10-03-2016
संभागायुक्त द्वारा ग्रामीण
अंचल का भ्रमण
चिड़ावद में आयोजित हुआ सूचना
शिविर
नवीन पदस्थापना के लिए काउंसलिंग
अब 12 मार्च को
मंत्री श्री पारस जैन की पहल पर
नई मान्यता और नवीनीकरण की तिथि बढ़ी
मान्यता संबंधी प्रकरणों में अब 31 मार्च तक होगा
निर्णय
भामाशाह पुरस्कार समारोह 13 मार्च
को
सर्वाधिक कर देने वाले व्यवसायी होंगे पुरस्कृत
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र ॥
संभागायुक्त द्वारा ग्रामीण
अंचल का भ्रमण
देवास 10 मार्च 2016/ संभागायुक्त उज्जैन रवींद्र पस्तौर ने आज गुरुवार
को जिले के टोंकखुर्द ब्लॉक के ग्रामीण अंचल का भ्रमण किया। उन्होंने ग्राम इकलेरा
में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने समूह बनाकर संगठित खेती करें। भ्रमण
के दौरान प्रभारी कलेक्टर प्रबल सिपाहा, एसडीएम मुश्ताक अहमद एवं सभी प्रमुख जिला
कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे।
कब
होगी पूरी हमारी अधूरी कहानी......
ग्राम इकलेरा में संभागायुक्त ने कृषि से संबंधित सभी प्रमुख
अधिकारियों को जनता के सामने खड़ा किया। उपसंचालक उद्यानिकी नरेंद्रसिंह तोमर को
किसानों ने पहचानने से इंकार किया और कहा कि उद्यानिकी विभाग से मार्गदर्शन नहीं
मिलने के कारण वे फलोद्यान नहीं लगा पा रहे हैं। संभागायुक्त श्री पस्तौर ने नाराजगी
करते हुए कहा कि विभाग के निठल्लेपन के कारण किसान कुछ करने की चाह रखने के बावजूद भी कुछ नहीं कर पा
रहे हैं।
संभागायुक्त ने किसानों की बीज उत्पादक सहकारी समितियों के गठन की
वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों द्वारा अभी तक समिति गठित नहीं
करने के कारणों की कहानी बनाए जाने की कोशिश पर कमिश्नर ने पूछा कि हमारी ये अधूरी
कहानी कब पूरी होगी ? उन्होंने चेताया कि जल्द किसानों की समिति गठित कर उन्हें
खाद, बीज का लायसेंस दिलाएं। सीधे कंपनी से डीलरशिप दिलाकर किसानों को बिचोलियों
से बचाएं।
खेत में जाकर देखा फसल
को
संभागायुक्त श्री पस्तौर ने ग्राम लसुड़िया का भ्रमण भी किया।
उन्होंने किसानों के खेत में जाकर मनरेगा के अंतर्गत नंदन फलोद्यान के तहत लगाए गए
संतरे के पौधों को देखा। उपसंचालक कृषि केसी वास्केल ने बताया कि विभाग के माध्यम
से किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
-----------------------------
फसल कटने के बाद नरवाई न जलाए
चिड़ावद में आयोजित हुआ सूचना
शिविर
देवास 10 मार्च 2016/ किसान भाईयों फसल कटाई का समय हो गया है। फिलहाल कई
किसानों ने फसल काट ली है। उम्मीद है कि होली तक आते-आते सभी किसान फसल कटाई से
मुक्त हो जाएंगे। हमारा आपसे आग्रह है कि फसल कटाई के उपरांत शेष बची नरवाई को
जलाए नहीं, बल्कि उसे खेत में ही रहने दें। यह नरवाई आने वाली फसलों के लिए जैविक
खाद के रूप में कार्य करेगी। उक्त बाते कृषि विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक मौनी सिंह
ने आज गुरुवार को ग्राम चिड़ावद में आयोजित सूचना शिविर एवं कृषि सभा में किसानों
को कही। इस अवसर ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं किसान भाई उपस्थित थे।
कृषि वैज्ञानिक मौनी सिंह ने कहा कि अभी 8 मार्च को महिला दिवस
मनाया गया है। आपके घर में महिलाएं भी खेती का काम करती होंगी। फसल हाथ से काटने
का काम छोटे किसान ही करते है। अत: महिलाएं ही यह काम ज्यादातर करती है। इसके लिए
वे परंपरागत दराती का उपयोग करती है। जिससे उनके कंधों एवं कलाईयों में दर्द की
शिकायत हो जाती है। इससे बचने एवं काम को आसान करने के लिए हम आपको पंजाब में
प्रचलित दरातें का उपयोग करने की सलाह देंगे। यह दराता बाजार में महज 70 रुपए के
लगभग सभी कृषि उपकरण विक्रेताओं के यहां आसानी से उपलब्ध हो जाता है। जिसमें कम
