18-03-2016
कृषि
उपकरण एवं सिंचाई यंत्रों के लिये ऑनलाईन पंजीयन
अब
30 मार्च तक स्वीकार
चयनित
शालाओं में स्वच्छता कार्य-योजना की
जानकारी
25 मार्च तक
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र
॥
माताजी की टेकरी
में बनेगा हरित लैंड स्केप
कलेक्टर तीन
घंटे धूप में टेकरी पर चले पांव-पांव
देवास,
18 मार्च 2016/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने माताजी की टेकरी में आज शुक्रवार को
दुपहरी में तीन घंटे पांव-पांव चलकर हर एक हिस्से का निरीक्षण किया। टेकरी में
सुंदरता बढ़ाने और भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत संपूर्ण टेकरी को निर्मल
बनाने के इरादे से स्थलों को देखा। उन्होंने टेकरी में हरित लैंड स्केप विकसित
करने की भी योजना को धरातल पर आकार दिया। भ्रमण के दौरान वनसंरक्षक पीसी चंपावत,
अपर कलेक्टर कैलाश बुंदेला, आयुक्त नगर निगम हिमांशुसिंह, एसडीएम सारिका भूरिया
एवं अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
शंखद्वार से आरंभ की पर्वत
परिक्रमा
कलेक्टर ने शंखद्वार से पर्वत परिक्रमा आरंभ
की। उन्होंने कबीर आश्रम के निकट अवैध कब्जे को पूरी तरह हटाने के निर्देश दिए। नगर
निगम को निर्देश दिए कि बाउंड़ीवॉल को शीघ्र ऊंचाई तक पूरा करें ताकि अनाधिकृत
प्रवेश नहीं हो। टेकरी में दो दिन का सफाई अभियान चलाकर पॉलीथीन व कचरा मुक्त
करें।
शौच करते पाए जाने पर 500
रुपए जुर्माना
टेकरी में कुछ स्थानों पर आज भी गंदगी पाई
गई। साथ ही सुअरों का विचरण भी पाया गया। कलेक्टर ने जिला सेनानी होमगार्ड को
निर्देश दिए कि टेकरी में सैनिकों की ड्यूटी लगाएं। यहां शौच करते हुए पाए जाने
500 रुपए का जुर्माना लगाए। संपूर्ण टेकरी
में सुअरों का प्रवेश रोकने के प्रभावी
उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने नगर निगम को दिए।
एसडीएम धारा 151 में करें
कार्रवाई
कलेक्टर ने कहा कि टेकरी में शासन द्वारा
पर्यावरण संरक्षण के लिए लाखों रुपए लगाए गए हैं। कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा यहां गतिविधियों की जानकारी पर
कलेक्टर ने कहा कि एसडीएम सख्त कार्रवाई करें। ऐसे तत्वों को धारा 151 के तहत जेल
भेजा जाएगा।
अन्न क्षेत्र में जल का
पुन: उपयोग
कलेक्टर ने अन्न क्षेत्र में उपयोग के
पश्चात गंदे जल को रिसायकिल कर पुन: उपयोग में लाने पर प्रसन्नता जताई। मशीन लगाकर
गंदे पानी को रिसायकिल किया जा रहा है और सिंचाई के लिए उपयोग में लाया जा रहा है।
अब तक सवा लाख ने पाया
अन्नपूर्णा का प्रसाद
कलेक्टर अन्न क्षेत्र भी पहुंचे और यहां
श्रद्धालुओं को दस रुपए में मिल रहे भरपेट सात्विक भोजन की व्यवस्था को देखा।
अन्नक्षेत्र के संयोजक मंडी सचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि अगस्त माह से आरंभ
हुए इस अन्नक्षेत्र में अब तक लगभग सवा लाख श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण किया है।
------------------------------
सिंहस्थ यात्रियों
की सेवा सत्कार में आगे रहेगा देवास
देवास, 18 मार्च 2016/ सिंहस्थ यात्रियों
की सेवा सत्कार में देवास आगे रहेगा। सर्व सुविधा युक्त दो सेटेलाइट टाउन बनाकर दूर
से आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए छाया और
विश्राम की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने आज शुक्रवार को सिंहस्थ
संबंधी समीक्षा बैठक में यह बात कही। बैठक में पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला, सीईओ
