दिनांक 21 नवंबर 2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। स मा चा र
।।
उम्दा प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुआ मतदान
प्रेक्षक-कलेक्टर एवं एसपी ने किया भ्रमण: वृद्ध- युवा सभी ने
दिखाया उत्साह
देवास 21 नवंबर 2015/ उम्दा प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच आज शनिवार 21 नवंबर
को देवास विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण
हुआ। निर्वाचन आयोग के प्रक्षेक राजीव रंजन तथा कलेक्टर आशुतोष अवस्थी एवं पुलिस
अधीक्षक अभय सिंह ने पृथक-पृथक भ्रमण कर निर्वाचन प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कहीं से
भी ईवीएम की खराबी या अन्य तरह के किसी व्यवधान की घटना नहीं हुई। प्रात: 9 बजे तक
कुल 11.33 प्रतिशत मतदान हुआ, जिनमें पुरूषों का प्रतिशत 12.95 तथा महिलाओं 9.71 प्रतिशत
रहा। प्रात: 11 बजे तक कुल 28.55 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 32.14 प्रतिशत पुरूषों
ने तथा 24.95 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। दोपहर 1 बजे तक कुल 42.67 प्रतिशत मतदान
हुआ, जिसमें 44.76 प्रतिशत पुरूषों ने तथा 40.57 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। दोपहर
3 बजे तक 53.54 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 55.59 प्रतिशत पुरूषों ने तथा 51.49 प्रतिशत
महिलाओं ने मतदान किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सायंकाल 5 बजे तक लगभग 62
प्रतिशत मतदान की सूचना है।
शतायु,
युवा, दुल्हन, विकलांग सभी ने डाला वोट
मतदान करने में युवा, दुल्हन और विकलांग भी पीछे नहीं रहे। ग्राम
मेंढकीचक में सौ वर्ष के सिद्धनाथ चौधरी ने वोट डाला तो होमगार्ड कार्यालय में बने
बतदान केंद्र क्रमांक 211 में दुल्हन मेघा जायसवाल भी माला पहनकर मतदान करने
पहुंची। एमजीएम स्कूल में बने मतदान केंद्र क्रमांक 70 में विकलांग युवक श्रीराम
अपनी ट्रायसायकिल में मतदान करने पहुंचा। बड़ी संख्या में पहली बार मतदाता बने
युवाओं ने वोट डाला।
वृद्धजनों
ने निभाई जिम्मेवारी
मीठा तालाब के निकट बने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों ने भी
मतदान कर अपनी जिम्मेवारी निभाई। यहां से 35 वृद्धजन सामूहिक रूप से नई बिल्डिंग स्थित
विद्यालय में बने मतदान केंद्र गए। नब्बे वर्ष के भैरो सिंह बाबा और 75 वर्ष की
हीराबाई के चेहरे पर मतदान के बाद प्रसन्नता के भाव थे।
देर
शाम शुरू हुआ वापसी का सिलसिला
मतदान दलों की वापसी का सिलसिला देर शाम शुरू हुआ। रिटर्निंग
ऑफिसर रजनीश कसेरा ने बताया कि देर रात तक सभी दल सकुशल वापस आ गए। माइक्रो
ऑर्ब्जवर सबसे आखिर में रवाना हुए और निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक को अपनी गोपनीय
रिपोर्ट सौंपी।
क्रमांक 107/1441/21-11-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसम्पर्क
कार्यालय, देवास
।। स मा चा र
।।
पोस्टल गणना पर्यवेक्षक नियुक्त
देवास
21 नवंबर 2015/ कलेक्टर एवं जिला
निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी द्वारा मतगणना के अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों
को मतदान केंद्रों की राउंडवार रेंडम गणना में सामान्य प्रेक्षक की सहायता के लिए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक जीवन देथलिया परियोजना अधिकारी,
एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी एवं गोकुल प्रसाद कतिया, दौलतसिंह चौधरी, अभयप्रसाद
पांडे, एसी चौबे को सहायक नियुक्त किया है।
क्रमांक 108/1442/21-11-2015
गलत नाम से मतदान
की कोशिश में युवक पकड़ाया
देवास
21 नवंबर 2015/ मतदान केंद्र क्रमांक 186 में
एक युवक आशीष पिता महेश काजवे निवासी 164 तिलक नगर देवास को दूसरे के नाम पर वोट देने
की कोशिश करते हुए पाए जाने पर पुलिस अभीरक्षा
में दिया गया है। आशीष के पास ईपिक कार्ड नहीं था। वह मतदाता सूची के सरल क्रमांक 665 में अंकित वासिम पुत्र जाकीर
शेख के नाम पर वोट देना चाहता था। पहचान हेतु वैकल्पिक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं करने
पर उसे मतदान दल द्वारा रोका गया और वैधानिक कार्यवाई की गई। सूचना मिलते ही कलेक्टर
के निर्देश पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. कैलाश बुंदेला, एएसपी राजेश रघुवंशी पर
मौके पर पहुंच गए थे।
क्रमांक 109/1443/21-11-2015
-------------------------------
पोस्टल गणना पर्यवेक्षक नियुक्त
देवास 21 नवंबर 2015/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी द्वारा मतगणना के अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान केंद्रों की राउंडवार रेंडम गणना में सामान्य प्रेक्षक की सहायता के लिए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक जीवन देथलिया परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी एवं गोकुल प्रसाद कतिया, दौलतसिंह चौधरी, अभयप्रसाद पांडे, एसी चौबे को सहायक नियुक्त किया है।
---------------------------
गलत नाम से मतदान की कोशिश में युवक पकड़ाया
देवास 21 नवंबर 2015/ मतदान केंद्र क्रमांक 186 में एक युवक आशीष पिता महेश काजवे निवासी 164 तिलक नगर देवास को दूसरे के नाम पर वोट देने की कोशिश करते हुए पाए जाने पर पुलिस अभीरक्षा में दिया गया है। आशीष के पास ईपिक कार्ड नहीं था। वह मतदाता सूची के सरल क्रमांक 665 में अंकित वासिम पुत्र जाकीर शेख के नाम पर वोट देना चाहता था। पहचान हेतु वैकल्पिक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं करने पर उसे मतदान दल द्वारा रोका गया और वैधानिक कार्यवाई की गई। सूचना मिलते ही कलेक्टर के निर्देश पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. कैलाश बुंदेला, एएसपी राजेश रघुवंशी पर मौके पर पहुंच गए थे।
---------------------------


No comments:
Post a Comment