मेहनत में ज्यादा फसल कटाई हो जाती है।
समय व मेहनत दोनों की बचत होती है। महिलाओं के हाथों को भी सहुलियत होती है।
आगे आए लाभ उठाए का
महत्व
सूचना शिविर में जनसंपर्क द्वारा "आगे आए लाभ उठाएं" पुस्तक
का वितरण किया गया। जिसमें मप्र शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
उपलब्ध होती है। यह किताब "गागर में सागर" की तरह काम करती है। इस
पुस्तक के साथ ही अन्य जन हितैषी पत्रकों का भी वितरण किया गया। गत दिवस में
सोनकच्छ के ग्राम अगेरा में भी शिविर के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को शासन की
विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
------------------------
नवीन पदस्थापना के लिए काउंसलिंग
अब 12 मार्च को
देवास 10 मार्च
2016/ राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार
जिला शिक्षा केंद्र देवास अधीनस्थ जनपद शिक्षा केंद्रों/ जन शिक्षा केंद्रों में कार्यरत
बीएसी/सीएसी पदों पर प्रतिनियुक्ति अवधि 4 वर्ष पूर्ण करने के उपरांत बीएसी/सीएसी की
प्रतिनियुक्ति सेवाएं समाप्त की जाकर 62 अध्यापकों को नवीन पदस्थापना दिए जाने के लिए
काउंसलिंग 13 मार्च को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय देवास में प्रात: 10 बजे से आयोजित
की जाना था। काउंसलिंग की तिथि में संशोधन करते हुए अब यह काउंसलिंग 12 मार्च शनिवार
को आयोजित की जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया
कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतीक्षा सूची में शामिल कुल 34 अध्यापकों की पदोन्नति वरिष्ठ
अध्यापक विषयवार रिक्त पद पर किए जाने के लिए 12 मार्च को उत्कृष्ट विद्यालय देवास
में प्रात: 9 बजे से आयोजित की गई है।
-------------------------
निर्माण कार्यों
के लिए एक लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की
देवास, 10 मार्च 2016/ विधानसभा क्षेत्र विकास योजना
अन्तर्गत बागली विधायक चंपालाल देवड़ा की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा 2 निर्माण कार्यों
के लिए एक लाख 10 हजार 300 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
जारी
आदेश अनुसार बागली विकासखंड के ग्राम कुकड़ीपुरा में चौपाल/चबुतरा निर्माण के लिए
48 हजार 300 रुपए तथा ग्राम नयागांव में चौपाल/चबुतरा में निर्माण के लिए 62 हजार रुपए
की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
-------------------------
25 व्यक्तियों
को 93 हजार 500 रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
देवास 25 फरवरी 2016/ विधायक स्वेच्छानुदान निधि
से खातेगांव विधायक आशीष शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा 25 व्यक्तियों को आर्थिक
सहायता के रूप में 93 हजार 500 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
जारी आदेश
अनुसार कन्नौद विकासखंड के ग्राम गुडबेल निवासी सुंदरलाल जयराम को 3 हजार रुपए, गेनसिंह
पिता भूरा निवासी गुडबेल को 3 हजार रुपए, दुर्गाबाई पति रामगोपाल शर्मा निवासी पानीगांव
को 2500 रुपए, ग्राम अड्डानिया के राजेश पिता रमेशचंद्र को 5 हजार रुपए, रमेश पिता घासीराम को 5 हजार रुपए,
विनोद पिता हेमराम को 5 हजार रुपए, बलराम पिता राधाकिशन को 5 हजार रुपए, सुगनबाई पति
जगदीश को 5 हजार रुपए, सुरेश पिता जगदीश को 5 हजार रुपए, संतोष पिता रमेशचंद्र को
5 हजार रुपए, जगदीश पिता घासीराम को 5 हजार रुपए, ग्राम विखनीबुजुर्ग की लोहंगुबाई
पति वीरसिंह को 2500 रुपए, बरलाबाई पति मानसिंह को 2500 रुपए, ग्राम बराल्या के गोविंद
रामबक्स कुम्हरे को 2500 रुपए, ग्राम तिकवाड़ा के धूमसिंह पिता नानसिंह को 2500 रुपए,
कन्नौद के वार्ड क्रमांक 6 की गुलाबाई पति स्व.रामप्रसाद को 5 हजार रुपए की चिकित्सा
