21-03-2016
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से
मिलेगा किसानों को मुसीबत में सहारा- श्रीमती सुषमा स्वराज
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र
॥
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से
मिलेगा किसानों को मुसीबत में सहारा- श्रीमती सुषमा स्वराज
जिला सतर्कता
एवं निगरानी समिति देवास की बैठक संपन्न
देवास 21 मार्च 2016/ बोनी
के पहले और फसल कटाई के बाद तक नुकसान को कवर करने वाली ऐसी बीमा योजना पहले नहीं
थी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कम प्रीमियम में ज्यादा मुआवजा देने वाली योजना
है। इसे किसानों को सरल भाषा में समझाए और इसका फायदा किसानों को मिलना सुनिश्चित
करें। विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज ने आज सोमवार को देवास में जिला सतर्कता
एवं निगरानी समिति की बैठक में यह बात कही। जिले का खातेगांव विधानसभा क्षेत्र
उनके संसदीय क्षेत्र में आता है। बैठक में उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा
राज्यमंत्री दीपक जोशी, सांसद मनोहर ऊंटवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्रसिंह
राजपूत, विधायकगण सर्वश्री आशीष शर्मा, राजेंद्र वर्मा, श्रीमती गायत्रीराजे पवार,
बागली विधायक प्रतिनिधि सुनील पुरोहित एवं अन्य अशासकीय सदस्य गण बैठक में उपस्थित
थे।
बैठक के
प्रारंभ में कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने समिति की गत बैठक का पालन प्रतिवेदन
प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पांच वर्ष पहले बनी सड़कों की
मरम्मत के निर्देश मंत्री महोदया द्वारा दिए गए। सीईओ जिला पंचायत प्रबल सिपाहा ने
इस वित्तीय वर्ष 2015-16 में ग्रामीण विकास योजनाओं की अद्यतन वित्तीय प्रगति की
जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनरेगा में अभी तक 2969 लाख रुपए व्यय किए गए हैं। कुल
13.82 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजित किया गया है।
शिक्षा विभाग में भष्ट्राचार की शिकायत पर जांच के
निर्देश
बैठक में
जिला पंचायत उपाध्यक्ष दौलतसिंह तंवर और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा यह शिकायत की
गई कि जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर खेड़े द्वारा विद्यालयों में शौचालय निर्माण में
भष्ट्राचार किया गया है। लगभग एक करोड़ रुपए का मूल्यांकन गलत तरीके से प्रस्तुत
किया गया है। श्रीमती सुषमा स्वराज ने सांसद मनोहर ऊंटवाल, विधायक आशीष शर्मा और
कलेक्टर आशुतोष अवस्थी की सयुंक्त कमेटी बनाकर जांच के निर्देश दिए। धनतालाब गांव
में पंचायत द्वारा शौचालय निर्माण में अनियमितता पर एफआईआर के निर्देश भी बैठक में
दिए गए।
अजनास के कार्यों पर जताई प्रसन्न्ता
बैठक में
कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने सांसद आदर्श ग्राम अजनास में अब तक किए गए कार्यों का
प्रस्तुतिकरण किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सहभागिता से अजनास में
उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। श्रीमती स्वराज ने इन कार्यों पर प्रसन्न्ता जताई और
जिला प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अजनास का भ्रमण करेंगी।
कौशल विकास के लिए एमओयू हस्ताक्षरित
श्रीमती
सुषमा स्वराज की उपस्थिति में टाटा इंटरनेशनल फैक्ट्री व जिला पंचायत के बीच
ग्राम अजनास में कौशल विकास के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कंपनी के ग्लोबल
