30-03-2016
॥ स मा चा र॥
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
नवाचार
कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने टाइम
लिमिट के लिए बनाया मोबाइल एप
देवास, 30 मार्च 2016/ कलेक्टर
आशुतोष अवस्थी ने टाइम लिमिट के प्रकरणों के निराकरण के लिए मोबाइल एप बनाया है। उन्होंने
आज सभी जिला अधिकारियों की बैठक लेकर इस एप की जानकारी दी। मोबाइल एप बनाने में जिला
सूचना विज्ञान अधिकारी एसके नाहर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यह होगा फायदा
टाइम लिमिट एप से अब शासन-प्रशासन के महत्वपूर्ण निर्देश संबंधी पत्र
सभी जिला अधिकारी अपने मोबाइल पर देख सकेंगे। निर्देशों के पालन की स्थिति को मोबाइल
पर ही अपडेट किया जा सकेगा। अब जिले के अधिकारी यह नहीं कह सकेंगे कि अभी शासन का पत्र
उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है।
क्या है टाइम लिमिट
शासन एवं भोपाल के विभागाध्यक्ष कार्यालयों से अनेक पत्र कलेक्टर एवं
जिला कार्यालयों को प्राप्त होते हैं। कलेक्टर इनका प्रतिदिन अवलोकन कर संबंधित विभाग
को पालन के लिए भेजते है। अधिक महत्वपूर्ण होने पर कलेक्टर द्वारा इन्हें टीएल श्रेणी
में चिंहाकिंत किया जाता है। ऐसे पत्रों पर की गई कार्यवाही की साप्ताहिक समीक्षा प्रत्येक
सोमवार को कलेक्टर श्री अवस्थी द्वारा की जाती है।
सभी जिला अधिकारियों को मिलेंगे पासवर्ड
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री नाहर ने अनुसार सभी जिला अधिकारियों
को मोबाइल एप के लिए लाग इन एवं पासवर्ड दिया जाएगा। इसे एक बार ही उपयोग करना होगा।
कलेक्टर कभी भी किसी भी विभाग में टीएल पत्रकों की अद्यतन स्थिति इस एप में देख सकेंगे।
अब प्रकरणों का निराकरण अधिक तेजी से होगा।
पेपरलेस की दिशा में उल्लेखनीय कदम
जिले में चल रही वर्तमान व्यवस्था में प्रत्येक कार्यालय में टीएल की
जानकारी कागज भेजकर दी जाती है। इसमें कीमती समय व श्रम लगता है। कलेक्टर श्री अवस्थी
का कहना है कि अब इलेक्ट्रॉनिक रूप से जानकारी भेजने में कागज, समय व श्रम की बजत होगी।
-----------------------------
हाई टेक हुआ जिला प्रशासन: कलेक्टर ने ली वीडियो कांफ्रेंसिंग
से अधिकारियों की बैठक
देवास, 30 मार्च 2016/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी
ने आज बुधवार को अधिकारियों की बैठक नए ढंग से ली। कलेक्टर श्री अवस्थी ने जिला मुख्यालय
में नवनिर्मित वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में बैठकर एक बड़ी टीवी स्क्रीन के माध्यम से
जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में उपस्थित अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री
कृषि सिंचाई योजना और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सवाल-जवाब किए।
सभी ब्लॉक मुख्यालयों
में बनाए गए स्टूडियो
नई व्यवस्था
में जिला मुख्यालय और सभी ब्लॉक मुख्यालयों में वीडियो कांफ्रेंसिंग स्टूडियो बनाए
गए हैं। बीएसएनएल और स्वान नेटवर्क के माध्यम से परस्पर दृश्य युक्त संवाद की सुविधा
बनाई गई है।
वाहनों के ईधन
और अधिकारियों के समय की बचत
नई व्यवस्था
से शासन के धन की बहुमूल्य बचत होगी। अभी कन्नौद, खातेगांव जैसे दूरदराज के क्षेत्र
से मीटिंग के लिए अधिकारियों को जिला मुख्यालय आना पड़ता था। अब वे अपने कार्यस्थल पर
ही रहकर मीटिंग अटैंड कर सकेंगे। मीटिंग के दिन भी ये अधिकारी अब आम जनता के लिए उपलब्ध
रहेंगे।
----------------------------
फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित
देवास
