दिनांक 10 अप्रैल 2015
॥
स मा चा र ॥
आदर्श गांव हर क्षेत्र में होगा आदर्श
कलेक्टर एवं विधायक ने अजनास पहुंचकर की सफाई
देवास 10 अप्रैल 2015/ जिले
के सांसद आदर्श ग्राम योजना में चयनित ग्राम अजनास (जनपद पंचायत खातेगांव) हर
क्षेत्र में आदर्श होगा। शासन की हर योजना के अन्तर्गत गांव में कार्य कराये जा
रहे हैं। हितग्राहीमूलक योजनाओं में हितग्राहियों का चयन कर उन्हें लाभ दिया जा
रहा है।
विकास के लिए सबसे आवश्यक है, साफ सफाई एवं
स्वच्छ परिवेश। यह संदेश देने के लिए आज शुक्रवार को कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी, विधायक
श्री आशीष शर्मा सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने ग्राम अजनास
में साफ सफाई की। कलेक्टर एवं विधायक हाथ में झाडू लेकर गांव में सफाई में लगे
रहे।
प्रात: 7 बजे से शुरू हुआ सफाई अभियान
ग्राम
अजनास में यह सफाई अभियान आज प्रात: 7 बजे से ही प्रारंभ हो गया। प्रात: 7 बजे जब
कलेक्टर एवं विधायक अधिकारियों सहित ग्राम में सफाई करने पहुंचे तो ग्रामवासी
उन्हें देखकर हतप्रभ रह गये। उन्होंने पूरे जोशो खरोश के साथ गांव की सफाई करना
प्रारंभ कर दी। यह अभियान लगातार 4 घंटे चला और इस दौरान गांव के सभी गली मोहल्ले
साफ कर दिये गये।
मामा चाय वाले की दुकान के सामने से शुरू हुई सफाई
अजनास
में यह विशेष सफाई अभियान मामा चायवाले (मनोहर गुर्जर) की दुकान के सामने से
प्रारंभ हुआ तथा बाजार चौक, पटेल मोहल्ला, मेवाती बाखल, पड़ाव कॉलोनी, हरिजन
मोहल्ला आदि में चला। चूंकि गर्मी बहुत थी, इसलिए गांव के ही एक व्यक्ति गोकुल
प्रसाद सियोठा ने सभी के लिए मीठे छाछ की व्यवस्था की।
ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एक करोड़ की योजना
ग्राम
अजनास में पूर्ण स्वच्छता तथा निकलने वाले कचरे एवं गंदे पानी को स्वच्छ करने के
लिए एक करोड़ रूपये की योजना ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा तैयार कर भिजवाई
जा चुकी है। लगभग 5 हजार की जनसंख्या वाले इस ग्राम में 1240 घर हैं, जिनमें से
445 घरों में अभी शौचालय बनाये जाना शेष है। गांव में हर घर में शौचालय बनाए जाने,
लगभग 20 स्थानों पर सोख्ता गढ्डे बनाये जाने तथा निकलने वाले कचरे से वर्मी
कम्पोस्ट बनाये जाने के लिए कार्य किया जा रहा है। ग्राम में 5 आदर्श शौचालय बनाये
गये हैं। पर्यावरण को हराभरा बनाने के लिए 15 हजार वृक्ष लगाये जाने की योजना है।
पानी की समस्या प्रमुख
ग्राम
के सरंपच श्री विनोद कुमरे जो कि पढ़े लिखे (एमबीए) एवं उत्साही युवक हैं, बताते
हैं कि ग्राम की प्रमुख समस्या पेयजल की कमी है। यहां का भू-जल स्तर लगभग 200 फिट
नीचे जा चुका है। वैसे तो यहां 35 हैण्डपम्प हैं परन्तु सबकी हालत खराब है, बड़ी
मुश्किल से पानी निकलता है। गांव में पानी का कोई प्राकृतिक स्त्रोत नहीं है।
पहुंच मार्ग का डामरीकरण आवश्यक
सरपंच
श्री कुमरे ने बताया कि कन्नौद खातेगांव मुख्य मार्ग से गांव तक आने वाले मार्ग का
लगभग 2 किलोमीटर का हिस्सा कच्चा है, जिसका डामरीकरण आवश्यक है। इसके अलावा
खुड़गांव से अजनास, भीलखेड़ी से अजनास, पटासा से अजनास, बिलोदा से अजनास मार्गों को
बनाये जाना भी आवश्यक है।
