दिनांक 23 नवंबर 2015
जिला जनसम्पर्क
कार्यालय, देवास
।। स मा चा र ।।
मतगणना
की सभी तैयारियां पूर्ण
देवास 23
नवंबर 2015/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
आशुतोष अवस्थी के मार्गदर्शन में आज 24 नवंबर को होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां
पूर्ण कर ली गई है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आज सोमवार को मतगणना स्थल का
भ्रमण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। मतगणना स्थल पर अधिकृत प्रवेश पत्र के आधार
पर ही प्रवेश दिया जाएगा। कोई भी ज्वलनशील सामग्री, मोबाइल, पान, गुटका एवं धुम्रपान
की सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। मीडिया हेतु मतगणना स्थल पर मीडिया सेंटर
बनाया गया है। मीडिया सेंटर तक पत्रकारों को मोबाइल ले जाने पर छूट रहेगी। मतगणना
स्थल पर मोबाइल उपयोग एवं वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध रहेगा।
बैंक नोट
प्रेस परिसर स्थित मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु अलग-अलग द्वार बनाए गए है। अलग- अलग
स्थानों पर पार्किंग भी निर्धारित की गई है। रिटर्निंग ऑफिसर रजनीश कसेरा ने बताया
है कि यहां पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए
गए है। अधिकृत प्रवेश पत्र धारी को ही मतगणना स्थल पर प्रवेश मिलेगा।
22 चक्रों में होगी मतगणना
कलेक्टर ने बताया है कि मतगणना बैंक
नोट प्रेस परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय में होगी। मतगणना हेतु 14 टेबल लगाई गई है।
कुल 22 चक्रों में मतगणना की जाएगी। प्रत्येक टेबल में एक सुपरवाइजर, एक सहायक और एक
अतिरिक्त गणना सहायक के रूप में माइक्रो ऑब्जर्वर मौजूद रहेगा।
अस्थाई
पुलिस नियंत्रण कक्ष
मतगणना स्थल पर एक अस्थाई पुलिस
नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसका प्रभारी मुकेश दीक्षित आरआई को बनाया गया
है। मतगणना स्थल पर वाहनों के पार्किंग हेतु तीन स्थानों पर व्यवस्था की गई है।
पार्किंग
स्थल क्रमांक-1 (एबी रोड बीएनपी गेट)
बीएनपी परिसर स्थित श्रम कल्याण केंद्र
परिसर में पार्किंग स्थल बनाया गया है। इस पार्किंग स्थल की संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी
अधिकारी यातायात देवास उनि एनके गुर्जर एवं यातायात देवास सउनि कालूराम को सहायक बनाया
गया है। इस द्वार से समस्त पर्यवेक्षक, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी को प्रवेश कराएंगे
तथा वाहनों को पार्क करवाएंगे।
पार्किंग
स्थल क्रमांक -2 (राधागंज एवं पुलिस लाइन से अंदर की ओर)
बीएनपी परिसर गेट क्रमांक 2 जहां
से एजेंट प्रवेश करेंगे। यह मतगणना भवन के पीछे की ओर बनाया गया है। इस स्थान पर सभी
एजेंट के वाहन पार्क किए जाएंगे। इस पार्किंग स्थल की संपूर्ण व्यवस्था प्रभारी उनि
वंशगोपाल साहू यातायात देवास रहेंगे जो अपने अधीनस्त बल से स्टॉपर लगाकर वाहनों को
पार्किंग करावेंगे।
पार्किंग
स्थल क्रमांक 3 (केंद्रीय विद्यालय के पीछे)
इस व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी सउनि ईश्वरलाल पटेल
थाना यातायात देवास रहेंगे जो अपने अधिनस्त बल से स्टॉपर लगाकर वाहनों को पार्किंग
कराएंगे। केंद्रीय विद्यालय के प्रमुख द्वार से कोई भी कर्मचारी, एजेंट प्रवेश नहीं
