दिनांक 17 नवंबर 2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय,
देवास
।। स मा चा र
।।
निष्पक्ष, निर्बाध निर्वाचन के सभी इंतजाम पूरे
देवास 17
नवंबर 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने
निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष व निर्बाध निर्वाचन के लिए सभी इंतजाम
किए गए हैं। कोई भी सभा, रैली, नुक्कड़ नाटक जिला निर्वाचन कार्यालय की अनुमति से
ही हो सकती है।
सीमाओं पर एसएसटी टीम व
पुलिस विभाग द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही हैं। शराब, मद्यपान आदि पर नियंत्रण
रखने के लिए प्रतिदिन की जांच के साथ ही सभी वेयरहाउस, भंडागारों पर भी निगरानी
रखी जा रही है। सम्प्रदायिक, भड़काऊ भाषणों की वीडियो, आडियो इत्यादि पर भी निगरानी
रखी जा रही है। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए आदेशों एवं निर्देशों का
पालन सुनिश्चित करते हुए कानून व्यवस्था बनाई रखी जा रही है।
शिकायत
के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने बताया है कि विधानसभा उप निर्वाचन 2015
के लिए कोई भी व्यक्ति चुनाव संबंधी शिकायत जिला निर्वाचन कार्यालय के कंट्रोल रूम
में दर्ज करा सकता है। जो 24x7 दिन चालू है। यहां आने वाले टेलीफोन कॉल्स का
रिकॉर्ड रखा जा रहा है।
पुलिस
बल ने किया फ्लेग मार्च
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभय सिंह के
निर्देशन में सतत कार्रवाई जारी है। आज मंगलवार को बीएनपी थाना के अंतर्गत ग्रामीण
क्षेत्र में पुलिस बल द्वारा फ्लेग मार्च निकाला गया। संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र
में चप्पे-चप्पे पर पुलिस द्वारा नजर रखी
जा रही है। चैकपोस्ट एवं फ्लाईंग स्क्वॉड द्वारा सतत चैकिंग जारी है। एसपी श्री
सिंह ने बताया है कि होटल, लॉज, धर्मशाला की चैकिंग आरंभ की जा रही है। मतदाताओं
को लुभाने के लिए शराब, वस्त्र या पैसे बांटने की घटना पर सख्त कार्रवाई के प्रबंध
किए गए हैं। राजनैतिक गतिविधियों को विभिन्न टीमों मुख्यत: VST द्वारा सतत
वीडियोग्राफी के माध्यम से रिकॉर्ड की जा रही है एवं उन सीडी को भविष्य के लिए
सुरक्षित रिकॉर्ड में रखा जा रहा है। सीडी में आचार संहिता उल्लघंन, व्यय आदि पाए
जाने पर समुचित कार्रवाई की जा रही है।
------------------------
प्रेक्षकद्वय ने कलेक्टर एसपी के साथ किया निरीक्षण
देवास 17
नवंबर 2015/ भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक
द्वय सर्वश्री राजीव रंजन एवं जावेद मजहर ने आज मंगलवार को मतदान सामग्री वितरण
स्थल और स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा की गई
व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी एवं
पुलिस अधीक्षक अभयसिंह सहित एडीएम डॉ. कैलाश बुंदेला, एएसपी राजेश रघुवंशी,
रिटर्निंग ऑफिसर रजनीश कसेरा भी इस दौरान उपस्थित थे।
सामग्री
वितरण के लिए 30 कांउटर
रिटर्निंग ऑफिसर रजनीश कसेरा ने बताया कि मतदान दलों को सामग्री
वितरण का कार्य बीएनपी परिसर में होगा। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय में 30 काउंटर
बनाए गए हैं। सामग्री वितरण के लिए शासकीय सेवकों की नियुक्ति कर दी गई है। सेक्टर
अधिकारी इस दौरान मौजूद रहेंगे और अपने क्षेत्र के मतदान दलों से संपर्क व परिचय
करेंगे।
प्रात: 8 बजे से होगा सामग्री वितरण
रिटर्निंग ऑफिसर रजनीश कसेरा ने बताया है कि सामग्री वितरण का
कार्य 20 नवंबर शुक्रवार को प्रात: 8 बजे से प्रारंभ होगा। कुल 303 मतदान केंद्र
बनाए गए है। प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी सहित तीन अन्य कुल चार
मतदान कर्मी रहेंगे।
----------------------------
सीलिंग के लिए सहायक नियुक्त
देवास 17
नवंबर 2015/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन
अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने देवास विधानसभा उप निर्वाचन 2015 में मतगणना पश्चात
सीलिंग के लिए रिटर्निंग अधिकारी के लिए सहायक नियुक्त किया है।
