जिला जनसम्पर्क कार्यालय देवास
समाचार
दिनांक-10-02-2015
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र॥
आज से आयोजित होगा देवास महोत्सव
हस्तशिल्प
मेला, व्यंजन मेला, लोक संस्कृति कार्यक्रम होंगे आकर्षक
देवास
10 फरवरी 2015/ देवास जिला
मुख्यालय पर भोपाल चौराहा स्थित इन्डोर स्टेडियम में 11 फरवरी से 18 फरवरी तक देवास
महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में देवास जिले की लोक संस्कृति का आनंद लोग
ले सकेंगे। देवास टूरिज्म प्रमोशन कॉउंसिल द्वारा आयोजित मेले में हस्तशिल्प मेला,
लोक नृत्य एवं संगीत, व्यंजन मेला, फोटो प्रदर्शनी, आदि आकर्षण का केंद्र होंगे। कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी ने आज मंगलवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों को देखा।
इस अवसर पर एडीएम श्री प्रबल सिपाहा, नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु सिंह आदि उपस्थित
थे।
शिक्षा
मंत्री करेंगे शुभारंभ
हस्तश्ल्पि मेले का विधिवत शुभारंभ 11 फरवरी
को सांय 5 बजे प्रदेश के शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी करेंगे। मेला 18 फरवरी
तक आयोजित होगा। इस दौरान ओलंपिक ग्राउंड पर लोक संस्कृति पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम
आयोजित होंगे।
ये होंगे कार्यक्रम
देवास
महोत्सव के अंतर्गत 11 फरवरी को सायं 7.00 बजे से ओलम्पिक ग्राउंड देवास में सरस्वती
वंदना एवं घूमर, 12 फरवरी को मालवी लोक गीत एवं राई नृत्य, 13 फरवरी को कबीर भजन एवं
कालबेलिया नृत्य, 14 फरवरी को बेटी बचाओ (काव्य पाठ) एवं भवई नृत्य, 15 फरवरी को संझा,
लोक गीत एवं कत्थक नृत्य, 16 फरवरी को नाटक (बेटी बचाओ) एवं चरी नृत्य, 17 फरवरी को
नसतरंग वादन एवं भांगड़ा नृत्य तथा 18 फरवरी को सारंगी वादन, सितार वादन एवं काठी नृत्य
आयोजित होंगे।
पीजा, बरर्गर व चाउमिन भी मिलेगा
व्यंजन
मेले में बच्चों के लिए फास्ट फूड की व्यवस्था भी होगी। इसमें पारंपरिक मालवी व्यंजनों
के साथ चाइनीज, साउथ इंडियन, पंजाबी फूड आदि भी मिल सकेंगे। शुद्ध घी की जलेबी एवं
गर्म दूध का आनंद भी लिया जा सकेगां। चना जोर गरम, गराडू भी मिलेंगे। मेले में 5 वर्ष
तक के बच्चों के लिए झूले भी लगाए जा रहे है।
सफाई का रखें विशेष ध्यान
कलेक्टर
ने निर्देश दिए कि मेले में स्थान-स्थान पर डस्टबिन लगाई जाए तथा सफाई का विशेष ध्यान
रखा जाएगा। मेले में आने वाले व्यक्ति डस्टबिन में ही कचरा डालें, यह सुनिश्चित किया
जाए। साथ ही निरंतर सफाई के लिए यहां पर्याप्त संख्या में सफाईकर्मी भी तैनात रहें।
फूल प्रदर्शनी 10 बजे से
मेले
में फूल प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है। कोई भी व्यक्ति इस प्रदर्शनी में फूल प्रदर्शित
कर सकता है। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदर्शनी के लिए उप संचालक
उद्यानिकी श्री तोमर के मोबाइल नंबर 9300962373 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
क्रमांक 370/2141/10-02-2015
(फोटो-संलग्न)
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥
स मा चा र॥
कैसा होगा 2041 में आपके सपनों का देवास?
देवास नगर योजना की कार्यशाला सम्पन्न्
देवास 10 फरवरी 2015/ वर्ष 2041 तक आपके सपनों का देवास
शहर कैसा होगा? उसकी सीमाएं कहां तक होंगी?
