दिनांक 28 अप्रैल 2015
मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह आयोजन आज
जघन्य अपराधों के आधार पर थानों को चार श्रेणियों में बांटा जाएगा
नेपाल गये भारतीयों की जानकारी इकट्ठा करने राज्य-स्तरीय नियंत्रण-कक्ष
नेपाल भूकंप में जिले से लापता तीर्थ-यात्रियों की तत्काल सूचना दें कलेक्टर
विश्व के सबसे बड़े 750 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना को मंजूरी
एमपीडब्ल्यूएसआरपी
की 2498 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
वार्षिक योग पंचांग घोषित
देवास के शिक्षकों का प्रशिक्षण 1 से 30 जून तक
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। समाचार ।।
समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आए 86 आवेदन
देवास 28 अप्रैल 2015/ कलेक्टर स्तर पर स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित जनसुनवाई में आज मंगलवार को
86 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी एवं अन्य
अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर
ने उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री
प्रबल सिपाहा, डीएसपी ट्रेफिक श्री बीएल बुनकर सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।
अवैध रूप से लगाया गया होर्डिंग हटवाया जाये
आवेदिका नाहेदा बी पठान निवासी नयापुरा देवास ने आवेदन दिया कि उसकी
कालानी बाग शिबा होटल के समीप दुकान के सामने विकास एडवोटाईजिंग कंपनी के दो होर्डिंग्स
अवैध रूप से लगा दिए गए हैं, जिससे उसकी दुकान का मुख्य हिस्सा दब गया है। प्रकरण में
कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
पानी को मोटर वापस दिलाई जाये
आवेदक दिलीप सिंह पिता रूगनाथ सिंह निवासी ग्राम गोन्दलिया तहसील देवास
ने आवेदन दिया कि उसके घर के ट्यूबवेल में लगी हुई सिंगल फेज की पानी की मोटर लाइनमेन
द्वारा बिना अनुमति के निकाल ली गई। उसकी मोटर वापस दिलाई जाये। प्रकरण में कलेक्टर
ने विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश
दिये।
प्लॉट वापस दिलाया जाये
आवेदिका रामूबाई पति स्व. श्री गोपालजी निवासी रेवाबाग देवास ने आवेदन
देकर बताया कि उसके पति द्वारा वर्ष 2000 में बालगढ़ में 15 बाय 40 वर्गफीट आकार का
प्लाट क्रय किया था, जिसका इकरारनामा भी उपलब्ध है। जिस व्यक्ति से प्लाट क्रय किया
था, उसकी मृत्यु हो चुकी है। उसके परिजनों द्वारा प्लॉट पर कब्जा कर लिया गया है। प्रकरण
में कलेक्टर ने पुलिस विभाग को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये।
अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा दिलाया जाये
आवेदक रामभरोसे पिता घीसाजी निवासी ग्राम चिड़ावद तहसील टोंकखुर्द ने
आवेदन देकर बताया कि पटवारी हल्का नम्बर 18 स्थित उसकी भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग में
अधिग्रहीत हो चुकी है। राजस्व दस्तावेजों में उक्त भूमि के मालिकाना हक एवं आधिपत्य
के रूप में उसका नाम अंकित है, किन्तु अधिग्रहण सूचना में उसके नाम के साथ त्रुटिवश
जगन्नाथ पिता दर्याव का नाम भी जुड़ा हुआ है, जबकि उक्त भूमि का एकमात्र स्वामी वही
है। त्रुटिवश जुड़े जगन्नाथ पिता दर्याव के नाम को हटवाये जाकर अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा
उसे दिलाया जाये। प्रकरण में कलेक्टर ने भू-अर्जन अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग को जांच
कर कार्यवाही के निर्देश दिये।
कनेक्शन नहीं काटा, बिल दिया जा रहा है
आवेदिका श्रीमती सरस्वती पति शंकरलाल पटेल निवासी सूर्योदय नगर देवास