30 मार्च 2016/ पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला द्वारा फरार आरोपियों को बंदी बनाने,
बंदी बनाने के लिए सूचना देने वालों 5 हजार रुपए की इनाम की उद्घोषणा की गई है।
जारी आदेश
अनुसार 21 जून 2011 को फरियादी श्रीराम दर्जी निवासी बाबई रोड सांवेर थाना सोनकच्छ
ने रिपोर्ट की कि उसकी बालिका पूजा उम्र 14 वर्ष निवासी सांवेर को अजय उर्फ अक्की पिता
विक्रमसिंह कुशवाह उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम लोंदिया 15 जून 2011 को बहला फुसलाकर
भगाकर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सोनकच्छ द्वारा 14 नवंबर 2014 को अपराध धारा
363,366 भादवि का पंजीबद्ध किया। प्रकरण का आरोपी अजय पिता विक्रमसिंह कुशवाह निवासी
लोंदिया घटना दिनांक से फरार है।
पुलिस अधीक्षक
शशिकांत शुक्ला ने बताया है कि प्रकरणों में फरार आरोपी को जो कोई व्यक्ति बंदी बनाएगा,
बंदी करवाएगा, बंदी बनाए जाने के लिए सूचना देगा या बंदीकरण का विरोध करने पर विधि
संगत बल का प्रयोग कर बंदी बनाएगा या बंदी करेगा, उसे पुलिस रेग्युलेशन अनुसार 5 हजार
रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। एक से अधिक उम्मीदवार होने की दशा में धनराशि का
समान रूप से वितरण होगा। इनाम वितरण के संबंध में निर्णय पुलिस अधीक्षक देवास का होगा।
----------------------------
बैंक में सेल टैक्स चालान शाम 8 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे
देवास, 30 मार्च 2016/ जिन बैंकों की शाखाओं
में शासकीय धन और चालान जमा होते हैं, वे शाखाएं 31 मार्च को रात्रि 8 बजे तक खुली
रहेगी। वाणिज्यिक कर अधिकारी वृत्त देवास राजनारायण बोहरे ने बताया है कि ऐसा निर्णय
वर्ष का आखरी दिन होने से लिया गया है, जो व्यापारी मासिक कर दायी है उन्हें मल्टीसिटी
मैगनेटेड चेक के द्वारा चालान जमा करना है। पुरानी पद्धति के चेक देने से जमाधान की
क्लियरेंस में देर होगी। इस कारण जिले के व्यापारीगणों की सुविधा के लिए एक जनवरी से
25 मार्च तक टैक्स जमा करने के लिए इंतजाम किया है। जो विभाग सेल टैक्स का टीडीएस
करते हैं, उन्हें हर हालत में यह राशि 31 मार्च तक जमा करना है।
सेल टैक्स बकाया
के 50 लाख की वसूली हुई
वाणिज्यिक
कर अधिकारी वृत्त देवास राजनारायण बोहरे ने बताया है कि बकायादरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
देवास वाणिज्यिक कर विभाग ने फरवरी-मार्च में सेल टैक्स बकायादारों के विरूद्ध सख्त
कार्रवाई कर 50 लाख से ज्यादा वसूली करने में सफलता अर्जित की है। चार बकायादारों की
चल संपत्ति कुर्क कर नीलाम की गई। साथ ही बैंक खाता के लिए फॉर्म 36 जारी कर 28 लाख
38 हजार रुपए की राशि वसूल की है। कार्यवाहियां अप्रैल में भी जारी रहेगी।
--------------------------------
मुख्यालय में
रहकर स्वास्थ्य सेवाएं दे- कलेक्टर
जिला स्वास्थ्य समिति बैठक संपन्न
देवास, 30 मार्च 2016/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा
के लिए जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में संपन्न
हुई। बैठक में कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
अधिकारी डॉ. ए.के.दीक्षित द्वारा दी गई।
बैठक
में हितग्राही मूलक लंबित प्रकरणों का तत्काल भुगतान एवं शासन के निर्देशानुसार समस्त
गतिविधियों की भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यपूर्ति की अंतिम सूची 15 दिवस के अन्दर समक्ष
में प्रस्तुत करने के लिए जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं जिला लेखा प्रबंधक एन.एच.एम.