उस पर रोड ब्रिज, फ्लाइओवर, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, गार्डन, कार्यालय, पार्क,
चौराहे, स्टेडियम, अस्पताल कहा होंगे और कैसे होंगे? इस सबका समावेश होगा नगर विकास
योजना 2041 में।
महापौर
श्री सुभाष शर्मा एवं कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की उपस्थिति में आज मंगलवार को नगर
निगम देवास द्वारा खेड़ापति होटल में आयोजित नगर विकास योजना 2041 संबंधी कार्यशाला
सम्पन्न हुई। इसमें नव नियुक्त नगर परिषद,
वरिष्ठ नागरिक व अन्य प्रबुद्धजनों के समक्ष तैयार की गई, योजना का प्रारूप प्रस्तुत
किया गया। कार्यशाला में निगम आयुक्त श्री हिमांशु सिंह, कार्यपालन यंत्री श्री आशुतोष
कानूनगो तथा सभी संबंधित उपस्थित थे।
30 नगरों में देवास का चयन
बताया
गया कि भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा पूरे भारत के 30 नगरों को प्रथम चरण में नगर विकास योजना के लिए चुना गया
है, जिसमें देवास नगर भी शामिल है। भारत सरकार
द्वारा नगर विकास के लिए अनुदान दिए जाने के
लिए भारत के कुल 500 नगरों के चिहिंत किया गया है। इन 500 नगरों के लिए आगामी 28 फरवरी
को शहरी विकास मिशन प्रारंभ होगा।
30 प्रतिशत लोग स्लम में
बताया
गया कि देवास नगर के लगभग 30 प्रतिशत लोग गंदी बस्तियों में रहते है। यह स्थिति अत्यंत
चिंताजनक है। सामान रूप से नगरों में 10 से
15 प्रतिशत व्यक्ति गंदी बत्सियों में रहते
है। नगर विकास में हर व्यक्ति को अच्छा वातावरण प्रदाय किए जाना एवं प्रमुख घटक होता
है।
मार्च 2016 तक होने हैं 100 करोड़ के कार्य
बताया
गया कि पूर्व में नगर विकास विशेष रूप से ड्रेनेज कार्य के लिए स्वीकृति 100 करोड़ की राशि के कार्य
आगामी मार्च 2016 तक पूरा किए जाना है। बताया गया कि पहले नगर विकास योजना के अंतर्गत
देवास नगर की 13 सौ करोड़ की योजना बनाई गई है।
10-15 दिन में सुझाव दें
कार्यशाला
में देवास नगर विकास योजना 2041 का प्रारूप प्रस्तुत किया गया। देवास नगर परिषद के
सदस्यों, प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों आदि से अनुरोध किया गया कि वे आगामी 10-15
दिन में अपने सुझाव दें। प्राप्त सुझावों का
समावेश कर योजना नगर निगम द्वारा शासन को स्वीकृत के लिए भेजी जाएगी।
क्रमांक 371/2142/10-02-2015
(फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
पेट के कीड़े
मारने वाली दवा अवश्य लें
राष्ट्रीय कृमिनाशक
देवास पर कलेक्टर ने बच्चों से कहा
देवास 10 फरवरी 2015/ बच्चों के पेट
में कीड़े होने से उन्हें भोजन द्वारा पूरा पोषण नहीं मिल पाता है तथा उनका विकास अवरूद्ध
होता है। कीड़े मारने की दवा एलबेन्डाजॉल एक वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चे 6 माह
में एक बार अवश्य लें। यह दवा सरकारी दवाखानों पर मुफ्त में मिलती है।
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने
आज मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस पर चिमनाबाई उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय में
स्कूली बच्चों को कृमि नाशक दवा दिए जाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में उक्त
सलाह दी। कलेक्टर ने कुछ बच्चों की कृमि नाशक दवा भी पिलाई। इस अवसर पर सीएचएमओ डॉ.
एके दीक्षित, सिविल सर्जन डॉ. विद्या वेल्हणकर, डीपीसी श्री अनिल कुश्वाह, डीपीएम आदि
उपस्थित थे।
ऐसे फैलता है
रोग
संक्रमित बच्चों के मल में कृमि के
अंडे होते हैं। खुले में शौच के कारण ये अंडे मिट्टी में विकसित होते हैं। अन्य बच्चों
से, संक्रमित भोजन से, गंदे हाथों से या फिर त्वचा के लार्वा (विकसित अंडे) के सम्पर्क
में आने से ये संक्रमित हो जाते हैं। संक्रमित बच्चों में अंडे या लार्वा बड़े कृमि
के रूप में विकसित हो जातें हैं जो बाद में बच्चों के आंत में अंडे देते हैं।
ऐसे बचें कृमि
रोग से
हाथ धोएं, खासकर खाने से पहले
और शौच जाने के बाद, स्वच्छ शौचालय का प्रयोग करें, जूते चप्पल पहनें, साफ व शुद्ध
पानी पीएं, पूरी तरह से पका हुआ भोजन खाएं, साफ एवं शुद्ध पानी में सब्जियां व फल धोएं
तथा नाखून साफ और छोटे रखें। ऐसा करने से कृमि रोग से बचा जा सकता है।
इलाज कैसे करें?
