Friday, 11 March 2016

11-03-2016
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
निर्माण कार्यों के लिए 37 लाख 57 हजार रुपए की राशि स्वीकृत
        देवास, 11 मार्च 2016/ विधानसभा क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत देवास विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा 11 निर्माण कार्यों के लिए 37 लाख 57 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
       जारी आदेश अनुसार देवास नगर के वार्ड क्रमांक 8 में सीसी रोड निर्माण के लिए 3 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 10 में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 13 में सीसी रोड निर्माण के लिए 3 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 18 पटेल नगर बावड़िया में सीसी रोड निर्माण के लिए 3 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 20 में सी सी रोड निर्माण के लिए 3 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 32 में बगीचा निर्माण (बाउंड्रीवॉल) के लिए 3 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 35 में सीसी रोड निर्माण के लिए 3 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 37 में सीसी रोड निर्माण के लिए 3 लाख 57 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक 39 में सीसी रोड निर्माण के लिए 3 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 41 में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रूपए तथा वार्ड क्रमांक 43 में सीसी रोड निर्माण के लिए 3 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
-------------------------------
3 निर्माण कार्यों के लिए 85 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की
      देवास, 11 मार्च 2016/ विधानसभा क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत खातेगांव विधायक आशीष शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा 3 निर्माण कार्यों के लिए 85 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
        जारी आदेश अनुसार कन्नौद के वार्ड क्रमांक 15 में चबुतरा निर्माण के लिए 25 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक 10 के बालक माध्यमिक विद्यालय में टंकी निर्माण के लिए 35 हजार रुपए तथा खातेगांव के वार्ड क्रमांक 6 में चबुतरा निर्माण के लिए 25 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
--------------------
मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना से मिली सहायता
    देवास 11 मार्च 2016/ प्रभारी कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के प्रकरण में पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना अंतर्गत एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।  अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोनकच्छ एवं संबंधित तहसीलदार के प्रतिवेदन के आधार पर यह सहायता दी गई है।
    उल्लेखनीय है कि गत 24 अक्टूबर 2015 को ग्राम डकाच्या तहसील सोनकच्छ के कृषक सरदारसिंह पिता मानसिंह की कृषि कार्य में ट्रेक्टर से खेत हांकते समय मृत्यु हो गई थी। मृतक की पत्नी पवित्राबाई को मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना अंतर्गत एक लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृति की गई है।
--------------------------

ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए राशि स्वीकृत

        देवास 11 मार्च 2016/ खातेगांव विकासखंड के ग्राम अजनास में स्वच्छ भारत मिशन योजनांतर्गत्‍ सीआरसी मद में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य के लिए कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा देवास द्वारा प्रस्तुत डीपीआर के आधार पर जारी तकनीकी स्वीकृति अनुरूप कार्य पूर्ण किए जाने के लिए 21 लाख 89 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जारी      आदेश अनुसार स्वीकृति में 2 लाख 19 रुपए की राशि जन सहयोग से प्राप्त राशि है तथा शेष राशि 19 लाख 70 हजार रुपए की प्रशासकीय राशि है।
-------------------------

अंत्योदय मेले के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

        देवास 11 मार्च 2016/ आगामी 16 मार्च को जिला स्तरीय अंत्योदय मेले का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में किया जाएगा। मेले के आयोजन हेतु प्रभारी कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने नगर निगम आयुक्त हिमांशुसिंह को नोडल अधिकारी बनाया है।
    जारी आदेश में मेले की व्यवस्थाओं का क्रियान्वयन एवं समुचित प्रबंधन करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देवास तथा नगर निगम आयुक्त को आमंत्रण पत्रों को मुद्रण एवं वितरण के लिए, साफ सफाई, मंच, टेंड, शामियाना, माइक, कुर्सी आदि की व्यवस्था के लिए कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी तथा वनमंडाधिकारी को, हितग्राहियों को मेला स्थल तक लाने व ले जाने के लिए संबंधित विभाग को, मंच प्रभारी के लिए अपर कलेक्टर तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देवास को, पंडाल की व्यवस्था के लिए तहसीलदार को नियुक्त किया गया है।
-----------------------

समग्र स्पर्श पोर्टल पर निःशक्तजनों का चिन्हांकन व सत्यापन करने के निर्देश

        देवास 11 मार्च 2016/राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त निःशक्तजनों को प्राप्त होने वाली सुविधाओं की सरलीकृत व एकीकृत जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने हेतु एनआईसी एम.पी. द्वारा समग्र स्पर्श पोर्टल तैयार किया गया है जिसमें पूर्व से चिन्हांकित व नये चिन्हांकित निःशक्तजनों का निःशक्तता प्रमाण पत्र व पासपोर्ट साईज का फोटो अपलोड एवं उनका मोबाइल नम्बर व आधार नम्बर सिंडिंग कर स्थानीय जनपद/ नगरीय निकाय स्तर पर सत्यापन का उनको स्पर्श मित्र के तहत यूजर आईडी एवं पासवर्ड उपलब्ध कराया गया है।
--------------------------

मदरसा बोर्ड हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी ऑनलाइन परीक्षा फार्म तिथि 15 मार्च हुई

        देवास 11 मार्च 2016/मदरसा बोर्ड की हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की तिथ 29 फरवरी से बढाकर 15 मार्च कर दी गई है। अब 15 मार्च तक आवेदन बिना विलम्ब शुल्क के और 16 से 31 मार्च तक 200 रुपये विलम्ब शुल्क के साथ स्वीकार किए जायेंगे। बोर्ड ने अध्ययन केन्द्रों से कहा है कि वे एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल से प्राप्त भरे हुए परीक्षा आवेदन-पत्र -सहपत्रों सहित अतिशीघ्र बोर्ड कार्यालय में जमा करें।
--------------------------

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के हितग्राहियों से आधार पंजीयन कराने की अपील

       देवास 11 मार्च 2016/खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के हितग्राहियों से अपील की गई है कि ऐसे हितग्राही जिन्होंने अभी तक अपना आधार पंजीयन नहीं कराया है वह मार्च माह में अनिवार्य रूप से अपना आधार पंजीयन करा लें। साथ ही आधार पंजीयन के उपरांत आधार का सत्यापन समग्र पोर्टल पर भी साथ-साथ कराने के लिए कहा गया है। माह अप्रैल 2016 से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न, शक्कर, नमक एवं केरोसिन का वितरण पात्रता पर्चीधारी हितग्राहियों के आधार पर पंजीयन के अनुसार ही किया जाएगा।
       समस्त दुकान संस्था संचालकों को हितग्राहियों को आधार पंजीयन संबंधित सूचना दुकान के सूचना-पटल पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि कोई भी उपभोक्ता राशन सामग्री प्राप्त करने से वंचित न रहे।
---------------------------------

18 मार्च को "परख" में होगी सामयिक मुद्दों पर चर्चा

        देवास 11 मार्च 2016/मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा गुरुवार, 18 मार्च को प्रदेश के सभी कलेक्टर्स और कमिश्नर्स से वीडियो कान्फ्रेंस 'परख ' के जरिए बातचीत करेंगे। परख में जिलों में पेयजल प्रबंध की समीक्षा के साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन, रोजगार और पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन और पाँच हेक्टेयर तक के लघु गौण खनिजों की खदानों पर पर्यावरणीय मंजूरी देने के लिए जिला स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण (डिया) और जिला स्तरीय विशेषज्ञ आंकलन समिति (डेक) का गठन करने और उनकी क्रियाशील भूमिका पर चर्चा होगी।
-------------------------


No comments:

Post a Comment