Saturday, 5 March 2016

05-03-2016
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
                 ॥ स मा चा र ॥    
मुख्यमंत्री जी का प्रस्तावित कार्यक्रम
     देवास, 05 मार्च 2016/ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान 16 मार्च को देवास आ सकते हैं। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अपर कलेक्टर कैलाश बुंदेला ने आज शनिवार को जिला अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में बताया गया कि 16 मार्च को मुख्यमंत्री श्री चौहान देवास शहर में प्रस्तावित अंत्योदय मेले में भाग ले सकते हैं। साथ ही उनके द्वारा जय हिन्द मोंटूपेट प्रायवेट लिमिटेड कंपनी का उद्घाटन भी प्रस्तावित है। श्री बुंदेला ने अंत्योदय मेला के संदर्भ में अधिकारियों को हितग्राहियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला, एडीएम कैलाश बुंदेला, आयुक्त नगर निगम हिमांशु सिंह ने आज मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए स्थल निरीक्षण भी किया।
क्रमांक 34/2060/05-03-2016  (फोटो-संलग्न)
कलेक्टर कार्यालय के अधीक्षक एसएस भार्गो सेवा निवृत्त
     देवास, 05 मार्च 2016/ कलेक्टर कार्यालय में अधीक्षक एसएस भार्गो सेवा निवृत्त हो गए हैं। सेवा निवृत्ति पर कलेक्टर कार्यालय के शासकीय कर्मियों द्वारा उन्हें समारोह पूर्वक विदाई दी गई। श्री भार्गो ने सेवा निवृत्ति पर कहा कि उन्होंने 40 वर्षों तक शासकीय सेवा की। उन्हें इस बात का संतोष है कि उनके कार्यों से अधिकारी या अपना जनता को कभी तकलीफ नहीं हुई। उन्होंने अपने साथियों से आह्वान किया कि कर्तव्य निष्ठा और आम जनता के प्रति सेवा भाव मन में बनाए रखे।
      इसी के साथ शस्त्र शाखा के लिपिक सुभाष शर्मा, और भू अभिलेख शाखा भृत्य रामलाल को भी सेवा निवृत्त पर विदाई दी गई।
-------------------------    
अधिक नकल प्रकरण वाले विद्यालयों की मान्यता निरस्त होगी
     देवास, 05 मार्च 2016/ अपर कलेक्टर कैलाश बुंदेला ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है कि जिन विद्यालयों में नकल के अधिक प्रकरण बने है, उनकी मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने आज शनिवार को जिले में चल रही बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था की समीक्षा की। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि अभी तक नकल 35 प्रकरण विभिन्न विद्यालयों में बनाए गए है। श्री बुंदेला ने बताया है कि राजस्व अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगाई गई है। सभी सतत भ्रमण कर निगरानी के निर्देश दिए गए है।
------------------------------ 
विधायक आशीष शर्मा की अनुशंसा पर निर्माण कार्यों के लिए राशि स्वीकृत
        देवास, 05 मार्च 2016/विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत खातेगांव विधायक आशीष शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 3 लाख 65 हजार  रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।    जारी आदेश अनुसार कन्नौद विकासखंड के ग्राम मालजीपुरा में टंकी निर्माण के लिए एक लाख रुपए, ग्राम बहिरावद के शासकीय विद्यालय में फर्नीचर व्यवस्था के लिए 50 हजार रुपए, ग्राम खारपा में चौपाल/चबुतरा निर्माण के लिए 25 हजार रुपए, ग्राम थूरिया पठार में चौपाल, चबुतरा निर्माण के लिए 30 हजार रुपए, ग्राम जागठा में चौपाल/चबुतरा निर्माण के लिए 30 हजार रुपए, ग्राम सेरगोना में पेयजल टंकी निर्माण के लिए एक लाख रूपए तथा ग्राम कुसमानिया में गौशाला शेड के लिए 30 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
------------------------- 
निर्माण कार्यों के लिए 3 लाख 10 हजार रुपए की राशि स्वीकृत
        देवास, 05 मार्च 2016/ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री एवं हाटपीपल्या विधायक श्री दीपक जोशी की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 3 लाख 10 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।  
    जारी आदेश अनुसार देवास विकासखंड के ग्राम कुमारिया में सीसी आंतरिक सड़क निर्माण के लिए एक लाख रुपए, ग्राम लसुड़िया नजदीक में शमशान शेड निर्माण के लिए एक लाख 10 हजार रुपए तथा ग्राम पंचायत बांगर में पैवर्स ब्लाकिंग के लिए एक लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