युद्ध गति से हो रहा है योजनाओं का क्रियान्वयन
ग्राम
के सरपंच श्री कुमरे बताते हैं कि ग्राम में शासन की लगभग सभी योजनाओं का
क्रियान्वयन युद्ध गति से हो रहा है। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन के अन्तर्गत
200 प्रकरण स्वीकृत किये जाकर बैंकों को भिजवाये जा चुके हैं। गांव के 100 इंदिरा
आवास के प्रकरण जनपद पंचायत को भेजे गये हैं। गांव में 5 आंगनवाड़ी भवन स्वीकृत
किये गये हैं, जिनमें से 4 का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। आंगनवाड़ी भवन नये
डिजाइन के बन रहे हैं, जिनमें साथ में शौचालय भी बनाये जा रहे हैं।
प्रशिक्षण केन्द्र एवं पंचायत भवन
ग्राम
में लगभग 24 लाख की लागत से प्रशिक्षण केन्द्र बनाया जायेगा, जिसमें युवाओं को
रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदाय किया जायेगा। इसके अलावा लगभग 12 लाख रूपये की
लागत से नया पंचायत भवन भी बनाया जायेगा।
5 बलराम तालाब, 20 खेत तालाब
सरपंच
श्री कुमरे बताते हैं कि गांव के 5 किसानों को बलराम तालाब स्वीकृत किये गये हैं।
इसके अलावा 20 किसान खेत तालाब बनवा रहे हैं। मनरेगा योजना के अन्तर्गत 38 किसानों
को मेढ़ बंधान कार्य स्वीकृत किये गये हैं। प्रत्येक के लिए 32 हजार रूपये की राशि
स्वीकृत की गई है। गांव के 5 किसानों को नंदन फलोद्योन स्वीकृत किये गये हैं। गांव
के आसपास 20 स्टॉप डेम बनाये जाने की योजना है।
किसान बीज एवं दुग्ध समितियां
बीज
उत्पादन के लिए ग्राम में एक किसान बीज समिति बनाई गई है। इसी प्रकार दुग्ध
व्यवसाय के लिए 3 दुग्ध समितियां बनाई गई है। ग्राम के सरपंच बताते हैं कि ग्राम
में 200 से 300 लीटर दूध का उत्पादन प्रतिदिन होता है। गांव में एक दुग्ध प्रशीतक
संयंत्र लगाये जाने की भी योजना है।
शिक्षा की गुणवत्ता के लिए कार्य
सरपंच
श्री कुमरे बताते हैं कि ग्राम में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सतत रूप से
कार्य किये जायेंगे। गांव में बडी संख्या में शिक्षित युवक युवतियां हैं, यदि
उन्हें ग्राम में अतिथि शिक्षक के रूप में रखा जाता है तो इस कार्य में काफी मदद
मिलेगी। गांव के माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 100 वर्ष पुराने भवन में
लग रहे हैं, अत: नवीन भवन बनाये जाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही ग्राम के एक
क्षेत्र को वाई-फाई बनाये जाने एवं कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने का
भी कार्य किया जायेगा।
दाल मील एवं पोहा मिल
सरपंच
श्री कुमरे ने बताया कि गांव में औद्योगिक गतिविधियों के लिए दाल मिल एवं पोहा मिल
लगाने की योजना है। इस क्षेत्र में दाल का उत्पादन अधिक होता है। इसके लिए
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में प्रकरण बनाये जायेंगे। ग्राम में महिलाओं के 14
स्व सहायता समूह हैं, इन्हें भी सक्रिय किये जाकर स्वरोजगार गतिविधियों से जोड़ा
जायेगा।
क्रमांक 48/48/10-04-2015 (फोटो-संलग्न)
॥
स मा चा र ॥
क्रमांक 49/49/10-04-2015 (फोटो-संलग्न)
॥
स मा चा र ॥
क्रमांक 50/50/10-04-2015
क्रमांक 51/51/10-04-2015
॥
स मा चा र ॥
क्रमांक 52/52/10-04-2015
॥
स मा चा र ॥
4,310
