08-03-2016
॥ स मा चा र॥
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
प्रभारी कलेक्टर ने की जनसुनवाई
देवास, 08 मार्च 2016/ जिला
मुख्यालय में जनसुनवाई में आज मंगलवार को मल्हार स्मृति मंदिर में आवेदकों ने प्रभारी
कलेक्टर प्रबल सिपाहा के समक्ष आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। प्रभारी कलेक्टर ने सभी पर
सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर कैलाश बुंदेला, अतिरिकत् पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी
अन्य विभागों के जिला अधिकारी
भी उपस्थित थे।
गुलाबी रिबन
लगाकर की जनसुनवाई
मंगलवार अंर्तराष्ट्रीय
महिला दिवस के अवसर पर प्रभारी कलेक्टर, एडीएम एवं अति.पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जिला
अधिकारियों ने जिले की सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर
सहित सभी जिला अधिकारी/कर्मचारियों ने गुलाबी रिबन लगाकर जनसुनवाई की।
जीएन गोल्ड कंपनी
ने की धोकाधड़ी
आवेदक सुरेंद्रसिंह
सेंधव निवासी चौबारा जागीर, धर्मेंद्र पाटीदार निवासी गुराड़िया एवं अन्य लोगों ने आवेदन
में बताया है कि जी.एन. गोल्ड कंपनी, गोल्ड लिमिटेड कपंनी एवं जीएन डेयरिज नई दिल्ली
द्वारा मप्र में अलग-अलग स्थानों पर ब्रांच ऑफिस खोलकर कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।
इन कर्मचारियों के माध्यम से हम सभी को लुभावनी शर्तें एवं स्कीम बताई गई तथा यह विश्वास
दिलाया गया कि अगर जीएन गोल्ड कंपनी के द्वारा
जारी विभिन्न फोल्डरों में बताई गई शर्तों अनुसार कंपनी में रुपया निवेशित किया गया
तो उससे काफी आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। हम सभी आवेदकों ने कंपनी में रुपया निवेशित
किया था। जिसकी परिपक्वता 5 वर्ष की थी, लेकिन 5 वर्ष बीत जाने पर भी हमें हमारा रुपया
वापस नहीं मिला। कंपनी का स्थानीय कार्यालय अक्सर बंद कर रहता है। इस संबंध में पत्राचार
के माध्यम से कंपनी से लगातार संपर्क करने पर भी हमें संतोषप्रद जवाब नहीं मिल रहा
है। हमें हमारी जमा पूंजी वापस दिलाई जाए। इस पर प्रभारी कलेक्टर ने सुनवाई करते हुए
जांच के निर्देश दिए।
ऋण पुस्तिका
प्रदान करें
आवेदिका कमलाबाई
पति रामरतन निवासी रेवाबाग देवास ने आवेदन देते हुए बताया कि उसकी कृषि भूमि ग्राम
बिलावली में स्थित है, जो राजस्व् अभिलेख
में उसके नाम पर दर्ज है। वह उक्त भूमि का सत्यापन करवाना चाहती है। उसकी भूमि का सत्यापन
करवाकर उसे ऋण पुस्तिका प्रदान दी जाए। इस पर प्रभारी कलेक्टर ने तहसीलदार देवास को
कार्रवाई के निर्देश दिए।
बीपीएल सूची
में नाम जुड़वाए
आवेदिका पुष्पा
पति भागीरथ ठाकुर निवासी बावड़िया देवास ने आवेदन में बताया है कि विगत दिनों उसके पति
की मृत्यु हो गई है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उस पर है। वह मजदूरी करके अपने बच्चों
का लालन-पालन कर रही है। उसका नाम बीपीएल सूची में जुड़वाया जाए। इस पर प्रभारी कलेक्टर
ने जांच के निर्देश दिए।
अलग खाता बनवाया
जाए
आवेदिका चंदरबाई
पति अंबाराम निवासी जनोईखेड़ी ने आवेदन में बताया है कि उसकी ग्राम जनोईखेड़ी में संयुक्त
भूमि है, जिसमें चंदरबाई पति अंबाराम, जानीबाई पति लालजी, मुगनबाई पित जैराम के नाम
संयुक्त है। उसका नाम संयुक्त खाते में से अलग करके उसके नाम से पावती बनाई जाए। इस
पर प्रभारी कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए।
-------------------------
भौंरासा मेले
में लगाई गई प्रदर्शनी
ग्रामीणजन देखकर
कर रहे सराहना
देवास, 08 मार्च 2016/ भौंरासा नगर में 6 मार्च से
प्रारंभ हुए बाबा भंवरनाथजी के मेले में जनसंपर्क संचालनालय भोपाल द्वारा सिंहस्थ
2016 की प्रदर्शनी मेला प्रागंण में लगाई गई है। उक्त प्रदर्शनी नगर सहित आसपास के
ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मेले परिसर में आने वाले ग्रामीण जन प्रदर्शनी
स्थल पर रूककर प्रदर्शनी देखते है तथा उसकी खूब सराहना भी करते है।
हर वर्ष लगना
चाहिए प्रदर्शनी
ग्राम बुदासा
के विमल कुमार से प्रदर्शनी के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रदर्शनी
प्रतिवर्ष मेले में लगना चाहिए, जिससे ग्रामीणों को नई-नई जानकारी मिल सके। गांव संवरसी
के मनोहर चौधरी ने बताया कि प्रदर्शनी में सिंहस्थ के बारे में चित्रों के माध्यम से
दिखाया गया है, वह देखने में बहुत अच्छा लगता है।
-----------------------------
मंत्री श्री
जोशी ने निर्माण कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की
देवास, 08 मार्च 2016/ विधानसभा क्षेत्र विकास योजना
अन्तर्गत उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री एवं हाटपीपल्या विधायक श्री दीपक
जोशी की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा 5 निर्माण कार्यों के लिए 5 लाख 5 हजार रुपए की