हैड एम. मोहन ने बताया कि कंपनी द्वारा अजनास में कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण
दिया जाएगा। उनके उत्पादों के विक्रय की व्यवस्था भी की जाएगी।
झूलते तारों को ठीक कराएं
बैठक में
विभिन्न सदस्यों द्वारा जानकारी दी गई कि जिले अनेक गांवों में बिजली के तार बेहत
कम ऊंचाई पर लगाए गए हैं। इन झूलते हुए तारों से जन एवं धन की हानि हो रही है।
श्रीमती स्वराज ने पूरे जिले का सर्वे कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
महिला जनप्रतिनिधियों को सराहा
विदेश
मंत्री श्रीमती स्वराज ने बैठक में महिला जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता को
सराहा। जनपद अध्यक्ष बागली श्रीमती निर्मला कंठाली द्वारा नयापुरा सहित अन्य
गांवों को ओडीएफ बनाने के लिए किए गए कार्यों पर उन्होंने प्रसन्नता जताई।
एक दूसरे पूरक है अधिकारी और जनप्रतिनिधि
बैठक को
संबोधित करते हुए श्रीमती स्वराज ने कहा कि जिले के विकास कार्यं में जनप्रतिनिधि पूरी
निगरानी रखें। अधिकारी और जनप्रतिनिधि एक दूसरे के पूरक है। परस्पर समेकित
प्रयासों से जिले में अच्छे विकास कार्य कराएं, जिससे आम आदमी का भला हो सके।
माताजी की टेकरी के कार्यों का सराहा
बैठक में
जनसंरक्षण के सस्ते उपायों के लिए माताजी की टेकरी देवास में किए गए जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं
और अन्य कार्यों पर कलेक्टर आशुतोष अवस्थी
ने प्रस्तुति करण रखा। श्रीमती स्वराज ने इसे देखकर इसकी सराहना की।
-------------------------
खादी ग्रामोद्योग
बोर्ड की प्रदर्शनी 24 से 26 मार्च तक
देवास 21 मार्च 2016/ खादी
ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जिले में तीन दिवसीय "ग्रोमोद्योग प्रदर्शनी"
का आयोजन 24 मार्च से 26 मार्च तक किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन 24 मार्च को
सायं 6 बजे मल्हार स्मृति मंदिर में स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी के मुख्य
आतिथ्य में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड
अध्यक्ष श्री सुरेश आर्य करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्रसिंह
राजपूत, महापौर सुभाष शर्मा, विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार, विधायक राजेंद्र
वर्मा, विधायक चंपालाल देवड़ा, विधायक आशीष शर्मा विशेष अतिथि रूप से उपस्थित रहेंगे।
कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने आमजन से उपस्थिति का आग्रह किया है।
----------------------
लोक अदालत एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
देवास 21 मार्च 2016/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण
नई दिल्ली की मंशा के अनुरूप जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास
सरिता सिंह के निर्देशानुसार पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना
के संबंध में जागरूकता एवं मजदूरों के विवाद/शिकायत या विधिक समस्याओं के निराकरण हेतु
गत दिवस को ग्राम पंचायत बरोठा में प्रातः 11 बजे मनरेगा लोक अदालत एवं विधिक जागरूकता
शिविर का आयोजन किया गया।
विधिक जागरूकता
शिविर में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 के अंतर्गत उपस्थित
ग्रामीणजनों को अधिकार, लाभ तथा आवश्यक गारंटी, निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता योजना,
नेशनल लोक अदालत, मासिक नेशनल लोक अदालत अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना एवं एसिड हमले से
पीड़ितों को प्रतिकर के संबंध में जानकारी दी गई।
मनरेगा लोक अदालत में ग्रामीणजन की ओर से मनरेगा के अंतर्गत कार्य न देने, बी.पी.एल