जिला पंचायत प्रबल सिपाहा, अपर कलेक्टर कैलाश बुंदेला, नगर निगम आयुक्त हिमांशु सिंह
एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक
शशिकांत शुक्ला ने बैठक में कहा कि सिंहस्थ के दौरान देवास में भी यात्रियों का दबाव
रहेगा। सिंगावदा एवं विजयागंज मंडी रोड तिराहे पर सैटेलाइट टाउन एवं चयनिम स्थलों पर
पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
कार्यों के लिए समयसीमा तय
बैठक में
कलेक्टर श्री अवस्थी ने सिंहस्थ संबंधी सभी कार्यों के लिए 15 अप्रैल की समय सीमा तय
की।इस दिन तक दोनों सैटेलाइट टाउन बनकर तैयार हो जाएंगे।
नगर निगम ने
कराए एक करोड़ के कार्य
बैठक में
आयुक्त नगर निगम हिमांशु सिंह ने बताया कि
सिंहस्थ 2016 में दोनों बस स्टैंड उन्नयन के लिए देवास नगर निगम को एक करोड़
रुपए की राशि की स्वीकृति के पश्चात निगम द्वारा 3 स्थानों पर निर्माण कार्य के लिए
टेंडर लगाए गए थे। जिनमें उज्जैन रोड इटावा स्थित बस स्टैंड स्थित प्रथम तल पर स्थित
रैन बसेरे का जीर्णोंद्वार एवं पुराने बस स्टैंड बिल्डिंग की रिपेयरिंग कार्य 39 लाख
85 हजार रुपए के कार्य में उक्त कार्य 85 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। उज्जैन रोड
स्थित बस स्टैंड के सामने सीमेंट कांक्रीट पैवमेंट आरसीसी बॉक्स कलवर्ट एवं रिटनिंग
वाल निर्माण कार्य 40 लाख रुपए की लागत से पूर्ण किया जा चुका है। महात्मा गांधी बस
स्टैंड स्थित पुराने एवं नवीन भवन का संधारण एवं जीर्णोद्वार कार्य 20 लाख 15 हजार
रुपए का कार्य 70 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा।
उज्जैन रोड पर
किए गए विकास कार्य
सिंहस्थ्
2016 उज्जैन रोड तिराहा से रेलवे ब्रिज तक टू-वे रोड निर्माण की स्वीकृत कार्य योजना
105 लाख रुपए की स्वीकृति पश्चात उज्जैन रोड तिराहा से रेलवे ब्रिज तक रोड चौड़ीकरण
का कार्य पूर्ण हो चुका है। डिवाइडर तथा स्ट्रीट लाइट का कार्य प्रगति पर है।
माताजी की टेकरी
पर किए जा रहे हैं विकास कार्य
माताजी टेकरी
के विकास कार्य 121.97 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्ति में से जबरेशवर मंदिर से शंखद्वार तक सीमेंट कांक्रीट रोड
एवं इनटरलॉक ब्लॉक कार्य राशि 57 लाखर 70 हजार रुपए का कार्य प्रगति पर होकर 50 प्रतिशत
पूर्ण हो चुका है। शंखद्वार से जैन मंदिर तक रपट मार्ग का पुन: निर्माण कार्य 19 लाख
70 हजार रुपए की राशि से प्रारंभ होकर प्रगति पर है तथा शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा।
मां तुलजा भवानी मंदिर के जीर्णशीर्ण सभा मंडप का पुन: निर्माण कार्य राशि 45 लाख रुपए
के कार्य के लिए निविदा दूसरी बार 23 मार्च 2016 को आमंत्रित की गई है। निविदा प्राप्त
होने पर स्वीकृति पश्चात शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
सैटेलाइट टाउन
एवं पार्किंग का निर्माण
देवास शहर
में सैटेलाइट टाउन एवं पार्किंग स्थलों का निर्माण के लिए अस्थायी स्ट्रक्चर एवं टेंड
सामग्री प्रदाय के लिए तथा विभिन्न स्थानों पर अस्थाई शौचालयों का निर्माण की राशि
175.43 लाख रुपए की राशि स्वीकृति के पश्चात टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।
--------------------------------
केंद्रीय विदेश मंत्री श्रीमती स्वराज 21 मार्च को देवास आएंगी
देवास 18 मार्च
2016/ केंद्रीय विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज 21 मार्च
को देवास आएंगी। प्राप्त भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय विदेश मंत्री श्रीमती