करोड़ राशि का हुआ निवेश
क्रमांक 53/53/10-04-2015
॥
स मा चा र॥
13
अप्रैल से शुरु होगा लार्वा सर्वे
अंतरविभागीय
समन्वय से डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण के प्रयास
क्रमांक 54/54/10-04-2015
॥
स मा चा र ॥
क्रमांक 55/55/10-04-2015
प्रायवेट स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश पाने वाले बच्चों की फीस की प्रतिपूर्ति होगी
राज्य शासन द्वारा प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया निर्धारित
क्रमांक
56/56/10-04-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

जल जंगल, एवं जमीन को बचायें
कन्नौद में जलाभिषेक सम्मेलन सम्पन्न
10 अप्रैल 2015/ हमारी यह महती जिम्मेवारी
है कि हम जल जंगल, एवं जमीन को बचायें। आज पानी के दुरूपयोग, जंगलों की अंधाधुंध कटाई
तथा मिट्टी की उर्वरा शक्ति नष्ट होने से स्थिति भयावह होती जा रही है। यदि हम इन्हें
बचाने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास नहीं करेंगे तो आने वाली पीढ़ी को क्या देंगे।
जिले की कन्नौद जनपद पंचायत में आज शुक्रवार को सम्पन्न जलाभिषेक सम्मेलन
के अवसर पर विधायक श्री आशीष शर्मा ने उक्त विचार प्रकट किये। इस अवसर पर कलेक्टर श्री
आशुतोष अवस्थी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री ओम पटेल, पूर्व विधायक श्री बृजमोहन धूत,
श्री कैलाश कुण्डल, श्री श्याम होलानी, एसडीएम श्री एएन अरोरा, अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि
एवं बडी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित था।
महिलाओं ने निकाली जलयात्रा
सम्मेलन के पूर्व जल संरक्षण एवं जल संवर्धन का संदेश देने के लिए
महिलाओं ने नगर में सिर पर कलश रखकर जल यात्रा निकाली। जल यात्रा का समापन जनपद पंचायत
परिसर में आयोजित सम्मेलन स्थल पर हुआ। यहां पर कलेक्टर एवं विधायक तथा अन्य अतिथियों
द्वारा जल यात्रा का स्वागत फूल बरसाकर किया गया। जलाभिषेक सम्मेलन का शुभारंभ मां
नर्मदा एवं भारत माता के पूजन के साथ हुआ।
जल संरचनाएं बनवायें
विधायक श्री शर्मा ने पानी रोकने के लिए गांव गांव में जल संरचनाएं
बनाये जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसी के साथ पुरानी जल संरचनाओं का पुनरूद्धार
तथा जल स्रोतों का गहरीकरण किया जाना आवश्यक है। पानी रोकने के लिए खेत तालाब बनाये
जायें। किसान खेतों में मेढ बंधान करें तथा बोरी बंधान किया जाये।
शौचालय निर्माण के लिए बधाई
विधायक श्री शर्मा द्वारा जिले में शौचालय निर्माण एवं उनके इस्तेमाल
के लिए जनजागरूकता फैलाने की दिशा में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी के प्रयासों की सराहना
की गई। उन्होंने कहा कि गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए एवं बीमारियों की रोकथाम के
लिए खुले में शौच पूर्णत बंद होना आवश्यक है।
अब विकेन्द्रीकृत व्यवस्था
कलेक्टर श्री अवस्थी ने बताया कि पंचायती राज में विकेन्द्रीकृत व्यवस्था
है। सारे अधिकार पंचायतों को दिये गये हैं। अत: सरपंच एवं ग्रामवासी गांव की जरूरतों
के अनुसार गांव में विकास कार्य करवायें। हर घर में शौचालय हो। पर्याप्त मात्रा में
पेयजल हो तथा नशे की किसी को भी आदत न हो।
