दिनांक 28 नवंबर 2015
जिला जनसम्पर्क
कार्यालय, देवास
।। स मा चा र ।।
घटिया
निर्माण पर कलेक्टर ने जांच के लिए भेजी मोबाइल लैब
सरकारी
राशि का गबन करने वाले जाएंगे जेल
देवास 28 नवंबर 2015/ बागली जनपद के सीईओ द्वारा लापरवाह
पंचायत सचिवों पर कार्रवाई नहीं करने पर कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने अप्रसन्नता जताई।
उन्होंने चेतावनी देते कहा कि अगर शासन की राशि गबन करने वाले सचिवों पर वैधानिक
कार्रवाई नहीं हुई, तो सीईओ को जिम्मेदार मनाते हुए आरोप पत्र दिया जाएगा। जिन
पंचायतों के सचिवों ने राशि का आरहण कर कार्य पूर्ण नहीं कराए हैं, उनके खिलाफ कड़ी
कार्रवाई सुनिश्चित करें। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने आज शनिवार को बागली जनपद
पंचायत में विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में यह बात कही। उन्होंने
गुराड़दा और दातुखेड़ी पंचायत सचिवों के खिलाफ धारा 92 का प्रकरण दर्ज कर जेल भेजने
की कार्रवाई करने के निर्देश एसडीएम को दिए। बैठक में कलेक्टर ने ग्राम पोलाखाल
में घटिया निर्माण की शिकायत पर मौके पर मौजूद आरईएस के कार्यपालन यंत्री को मोबाइल
लैब ले जाकर मौके पर परीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में बागली विधायक चंपालाल
देवड़ा, एसडीएम पुरूषोत्तम कुमार, एडीशनल सीईओ जिला पंचायत ब्रजेश पटेल एवं संबंधित
अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर
ने उपयंत्रियों की लगाई क्लास
बागली जनपद के सभागार में कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने ब्लॉक के
सभी उपयंत्रियों की क्लास लेकर चल रहे निर्माण कार्यों की एक-एक करके जानकारी ली।
उन्होंने लापरवाही पाए जाने पर कुछ उपयंत्रियों को फटकार भी लगाई और जहां समन्वय की
आवश्यकता थी वहां विभिन्न विभागों के बीच तालमेल बनाकर निर्माण कार्य पूर्ण करने
का मार्ग भी प्रशस्त किया।
हर
पंचायत में बनेगा एक तालाब
बैठक में कलेक्टर ने प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक तालाब बनाने
के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव में जहां कहीं भी नाले हैं वहां पर श्रंखला में
गेबीयन स्ट्रक्चर बनाए जाएं।
कांटाफोड़
में बनेगा चार करोड़ का कौशल विकास केंद्र
बैठक में विधायक चंपालाल देवड़ा ने बताया कि शासन द्वारा कांटाफोड़
में कौशल विकास केंद्र स्वीकृत किया गया है। इसके लिए 4 करोड़ रूपए की राशि जारी की
गई है। कलेक्टर ने भूमिपूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
अन्य
निर्माण कार्यों की भी हुई समीक्षा
बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, आदिवासी उपयोजना, लोक निर्माण
विभाग क्रियान्वयन इकाई, सांसद एवं विधायक निधि तथा मनरेगा के निर्माण कार्यों की
भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने प्रचलित कार्यों की जानकारी ली और तेजी से निर्माण
पूरा करने के निर्देश दिए।
विद्यालयों में होगी समुचित पेयजल व्यवस्था
बैठक में विभिन्न विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली
गई। उत्कृष्ट विद्यालय बागली, सीवनपानी, पटपड़ी, रतनपुर और अन्य गांवों में जहां पर
पेयजल की समस्या है, वहां ट्यूबवेल के निर्देश दिए गए।
उदयनगर
में सीमेंट रोड की जांच की होगी
बैठक में उदयनगर
में कस्तुरबा आश्रम तक सीमेंट रोड में घटिया और अपूर्व निर्माण की जानकारी मिलने पर
कलेक्टर ने ई-आरईएस को जांच के निर्देश दिए।
No comments:
Post a Comment