Thursday, 9 April 2015

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।।  समाचार  ।।
दो दिवसीय कुमार गंधर्व संगीत समारोह प्रारंभ
सुश्री रमा वैद्यनाथन को कुमार गंधर्व सम्मान अलंकरण प्रदान किया गया
       देवास 08 अप्रैल 2015/ देवास में उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी मध्यप्रदेष शासन संस्कृति विभाग भोपाल द्वारा जिला प्रशासन एवं नगर निगम देवास के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय कुमार गंधर्व संगीत समारोह का आज बुधवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में भरत नाट्यम शैली की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना सुश्री रमा वैद्यनाथन को कुमार गंधर्व सम्मान अलंकरण प्रदान किया गया। उन्हें सम्मान स्वरूप 1.25 लाख रूपये की राशि एवं सम्मान पट्टिका भेंट की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
        स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर सभाकक्ष में कार्यक्रम की शुरूआत भरत नाट्यम शैली की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना सुश्री रमा वैद्यनाथन के नृत्य से हुई। कार्यक्रम का समापन श्री पुणे के श्री आनंद भाटे के गायन से हुआ। श्री भाटे ने राग पुरिया कल्याणे से गायन की शुरूआत की। उनके साथ तबले पर श्री उल्हास राजहंस एवं हारमोनियम पर डॉ विवेक बंसोड़ ने संगत की।
      कार्यक्रम में कलाकरों को पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम देवास श्री धीरज श्रीवास्तव, आयुक्त नगर निगम श्री हिमांशु सिंह तथा बडी संख्या में संगीत श्रोता उपस्थित थे।
      इसके पूर्व सुश्री वैद्यनाथन ने कहा कि कुमार गंधर्व सम्मान अलंकरण मुझे मिला यह मेरे लिए गर्व की बात है। इसके लिए मैं मध्यप्रदेश शासन को धन्यवाद देती हूं।
आज दी जायेंगी ये प्रस्तुतियां
       कार्यक्रम के दूसरे दिन 9 अप्रैल को थाणे के प्रसिद्ध शहनाई वादक श्री शैलेष भागवत का शहनाई वादन मुंबई के सितार वादक श्री रवीन्द्र चारी का सितार वादन होगा। समारोह की अंतिम प्रस्तुति नासिक के प्रसिद्ध गायक श्री प्रसाद खापर्डे के गायन की होगी।
क्रमांक 36/36/08-04-2015



No comments:

Post a Comment