देवास 25 फरवरी 2015/
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र ॥
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15
जिला
पंचायत सदस्यों के परिणामों की घोषणा 28 को
सारणीकरण
एवं परिणाम के लिए अधिकारी एवं सहायक कर्मचारी नियुक्त्
देवास 25 फरवरी 2015/ त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15 के लिए
28 फरवरी को प्रात: 10.30 बजे से मल्हार स्मृति मंदिर में जिले के छ: विकासखंडों के
जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन (क्षेत्र क्रमांक 1 से 18) के अंतर्गत जिला स्तरीय
सारणीकरण एवं परिणामों की घोषणा की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री
आशुतोष अवस्थी ने सारणीकरण एवं परिणाम की घोषणा के लिए श्री प्रेमचंद परस्ते परियोजना
अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारियों की सहायता के लिए सहायकों
की नियुक्ति भी की गई है।
जारी आदेश अनुसार देवास एवं टोंकखुर्द विकासखंड के वार्ड
क्रमांक 1 से 4 तक के लिए श्रीमती लीला रायकवार सहायक सांख्यिकी जिला योजना कार्यालय
को, टोंकखुर्द एवं सोनकच्छ विकासखंड के वार्ड क्रमांक 5 से 8 तक के लिए कुमारी वैशाली
पंवार सहायक सांख्यिकी अधिकारी जिला योजना कार्यालय को, बागली एवं कन्नौद विकासखंड
के वार्ड क्रमांक 9 से 13 तक के लिए श्री मनीष तंवर जिला अंकेक्षक जिला पंचायत को, कन्नौद एवं खातेगांव विकासखंड के वार्ड क्रमांक
14 से 18 तक के लिए श्री दीपक बूटे सहायक सांख्यिकी अधिकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
अधिकारी कार्यालय को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार श्री योगेश चौहान, खंड स्तरीय
अंवेषक जिला योजना कार्यालय देवास, श्री गौरव तारे सहायक ग्रेड-3 जिला योजना कार्यालय,
श्री संतोष वर्मा सहायक ग्रेड-3 आदिम जाति कल्याण विभाग तथा श्री श्रेयस मिश्रा सहायक
ग्रेड-3 उद्योग विभाग देवास को सहायक नियुक्त किया गया है।
सारणीकरण एवं परिणाम में कम्प्युटर कार्य के लिए श्री
बलवंत सिंह कम्प्यूटर ऑपरेटर मप्रग्रासवि विभाग, श्री राजेंद्र विजयवर्गीय भृत्य जिला
शिक्षा केंद्र देवास, श्री भगवान रेकवाल संविदा शिक्षक तथा श्री चित्रांश पुराणिक कम्प्यूटर
ऑपरेटर जिला निर्वाचन कार्यालय को नियुक्त किया गया है।
क्रमांक 428/2199/25-02-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र ॥
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15
जनपद एवं जिपं सदस्य के परिणामों की घोषणा आज और कल
देवास 25 फरवरी 2015/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 के
अंतर्गत जिले में समस्त 6 विकासखंडों में जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत
सदस्यों के मतदान तथा मतगणना के पश्चात जनपद पंचायत सदस्य के पद के लिए मतों के
सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा तथा जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए मतों का
विकासखंड स्तरीय सारणीकरण 27 फरवरी शुक्रवार को प्रात: 10.30 बजे से होगा। जिला
पंचायत सदस्य के लिए मतों का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की
घोषणा का कार्य 28 फरवरी शनिवार को प्रात: 10.30 से किया जाएगा। ये सभी कार्य
संबंधित विकासखंड मुख्यालय पर उत्कृष्ट विद्यालय में होंगे।
क्रमांक 429/2200/25-02-2015
ईआरएमएस सॉफ्टवेयर में दर्ज
होंगे मोबाइल नंबर व आधार नंबर
देवास 25 फरवरी 2015/ शासन के
ईआरएमएस सॉफ्टवेयर में सभी मतदाताओं के मोबाइन नंबर तथा आधार कार्ड नंबर दर्ज होंगे।
इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश
जारी किए गए हैं।
कलेक्टर
एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने निर्देश दिए हैं कि बीएलओ के
माध्यम से अधिकारी यह कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने जिले के समस्त जिला
अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे अपने कार्यालय के समस्त शासकीय सेवकों एवं
उनके परिवारों के सभी सदस्यों के मोबाइल नंबर तथा आधार कार्ड नंबर की प्रवृष्टि ईआरएमएस सॉफ्टवेयर में कराएं।
क्रमांक 430/2201/25-02-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र ॥
राजोदा पहाड़ियों पर खनन बंद कराया गया
देवास 25 फरवरी 2015/ शंकरगढ़ पहाड़ी, पालनगर, देवास जूनियर एवं राजोदा
की पहाड़ियों के 33 खनिज पट्टे निरस्त किए जाने के बाद आज बुधवार को खनन बंद कराए
जाने, मशीनें सील करने तथा बिजली काटे की कार्रवाई पूर्ण की गई। मंगलवार को राजोदा
की पहाड़ी पर 7 खदानों के विरूद्ध यह कार्रवाई नहीं हो पाई थी, जिसे बुधवार को पूरा
किया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व, खनिज, पुलिस, बिजली आदि विभागों के अधिकारी मौजूद
थे।
क्रमांक 431/2202/25-02-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र ॥
प्रदेश में 158 लाख मीट्रिक टन भंडारण क्षमता उपलब्ध
मार्च तक स्टील सॉयलो भंडारण क्षमता में भी वृद्धि
देवास 25 फरवरी 2015/प्रदेश में वेयर हाऊसिंग एण्ड लॉजिस्टिक पॉलिसी वर्ष 2012 में बनने
के बाद भंडारण क्षमता में वृद्धि हुई है। प्रदेश में अब निजी एवं शासकीय कुल
मिलाकर 158 लाख मीट्रिक टन भंडारण क्षमता उपलब्ध है। प्रदेश के अधिकांश जिले
भंडारण के क्षेत्र में आत्म-निर्भरता की स्थिति में आ गये हैं। देवास जिले में
स्टील सॉयलो भी स्थापित किए जा रहे हैं।
लॉजिस्टिक पॉलिसी बनने के बाद 2 लाख 35 हजार
मीट्रिक टन क्षमता निर्मित की जा चुकी है। करीब 65 हजार मीट्रिक टन क्षमता के
भंडार गृह निर्माणाधीन हैं, जिन्हें पूरा किये जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों
द्वारा दिये गये हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग के अन्तर्गत एम.पी. वेयर
हाऊसिंग एण्ड लॉजिस्टिक कारपोरेशन की पी.ई.जी. योजना में निजी उद्यमियों एवं निगम
के द्वारा 6 लाख 67 हजार मीट्रिक टन भंडारण क्षमता निर्मित की गई है। इस योजना में
7 लाख 60 हजार मीट्रिक टन क्षमता के भंडार गृह निर्माणाधीन हैं। योजना में निजी
उद्यमियों को 9 वर्ष की व्यावसायिक गारंटी दिये जाने का प्रावधान रखा गया है।
पी.पी.पी. मॉडल पर स्टील सॉयलो
की स्थापना
मध्यप्रदेश में देवास जिले सहित इंदौर,
उज्जैन, भोपाल, विदिशा, सीहोर, हरदा, होशंगाबाद और सतना जिलों में 9 स्थान पर 4
लाख 50 हजार मीट्रिक टन क्षमता के स्टील सॉयलो प्रोजेक्ट देश में पहली बार पीपीपी
मॉडल पर स्थापित किये जा रहे हैं। मार्च 2015 तक 2 लाख 50 हजार मीट्रिक टन क्षमता
के स्टील सॉयलो बन कर तैयार हो जायेंगे।
क्रमांक 432/2203/25-02-2015
हायर सेकेण्डरी-हाईस्कूल परीक्षा में शामिल नि:शक्त परीक्षार्थियों को विशेष सुविधा
देवास 25 फरवरी
2015/माध्यमिक शिक्षा मंडल
द्वारा संचालित हायर सेकेण्ड्री की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले नि:शक्त
परीक्षार्थी- दृष्टिबाधित, स्पास्टिक सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित परीक्षार्थियों को
स्वयं लेखन करने सहायक की सुविधा लेने पर भी प्रत्येक प्रश्न पत्र में प्रति घंटे
के मान से 20 मिनट का अतिरिक्त समय, इस प्रकार प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिये 60
मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान किया जायेगा ।
क्रमांक 433/2204/25-02-2015
No comments:
Post a Comment