को कलेक्टर द्वारा निर्देश दिये गये।
कारण बताओ सूचना
पत्र जारी करने के दिए निर्देश
ग्रीष्मकाल
प्रारंभ होने से महामारी रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु आई.डी.एस.पी. एपीडोमोलाजिस्ट एवं
महामारी नोडल अधिकारी को मुख्यालय पर रहकर कार्य करने हेतु निर्देश दिये गये। एपीडोमोलाजिस्ट
सैव्यासालम की बैठक में अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए, इन्हें कारण बताओ सूचना
पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सेक्टर सुपरवाइजर के विरूद्ध
करें कार्रवाई
समस्त चिकित्सक
एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के मुख्यालय पर नहीं रहने से प्रभावित हो रहे चिकित्सकीय
कार्य/स्वास्थ्य सेवाओं को गंभीरता से लेते हुये इन्हें मुख्यालय पर रहकर कार्य करने
हेतु अंतिम चेतावनी के साथ निर्देश जारी करने हेतु भी निर्णय लिया गया। टीकाकरण का
लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु निर्देशित करते हुये इसकी भौतिक सत्यापन एवं एम.सी.टी.एस.
के माध्यम से मानीटरिंग की जाएं। शत-प्रतिशत टीकाकरण नहीं होने पर संबंधित स्वास्थ्य
कार्यकर्ता, सेक्टर सुपरवाईजर के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिले में टीकाकरण कार्यक्रम की शत्-प्रतिशत उपलब्धि हेतु टीकाकरण अधिकारी डॉ. कैलाश
कल्याणे की जिम्मेदारी निर्धारित की गई।
खण्ड
चिकित्सा अधिकारियों, सेक्टर अधिकारी, ब्लाॅक मुख्यालय के प्रबंधन कर्मचारी तथा जिला
कार्यक्रम प्रबंधक एन.एच.एम. व समस्त कार्यक्रम अधिकारियों को भी मुख्यालय पर रहकर
अग्रिम दौरा कार्यक्रम के अनुसार भ्रमण कर प्रतिवेदन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
अधिकारी को प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।
--------------------------
सर्विस प्रोवाइडर के लिए आवेदन आमंत्रित
देवास, 30 मार्च 2016/ कलेक्टर
कार्यालय की जनगणना शाखा में बेरोजगारों के लिए बतौर सर्विस प्रोवाइडर रोजगार का अवसर
उपलब्ध है। डिप्टी कलेक्टर मुश्ताक अहमद ने बताया है कि राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर
को अद्यतन किए जाने के पश्चात संबंधी चार्ज क्षेत्रों में उपलब्ध एन.पी.आर पुस्तिका
में से अद्यतन किए गए हैं। इन आंकड़ों की पृविष्टि का विकेंद्रीकृत रूप से जिला मुख्यालय
एवं चार्ज स्तर पर संपादित किए जाने के लिए सर्विस प्रोवाइडर नियुक्त करने के संबंध
में आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। विस्तृत जानकारी जिला कार्यालय की सामान्य
दो शाखा से प्राप्त कर सकते हैं। तीन दिवस के भीतर प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र पर
विचार किया जाएगा।
------------------------------
No comments:
Post a Comment