-----------------------
शौचालय बनाकर सुविधा पाई लक्ष्मण ने
        देवास, 05 मार्च 2016/ देवास जिले में स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इससे जिन परिवारों के पास अपने शौचालय नहीं है वह परिवार शौचालय निर्माण में रूचि लेकर शौचालय निर्माण करने के लिए प्रेरित हुए है। लक्ष्मण पिता देव सिंह के यहां भी शौचालय नहीं था। शौचालय न होने से पूरे परिवार को दिशा मैदान हेतु गांव बाहर जाना पड़ता था। लक्ष्मण ने बताया कि उन्हे जब मालूम हुआ कि स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत अपने शौचालय का सपना सच हो सकता है तो देर न करते हुए अपने घर में शौचालय का निर्माण शुरू कर दिया। लक्ष्मण ने बताया कि इसके लिये उसे शासन से राशि प्राप्त हुई। शौचालय का निर्माण मनरेगा अभिसरण से किया गया है। लक्ष्मण के परिवार का अब अपना शौचालय है। और इसे पाकर वो और उसका परिवार बेहद खुश है।
------------------------
निकलंन में आयोजित होगा महाशिवरात्रि मेला
      देवास, 05 मार्च 2016/ देवास जनपद पंचायत द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर निष्कलंकेश्वर महादेव मंदिर ग्राम निकलंन पर 7 मार्च से 13 मार्च तक मेला आयोजित किया जाएगा। जनपद पंचायत सीईओ ने आग्रह किया है कि मेले में अधिक से अधिक व्यापारी अपनी दुकानें लाएं।
--------------------------
नगर परिषद भौंरासा द्वारा महाशिवरात्रि मेला एवं प्रदर्शनी 6 मार्च से 15 मार्च तक
    देवास, 05 मार्च 2016/ नगर परिषद भौंरासा द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री भंवरनाथ महाराज का मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन 6 मार्च से 15 मार्च 2016 तक किया जाएगा।
    मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद भौंरासा ने बताया है कि मेले में प्रतिदिन रात्रि के समय विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में भौंरासा नगर सहित आसपास के नगरों एवं गांव के व्यापारी अपनी दुकानें लगाते हैं। साथ ही मेले में पशु मेला भी लगता है, जिसमें मालवा सहित पूरे मप्र के व्यापारी अपने पशुओं की खरीदी-बिक्री के लिए आते है।
-------------------------
अनाधिकृत रूप से चल रही पैथालॉजी लैब के विरूद्ध एफआईआर होगी
      देवास, 05 मार्च 2016/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा शहर की एक पैथोलॉजी के विरूद्ध पुलिस में एफआई दर्ज कराई जा रही है। इस बाबत सीएमएचओ डॉ. एके दीक्षित द्वारा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली देवास को लिखित में सूचना दी गई है।
        उल्लेखनीय है कि कलेक्टर के निर्देशों का पालन करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया गया कि गत दिवस जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा शहर की नई आबादी स्थित नेशनल पैथालाजी लैब का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान पैथालाजी लैब का अनाधिकृत रूप से संचालन पाया गया। पैथालाजी लैब का नर्सिंग होम एक्ट के अंतर्गत पंजीयन नहीं था तथा संबंधित पैथालॉजिस्ट भी मौके पर मौजूद नहीं पाए गए। एक्‍ट के तहत संस्था का पंजीयन नहीं था एवं पैथालाजी में लैब टेक्नीशियन द्वारा कार्य संपादित किया जा रहा था जो कि नर्सिंग होम एक्ट के तहत अनाधिकृत की श्रेणी में आता है। दल द्वारा नेशनल पैथालाजी लैब को तत्काल प्रभाव से सील्ड किया गया तथा संचालक को कार्यालय में समस्त दस्तावेज लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया है कि संस्था के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
--------------------------
झोलाछाप चिकित्सकों के विरूद्ध की कार्रवाई
      देवास, 05 मार्च 2016/ कलेक्टर के निर्देशों का पालन करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि गत दिवस जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा जिले के टोंकखुर्द में डीडी वर्मा वर्मा क्लीनिक तथा एमके विश्वास चांदसी क्लीनिक के झोलाछाप चिकित्सकों द्वारा चलाए जा रहे क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दल ने वहां पर विसंगतियां पाए जाने पर उनको तत्काल क्लीनिक बंद कर अपने आवश्यक अभिलेख समायवधि में स्वास्थ्य विभाग में प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए थे। परंतु आज दिनांक तक उक्त दोनों क्लीनिक संचालकों द्वारा कोई भी आवश्यक दस्तावेज प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रस्तुत नहीं किए है।