कार्ड न बनने, भूमिसमतल करण, पेंशन, पशु शेड, गोबर गैस पाइपलाइन, जाब कार्ड विभाजन,
जॉब कॉर्ड बनवाने व मुख्यमंत्री आवास मिशन संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रजिस्ट्रार/सचिव
ओ.पी.रघुवंशी, कार्यक्रम अधिकारी जनपद भावना श्रीवास्तव, थाना प्रभारी बरोठा कैलाश
सोलंकी, सरपंच जयंत इन्दर सिंह नागर, सचिव बंशीलाल चौधरी, उपयंत्री भरत झकोरे, अब्दुल
रहमान अंसारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास सहित ग्रामीणजन उपस्थित हुए। आयोजित
शिविर में ग्रामीणों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं के संबंध में 18 आवेदन-पत्र प्रस्तुत
किए है ।
मोबाइल लोक अदालत संपन्न
विगत
दिवस को पहली बार मोबाइल लोक अदालत का आयोजन ग्राम पंचायत भवन बरोठा में किया गया जिसमें
पीठासीन अधिकारी ओ.पी.रघुवंशी रजिस्ट्रार/जेएमएफसी एवं सदस्य मनोज हेतावल अधिवक्ता,
कुलदीप नागर अधिवक्ता देवास एवं संबंधित न्यायालय के कर्मचारीगण एवं जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित थे। प्रथम बार आयोजित मोबाइल लोक अदालत में 20 आपराधिक
प्रकरणों का निराकरण किया गया।
----------------------------
पिछड़ा वर्ग पोस्ट मेट्रिक
छात्रवृत्ति के आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
देवास
21 मार्च 2016/ पिछड़ा वर्ग पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत पोर्टल पर
विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2016 नियत थी
जिसकी अवधि बढ़ाकर 22 मार्च 2016 की गई है।
सहायक पिछड़ा वर्ग तथा अल्प संख्यक कल्याण
विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि संस्था में अध्ययनरत जिन विद्यार्थियों द्वारा छात्रवृत्ति
के ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत नहीं किये गये है। उनके द्वारा इस अवधी के अन्दर अपने आवेदन
अनिवार्य रूप से भर दिये जाए। शासकीय संस्थाओं में अध्ययनरत सभी पात्र विद्यार्थियों
के छात्रवृत्ति आवेदन अनिवार्य रूप से समयावधि में प्राप्त कर छात्रवृत्ति स्वीकृति
एवं वितरण की कार्यवाही संस्था प्रमुख द्वारा शत-प्रतिशत सूनिश्चित की जाएं एवं अशासकीय
संस्थाओं में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन स्वीकृत प्रस्ताव के साथ
कार्यालय को समयावधि में प्रस्तुत करे।
-----------------------
जिले में अब
तक दो सौ से अधिक कृषि सभाएं आयोजित
देवास,
20 मार्च 2016/ कृषि विभाग द्वारा जिले में अभी विभिन्न ग्रामों के 216 कृषि सभाओं का आयोजन किया गया है। उपसंचालक
कृषि केसी वास्केल ने बताया है कि आगामी 15 अप्रैल तक जिले की प्रत्येक ग्राम
पंचायत में कृषि सभा आयोजित की जाएंगी।
कृषि सभा में प्रधान
मंत्री फसल बीमा योजना, स्वाईल हेल्थ कार्ड योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना,
सूक्ष्म पोषक तत्वों का महत्व, मनरेगा में मेरा खेत मेरी माटी उप योजनांतर्गत किसान
हितग्राहियों के खेतों पर ऑन फार्म आफॅ फार्म कार्यों की जानकारी दी रही है। ग्राम
पंचायत में किए जा रहे फसल में नवीन पैकेज फार प्रेक्टिस, फसल चक्र परिवर्तन आदि पर
चर्चा, कृषि वानिकी एवं कृषि उद्यानिकी को बढ़ावा दिए जाने के बारे में, खरीफ 2016
का ग्राम पंचायत का कृषि प्लान तैयार किए जाने के बारे, जल संरचनाओं का निर्माण आदि
विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही है। सभी किसानों से इनका लाभ उठाने का
आह्वान कृषि विभाग ने किया है।
--------------------------
No comments:
Post a Comment