जारी आदेश अनुसार सहायक अधीक्षक भू- अभिलेख लोकेश आहूजा को
सीलिंग कक्ष प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सीलिंग कक्ष पर्यवेक्षक के
लिए दरियावसिंह भूर्रा, सुरेश मिश्रा, रामसिंह यादव, योगेंद्र तिवारी, आरआर कुशवाह
को नियुक्त किया गया है।
---------------------------------
मतगणना का प्रथम प्रशिक्षण आज
देवास 17
नवंबर 2015/ देवास विधानसभा उप निर्वाचन 2015
के मद्देनजर मतगणना का प्रथम प्रशिक्षण 18 नवंबर बुधवार को प्रेस्टिज कॉलेज देवास
में दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष
अवस्थी ने सभी संबंधितों को इस प्रशिक्षण में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।
-----------------------------
पोस्टल गणना पर्यवेक्षक नियुक्त
देवास 17
नवंबर 2015/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन
अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट की गणना एवं
अन्य कार्य के लिए रिटर्निंग अधिकारी की सहायता के लिए नियुक्ती की है।
जारी आदेश अनुसार पोस्टल गणना पर्यवेक्षक उपायुक्त सहाकारिता
विभाग के एन त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है तथा उनकी सहायता के लिए गणना सहायक
जोवाकिम कुजूर वरिष्ठ सहाकारिता निरीक्षक सहकारिता, प्रमोद तोमर सहकारिता निरीक्षक,
पीएस निंगवाल सहकारिता निरीक्षक, बीएल गोठवाल सहकारिता निरीक्षक को नियुक्त किया
है।
-----------------------
मतगणना के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
देवास 17
नवंबर 2015/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन
अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने मतगणना में रिटर्निंग ऑफिसर की सहायता के लिए सहायक
रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक नियुक्त किए हैं।
जारी आदेश अनुसार तहसीलदार देवास नरेंद्र बाबू यादव तथा तहसीलदार
राजेश शुक्ला को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार एआरओ के
सहायक कमलाकर पानसे, शिवा वास्केल, विपिन पुरोहित, दीपक शुक्ला, अरविंद पटेल को बनाया
गया है।
------------------------
प्रबल सिपाहा मतगणना कार्य के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए
देवास 17
नवंबर 2015/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन
अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने मतगणना की तैयारी, व्यवस्था, प्रशिक्षण एवं संपूर्ण
प्रक्रिया के पर्यवेक्षण तथा अपने मार्गदर्शन में पूर्ण कराए जाने के लिए सीईओ जिला
पंचायत प्रबल सिपाहा को नोडल अधिकारी बनाया है।
---------------------
मतगणना कक्ष में ईवीएम ले जाने के लिए कार्यपालिक सहायक एवं कर्मचारी नियुक्त्
देवास 17
नवंबर 2015/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन
अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने देवास विधानसभा उप निर्वाचन मतगणना में रिटर्निंग ऑफिसर
की सहायता के लिए अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त किए है। स्ट्रांग रूम से मतगणना
कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ले जाने के लिए कार्यपालिक सहायक (मतगणना) एस
के मंसारे सहायक प्रबंधक मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण देवास तथा आयए खान सहायक
प्रबंधक मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण तथा स्ट्रांग रूम से कंट्रोल यूनिट
मतगणना कक्ष में ले जाने के लिए सोलह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियुक्त किया
गया है।
----------------------
अभ्यर्थियों ने दिया खर्च का विवरण
देवास 17
नवंबर 2015/ उपचुनाव लड़ रहे चारों
अभ्यर्थियों द्वारा व्यय प्रेक्षक कार्यालय में चुनावी खर्च का वितरण जमा किया गया
है। अब तक जयप्रकाश शास्त्री द्वारा 2 लाख 60 हजार रूपए, गायत्रीराजे पवार द्वारा
2 लाख 29 हजार रूपए, हातिम भाई द्वारा 64 हजार 600 रूपए एवं सन्नीसिंह कंवर द्वारा
