/निकाह के फर्जी पोस्टर छापने तथा उन पर बिना अनुमति लिए निगम आयुक्त् आदि
के नाम छापने पर मुद्रक एवं पोस्टर छापवाने वालों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने तथा
कार्रवाई करने के निर्देश अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा द्वारा दिए गए हैं।
अपर
कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन
26 अप्रैल को देवास में किए जाने संबंधी
पोस्टर फर्जी रूप से छपवाए जाने की शिकायत कलेक्टर एवं अन्य को मकसूद शेख देवास
द्वारा की गई, जिसमें उल्लेख किया गया कि संस्था अमन अहले इस्लाम कौमी जमाअत
द्वारा सम्मेलन के फर्जी पर्चे छपवाए गए तथा सम्मेलन के नाम पर अवैध वसूली की गई।
पर्चे पर नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु सिंह का नाम छापा गया।
कलेक्टर द्वारा जांच करवाए जाने पर नगर निगम
आयुक्त द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा कोई भी पर्चा छापने अथवा किसी पर्चे पर
अपना नाम छापने की अनुमति नहीं दी गई। इस पर अपर कलेक्टर द्वारा संबंधित मुद्रक
एवं प्रकाशक के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
क्रमांक 65/65/13-04-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र ॥
अग्नि शमन सप्ताह का समापन आज
देवास 13 अप्रैल 2015/ जिले
में चलाए जा रहे अग्निशमन सप्ताह का समापन समारोह 14 अप्रैल को सीआईएसएफ लाइंस देवास
में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बैंक नोट प्रेस देवास के महाप्रबंधक
श्री संजीव रंजन होंगे। अग्निशमन अधिकारी श्री रूपेंदर सिंह बैंस ने सभी से कार्यक्रम
में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
No comments:
Post a Comment