ने आवेदन दिया कि उसकी माताजी के नाम पर एक बत्ती घरेलू विद्युत कनेक्शन था। माताजी
की मृत्यु के उपरांत विद्युत विभाग में विद्युत कनेक्शन काटने के लिए आवेदन दिया गया,
किन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गई। विभाग द्वारा नियमित रूप से विद्युत बिल दिया जा
रहा है। प्रकरण में कलेक्टर ने विद्युत विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिये।
आवास दिलाया जाये
आवेदक गोपाल पिता छगनलाल सोलंकी निवासी मोती बंगला देवास ने आवेदन दिया
कि उसका नाम बीपीएल सूची में दर्ज है तथा उसके पास रहने के लिए स्वयं का मकान नहीं
है और नहीं कोई प्लॉट है। उसे राजीव आवास योजना अन्तर्गत मकान दिलाया जाये। प्रकरण
में कलेक्टर ने नगर निगम को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
फर्जी तरीके से अन्य व्यक्ति ने लिया ऋण
आवेदक तकेसिंह पिता कन्हैयालाल निवासी ग्राम अचलूखेडी तहसील देवास ने
आवेदन दिया कि उसको बैंक ऑफ इंडिया शाखा औद्योगिक क्षेत्र देवास द्वारा नोटिस जारी
किया गया है कि पटवारी हल्का नम्बर 32 स्थित सर्वे क्रमांक 303, 394, 431 एवं 526 की कृषि भूमि बैंक में बंधक रखे जाकर केसीसी के माध्यम
से 1 लाख 50 हजार रूपये का ऋण लिया गया है, जिसकी ब्याज सहित 3 लाख 42 हजार रूपये की
वसूली की जाना है। जबकि उसने बैंक ऑफ इंडिया से कभी भी किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया
और न ही किसी प्रकार का कोई ऋण लिया है। प्रकरण में कलेक्टर ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक
को कार्यवाही के निर्देश दिये।
विधवा पेंशन दिलाई जाये
आवेदिका गीताबाई पति स्व. श्री सवाईसिंह निवासी उमाकांत कॉलोनी देवास
ने आवेदन दिया कि उसकी आयु लगभग 70 वर्ष हो चुकी है तथा जीवन-यापन को कोई साधन नहीं
है। उसने विधवा पेंशन के लिए नगर निगम में आवेदन दिया था, किन्तु कोई कार्यवाही नहीं
की गई। प्रकरण में कलेक्टर ने नगर निगम को कार्यवाही के निर्देश दिये।
क्रमांक 132/132/28-04-2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। समाचार ।।
मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह आयोजन आज
देवास 28 अप्रैल 2015/ मुख्यमंत्री कन्यादान योजनान्तर्गत
जनपद पंचायत देवास द्वारा 22 कन्याओं का विवाह कार्यक्रम 29 अप्रैल को मौलाना आजाद
कॉलेज उज्जैन रोड इटावा में आयोजित किया जाएगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवास ने बताया कि विवाह अंतर्गत
प्रत्येक जोड़े को 10 हजार रूपए की एफडी, 7 हजार रूपए का नगद बैंक के बचत खाते में तथा
5 हजार रूपए की गृहस्थी सामग्री शासन द्वारा दी जाएगी। विवाह आयोजन के लिए 3 हजार रूपए
प्रति जोड़े राशि आयोजक को दी जाएगी।
क्रमांक 133/133/28-04-2015
स्वीप कार्य के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
देवास 28 अप्रैल
2015/ भारत
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी
ने मतदाता जागरूकता अभियान के कार्य (स्वीप) के लिए केपी कॉलेज के सहायक प्राध्यापक
डॉ. पलाश्या के स्थान पर केपी कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. एसपीएस राणा को स्वीप
गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
क्रमांक 134/134/28-04-2015
जघन्य अपराधों के आधार पर थानों को चार श्रेणियों में बांटा जाएगा
देवास 28 अप्रैल 2015/ गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने कहा है कि प्रदेश के थानों को जघन्य
अपराधों के रिकार्ड के आधार पर चार श्रेणियों में बांटा जाएगा। इनमें ऐसे थाने, जहाँ
क्राइम जीरो है और ऐसे थाने जहां सर्वाधिक है, उनके बीच विभाजन होगा। इस आधार पर ऐसे
