दिनांक 15 अप्रैल 2015
॥
स मा चा र ॥
॥
स मा चा र ॥
॥
स मा चा र ॥
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। समाचार
।।
देवास जिले को मिला ई-गवर्नेंस
का उत्कृष्टता पुरस्कार
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने
कलेक्टर श्री अवस्थी को प्रदाय किया
देवास
15 अप्रैल 2015/ ई-गवर्नेंस पुरस्कार के अंतर्गत देवास जिले को सर्वश्रेष्ठ ई-गवर्नेंस
डिस्ट्रिक्ट का पुरस्कार कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी देवास की लीडरशिप में प्राप्त
हुआ है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा जिले के कलेक्टर श्री अवस्थी एवं
आईटी टीम के सदस्यों को 13 अप्रैल को भोपाल में आयोजित समारोह में ट्रॉफी, नगद राशि
एवं सर्टिफिकेट प्रदाय किया गया।
टीम लीडर के रूप में कलेक्टर को 50 हजार रूपए की
राशि पुरस्कार के रूप में दी गई। टीम के सदस्यों को भी कुल 50 हजार रूपए का पुरस्कार
प्रदाय किया गया। टीम के सदस्यों में श्री शैलेंद्रकुमार नाहर, जिला सूचना विज्ञान
अधिकारी एवं उनके सहयोगी श्री नीलेश मंडलोई, श्री देवेंद्र राठौर, श्री अरविंद राजपूत
एवं श्री अंकित बिसेन को भी मुख्यमंत्री द्वारा नकद राशि एवं सर्टिफिकेट प्रदाय किए
गए।
क्रमांक 74/74/14-04-2015 (फोटो-संलग्न)
सहकारी उपक्रमों की समिति आज
देवास आएगी
देवास 15 अप्रैल 2015/ विधानसभा सचिवालय की सहकारी उपक्रमों की समिति 17 अप्रैल
गुरूवार को देवास आएगी। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि समिति के सदस्यगण अपराह्न
लगभग 4 बजे देवास आएंगे। वे देवास में टाटा इंटरनेशनल उद्योग का निरीक्षण करेंगे।
क्रमांक 75/75/14-04-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र ॥
केंद्रीय विदेश मंत्री श्रीमती
स्वराज आज अजनास आएंगी
कामों को देखेंगी तथा सभा को
संबोधित करेंगी
देवास 15 अप्रैल 2015/ केंद्रीय विदेश मंत्री श्रीमती
सुषमा स्वराज 16 अप्रैल को जिले के खातेगांव विकासखण्ड के ग्राम अजनास आएंगी। प्राप्त
भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय विदेश मंत्री श्रीमती स्वराज 16 अप्रैल को प्रात:
9.00 बजे भोपाल से (सड़क मार्ग से) प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11.00 बजे खातेगांव के अजनास
आएंगी तथा वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। श्रीमती स्वराज दोपहर 1.00 बजे
अजनास से ककनखेड़ा इच्छावर के लिए प्रस्थान करेंगी।
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि निर्धारित
कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती स्वराज अजनास में सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत
कराए जा रहे कार्यों का अवलोकन करेंगी, ग्रामीणों से चर्चा करेंगी तथा आमसभा को संबोधित
करेंगी।
क्रमांक 76/76/14-04-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र ॥
शनि मंदिर से हटा अतिक्रमण
अतिक्रामकों ने स्वेच्छा से
हटाया
देवास
15 अप्रैल 2015/ कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी के निर्देशन में मां चामुंडा टेकरी तथा आसपास के क्षेत्रों से अतिक्रमण
हटाए जाने की कार्रवाई के अंतर्गत आज बुधवार को शंखद्वार के पास शनि मंदिर के पास से
अतिक्रमण हटाया गया। शनि मंदिर के दांई, बांई और पीछे की ओर तीन अतिक्रामकों ने अतिक्रमण