बगीचे जैसा दिखना चाहिए गांव
कलेक्टर ने गांव में हर घर के आगे पेड़ लगाये जाने की बात कही। उन्होंने
कहा कि इतने पौधे लगाये जायें कि गांव एक बगीचे की तरह दिखे। जहां पर पानी रूकता हो
वहां पर सोख्ता गड्डे बनाये जायें। जहां कचरा इकट्ठा करते हैं वहां वर्मी कम्पोस्ट
यूनिट बनाई जाये।
14 से होंगी ग्राम सभाएं
कलेक्टर ने बताया कि 14 अप्रैल से गांव गांव में ग्राम सभाएं आयोजित
की जायेंगी। अत: इससे पूर्व पुराने सरपंचों के स्थान पर नये सरपंचों के बैंक खाते आवश्यक
रूप से खुल जाने चाहिए। इस कार्य में लापरवाही होने पर संबंधित को दंडित किया जायेगा।
ग्रामसभा के आयोजन से पूर्व इसकी मुनादी कराई जाये तथा ग्रामसभा में अधिक से अधिक संख्या
में ग्रामवासी उपस्थित हों।
रूपये निकाल लिये पर लैट्रिन क्यों नहीं बनाई?
कलेक्टर को बताया गया कि ग्राम सरपन्या खराड़ी में पुराने पंचायत सचिव ने 10 लाख रूपये की राशि शौचालय निर्माण के लिए
निकाल ली, परन्तु शौचालय नहीं बनवाया। इस पर उन्होंने नाराजगी प्रकट करते हुए एसडीएम
कन्नौद को निर्देश दिये कि मामले की जांच करें तथा दोषी व्यक्ति के विरूद्ध आपराधिक
प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करें।
अच्छे कार्य के लिए किसान सम्मानित
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र
में सराहनीय कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। उन्होंने अन्य किसानों
से कहा कि वे भी अपने खेतों में पानी रोकने के लिए कार्य करें। कार्यक्रम में अतिथियों
द्वारा उपस्थित जन समुदाय को पानी बचाने एवं रोकने की शपथ दिलाई गई।
ग्राम डोकाकुई का भ्रमण किया
कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर श्री अवस्थी द्वारा निकटस्थ ग्राम डोकाकुई
का भ्रमण कर वहां शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति देखी गई। ग्राम के सरपंच
द्वारा कलेक्टर को ग्राम में कराये जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
क्रमांक 49/49/10-04-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र ॥
केन्द्रीय विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज 16 अप्रैल को अजनास
आयेंगी
10 अप्रैल 2015/ केन्द्रीय विदेश मंत्री श्रीमती
सुषमा स्वराज 16 अप्रैल को जिले के खातेगांव विकासखण्ड के ग्राम अजनास आयेंगी। प्राप्त
भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय विदेश मंत्री श्रीमती स्वराज 16 अप्रैल को प्रात:
9.00 बजे भोपाल से (सड़क मार्ग से) प्रस्थान कर प्रात: 11.00 बजे खातेगांव के अजनास
आएंगी तथा वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। श्रीमती स्वराज दोपहर 1.00 बजे
अजनास से ककनखेड़ा इच्छावर के लिए प्रस्थान करेंगी।
क्रमांक 50/50/10-04-2015
जिला
जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
॥ समाचार
॥
कमिश्नर
श्री पस्तौर का जिले का भ्रमण कार्यक्रम
सघन
निरीक्षण करेंगे
देवास
10 अप्रैल 2014/ उज्जैन संभाग के कमिश्नर
श्री रवींद्र पस्तौर 13 अप्रैल सोमवार को देवास जिले का सघन भ्रमण करेंगे।
डिप्टी
कलेक्टर श्रीमती वर्षा भूरिया से प्राप्त जानकारी अनुसार कमिश्नर श्री रवींद्र