अपराधों को रोकने की रणनीति बनाकर और उस पर अमल भी करवायेंगे। श्री गौर ने यह बात गत
दिवस मुम्बई में पुलिस कमिश्नर श्री राकेश मारिया और मुम्बई पुलिस के अन्य अधिकारियों
से अपराधों की रोकथाम के लिये अपनाये जा रहे तरीकों पर चर्चा के बाद कही।
श्री गौर
ने कहा कि मुम्बई में जघन्य (हत्या आदि) अपराधों के प्रकरणों के आधार पर सभी 94 थानों
को चार श्रेणी में बाँटकर रणनीति बनायी गयी है। प्रदेश में भी अब इसी तरह भोपाल, इंदौर,
ग्वालियर, जबलपुर महानगरों सहित अन्य स्थान के थानों का श्रेणीकरण करेंगे। वे थाने,
जो अधिक संवेदनशील हैं और जहाँ जघन्य अपराध अधिक हैं, वहाँ पर पुलिस बल की बढ़ोत्तरी,
आदतन अपराधियों की पहचान, धर-पकड़ और निगरानी आदि की रणनीति तैयार करवायेंगे। रणनीति
पर अमल भी होगा और जघन्य अपराध को रोकने/कम करने की दिशा में पुलिस बल कार्य करेगा।
श्री गौर
ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने में जीरो टालरेंस की रणनीति
को और अधिक कारगर बनवायेंगे। महानगरों के ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित किया जायेगा, जहाँ
पर महिलाओं के विरुद्ध अपराध होने की अधिक शिकायतें हैं। इन स्थानों पर गश्त बढ़ाने
के साथ महिला पुलिस की गश्त में तैनाती की जायेगी। महिलाओं को तत्परता से सुरक्षा उपलब्ध
करवाने में आई.टी. का उपयोग बढ़ाया जायेगा। महिलाएँ किसी भी स्थान से, यात्रा के दौरान
एस.एम.एस. से अथवा फोन कर अपराध एवं सुरक्षा के संबंध में जानकारी दें और उनकी तुरंत
मदद की जाये, ऐसी व्यवस्था भी शुरू करेंगे। उन्होंने पुलिस बल के सहयोग के लिये स्टूडेंट
फोर्स के गठन सहित यातायात व्यवस्था में सुधार के नये कार्यक्रम शुरू करने की बात कही।
पुलिस कमिश्नर श्री मारिया ने मुम्बई
पुलिस की कार्य-प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुम्बई में 50 हजार 618 का
पुलिस बल है, जो महाराष्ट्र पुलिस का एक चौथाई हिस्सा है। मुम्बई में 24 लाख 75 हजार
वाहन रजिस्टर्ड होने के साथ रोजाना 511 वाहन का रजिस्टर्ड होना ट्रेफिक पुलिस को चुनौती
है। ट्रेफिक और अपराध नियंत्रण पर अपनाई जा रही रणनीति की भी उन्होंने जानकारी दी।
क्रमांक 135/135/28-04-2015
नेपाल गये भारतीयों की जानकारी इकट्ठा करने राज्य-स्तरीय नियंत्रण-कक्ष
नेपाल भूकंप में जिले से लापता तीर्थ-यात्रियों की तत्काल सूचना दें कलेक्टर
देवास 28 अप्रैल 2015/ नेपाल गये भारत के
यात्रियों की जानकारी एकत्रित करने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राज्य-स्तरीय नियंत्रण-कक्ष
संचालित किया है। नियंत्रण-कक्ष प्रभारी श्री संतोष जाट जिला कमाण्डेंट एवं प्रभारी
अधिकारी राज्य आपदा मोचन बल एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हैं।
प्रमुख
सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त श्री अरुण तिवारी ने सभी जिला कलेक्टर को अपने जिले से
नेपाल भूकंप में यात्रियों के लापता होने की जानकारी तत्काल नियंत्रण-कक्ष को देने
के निर्देश दिये हैं। राज्य-स्तरीय नियंत्रण-कक्ष का पता जिला होमगार्ड कार्यालय जहाँगीराबाद,
पुलिस ऑफीसर मेस के सामने, भोपाल है। राहत आयुक्त ने कहा है कि अपने जिले की जानकारी
तत्काल दूरभाष क्रमांक 0755-2573829, 2922183 पर दें।
माह अप्रैल,
2015 में नेपाल में प्राकृतिक आपदा भूकंप के कारण काफी जन-हानि एवं अन्य क्षति हुई
है। शहडोल जिले से नेपाल यात्रा पर गये 17 यात्री की कोई जानकारी प्राप्त नहीं होने
की सूचना दी गई है। इसी प्रकार अन्य जिलों में भी भूकंप के कारण ऐसी स्थिति हो सकती
है।
क्रमांक 136/136/28-04-2015
