22-03-2016
॥ स मा चा र॥
31 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को
कारण बताओ नोटिस जारी
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
कलेक्टर ने की जनसुनवाई
देवास, 22 मार्च 2016/ जिला
मुख्यालय में जनसुनवाई में आज मंगलवार को मल्हार स्मृति मंदिर में आवेदकों ने कलेक्टर
आशुतोष अवस्थी के समक्ष आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी पर सुनवाई करते हुए
संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला
पंचायत सीईओ प्रबल सिपाहा, अपर कलेक्टर कैलाश बुंदेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश
रघुवंशी तथा अन्य विभागों के जिला अधिकारी भी उपस्थित थे।
शराब की दुकान
हटवाए
ग्राम नेवरी,
पत्थरगुराड़िया, सिरपुर, मुंडला, रोजड़ी, बरोठा फाटा के समस्त ग्रामीणों ने जनसुनवाई
में आवेदन देते हुए बताया कि बरोठा फाटा एवं
नेवरी मार्ग पर देशी-विदेशी शराब की दुकानें स्थित है, जिससे इस मार्ग से जुड़े गांवों
के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आवेदन में ग्रामीणों ने उक्त दुकान
को हटवाने के लिए आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर ने आबकारी विभाग को जांच कर कार्रवाई के
निर्देश दिए।
धार्मिक स्थल
से शराब की दुकान हटवाई जाएं
ग्राम सुकल्या के रहवासी सुषमा तिवारी, अजय तिवारी,
नरेंद्र तिवारी तथा सुनिल प्रजापित ने आवेदन देते हुए बताया कि सुकल्या शिप्रा में अस्थाई शराब की दुकान संचालित
हो रही है, जो कि एक धार्मिक स्थल के पास स्थित है। शराब की दुकान होने से आने जाने
वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उक्त दुकान को हटवाए। इस पर कलेक्टर ने
जिला आबकारी अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
शासकीय रास्ते
पर से अतिक्रमण हटवाएं
आवेदक नाथूसिंह
पिता सेवाजी यादव निवासी ग्राम डकाच्या तहसील सोनकच्छ ने आवेदन देते बताया कि बागली
रोड से लगा हुआ रास्ता जो ग्राम पांदाजागीर होते हुए खड़ली जाता है। इस शासकीय रास्ते
पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है, जिससे
गांव के लोगों को अपने खेत पर जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रास्ते पर
से अतिक्रमण हटवाएं। इस पर कलेक्टर ने सुनवाई करते हुए एसडीओ सोनकच्छ को जांच कर निराकरण
के निर्देश दिए।
रामदेव कालोनी
को ग्राम गोला में जुड़वाए
ग्राम गोला
तहसील हाटपीपल्या के समीप स्थित रामदेव कालोनी के निवासी राधेश्याम, विजेंद्रसिंह,
सरदारसिंह, नारायणसिंह सहित अन्य लोगों जनसुनवाई में आवेदन देते हुए बताया कि ग्राम
गोला के पास रामदेव कालोनी में करीब 20-25 परिवार रहते हैं। उक्त कालोनी का नाम ग्राम
गोला में नहीं होने से रहवासियों को शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कालोनी
का नाम ग्राम गोला में जुड़वाए। इस पर कलेक्टर ने जांच कर निराकरण के निर्देश तहसीलदार हाटपीपल्या को दिए।
मुआवजा दिलवाया
जाए
आवेदक अंबाराम
पिता जगन्नाथ निवासी ग्राम पाड़ल्या तहसील टोंकखुर्द ने आवेदन देते हुए बताया कि पूर्व
में हुई ओलावृष्टि के कारण उसका मकान गिर गया था। उसे शासन की योजना अनुसार मुआवजा
दिलाया जाए जिससे वह उसके मकान का फिर से निर्माण कर सके। इस कलेक्टर ने जांच कर कार्रवाई
के निर्देश दिए।
-----------------------------
मंत्रीद्वय,
कलेक्टर एवं एस.पी. द्वारा होली पर दी बधाई
देवास 22 मार्च 2016/ संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री तथा जिले के प्रभारी
मंत्री श्री सुरेंद्र पटवा, उच्च शिक्षा स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री दीपक जोशी,
कलेक्टर आशुतोष अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला ने जिले के नागरिकों को होली
के अवसर पर बधाई देते हुए कहा, कि होली के
पर्व का महत्व इसी बात में निहित है कि एक दिन के लिए ही सही, यह पर्व समाज में हर
तरह के भेदभाव को मिटा देता है। इस दिन गरीब-अमीर, कमजोर-ताकतवर और सभी वर्गों के
लोग आपसी भेदभाव भुलाकर उल्लास के रंग में रंग जाते हैं।
उन्होंने कहा कि आइये इस पर्व पर हम सब तरह के
भेदभाव और राग-द्वेष को भुलाकर एकता के रंग में रंग जायें। यह पर्व सभी के जीवन
में उत्साह, उमंग और खुशियों के रंग भरेगा। इस मौके पर हम सब साम्पद्रायिक सौहार्द,
सद्भावना, प्रेम एवं भाईचारे की अपनी गौरवशाली परम्परा को बरकरार रखते हुए देवास
जिले को समृद्धशाली बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लें।
--------------------------
सड़क दुर्घटना के प्रकरण में कलेक्टर
द्वारा आर्थिक सहायता स्वीकृत
देवास 22 मार्च 2016/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी
ने सड़क दुर्घटना के प्रकरण में पीड़ित परिवार को सड़क दुर्घटना योजना अंतर्गत 15 हजार
रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
अनुविभागीय
अधिकारी (राजस्व) देवास एवं संबंधित तहसीलदार के प्रतिवेदन के आधार पर यह सहायता दी
गई है। गत 17 दिसंबर 2015 को अनिलसिंह चौहान पिता मदनसिंह चौहान निवासी 75, पुष्पकुंज
कालोनी इटावा देवास, जिला देवास की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर "सड़क दुर्घटना
योजना" अंतर्गत मृतक के वैध वारिस पत्नी शीतल चौहान को आर्थिक सहायता स्वीकृत
की गई है।
-------------------------
31 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को
कारण बताओ नोटिस जारी
देवास 21 मार्च 2016/ मिशन संचालक, एन.एच.एम
मप्र के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संशोधित मानव संसाधन मैनुअल
प्रावधान की अवहेलना करने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके दीक्षित
ने 31 स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जारी आदेश में संविदा स्वास्थ्य अधिकारी/कर्मचारी बागली में पदस्थ बी.एस.एम.
यतींद्र बैरागी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागली के अकाउंटेट इब्राहीम शेख, सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र सोनकच्छ की डाटा एंट्री ऑपरेटर आरती ऐरवाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
बरोठा की स्वास्थ्य कार्यकर्ता ललिता वगेन, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटावा के
स्वास्थ्य केंद्र की अलका टोप्पो, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोठा के फॉर्मसिस्ट
एचएस परमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोठा के लेखापाल दिलीप सोलंकी, सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र बरोठा की एमओआरबीएसके डॉ. नेहा कोहली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
बरोठा की एमओआरबीएसके डॉ. ममता पांचाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोठा के एमओआरबीएसके
डॉ. भूपेंद्र गोलावटिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोठा के एमओआरबीएसके डॉ. आशीष
गुप्ता, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटावा के स्वास्थ्य केंद्र से शशि बर्तवाल,
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटावा के स्वास्थ्य केंद्र की कीर्ति राजपूत, शहरी
प्रा.स्वा. केंद्र इटावा की स्वास्थ्य कार्यकर्ता रंजना गौतम, सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र टोंकखुर्द के आरबीएसके आयुष चिकित्सक देवेंद्र बगाना, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य
केंद्र बावड़िया के स्वास्थ्य कार्यकर्ता पिंकु
मालवीय, एसएनसीयू जिला चिकित्सालय के सिक्यूरिटी गार्ड भारवी साथी, सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र बागली के सपोर्ट स्टॉफ हेमंतराज सिसौदिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागली
के फॉर्मसिस्ट मदनलाल भीलवाड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द के फॉर्मसिस्ट
अशोक कामदार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोठा के एएनएम संगीता गुप्ता, सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र बरोठा की एएनएम दीपिका राजपूत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोठा
की एएनएम सुनीता विश्वकर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरोठा की एएनएम चंचला पिसे,
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आरबीएसके आयुष चिकित्सक डॉ. महेंद्र दामके, सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र बागली के आरबीएएसके आयुष चिकित्सक डॉ. अपेक्षा पुरोहित, सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र बागली के ब्लॉक लेखापाल पंकज तंवर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागली
स्वास्थ्य कार्यकर्ता लीला चंदेल, सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र बागली स्वास्थ्य कार्यकर्ता ललिता चौहान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
सोनकच्छ के टीबीएचव्ही आरएनटीसीपी संतोष खोजा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनकच्छ
के लैब टैक्नीशियन बालमुकुंद पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि संविदा नियुक्ति के प्रावधानों अनुसार कोई भी व्यक्ति
संविदा अधिकारी/कर्मचारी अपनी सेवा या किसी अन्य संविदा सेवा की सेवा से संबंधित किसी
मामले में न तो किसी भी तरह की हड़ताल का सहारा लेगा और न ही किसी प्रकार से प्रेरित
करेगा। इस प्रकार कार्य करने पर संबंधित के खिलाफ अनुशासत्मक कार्रवाई सक्षम स्तर पर
जाती है।
-------------------------
No comments:
Post a Comment