सहायता की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
खातेगांव विकासखंड
इसी प्रकार
खातेगांव विकासखंड के ग्राम खुबगांव निवासी गजेंद्र पिता नारायण शर्मा को 2500 रुपए,
ग्राम सिराल्या रेवातीर के रघुवर रूगनाथ को 4 हजार रुपए, चिंताबाई रघुवर को 3500 रुपए,
ग्राम आमला के रामलाल पिता प्रहलाद कुम्हार को 3 हजार रुपए, ग्राम दीपगांव के दिनेश
गबुलाल को 3 हजार रुपए, ग्राम संदलपुर के गौतम पिता संतोष माली को 3 हजार रुपए, ग्राम
जुना मेलपीपल्या के रमेश पिता रामलाल केवट को 3 हजार रुपए, खातेगांव के वार्ड क्रमांक
6 के निवासी सवईसिंह पिता सुभानसिंह को 5 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक 11 के यश पिता
गोविंद साहू को 3 हजार रुपए की चिकित्सा सहायता की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
-----------------------
छ: अनाधिकृत
रूप व बगैर पंजीयन के चल रहे क्लिनिकों के विरूद्ध कार्रवाई
देवास 10 मार्च 2016/ कलेक्टर के निर्देश अनुसार
स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा गत दिवस जिले के बागली विकासखंड
के ग्राम पुंजापुरा में संचालित किए जा रहे
क्लिनिकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में दल ने मनोजीत विश्वास, अरविंदसिंह, विष्णुप्रसाद
सोलंकी, जसवंतसिंह पवार, मिंटू सरकार तथा राजेश शर्मा के क्लिनिकों का निरीक्षण किया
हैं। निरीक्षण में पाया कि उनका नर्सिंग होम एक्ट के अंतर्गत पंजीयन नहीं था। निरीक्षण
को दौरान उक्त क्लिनिक को अनाधिकृत रूप से संचालित किया जाना पाया गया।
निरीक्षण
दल द्वारा उक्त सभी संचालकों को क्लिनिक बंदकर कार्यालय में समस्त दस्तावेज लेकर उपस्थित होने के
निर्देश दिए गए। परिक्षण में अपात्र होने पर क्लिनिक संचालकों के विरूद्ध नर्सिंग होम
एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
--------------------------
लंबित समयावधि
पत्रों की समीक्षा बैठक 14 मार्च को
देवास 10 मार्च 2016/ लंबित समयावधि पत्रों की बैठक
का आयोजन 14 मार्च 2016 सोमवार को प्रातः 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष
में कलेक्टर की अध्यक्षता में किया जाएगा। कलेक्टर ने सर्वसंबंधितों को आवश्यक जानकारी
के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
-------------------------
महिला स्वयं सहायता समूहों
के रसोइयों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
देवास 10 मार्च 2016/ मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत
महिला स्वयं सहायता समूहों के रसोइयों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आज गुरुवार को जिला पंचायत
देवास के सभा कक्ष में जिला पंचायत देवास एवं जनपद पंचायत देवास द्वारा आयोजित किया
गया। उक्त प्रशिक्षण में जनपद पंचायत देवास के क्षेत्रान्तर्गत आने वाली प्राथमिक एवं
माध्यमिक विद्यालयों के रसोइयों को प्रशिक्षण मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, दुग्ध वितरण
से संबधित प्रशिक्षण, आंगनवाड़ी केन्द्र एवं स्वास्थ्य से संबधित आदि विषयों पर प्रशिक्षण
दिया गया। जिसमें लगभग 350 रसोईयों द्वारा भाग लिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास ब्रजेश पटेल, सीईओ जनपद पंचायत देवास विनोद
चौहान, मध्यान्ह भोजन प्रभारी ज्योति अलूने, क्वालिटी मानिटर जिला पंचायत आरती किरावत,
मध्यान्ह भोजन प्रभारी जनपद पंचायत उम्मेदसिंह राठौर, सहायक विकास विस्तार अधिकारी
एस.सी.मोर्य अदि अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
--------------------------
मंत्री श्री पारस जैन की पहल पर
नई मान्यता और नवीनीकरण की तिथि बढ़ी
मान्यता संबंधी प्रकरणों में अब 31 मार्च तक होगा