किया हुआ था। इनमें से एक ने स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा लिया तथा शेष दो अतिक्रामकों
ने 1-2 दिन में अतिक्रमण स्वत: हटा लेने का प्रशासन को आश्वासन दिया है।
तहसीलदार श्री एल के खरे ने बताया कि अतिक्रामकों
राजकुमार रामचंद्र जोशी, शंकुतला मूलचंद एवं कैलाश कृपाशंकर जोशी द्वारा शनि मंदिर
के दाएं, बाएं एवं पीछे के क्षेत्र में अतिक्रमण कर लेने के कारण उन्हें तहसीलदार नजूल
द्वारा नोटिस दिया गया था। इनमें से एक अतिक्रामक राजकुमार रामचंद्र जोशी द्वारा स्वेच्छा
से अतिक्रमण हटा लिया गया।
क्रमांक 77/77/14-04-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र ॥
अस्थाई पुरूष स्वयंसेवक रखे
जाएंगे
होमगार्ड कार्यालय में 22 तक
आवेदन करें
देवास
15 अप्रैल 2015/ जिला
होमगार्ड्स द्वारा जिले में सिंहस्थ मेला 2016 के दृष्टिगत कानून व्यवस्था को बनाए
रखने के लिए 155 अस्थाई पुरूष स्वयंसेवकों का नामांकन किया जाएगा।
डिस्ट्रिक्ट कमांडेन्ट होमगार्ड्स श्री जीपी प्रजापति
ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार जो सिंहस्थ मेला 2016 में ड्यूटी देने तथा कानून व्यवस्था
कार्य के लिए नामांकन करवाना चाहते हैं। वे कार्यालय जिला होमगार्ड द्वारा निर्धारित
प्रारूप में आवेदन 22 अप्रैल 2015 को शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत
जानकारी के लिए निर्धारित अर्हताएं, शारीरिक मापदंड आदि की जानकारी डिस्ट्रिक्ट कमांडेन्ट
होमगार्ड देवास से प्राप्त की जा सकती हैं।
क्रमांक 78/78/14-04-2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। समाचार
।।
शिक्षा राज्यमंत्री ने दिखाई
खेल रथ को हरी झंडी
प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज
करेगा रथ
देवास
15 अप्रैल 2015/ जिले में खेल एवं युवा कल्याण तथा शिक्षा विभाग द्वारा आगामी मई
माह में विभिन्न् स्थानों पर खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों
के पूर्व जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज के लिए बनाए गए खेल रथ को आज बुधवार
को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री श्री दीपक जोशी द्वारा हरी
झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी आदि
उपस्थित थे।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि खेलरथ
ने ग्राम सुमराखेड़ा, कुमारिया, शिप्रा, सुकल्या, नागोरा, छोटा टिगरिया, छापरनी, बड़ा
टिगरिया, नारायणगढ़, खेताखेड़ी, बरखेड़ा, आंक्या, बापच्या, सिरोल्या, राजोदा, बरोठा, मोरूखेड़ी,
बरखेड़ी, नापाखेड़ी का भ्रमण कर ग्रामीण तथा वरिष्ठ ग्रामीण खिलाड़ियों को टेलेंट-सर्च
की जानकारी देकर अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविर में शामिल कराने की अपील
की। ग्रामीणों में टेलेंट सर्च के प्रति बहुत उत्साह देखा गया। खेल रथ में युनूस खान,
यशवंत डागोरा, सलीम शेख, राजेश बराना, विजय चौधरी, सत्यजीत सिंह चौहान आदि शामिल हैं।
खेलरथ के दल द्वारा ग्राम बरोठा में शहीद श्री
जागेश्वर नागर के निवास स्थान पर पहुंचकर शहीद श्री जागेश्वर के चित्र पर श्रद्धा सुमन
अर्पितकर श्रद्धांजलि दी गई।
क्रमांक 79/79/14-04-2015 (फोटो-संलग्न)
No comments:
Post a Comment