करेंगे। मुख्य भवन की दाहिनी ओर के द्वार से पुलिस कर्मचारी, राजस्व कर्मचारी प्रवेश
करेंगे। केंद्रीय विद्यालय के पीछे की ओर केंटीन के पास वाले द्वार से सभी प्रत्याशी,
एजेंट प्रवेश करेंगे। सभी को जिला दंडाधिकारी की ओर से पास प्रदाय किए गए हैं।
--------------------------
शहर में
भी सुनाई देगा मतगणना का परिणाम
देवास 23
नवंबर 2015/ बैंक नोट प्रेस परिसर में होने
वाली मतगणना की जानकारी शहर में भी लाउड स्पीकर के माध्यम से मिल सकेगी। कलेक्टर आशुतोष
अवस्थी ने आवश्यक व्यवस्था के निर्देश निर्वाचन कार्यालय को दिए हैं। एसडीएम रजनीश
कसेरा ने बताया है कि मतगणना के परिणाम
जवाहर चौक, सयाजी द्वार और बीएनपी के मैन गेट में भी प्रसारित किए जाएंगे।
--------------------------
अब घर
बैठे होगा दुकानों का पंजीयन
देवास 23 नवंबर 2015/मध्यप्रदेश
दुकान एवं स्थापना अधिनियम के अंतर्गत स्थापनाओं के पंजीयन एवं उनके नवीनीकरण के आवेदन
श्रम कार्यालयों में ऑफलाइन लिये जाने की प्रक्रिया पूरी तरह से समाप्त कर दी गयी है।
अब यह आवेदन पूर्णतः ऑनलाइन प्राप्त किये जायेंगे तथा पंजीयन एवं नवीनीकरण प्रमाण-पत्र
स्थापनाओं द्वारा ऑनलाइन तरीके से ही डाउनलोड कर इनका प्रिन्ट प्राप्त किया जा सकेगा।
कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने श्रम विभाग को नई व्यवस्था के अनुरूप क्रियान्वयन के निर्देश
दिए हैं
आवेदकगण द्वारा पूर्व
से ही श्रम विभागीय पोर्टल के माध्यम से स्वय अथवा सेवा केन्द्रों के माध्यम से आवेदन
किये जा रहे थे। अब मध्यप्रदेश शासन द्वारा एम.पी. ऑनलाइन केन्द्रों (कियोस्क)
के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने हेतु शुल्क 20 रूपये निर्धारित कर दिया गया
है, जिसके फलस्वरूप आवेदकगण स्वयं अथवा लोक सेवा केन्द्रों के अतिरिक्त किसी भी एम.पी.
ऑनलाइन कियोस्क पर निर्धारित शुल्क देकर भी यह सेवा समय-सीमा में प्राप्त करने के हकदार
होंगे।
श्रम पदाधिकारी देवास
एपी सक्सेना द्वारा यह अपील की गयी है कि दुकान एवं व्यावसायिक स्थापनाओं के पंजीयन
और नवीनीकरण हेतु आवेदकगण श्रम कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन जमा कराने के स्थान पर ऑनलाइन
पद्धति से स्वयं अथवा लोक सेवा केन्द्र या एम.पी. ऑन लाइन कियोस्क के माध्यम से आवेदन
प्रस्तुत करें, ताकि उन्हें निश्चित समय-सीमा में अधिक सहूलियत एवं पारदर्शिता से यह
सेवा उपलब्ध हो सकें।
श्रम आयुक्त म.प्र.
इन्दौर द्वारा विभागीय पोर्टल पर "ईज ऑफ डूईग विजनेस" के अन्तर्गत सिंगल
विण्डो प्रणाली से विभिन्न सेवाओं से संबंधित पंजीयन एवं अनुज्ञप्ति भेजने की सुविधा
ऑनलाईन/ईमेल से की गई है।
सभी श्रम एवं औद्योगिक,
व्यापारिक संगठन श्रम विभाग के माध्यम से संचालित कारखाना अधिनियम, म.प्र. दुकान एवं
स्थापना अधिनियम, ठेका श्रम अधिनियम, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार अधिनियम, अन्तर्राज्यिक
प्रवासी कर्मकार अधिनियम, मोटर ट्रांसपोर्ट कर्मकार अधिनियम, वीसीएस उक्त अधिनियमों
के अन्तर्गत पंजीयन एवं अनुज्ञप्ति श्रम विभाग को ऑनलाईन ई-मेल आईडी
lo.bhopal@gmail.com पर भेजी जा सकती है।
------------------------
No comments:
Post a Comment