निर्णय
देवास 10
मार्च 2016/स्कूल शिक्षा मंत्री श्री
पारस जैन की पहल पर नवीन मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण के प्रकरणों में निर्णय लिये
जाने की अंतिम तिथि 25 फरवरी को बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है। इस संबंध में सभी कलेक्टर
और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये हैं।
नवीन मान्यता के प्रकरणों में 25 जनवरी तक प्राप्त
आवेदनों में कलेक्टरों द्वारा निर्णय लिये जाने की अंतिम तिथि 25 फरवरी निर्धारित थी।
अब 31 मार्च की तिथि नियत की गई है। मान्यता नवीनीकरण के प्रकरणों में 25 जनवरी तक
प्राप्त आवेदनों में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्णय लेने की अंतिम तिथि 25 फरवरी
को भी बढ़ाकर 31 मार्च किया गया है।
इस दौरान प्राप्त नये आवेदनों पर विचार नहीं
किया जायेगा। पूर्व में निर्धारित समयावधि 25 जनवरी तक जो प्रकरण प्राप्त हुए थे उनका
ही संशोधित समयावधि में निराकरण किया जायेगा। सारी कार्यवाही ऑनलाईन की जायेगी। शासन
ने सभी कलेक्टर और डीईओ को निर्देश दिये हैं कि निर्धारित समयावधि में जिला स्तर की
कार्यवाही अनिवार्यत: पूरी कर ली जाये। जिला कलेक्टर/डीईओ द्वारा जिन आवेदन को निरस्त
किया जाये उनमें स्पष्ट बिन्दुवार आदेश जारी किये जायें।
तिथि वृद्धि अनेक जिलों में बोर्ड परीक्षाओं
के कारण विभिन्न स्तर पर प्रकरणों का निराकरण नहीं हो पाना है। निराकरण के लिये अतिरिक्त
समय की माँग भी की गई थी। इस पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री पारस जैन द्वारा अंतिम तिथि
को बढ़ा दिया गया है।
--------------------------
भामाशाह पुरस्कार समारोह 13 मार्च
को
सर्वाधिक कर देने वाले व्यवसायी होंगे पुरस्कृत
लंगर बीड़ी (खातेगाँव) देवास
को भी किया जाएगा सम्मानित
देवास 10
मार्च 2016/अधिकतम कर जमा करने वाले
व्यवसाइयों को पुरस्कृत करने के लिये स्थापित 'भामाशाह सम्मान समारोह'' का राज्य-स्तरीय
समारोह समन्वय भवन (अपेक्स बैंक) न्यू मार्केट में रविवार 13 मार्च को सायं 5.30 बजे
होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में वर्ष 2012-13,
2013-14 एवं 2014-15 के लिये पुरस्कार दिये जायेंगे। वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री
श्री जयंत मलैया अध्यक्षता करेंगे। पाँच लाख की पुरस्कार राशि पाँच अलग-अलग श्रेणी
के व्यवसाइयों को प्रदान की जायेगी।
वर्ष 2012-13 का पुरस्कार प्राप्त करने वाले
व्यवसायी में मे. अल्ट्राटेक सीमेंट, मे. लंगर बीड़ी (खातेगाँव) देवास, मे. आई.टी.सी.
लिमिटेड, मे. राज्य लघु वनोपज संघ, मे. इण्डियन ऑइल कार्पोरेशन भोपाल और मे. हिन्दुस्तान
पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड इंदौर शामिल हैं।
वर्ष 2013-14 के पुरस्कार मे. अल्ट्राटेक सीमेंट,
मे. लंगर बीड़ी (खातेगाँव) देवास, मे. आई.टी.सी. लिमिटेड, मे. एम.पी. स्टेट को-ऑपरेटिव
मार्केटिंग फेडरेशन भोपाल, मे. इण्डियन ऑइल भोपाल एवं मे. हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन
लिमिटेड इंदौर को दिया जायेगा। वर्ष 2014-15 के लिये मे. अल्ट्राटेक सीमेंट, मे. हिन्दुस्तान
यूनिलीवर लिमिटेड इंदौर. मे. लंगर बीड़ी (खातेगाँव) देवास, मे. इंदौर सहकारी दुग्ध संघ
मर्यादित इंदौर, मे. आई.टी.सी. लिमिटेड भोपाल, मे. महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटेड
भोपाल, मे. एम.पी. स्टेट को-ऑपरेटिव भोपाल, मे. इण्डियन ऑइल कार्पोरेशन लिमिटेड भोपाल,
मे. हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड इंदौर एवं मे. भारत-ओमान रिफायनरी लिमिटेड
भोपाल को पुरस्कृत किया जायेगा।
-----------------------------
No comments:
Post a Comment