पस्तौर 13 अप्रैल सोमवार को सुबह 9.30 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर सोनकच्छ
पहुंचेंगे, जहां वे सुबह 11.00 से आयोजित त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के विकासखंड स्तरीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण में भाग लेंगे।
इसके पश्चात श्री पस्तौर दोपहर 2.30 बजे ग्राम अरनिया में कद्दुवर्गीय सब्जी,
टमाटर, मिर्च एवं शेडनेट हाउस का अवलोकन करेंगे। श्री पस्तौर शाम 4.30 बजे देवास
स्थित आईटीआई में रोजगार संबंधी बैठक लेंने के पश्चात देवास से उज्जैन के लिए
प्रस्थान करेंगे।
क्रमांक 51/51/10-04-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र ॥
अवैध मदिरा जब्त
देवास 10 अप्रैल 2015/ प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी,
श्री एसके राजौरे जिला देवास के निर्देशन में अवैध मदिरा की बिक्री करने वालों के विरूद्ध
सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले के आबकारी स्टॉफ द्वारा धारा
34 (ए) के तहत 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए जाकर 86 पाव देशी मदिरा, 07 लीटर हाथ भट्टी मदिरा
जप्त की गई।
क्रमांक 52/52/10-04-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र ॥
प्रदेश में पवन तथा सौर-ऊर्जा की 628 मेगावॉट क्षमता
की परियोजनाएँ
पूर्ण
4,310
करोड़ राशि का हुआ निवेश
देवास
10 अप्रैल 2015/ राज्य शासन की निवेशक-मित्र नीतियों के फलस्वरूप प्रदेश में नवकरणीय
ऊर्जा परियोजनाओं के विकास में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रदेश में वित्तीय वर्ष
2014-15 के दौरान कुल 628 मेगावॉट की निजी क्षेत्र की वृहद ऊर्जा परियोजनाएँ पूर्ण
हुई हैं। इनमें 458 मेगावॉट की पवन ऊर्जा तथा 170 मेगावॉट क्षमता की सौर ऊर्जा
परियोजनाएँ शामिल हैं। इन निजी क्षेत्र की परियोजनाओं पर कुल 4,310 करोड़ रूपये का
निवेश हुआ है। इसमें से पवन ऊर्जा पर 3,100 करोड़ तथा सौर-ऊर्जा परियोजना की
स्थापना पर 1,210 करोड़ की राशि व्यय हुई है।
देवास
जिले में 500 करोड़ राशि से 72 मेगावॉट
पवन
परियोजनाओं में मंदसौर जिले में 700 करोड़ की निवेश राशि से 100.5 मेगावॉट क्षमता
की परियोजना पूर्ण हुई है। मंदसौर जिले में ही 300 करोड़ राशि से 43.5 मेगावॉट तथा
325 करोड़ राशि से 46 मेगावॉट, बैतूल जिले में 200 करोड़ रूपये राशि से 28.50
मेगावॉट तथा 350 करोड़ राशि से 49.5 मेगावॉट, देवास जिले में 500 करोड़ राशि से 72
मेगावॉट तथा 210 करोड़ राशि से 30 मेगावॉट, आगर जिले में 310 करोड़ राशि से 44
मेगावॉट तथा रतलाम जिले में 205 करोड़ निवेश राशि से 29.40 मेगावॉट क्षमता की
परियोजना पूर्ण हुई है।
सौर-ऊर्जा
परियोजनाओं में मंदसौर जिले में 350 करोड़ राशि के निवेश से 50 मेगावॉट, रतलाम में
210 करोड़ राशि से 30 मेगावॉट, आगर में 300 करोड़ राशि से 40 मेगावॉट तथा श्योपुर
जिले में 350 करोड़ राशि के निवेश से 50 मेगावॉट क्षमता की परियोजना पूर्ण हुई है।
क्रमांक 53/53/10-04-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र॥
13
अप्रैल से शुरु होगा लार्वा सर्वे
अंतरविभागीय
समन्वय से डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण के प्रयास