प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
जारी
आदेश अनुसार देवास विकासखंड के ग्राम अमरपुरा में शमशान शेड निर्माण के लिए एक लाख
10 हजार रुपए, आनंदपुर डुंगरिया में शमशान शेड निर्माण के लिए एक लाख 10 हजार रुपए,
ग्राम पर्वतपुरा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए एक लाख रुपए, ग्राम किशनगढ़ में शमशान शेड निर्माण
के लिए एक लाख 10 हजार रुपए तथा विकासखंड बागली के ग्राम भोपापुरा में चौपाल निर्माण
के लिए 75 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
----------------------------
जिला स्तरीय
आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक 9 मार्च को
देवास,
08 मार्च 2016/ जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता
में 9 मार्च को जिला पंचायत बैठक कक्ष में शाम 5 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में आंचलिक
प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया उज्जैन अंचल भी उपस्थित रहेंगे। संस्थान निदेशक एवं संयोजक
स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के राजकुमार बंडी ने सभी संबंधितों से बैठक में
उपस्थित रहेने का आग्रह किया है।
बैठक में चर्चा
के प्रस्तावित बिंदू
बैठक में
पिछली बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि, कृत कार्यवाई रिपोर्ट, वर्ष 2015-16 की प्रशिक्षण
गतिविधि की अद्यतन स्थिति, प्रशिक्षण व्यय प्रतिपूर्ति के लिए लंबित दावे, अन्य विषयों
पर चर्चा होगी।
--------------------------
कर्नल
राकेश विरमानी 10 मार्च को देवास आएंगे
देवास 08 मार्च 2016/ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी
कर्नल राकेश वीरमानी इंदौर 10 मार्च को देवास आएंगे। जिला सैनिक कल्याण संयोजक एसएस
व्यास ने बताया है कि वे 10 मार्च को प्रात: 11 बजे से कलेक्टर कार्यालय में पूर्व
सैनिकों एवं सैनिकों की विधवाओं की समस्या जानने व उनके निराकरण के लिए उनसे मुलाकात
कर चर्चा करेंगे।
----------------------------
नशा मुक्ति
जागरूकता कार्यक्रम 14 मार्च को अजनास में
देवास 08 मार्च 2016/ सांसद आदर्श ग्राम अजनास में
नशा मुक्ति के लिए 14 मार्च को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत
नशे के आदि व्यक्तियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा तथा उन्हें नशा
छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
क्रमांक 56/2082/08-03-2016
किशोरी बालिकाएं व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
देवास
08 मार्च 2016/ किशोरी बालिकाएं समाज की धरोहर है तथा भविष्य की माताएं हैं। किशोरी बालिकाएं स्वास्थ्य एवं पोषण के साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखें। माहवारी के दिनों में सेनेटरी नेपकीन का अनिवार्यतः उपयोग करें। सेनेटरी नेपकीन के अतिरिक्त अन्य वस्तुएं उपयोग करने पर संक्रमण का खतरा रहता है, जो कि भविष्य में अनेक बीमारियों का कारण बनता है। उक्त विचार सुनिता यादव जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग देवास द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किशोरी बालिकाओं के कार्यक्रम में व्यक्त किये गए। कार्यक्रम का आयोजन परियोजना अधिकारी देवास शहरी जीवन देथलिया द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी जीवन देथलिया द्वारा बताया गया कि देवास की एस.टी.आई. सानो कंपनी द्वारा देवास शहर के 08 आंगनवाड़ी केन्द्र गोद लिये गए हैं, जिनमें उक्त कंपनी द्वारा प्रतिमाह उक्त 08 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 50-50 किशोरी बालिकाओं को निःशुल्क सेनेटरी नेपकीन का वितरण किया जाएगा। किशोरी बालिकाओं में सेनेटरी नेपकीन के उपयोग की आदत विकसित करने के लिए उक्त निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।
यहां पर हुए
कार्यक्रम आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देवास शहर में कोठी रोड मोती बंगला, महांकाल कालोनी, प्रताप नगर, कालूखेड़ी एवं आम्बेडकर नगर के आंगनवाड़ी केन्द्रों में किशोरी बालिकाओं के कार्यक्रम आयोजित किये गए। कार्यक्रमों में एस.टी.आई. सानो कंपनी द्वारा किशोरी बालिकाओं को 03 माहों के लिए 1200 सेनेटरी नेपकिनों का निःशुल्क वितरण किया गया। श्री देथलिया द्वारा किशोरी बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया एवं निरंतर आंगनवाड़ी केन्द्रों के संपर्क में रहने की सलाह दी गई।
उक्त
कार्यक्रमों में एस.टी.आई. सानो कंपनी के अधिकारी मुकेश गर्ग, सुशील पांड्या, देवेन्द्र तिवारी एवं संजय राशिनकर उपस्थित थे। देवास शहरी की पर्यवेक्षक मधुबाला ठाकुर एवं रूकैया काजी का उक्त कार्यक्रमों के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
-----------------------------


No comments:
Post a Comment