13 हजार 500 रूपए के व्यय की जानकारी दी गई है। सभी अभ्यर्थी आज 18 नवंबर को पुन:
निर्धारित प्रपत्र में व्यय की जानकारी देंगे।
----------------------
मतदान के लिए श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश
देवास 17 नवंबर
2015/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन
अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने नियोजक, अधिभोगी एवं कारखाना प्रबंधकों को निर्देशित
किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानुसार मतदान दिवस 21 नवंबर 2015
(शनिवार) को किसी भी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम अथवा अन्य किसी स्थापना
में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को मतदान
करने के लिए सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाना सुनिश्चित करें। तथापि यह निर्देश ऐसे
निर्वाचकों पर लागे नहीं होंगे जिनकी अनुपस्थिति से उस नियोजन में कोई खतरा या
सारवान हानि हो सकती है। लैबर ऑफिसर द्वारा कलेक्टर के आदेश से सभी नियोजकों को
अवगत करा दिया गया है।
-----------------------
कलेक्टर द्वारा बाहरी व्यक्तियों को विधानसभा क्षेत्र छोड़ने के निर्देश
देवास 17 नवंबर 2015/ विधानसभा क्षेत्र देवास उप निर्वाचन 2015 का निर्वाचन
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अन्य जिलों से आने वाले राजनीतिक
दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता जो उस विधानसभा क्षेत्र के मतदाता नहीं है, उन्हें मतदान
दिनांक से 48 घंटे पूर्व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र देवास की सीमा से बाहर जाने के
आदेश कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने दिए हैं।
जिला दंडाधिकारी
द्वारा विधानसभा क्षेत्र की सीमा क्षेत्र अंतर्गत स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से निर्वाचन
संपन्न कराने के लिए अभ्यर्थियों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, चुनाव प्रचार के
संलग्न कार्यकर्ता जो उस विधानसभा क्षेत्र के मतदाता नहीं है, उन्हें निर्वाचन समाप्ति
के 48 घंटे पूर्व अर्थात 19 नवंबर 2015 को सायंकाल 5 बजे से मतदान समाप्ति तक संबंधित
विधानसभा क्षेत्र की सीमा छोड़ने को आदेश दिया गया है। कम्यूनिटी हॉल, विवाह मंडप, धर्मशाला,
लॉज, होटल की सघन चैकिंग पुलिस द्वारा की जाएगी।
------------------------
तीन दिसम्बर को ‘‘विश्व विकलांग दिवस"
का आयोजन
देवास 17 नवंबर 2015/ "विश्व
विकलांग दिवस'' 3 दिसम्बर को जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर
आशुतोष अवस्थी ने जिला शिक्षा अधिकारी, परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र, मुख्य
पालन अधिकारी जनपद पंचायत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जिला संयोजक नेहरू युवा केंद्र
को निर्देश दिए है कि 01 दिसंबर को विकासखंड स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
की जाएं तथा 03 दिसंबर को जिला स्तर पर नि:शक्त बच्चों एवं व्यक्तियों के लिए खेत प्रतियोगिताएं
सामर्थ्य प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण द्वारा दी
गई जानकारी अनुसार इस अवसर पर निःशक्त बच्चों के लिये खेल-कूद, चित्रकला, गायन-वादन,
गोला फेंक, ट्रायसिकल रेस इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता
में विजेता प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
--------------------------
कलेक्टर ने लिया प्रशिक्षण का जायजा
देवास 17 नवंबर 2015/ कलेक्टर
आशुतोष अवस्थी ने आज मंगलवार को कन्या महाविद्यालय पहुंचकर यहां चल रहे प्रशिक्षणका
जायजा लिया। यहां पर मतदान दलों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया। मतदान कर्मियों
के साथ जिला स्तर के सेक्टर अधिकारियों ने भी प्रशिक्षण लिया। इस दौरान अपर कलेक्टर
डॉ कैलाश बुंदेला एवं रिटर्निंग ऑफिसर रजनीश कसेरा भी उपस्थित थे।
----------------------

No comments:
Post a Comment