        सीएमएचओ डॉ. एके दीक्षित द्वारा उक्त्‍ दोनों झोलाछाप डॉक्टरों के विरूद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। इस बाबत सीएमएचओ डॉ. एके दीक्षित द्वारा थाना प्रभारी थाना टोंकखुर्द को लिखित में सूचना दी गई है।
------------------------
शहर के पांच झोलाछाप चिकित्सकों के विरूद्ध होगी एफआईआर दर्ज
      देवास, 05 मार्च 2016/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने थाना प्रभारी थाना सिविल लाइन को पत्र लिखकर शहर के पांच तथाकथित झोलाछाप चिकित्सकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने को कहा है। इनके नाम है उत्तम विश्वास, यास्मीन खान, एम विश्वास, आईएल राठौर और गुलरेज खान है, ये सभी उज्जैन रोड इटावा के है।
    उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय दल द्वारा विगत दिनांक 9 फरवरी 2016 को नगरीय क्षेत्र देवास में आम जनता की शिकायत पर उक्त झोलाछाप चिकित्सकों के क्लीनिक का निरीक्षण किया था एवं विसंगतियां पाए जाने पर उनको तत्काल क्लीनिक बंद कर अपने आवश्यक अभिलेख जो कि क्लीनिक संचालन के लिए आवश्यक है, समयावधि में  कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला देवास के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया गया था। परंतु आज दिनांक तक उक्त क्लीनिक संचालकों द्वारा कोई भी आवश्यक दस्तावेज प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रस्तुत नहीं किए हैं। उक्त चिकित्सकों के विरूद्ध आश्यक कार्यवाही के लिए थाना सिविल लाइन को कहा गया है।
------------------------
33 मरम्मत कार्यों के लिए राशि स्वीकृत
      देवास, 05 मार्च 2016/ जिला शिक्षा केंद्र देवास द्वारा 33 विद्यालयों में लघु मरम्मत कार्य एवं विशेष मरम्मत कार्य के लिए 22 लाख 41 हजार 600 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
        जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र ने बताया कि खातेगांव विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ग्राम बरखेड़ी के लिए 73 हजार 920 रुपए, माध्यमिक विद्यालय अजनास के लिए 20 हजार 160 रुपए, प्राथमिक विद्यालय निवारदी के लिए 64 हजार 320 रुपए, प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर के लिए 92 हजार 160 रुपए, प्राथमिक विद्यालय तमखान के लिए 61440 रुपए, सोनकच्छ विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कांकड़दा के लिए 32640 रुपए, उप्रावि ताल्दी के लिए 95040 रुपए, उप्रावि. ईमलीपुरा रलाय के लिए 95040, बा.प्रावि. जामगोद के लिए 67200 रूपए, उ.प्रा.वि. हरनावदा कॉलोनी के लिए 86400 रुपए, उ.प्रा.वि. हरनावदा कॉलोनी के लिए 95040 रुपए, प्रा.वि जंगीपुर बोलासा के लिए 44160 रुपए, प्रा.वि दुदलई के लिए 28800 रुपए, क.प्रा.वि. गंधर्वपुरी के लिए 90240, टोंकखुर्द विकासखंड के प्रा.वि. कुम्हार पीपल्या के लिए 40320 रुपए, माध्यमिक विद्यालय संवरसी के लिए 32640 रुपए, प्रा.वि.मेरूखेड़ी के लिए 58560 रुपए, प्रा वि मेरूखेड़ी के लिए 62400 रूपए, प्रावि चांदगढ़ के लिए 53760 रुपए, प्रावि चांदगढ़ के लिए 64320 रुपए, क.प्रा.वि. टोंककला के लिए 60480 रूपए, बागली विकासखंड के कन्या माध्यमिक विद्यालय हाटपीपल्या उ.भा. के लिए 93120 रुपए, कन्या माध्यमिक विद्यालय हाटपीपल्या द.भा. के लिए 93120 रुपए, कन्या माध्यमिक विद्यालय हाटपीपल्या के लिए 14400 रुपए, प्रा.वि. गाराघाटी के लिए 52800 रुपए, माध्यमिक विद्यालय पोलाखाल के लिए 94080 रुपए, प्रा.वि. बागरीपुरा के लिए 93120 रुपए, देवास विकासखंड के  मा.वि. क्रमांक 6 बालगढ़ के लिए 92160 रुपए, क.मा.वि. चिमनाबाई के लिए 95040 रुपए, मा.वि. लोहाना के लिए 57600 रुपए, मा.वि. लोहाना के लिए 94080 रुपए, मा.वि.क्रमांक 2 देवास के लिए 49920 रुपए, मा.वि.क्रमांक 2 देवास के लिए 93120 रुपए राशि विद्यालयों में लघु मरम्मत एवं विशेष मरम्मत कार्य के लिए राशि स्वीकृत की गई है। उक्त शाला भवनों में मरम्मत कार्यों के लिए निर्माण एजेंसी संबंधित प्रबंधन समिति के बैंक खातों में जमा कर दी गई है।
------------------------

