Friday, 20 February 2015

दिनांक - 20 फरवरी 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥ ‍

‍‍बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन में आए मतदान करें
------------‍----------
कलेक्टर एवं एसपी ने किया बागली एवं कन्नौद क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

               देवास 20 फरवरी 2015/ लोकतंत्र में योग्य प्रत्याशी चुनने से ही क्षेत्र का विकास होता है। अत: आप सभी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान दिवस 22 फरवरी को निर्धारित समय प्रात: 7 बजे से 3 बजे तक अपने मतदान केन्द्र पर जाकर अपना मत निर्भीक रूप से बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन में आए करें।
       कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने आज शुक्रवार को जिले में पंचायत निर्वाचन के दूसरे चरण में बागली, कन्नौद एवं खातेगांव क्षेत्रों में होने वाले निर्वाचन के अंतर्गत बागली एवं कन्नौद क्षेत्र में विभिन्न मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान मतदाताओं से चर्चा कर उन्हें उक्त सलाह दी। कलेक्टर श्री अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों को देखा तथा संबंधितों को कार्य के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती वर्षा भूरिया (बागली क्षेत्र में), एसडीएम श्री एएन अरोरा (कन्नौद क्षेत्र में), तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत आदि कलेक्टर के साथ थे।
ग्राम मनासा एवं देवगढ़
       कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने शासकीय विद्यालय मनासा एवं देवगढ़ में बनाए गए मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं संबंधी निर्देश दिए। ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने उन्हें स्वच्छता का महत्व समझाया ग्राम मनासा में शत- प्रतिशत शौचालय बनने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। देवगढ़ में पेड़ लगाने एवं उनकी देखभाल करने पर कलेक्टर ने ग्राम के युवक मदनलाल की पीठ थपथपाई। उन्होंने ग्राम के हर घर में शौचालय बनवाने पर जोर दिया।
एप्रोच रोड ठीक कराएं
       शासकीय कन्या विद्यालय चापड़ा में बनाए गए मतदान केन्द्र के निरीक्षण के  दौरान कलेक्टर ने पाया कि केन्द्र पर जाने वाला एप्रोच रोड ठीक नहीं बना है। उस पर बड़े-बड़े बोल्डर डाल दिए गए हैं तथा उन्हें दबाया भी नहीं गया है। कलेक्टर ने उसे तुरंत ठीक कराए जाने के निर्देश दिए। निर्वाचन की तैयारियों के विषय में बताया गया कि चापड़ा में 4505 वोटर्स हैं तथा सभी को मतदाता पर्चियों का वितरण किया जा चुका है। केन्द्र के सामने गंदगी एवं गंदा पानी भरा होने से कलेक्टर ने नाली बनवाए जाने एवं साफ सफाई कराए जाने के निर्देश दिए।
सामग्री वितरण के लिए 30 काउण्टर
       कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट विद्यालय बागली में सामग्री वितरण एवं प्राप्ति के लिए बनाए गए वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां इस कार्य के लिए 30 काउण्टर बनाए गए हैं। कलेक्टर ने प्रत्येक मतदान दल को मैग्निफाइंग ग्लास दिलाए जाने के निर्देश दिए।
22 केन्द्रों पर मोबाइल कनैक्टिविटी नहीं
       एसडीएम बागली श्रीमती वर्षा भूरिया ने कलेक्टर को बताया कि बागली क्षेत्र के 22 मतदान केन्द्रों पर मोबाइल कनैक्टिविटी नहीं मिलती है। इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इन सभी केन्द्रों पर वायरलैस की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
बाउण्ड्रीवॉल बनवाएं
       कमलापुर में शासकीय विद्यालय परिसर में बनाए गए मतदान केन्द्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वहां शासन की जनभागीदारी योजना से बाउण्ड्रीवॉल बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में जहां गंदा पानी एकत्रित होता है, वहां सोख्ता गड्ढा बनवाए जाने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।
मतदान दलों के रूकने आदि का प्रबंध हो
       कन्नौद जनपद पंचायत के ग्राम कालापाठा एवं पानीगांव में मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वहां मतदान दलों के रूकने, भोजन, स्वच्छ जल आदि की समुचित व्यवस्था हो। कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा के दौरान मतदान करने एवं योग्य प्रत्याशी चुनने की सलाह दी।
हैंडवॉश यूनिट चालू कराएं
       शासकीय माध्यमिक विद्यालय बिजवाड़ में मतदान केन्द्र के‍ निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में बंद पड़ी हैंड वाश यूनिट को चालू कराए जाने के निर्देश दिए। शासकीय विद्यालय सुन्द्रेल में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शाला भवन की पुताई कराए जाने के निर्देश दिए।

अच्छे नारे लिखवाए जाने पर मिली शाबाशी
       शासकीय माध्यमिक विद्यालय बधावा में कलेक्टर एवं एसपी ने वहां बने मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। विद्यालय की दीवारों पर स्वच्छता अभियान, स्कूल चलें हम अभियान आदि के नारे अच्छी तरह लिखवाए जाने पर कलेक्टर द्वारा सीईओ जनपद पंचायत की पीठ थपथपाई गई।
विशेष सुरक्षा इंतजाम करें
       शासकीय हाई स्कूल मोहाई जागीर में मतदान केन्द्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को बताया गया कि यह केन्द्र संवेदनशील है। इस पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने वहां विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम का भ्रमण कर निरीक्षण भी किया गया।
क्रमांक 416/2187/20-02-2015

No comments:

Post a Comment