देवास 10 अप्रैल 2015/ प्रदेश के सभी 51 जिले में 13 अप्रैल से लार्वा सर्वे अभियान चलेगा। इस दौरान
लार्वा ढूंढकर नष्ट करने की कार्यवाही कर मच्छरों को फैलने से रोका जायेगा ताकि डेंगू,
मलेरिया को नियंत्रित रखा जा सके। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा
शिक्षा विभाग तथा स्थानीय निकायों के समन्वय से यह कार्यवाही होगी।
हाल ही में मुस्तैदी से की गई कार्यवाही के चलते प्रदेश में स्वाईन फ्लू
जैसे संक्रमण को विकराल होने से रोका जा सका। अब डेंगू तथा मलेरिया को प्रदेश में नियंत्रित
करने के लिए शासन सतर्क है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग श्री प्रवीर कृष्ण ने बताया
कि प्रदेश के सभी 51 जिले में लार्वा रोधी सर्वे कार्य 13 अप्रैल से आरंभ हो रहा है।
इसके लिए दल गठित किए जा चुके हैं। राजधानी में एक माह की अवधि में अब तक 20,504 घर
में लार्वा सर्वे का कार्य किया जा चुका है। कुल 270 घर में लार्वा पाया गया जिसे दल
ने तत्काल नष्ट करने की कार्यवाही की। भोपाल में एक दिन में कुल 23 घर में लार्वा पाया
गया। यह इस बात का संकेत है कि यदि तत्परता से सर्वे कार्य नहीं होता तो क्षेत्र में
डेंगू एवं मलेरिया के प्रकरणों के बढ़ने की आशंका होती।
नगरीय विकास एवं पर्यावरण विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश में आम नागरिकों
को जनहित में लार्वो सर्वे कार्य में शासकीय अमले को पूरा सहयोग प्रदान करना है। यदि
किसी व्यक्ति के घर में भंडारित पानी, कूलर, टायर, गमले अथवा अन्य किसी वस्तु में एकत्र
जल में लार्वा पाया जाता है तो इसे अमले के समक्ष स्वयं लार्वा नष्ट करना होगा। ऐसा
न करने पर शासन के नियमानुसार वह व्यक्ति जुर्माने का पात्र होगा। प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य
ने समस्त कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि वे लार्वा नष्ट न करने वालों के विरुद्ध
स्थानीय निकायों के माध्यम से अर्थदण्ड की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
क्रमांक 54/54/10-04-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र ॥
मतपत्र पर और ई.वी.एम पर अभ्यर्थी के फोटो मुद्रित करने के निर्देश
देवास 10 अप्रैल 2015/ भारत निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि
आगामी चुनावों में मतपत्र छापते समय डाक मतपत्र, साधारण मतपत्र और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग
मशीन में प्रयुक्त होने वाले मतपत्र में अन्य विवरण के साथ संबंधित अभ्यर्थी का फोटो
भी मुद्रित करें।
निर्वाचन संचालन अधिनियम, 1961 की धारा 49बी तथा नियम 22 एवं 30 में निहित
निर्देशों के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतपत्र में अभ्यर्थी के विवरण जैसे नाम,
पिता/माता का नाम, दल का नाम एवं चुनाव चिन्ह को मुद्रण किया जाता है। इस संबंध में
आयोग द्वारा उक्त अधिनियम में संशोधन कर मतपत्र तथा ईव्हीएम में प्रयुक्त होने वाले
मतपत्र में अभ्यर्थी के विवरण के साथ-साथ अभ्यर्थी के फोटो का भी मुद्रण भी कराने के
निर्देश दिये हैं।
क्रमांक 55/55/10-04-2015