जिलों से निजी स्कूलों में वंचित और कमजोर वर्ग के प्रवेश-प्रकिया की जानकारी माँगी

       देवास, 05 मार्च 2016/राज्य शासन ने जिलों से शिक्षा का अधिकार अधिनियम में गैर-अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के प्रवेश के संबंध में अपनाई गई प्रक्रिया की जानकारी माँगी है। सभी डीईओ और डीपीसी को यह जानकारी 7 मार्च तक राज्य शिक्षा केन्द्र के ई-मेल पते पर भेजने के निर्देश दिये गये हैं। जानकारी में पड़ोस तथा जरूरत होने पर विस्तारित पड़ोस की सीमा के बच्चों के प्रवेश के निर्धारण के लिए अपनाई गई प्रक्रिया से अवगत करवाना होगा।
       अधिनियम में गैर-अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में कक्षा एक या प्री-स्कूल की प्रथम प्रवेशित कक्षा में वंचित समूह एवं कमजोर बच्चों को न्यनूतम 25 प्रतिशत प्रवेश दिये जाने की व्यवस्था है। प्रदेश में शिक्षा-सत्र 2011-12 से 2015-16 तक अनिधियम के इस प्रावधान द्वारा बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन प्राप्त कर पड़ोस की सीमा के निजी स्कूलों में प्रवेश दिलवाया गया है।
       शासन ने अधिनियम के पालन के लिए पूर्व में भी समय-समय पर निर्देश जारी किये है। जिसमें कहा गया है कि पड़ोस की सीमा तथा न्यूनतम 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों की पूर्ति न होने पर विस्तारित पड़ोस की सीमा के बच्चों को प्रवेश का लाभ दिलवाया जाना चाहिए।
------------------------

बोर्ड परीक्षा कक्ष में मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा

       देवास, 05 मार्च 2016/माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल एवं हायर सैकेण्डरी बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में मोबाइल प्रतिबंधित किया गया है। समस्त केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे पर्यवेक्षकों के परीक्षा कक्ष में प्रवेश के पूर्व उनके मोबाइल अपनी अभिरक्षा में सुरक्षित रखवायें तथा परीक्षा समाप्ति उपरान्त उन्हें वापिस कर दें। यदि निरीक्षण दल के द्धारा निर्देशों का उल्लंघन करना पाया जाता है तो सम्बंधित केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक के विरूद्ध परीक्षा अधिनियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।
------------------------------

विश्व क्षय दिवस 24 मार्च को

       देवास, 05 मार्च 2016/विश्व क्षय दिवस 24 मार्च 2016 के उपलक्ष्य पर केन्द्रीय क्षय संस्थान नई दिल्ली द्वारा ‘‘टीबी फ्री इंडिया ऑनलाइन कैम्पेन’’ आयोजित किया जा रहा हैं। कैम्पेन में 5वीं से 12वीं क्लास तक के सभी विद्यार्थी, स्वास्थ्य कर्मचारी, सामान्य नागरिक भाग ले सकते हैं। केम्पेन अंतर्गत ‘‘नेशनल लेवल ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता’’ होगी, जो टी.बी. बीमारी पर केन्द्रित रहेगी। केम्पेन में निःशुल्क भाग लेने हेतु प्रतिभागी को ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। विजेता प्रतिभागी को प्रमाण पत्र एवं नगद उपहार दिया जायेगा। रजिस्ट्रेशन एवं अधिक जानकारी www.tbfreeindia.com पर विजिट कर प्राप्त की जा सकती है।
-------------------------


No comments:

Post a Comment