Monday, 2 November 2015

दिनांक 02 नवंबर 2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।।  स मा चा र  ।।
एक नाम निर्देशन हुआ जमा
         देवास 02 नवंबर 2015/ रिर्टनिंग ऑफिसर देवास रजनीश कसेरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार 2 नवंबर को एक नाम निर्देशन जमा हुआ है। अभ्यर्थी गायत्रीराजे पवार पति स्व. श्री तुकोजीराव पवार निवासी आनंद भवन पैलेस देवास ने भारतीय जनता पार्टी से अपना नामांकन जमा किया है।

-------------------

जिला व्यय अनुविक्षण समिति गठित
         देवास 02 नवंबर 2015/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने देवास विधानसभा उपनिर्वाचन 2015 के लिए निर्वाचन अवधि में नगदी तथा अनय वस्तुओं की जब्ती तथा उन्हें छोड़े जाने के दर्ज प्रकरणों, शिकायतों के लिए त्रिस्तरीय जिला व्यय अनुविक्षण समिति गठित की है।
         गठित समिति में सीईओ जिला पंचायत प्रबल सिपाहा, जिला कोषालय अधिकारी जेसी वर्मा को सदस्य बनाया है तथा अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी डॉ. कैलाश बुंदेला को संयोजक बनाया है।
-----------------------
खातेगांव में प्रशिक्षण सात नवंबर को
          देवास 02 नवंबर 2015/ देवास विधानसभा उप निर्वाचन 2015 के अंतर्गत पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक-1 का प्रथम प्रशिक्षण विकासखंडवार 7 नवंबर शनिवार को उत्कृष्ट विद्यालय खातेगांव में प्रात: 11.30 बजे आयोजित किया जाएगा। कृषि उपज मंडी समिति सचिव खातेगांव ने संबंधित कर्मचारी नियत दिनांक एवं समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
----------------
आधार पंजीयन के कार्य में तेजी लाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
          देवास 02 नवंबर 2015/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने आधार पंजीयन कार्य में तेजी लाने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के प्रत्येक नागरिक को सही-सही पहचान के लिए विशिष्ट नंबर प्रदान (आधार पंजीयन) का कार्य में तेजी लाएं, 26 जनवरी 2016  तक कोई भी व्यक्ति पंजीयन के लिए शेष नहीं रहना चाहिए। शासन के निर्देश हैं कि जिले का शत-प्रतिशत कार्य 21 दिसंबर 2015 तक पूर्ण कर लिया जाए। कार्य प्रगतिरत होकर वर्तमान में 37 मशीनों के द्वारा कार्य संपादित कराया जा रहा है। इस कार्य के लिए स्थाई 25 तथा 12 चलित मशीन है। आधार पंजीयन  लिए जिला शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र, महिला बाल विकास विभाग तीनों बैठक रणनीति (माइक्रो प्लान) तैयार कर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
--------------------
पेड न्यूज संबंधी मीडिया कार्यशाला आज
          देवास 02 नवंबर 2015/ देवास विधानसभा उप निर्वाचन 2015 के अंतर्गत पेड न्यूज के संबंध में मीडिया कार्यशाला 3 नवंबर मंगलवार को सायं 4 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यशाला में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
----------------------
ईवीएम का प्रथम रेंडामाइजेशन संपन्न
          देवास 02 नवंबर 2015/  ईवीएम का प्रथम रेंडामाइजेशन आज सोमवार को जिला सूचना विज्ञान केंद्र, कलेक्टोरेट देवास में किया गया तथा विधानसभा क्षेत्र के लिए आवश्यक तथा प्रशिक्षण एवं आरक्षित मशीने साफ्टवेयर द्वारा रेंडामाइजेशन कर आवंटित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी शैलेंद्र नाहर, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

----------------------


No comments:

Post a Comment