स्वराज 21 मार्च को प्रात: 10 बजे भोपाल से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर पूर्वाह्न
10.45 बजे देवास पहुंचकर प्रात: 11 बजे से होने वाली जिला निगरानी एवं सतर्कता समिति
की बैठक लेंगी। केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्वराज दोपहर 3 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा देवास
से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।
------------------------------
सोनकच्छ जनपद
एवं नगर निगम देवास का संयुक्त
अंत्योदय मेला
आज
देवास,
18 मार्च 2016/ जनपद पंचायत सोनकच्छ एवं नगर निगम देवास का संयुक्त रूप से
जिला स्तरीय अंत्योदय मेले का आयोजन आज 19 मार्च को किया जा रहा है। यह मेला
आईटीआई ग्राउंड में प्रात: 11 बजे से आरंभ होगा। मेले में मुख्य अतिथि प्रदेश के
उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री दीपक जोशी रहेंगे। अध्यक्षता जिला
पंचायत अध्यक्ष श्री नरेन्द्रसिंह राजपूत करेंगे।
इस अवसर पर सांसद श्री मनोहर ऊंटवाल, महापौर
श्री सुभाष शर्मा, विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार, श्री राजेन्द्र वर्मा, श्री
चम्पालाल देवड़ा, श्री आशीष शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी ने आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह
किया है।
---------------------------------------
जिले में एक
अप्रैल से चलेगा राजस्व अभियान
देवास, 18 मार्च 2016/ जिले की प्रत्येक तहसील
में राजस्व अभियान एक अप्रैल से 11 मई 2016 के मध्य चलाया जाएगा। यह अभियान अविवादित नामांतरण, बंटवारा
प्रकरणों के निराकरण के लिए चलाया जाएगा। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने इस संबंध में सभी
राजस्व अधिकारियों एवं पटवारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। घोषित कार्यक्रम अनुसार
एक अप्रैल से 10 अप्रैल तक ग्राम में बी-1 का वाचन तथा नामांतरण पंजी में संशोधन प्रविष्टि
दर्ज करना एवं इश्तहार सूचना जारी करने का कार्य किया जाएगा। दिनांक 25 अप्रैल से
28 अप्रैल तक ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित कराकर ग्राम पंचायत के समक्ष आदेश के लिए
पंजी प्रस्तुत किया जाएगा, 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ग्राम पंचायत द्वारा आदेश पारित
किया जाएगा। दिनांक एक मई से 5 मई तक कम्प्यूटर में रिकॉर्ड संशोधन किया जाएगा तथा
6 मई से 11 मई तक भू-अधिकार पुस्तिका अद्यतन कर किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी।
किसानों के बीच
बी-वन का हो वास्तविक वाचन
कलेक्टर ने
निर्देश दिए है कि ग्राम में सरपंच, उप सरपंच, पंच, कोटवार एवं कृषकों की उपस्थिति
में बी-1 का वास्तविक वाचन किया जाए। बी-1 के वाचन के लिए प्रत्येक ग्राम के लिए पटवारी
स्वयं अपने स्तर से तिथि निश्चित कर मुनादी के लिए पटेल कोटवार को लिखित में दें। बी-1
के वाचन के लिए निर्धारित समय व स्थान की मुनादी कोटवार द्वारा पूरे गांव में डोंडी
पिटवाकर की जाए। बी-1 वाचन के समय सरपंच, उप सरपंच, पंच, कोटवार व कृषक उपस्थित रहें।
बी-1 का वाचन करें तथा संशोधित नामांतरण पंजी में दर्ज करें।
वैध वारिसों
की लें जानकारी
कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि पटवारी नामांतरण
पंजी में संशोधन दर्ज करते समय पटेल, कोटवार
व बुजुर्गों से वैध वारिसों की जानकारी अच्छी तरह से लें ताकि बाद में वाद जटिलता न
