Tuesday, 24 November 2015

दिनांक 24 नवंबर 2015

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।।  स मा चा र  ।।
कलेक्टर ने दी शाबासी: जताया आभार
        देवास 24 नवंबर 2015/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने निर्वाचन प्रक्रिया में लगे प्रत्येक  शासकीय सेवक को उम्दा कार्य निष्पादन के लिए शाबासी दी है। परिणाम घोषणा के पश्चात कलेक्टर मतगणना स्थल में मौजूद प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी और पुलिस बल से एक-एक कर व्यक्तिगत रूप से मिले और उनकी पीठ थपथपाई। उन्होंने सभी को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कर निर्विघ्‍न चुनाव संपन्न कराने की बधाई दी। सीईओ जिला पंचायत प्रबल सिपाहा और अपर कलेक्टर डॉ. कैलाश बुंदेला ने सभी निर्वाचन कर्मियों की ओर से कलेक्टर-एसपी को बधाई दी और कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन के कारण बिना किसी अवरोध के निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
        कलेक्टर आशुतोष अवस्थी और पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने निर्वाचन में संलग्न सभी पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों का हौंसला बढ़ाया और कर्त्तव्य निष्ठता-जिम्मेदारी से कार्य करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम भावना और अनुशासन में कार्य करने पर पुलिस बल सराहना का पात्र हैं।    

''''''''''''''''''''''''''''----------------------''''''''''''''''''''''
गायत्रीराजे पवार विजयी घोषित
        देवास 24 नवंबर 2015/ देवास विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार गायत्री राजे पवार को विजयी घोषित किया गया है। बैंक नोट प्रेस परिसर में की गई मतगणना के पश्चात रिटर्निंग ऑफीसर रजनीश कसेरा ने जिला निर्वाचन आशुतोष अवस्थी की उपस्थिति में उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।  
                                                                                                       

No comments:

Post a Comment