विश्व के सबसे बड़े 750 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना को मंजूरी
एमपीडब्ल्यूएसआरपी
की 2498 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
वित्त निगम के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु अब 60 वर्ष
आई.टी.आई. में अतिथि व्याख्याताओं के 14 पद मंजूर
देवास 28 अप्रैल 2015/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज
सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंगलवार को हुई मंत्रि-परिषद् की बैठक में राज्य में
750 मेगावाट क्षमता के विश्व के सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की स्वीकृति
दी गई। संयंत्र रीवा जिले की गुढ़ तहसील में स्थापित किया जायेगा। इस अल्ट्रा-मेगा सौर
ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिये संयुक्त कम्पनी गठित किये जाने का निर्णय लिया गया
है। परियोजना में विश्व बेंक द्वारा ऋण उपलब्ध करवाया जायेगा। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा
विभाग शासन की नीति के तहत परियोजना के लिये राजस्व भूमि के उपयोग की अनुमति देगा।
परियोजना में उत्पादित विद्युत के ग्रिड से अंतर्संयोजन एवं ट्रांसमिशन लाइन का कार्य
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जायेगा। परियोजना क्षमता की 40 प्रतिशत
उत्पादित विद्युत का क्रय मध्यप्रदेश पॉवर मेनेजमेंट कम्पनी द्वारा किया जायेगा।
मंत्रि-परिषद्
ने मध्यप्रदेश वॉटर सेक्टर रिस्ट्रक्चरिंग परियोजना (एमपीडब्ल्यूएसआरपी) की 2,498 करोड़
की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति एवं निवेश निकासी की अनुमति दी।
मंत्रि-परिषद्
ने मध्यप्रदेश वित्त निगम के श्रेणी 'अ' और 'ब' कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु
58 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने का निर्णय लिया। यह निर्णय मध्यप्रदेश वित्त निगम के संचालक
मंडल द्वारा की गई अनुशंसा पर लिया गया।
मंत्रि-परिषद्
ने केन्द्रीय जेल भोपाल में महिला बंदियों और केन्द्रीय जेल उज्जैन में पुरुष बंदियों
के लिये आई.टी.आई. में अतिथि व्याख्याताओं के 14 पद सृजित करने का निर्णय लिया। इसमें
प्रत्येक अतिथि व्याख्याता को मानदेय 110 रुपये प्रति घंटा या 10 हजार रुपये प्रतिमाह
अधिकतम की दर से दिया जायेगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री चौहान की स्किल समिट में
की गई घोषणा के परिप्रेक्ष्य में लिया गया है।
मंत्रि-परिषद्
ने भारत और राज्य सरकार की संयुक्त हिस्सेदारी में कम्पनी अधिनियम के तहत मध्यप्रदेश
राज्य कृषि उद्योग विकास निगम में धनावेष्टित समता अंश पूँजी क्रय करने के लिये भारत
सरकार की अंश पूँजी 120 लाख को 90 लाख रुपये में क्रय करने की अनुमति दी।
क्रमांक 137/137/28-04-2015
1100 श्रमिकों को हिपेटाइटिस ''बी'' टीका लगा
देवास 28 अप्रैल 2015/ कर्मचारी राज्य बीमा
सेवाए द्वारा प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक संस्थानों एवं कल कारखानों में कार्यरत श्रमिकों
को एक अभियान चलाकर हिपेटाइटिस ''बी'' टीकाकरण किया जा रहा हैं। इसी के अंतर्गत आयशर
इंजिनिंयरिंग कम्पोनेंट्स देवास में 1100 श्रमिको को हिपेटाइटिस ''बी'' टीके का प्रथम
डोज आज मंगलवार को दिया गया।
कर्मचारी
राज्य बीमा सेवाएं देवास के प्रभारी डॉ. संजीव श्रीवास्वत ने बताया कि हिपेटाइटिस बी
एक प्रकार का पीलिया है, जो लीवर को प्रभावित करता है। यह संक्रामक रोग है। इसका इलाज
बहुत मंहगा है। इससे बचने के लिए हिपेटाइटिस ''बी'' का टीका अतिआवश्यक हैं। टीके के
3 डोज एक एवं पांच माह के अंतराल में दिए जाते हैं। यह टीका 15 वर्ष तक कारगर रहता