रहे। क्रय-विक्रय व वसीयत के मामले में केवल पंजीकृत दस्तावेज के आधार पर संशोधित नामांतरण
पंजी में दर्ज किया जाए। स्टॉम्प पेपर सादे कागज पर निष्पादित पंजीकृत दस्तावेजों के
आधार पर क्रय-विक्रय के नामांतरण, अविवादित नामांतरण पंजी में दर्ज नहीं करें।
-----------------------------------
अनन्तिम वरिष्ठता
सूची एक अप्रैल को होगी जारी
देवास, 18 मार्च 2016/ शिक्षा विभाग देवास
अंतर्गत कार्यरत सहायक शिक्षक की अनन्तिम वरिष्ठता सूची गत दिवस जारी कर दी गई है।
जिस पर दावे/आपत्ति 31 मार्च तक प्राप्त किए जाकर उनका निराकरण करते हुए एक अप्रैल
को अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित की जाएगी।
-----------------------------
गोपालन समिति
की बैठक 21 मार्च को
देवास, 18 मार्च 2016/ जिला गोपालन एवं पशुधन
संवर्धन समिति की प्रबंधकारिणी की बैठक 21 मार्च को दोपहर एक बजे कलेक्टर कार्यालय
के सभाकक्ष में सह अध्यक्ष जिला गोपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति एवं कलेक्टर आशुतोष
अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. जीडी वर्मा ने
बताया है कि मप्र गोपालन बोर्ड भोपाल से आवंटित आर्थिक सहायता राशि का वितरण जिले की
पंजीकृत क्रियशील गोशालाओं को स्वीकृत किया जाएगा। साथ ही गोशालाओं को आर्थिक रूप से
सुदृढ़ बनाने के लिए समिति सदस्यों के साथ विचार-विमर्श व कार्य योजना तैयार की जाएगी।
उपसंचालक पशु चिकित्साएं एवं सचिव जिला गोपालन सामिति ने समिति के सदस्यों एवं गोशाला
अध्यक्षों को बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
------------------------------
कलेक्टर कार्यालय
में स्टेशनरी एवं अन्य
सामग्रियों हेतु
निविदा आमंत्रित
देवास, 18 मार्च 2016/ कलेक्टर कार्यालय देवास
एवं जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों के लिए वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए उपयोग में
आने वाली सामग्री स्टेशनरी एवं कम्प्यूटर सामग्री क्रय किए जाने के लिए निविदा आमंत्रित
की जा रही है। निविदाएं बंद लिफाफे में कार्यालयीन समय में कलेक्टर कार्यालय देवास
में 5 अप्रैल 2016 को सायं 4 बजे तक ली जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कलेक्टर
कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
-------------------------
कृषि
उपकरण एवं सिंचाई यंत्रों के लिये ऑनलाईन पंजीयन
अब
30 मार्च तक स्वीकार
देवास, 18 मार्च 2016/ किसान कल्याण तथा कृषि
विकास विभाग व्दारा ऑन लाईन पंजीयन की तिथि में संशोधन किया गया है। अब 30 मार्च तक
किसान विभाग की बेवसाइट www.mpfts@mp.gov.in पर अपना पंजीयन करा सकते है।
उपसंचालक
कृषि केसी वास्केल ने बताया है कि ऑनलाईन पंजीयन के व्दारा कृषक स्प्रिंकलर, रेनगन,
पाईप लाईन, कृषि यंत्र, रोटावेटर, पावर टिलर, ड्रिप, रीपर, रीपर कम बाइन्डर, ट्रेक्टर
पंप आदि उपकरण विभाग से प्राप्त कर सकते है। इसके लिये उन्हें उक्त बेवसाइट पर अपना
ऑनलाईन पंजीयन कराना आवश्यक है। इच्छुक कृषक ऑनलाईन आवेदन एवं पंजीयन एम.पी. ऑनलाईन
के कियोस्क पर निर्धारित शुल्क जमा कर अथवा एम.पी. फारमर्स सब्सिडी ट्रेकिंग सिस्टम
पोर्टल पर स्वयं भी किया जा सकता है। हितग्राहियों को स्वयं का अथवा परिवार का मोबाईल
नंबर ऑनलाईन आवेदन में दिया जाना अनिवार्य है।
----------------------------
चयनित
शालाओं में स्वच्छता कार्य-योजना की
जानकारी
25 मार्च तक
देवास, 18 मार्च 2016/ राज्य शासन ने सभी कलेक्टर