प्रायवेट स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश पाने वाले बच्चों की फीस की प्रतिपूर्ति होगी
राज्य शासन द्वारा प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया निर्धारित
देवास 10 अप्रैल 2015/राज्य शासन
ने नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम में मान्यता प्राप्त
प्रायवेट स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेशित बच्चों की फीस की प्रतिपूर्ति की
कार्यवाही शुरू करने के निर्देश जिलों को दिये हैं। सत्र 2014-15 में फीस
प्रतिपूर्ति की कार्यवाही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार करने को कहा गया है।
प्रक्रिया
में सबसे पहले मान्यता प्राप्त प्रायवेट स्कूल को नि:शुल्क प्रवेश के लिये आरक्षित
प्रत्येक कक्षा की कुल सीट, आर.टी.ई. में प्रवेशित विद्यार्थियों की संख्या एवं
वार्षिक शैक्षणिक शुल्क एजुकेशन पोर्टल पर दर्ज करवाना होगा। प्रत्येक प्रायवेट स्कूल
के लिये कलेक्टर एवं मिशन संचालक के अनुमोदन के बाद एक अधिकारी को नोडल अधिकारी
नामांकित किया जायेगा। प्रायवेट स्कूल के प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर के बाद
दस्तावेजों के आधार पर नोडल अधिकारी सत्यापन की कार्यवाही करेंगे। उनकी जिम्मेदारी
होगी कि प्रवेशित विद्यार्थी की फीस प्रतिपूर्ति की चाही गई फीस उस कक्षा के अन्य
विद्यार्थियों से ली जा रही फीस के अनुसार हो। फीस प्रतिपूर्ति के लिये भेजे जा
रहे प्रस्ताव में दर्ज विद्यार्थियों के नाम पूरी तौर पर सही होने चाहिए। क्लेम,
बच्चों के नाम और फीस के मिलान का दायित्व नोडल अधिकारी का होगा। उसे शाला के
रिकार्ड के आधार पर सत्यापन करना अनिवार्य रहेगा।
स्कूलों
द्वारा केवल सत्र 2014-15 में नवप्रवेशित बच्चों के नाम पोर्टल पर दर्ज करवाने
होंगे। संस्था का खाता क्रमांक भी दर्ज करवाना होगा। स्कूल द्वारा बच्चों और फीस
को गलत तरीके एवं बढ़ा-चढ़ाकर दर्ज करवाने वाले स्कूल तथा नोडल अधिकारी के विरूद्ध
कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है। ऑनलाइन प्रक्रिया को सुगम और अधिक प्रभावी रूप
से क्रियान्वित करने के लिये सभी प्रायवेट स्कूल के प्राचार्यों को जनपद शिक्षा
केन्द्र पर 15 अप्रैल तक अनिवार्यत: प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये गये हैं।
स्कूल के लिये नामांकित अधिकारी को भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रक्रिया तथा
नियमों के उल्लघंन पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। फीस प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया
पारदर्शी रखने को कहा गया है।
उल्लेखनीय
है कि अधिनियम के लागू होने के बाद प्रायवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत कमजोर वर्ग
एवं वंचित समूहों के बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। हर साल प्रति
विद्यार्थी व्यय का निर्धारण शासन द्वारा किया जाता है। विद्यार्थी पर हुए स्कूल
के व्यय (फीस) की प्रतिपूर्ति का भुगतान ऑनलाइन स्कूल के खाते में किया जाता है।
प्रतिपूर्ति की राशि वही होती है, जो शासन द्वारा निर्धारित अथवा स्कूल द्वारा
लिये जाने वाले शुल्क में से कम हो।

No comments:
Post a Comment