हैं। इसके कुछ साइड इफेक्ट नही होते है।
क्रमांक 138/138/28-04-2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। समाचार ।।
वार्षिक योग पंचांग घोषित
देवास के शिक्षकों का प्रशिक्षण 1 से 30 जून तक
देवास 28 अप्रैल 2015/ राज्य शासन ने इस साल
शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण देने के लिये वार्षिक योग पंचांग घोषित कर दिया है। भोपाल
के राज्य-स्तरीय शासकीय योग प्रशिक्षण केन्द्र में कार्यक्रम कर शिक्षक/योग प्रभारी/अधिकारी/प्राचार्य
को प्रशिक्षित किया जाता है। राज्य सरकार द्वारा घोषित योग नीति-2007 में योग शिक्षा
को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। योग नीति के अनुसार प्रत्येक विद्यालय
के कम से कम एक शिक्षक/प्राचार्य को योग में प्रशिक्षित किया जाता है।
वार्षिक
योग पंचांग 2015-16 के अनुसार प्रत्येक संभाग से 50 शिक्षकों का चयन किया जाता है।
चुने हुए शिक्षकों की सूची प्रशिक्षण शुरू होने के 15 दिन पहले शासकीय योग प्रशिक्षण
केन्द्र को भेजी जाती है।
इस वर्ष
योग पंचांग निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक से 30 मई तक इंदौर संभाग के इंदौर, धार,
अलीराजपुर, खण्डवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी जिले के कक्षा एक से बारहवीं के शिक्षक
एवं खेल शिक्षक भाग लेंगे। एक से 30 जून के तीस दिवसीय प्रशिक्षण में उज्जैन संभाग
के उज्जैन, शाजापुर, देवास, नीमच, मंदसौर, रतलाम और आगर-मालवा के शिक्षक शामिल होंगे।
एक से 10 जुलाई तक इंदौर एवं उज्जैन संभाग के 50 विभागीय अधिकारी और उ.मा.वि. एवं हाई
स्कूल के प्राचार्य योग प्रशिक्षण लेंगे। जबलपुर संभाग के 13 जुलाई से 11 अगस्त और
17 अगस्त से 15 सितम्बर तक सागर संभाग के जिलों के शिक्षक और खेल शिक्षक योग प्रशिक्षण
लेंगे। इसी तरह 17 सितम्बर से 26 सितम्बर तक जबलपुर और सागर संभाग के पचास विभागीय
अधिकारी एवं उ.मा.वि. तथा हाई स्कूल के प्राचार्य योग सीखेंगे।
ग्वालियर
संभाग के जिलों के शिक्षकों के लिये तीस दिवसीय प्रशिक्षण 29 सितम्बर से 28 अक्टूबर
और शहडोल संभाग के लिये 30 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक होगा। इन दोनों संभाग के अधिकारियों
और हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्यों का प्रशिक्षण 30 नवम्बर से 9 दिसम्बर
तक होगा। भोपाल संभाग के शिक्षकों का प्रशिक्षण 14 दिसम्बर से 13 जनवरी, 2016 तक होगा।
रीवा संभाग के शिक्षक 18 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रशिक्षण लेंगे। भोपाल एवं रीवा संभाग
के अधिकारी और प्राचार्यों का प्रशिक्षण 18 से 27 फरवरी 2016 के दौरान होगा।
उच्च-स्तरीय प्रशिक्षण
इंदौर,
उज्जैन, सागर एवं भोपाल संभाग के 25 जिले के कक्षा एक से बारहवीं में अध्यापन कार्य
करवाने वाले पूर्व से योग प्रशिक्षित शिक्षक एवं जिला योग प्रभारी को 15 दिन का उच्च-स्तरीय
प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण एक से 15 मार्च 2016 तक होगा। इसी क्रम में जबलपुर,
ग्वालियर, शहडोल, नर्मदापुरम् एवं रीवा संभाग के 26 जिले में बारहवीं कक्षा तक पढ़ाने
वाले पूर्व योग प्रशिक्षित शिक्षकों और जिला योग प्रभारी को 17 से 31 मार्च तक योग
प्रशिक्षण दिया जायेगा। योग प्रशिक्षित सभी 700 शिक्षक को 10-दिवसीय कम्प्यूटर प्रशिक्षण
भी दिया जायेगा। इन्हीं शिक्षकों की स्वैच्छिक आधार पर 6-दिवसीय हेप्पीनेस प्रोग्राम
में सहभागिता होगी। प्रशिक्षण केन्द्र में आम लोगों के लिये 15-दिवसीय सशुल्क योग कक्षाएँ
भी लगेंगी।
क्रमांक 139/139/28-04-2015
No comments:
Post a Comment