से उनके जिले के प्रत्येक ब्लॉक में चयनित 20 शालाओं में स्वच्छता गतिविधि संचालित
करने के लिए तैयार कार्ययोजना की जानकारी 25 मार्च तक माँगी है। जिलों को स्वच्छ भारत
मिशन के समन्वय से चलाई जाने वाली गतिविधि को भी कार्ययोजना में शामिल करने को कहा
गया है। उल्लेखनीय है स्वच्छ विद्यालय अभियान में स्वच्छता की गतिविधियों के लिए पूर्व
में जिलों को निर्देश दिये गये थे। संभाग स्तरीय कार्यशालाओं में भी इसकी जानकारी दी
गई थी।
------------------------------
शांति
समिति की बैठक सम्पन्न
देवास 18 मार्च 2016/ देवास की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप होली
का त्योहार सौहार्द्रपूर्ण ढंग से भाईचारे के साथ एवं शांतिपूर्ण रूप से मनाया जाए।
यथासंभव सूखी होली खेली जाए, पानी का अपव्यय न किया जाए, हर्बल रंगों का प्रयोग किया
जाए तथा किसी भी व्यक्ति को जबरजस्ती रंग न लगाया जाए।
उक्त अपील आज शुक्रवार
को जिला कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में सम्पन्न शांति
समिति की बैठक में की गई। बैठक में महापौर सुभाष शर्मा, पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला,
अपर कलेक्टर डॉ कैलाश बुंदेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी समिति के सदस्यगण
एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने निर्देश दिए
कि होली पर धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम किये जायें। उन्होंने निर्देश
दिये कि धार्मिक स्थलों को चिन्हांकित कर ढंक दिया जाये। इसके साथ ही जिन स्थानों पर
होलिका दहन सड़कों पर किया जाता है वहां मिट्टी डालकर होलिका दहन करें जिससे कि सड़कों
को क्षति न पहुंचे। होली पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। गंदगी न फैलाई जाए तथा
यथासंभव सूखे रंगों से होली खेली जाए।
कलेक्टर ने निर्देश दिए
कि होली के लिए सरकारी दरों पर लकड़ी उपलब्ध कराए जाने की सुविधा नागरिकों को प्रदान
की जाए। इस संबंध में वन विभाग कार्रवाई करे। जनता को हर्बल कलर उपलब्ध कराए जाने के
संबंध में भी कार्रवाई कराई जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि जबरन
चंदा वसूली न करें, किसी को जबरजस्ती रंग व गुलाल न लगाएं, हरे वृक्षों की कटाई न करें,
बिजली एवं टेलीफोन के तारों के पास होली न जलाएं, होलिका दहन के लिए किसी का लकड़ी का
सामान उठाकर न ले जाएं, खाद्य पदार्थों में नशीले पदार्थ न मिलाएं।
पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ला
ने कहा कि होली के अवसर पर पूर्ण शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। असामाजिक तत्वों
के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आग्रह किया कि बच्चों की परीक्षाओं के
दृष्टिगत लाउड स्पीकर उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों
के अनुसार कम आवाज में बजाएं व निर्धारित समय पर बंद कर दें।
बैठक में बताया गया कि
होली पर पेट्रोल पंप बंद रहने से वाहनों को ईधन मिलने में परेशानी होती है। इस पर कलेक्टर
ने निर्देश दिए कि होली के दिन सायं 5 बजे से पेट्रोल पंप खोले जाना सुनिश्चित कराएं।
बैठक में शौकत हुसैन, मुश्ताक अली फौजी, कल्याण
भूतड़ा, एम. असलम शेख, अशोक लखमानी, डीपी श्रीवास्तव, दरियावसिंह मालवीय, गुरूचरण सलूजा,
रेवंत राजोले, हेमंत चावला, दिलीप परमार, शेखर कौशल आदि सदस्य भी उपस्थित थे।
-------------------------------
No comments:
Post a Comment