1 से 2 साल के बच्चों के लिए
5 एमएल एलबेंडाजॉल सस्पेंशन, 2 से 5 साल के बच्चों के लिए 10 एमएल एलबेन्डाजॉल सस्पेंशन,
5 से 19 साल के बच्चों के लिए 1 एलबेन्डाजॉल गोली 400 एमजी (चबाने वाली गोली ) दें।
एलबेन्डाजॉल संक्रमित व गैर संक्रमित बच्चों एवं व्यस्कों, दोनों के लिए एक सुरक्षित
दवाई है और इसका प्रयोग दुनिया में करोड़ों लोगों के द्वारा कृमि संक्रमण का इलाज करने
के लिए किया जाता है।
11 से 14 तक मॉप अप दिवस
10 जनवरी को सभी स्कूलों में बच्चों को कृमिनाशक दवा दिए जाने के बाद 11 से
14 जनवरी तक मॉप अप दिवस मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत छूटे हुए 1 वर्ष से 19 वर्ष के
सभी बच्चों को कृमि नाशक दवा दी जाएगी।
क्रमांक 372/2143/10-02-2015
(फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जन सुनवाई में किया गया समस्याओं का त्वरित निराकरण
---------------
कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आए 63 आवेदन
देवास 10 फरवरी 2015/ कलेक्टर स्तर पर आज मंगलवार को मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित जनसुनवाई में 63 आवेदकों ने कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किये। प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभय सिंह, एसडीएम देवास श्री धीरज श्रीवास्तव, तहसीलदार श्री एलके खरे सहित जिले के सभी विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
सीमांकन कराया जाये
आवेदक रेमसिंह पिता कुशलसिंह निवासी आगराखुर्द
तहसील उदयनगर ने आवेदन दिया कि उसने दो तीन बार अपनी भूमि का सीमांकन कराने के लिए
तहसील कार्यालय में आवेदन दिया, किन्तु अभी तक उसकी भूमि का सीमांकन नहीं हो पाया है।
प्रकरण में कलेक्टर ने तहसीलदार उदयनगर को कार्रवाई के निर्देश दिए।
अतिक्रमण हटवाया जाए
आवेदिका निर्मला पति स्व. श्रीराम चौधरी निवासी
भौंरासा तहसील सोनकच्छ ने आवेदन दिया कि उसकी कृषि भूमि पर अन्य ग्रामीण द्वारा अतिक्रमण
कर मकान निर्माण किया जा रहा है। इसके कारण उसके खेत में जाने का रास्ता बन्द हो गया
है। अतिक्रमण हटवाकर मकान निर्माण का कार्य रूकवाया जाए। प्रकरण में कलेक्टर ने तहसीलदार
सोनकच्छ को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये।
विधवा पेंशन दिलाई जाए
आवेदिका राजू बाई पति श्री पूनमचन्द निवासी
ग्राम गुराड़िया सूरदास तहसील टोंकखुर्द में आवेदन दिया कि उसके पति की 6 माह पूर्व
मृत्यु हो चुकी है तथा वह वर्तमान में मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रही है। उसे विधवा
पेंशन दिलाई जाये। प्रकरण में कलेक्टर नें सीईओ जनपद पंचायत टोंकखुर्द को नियमानुसार
कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
मकान दिलाया जाये
आवेदिका रामकन्या बाई पति स्व. श्री मोहन लाल
निवासी शांतिपुरा देवास ने आवेदन दिया कि उसका नाम बीपीएल सूची में दर्ज है। उसके पास
रहने के लिए स्वयं का मकान नहीं है। उसे नगर निगम द्वारा बालगढ़ में गरीब लोगों के लिए
बनाए गए मकानों में से एक मकान आवंटित किया जाये। प्रकरण में कलेक्टर ने आयुक्त नगर
निगम को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
वाल्टेज समस्या सुलझाई जाय
वार्ड क्रमांक 44 शंकरगढ देवास के निवासियों
ने आवेदन देकर बताया कि उनके क्षेत्र में विद्युत वाल्टेज अधिक आने से उनके घरों में
लगाए गए विद्युत उपकरण खराब हो रहे है। साथ ही बिजली के तार टूटकर गिर जाने का खतरा
बना हुआ है। प्रकरण में कलेक्टर ने विद्युत विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए।
मजदूरी के पैसे दिलाये जायें
आवेदिका लक्ष्मीबाई पति बालूजी निवासी अमोना
देवास ने आवेदन दिया कि उसने ठेकेदार भेरूसिंह निवासी राजीव नगर बिंजाना के पास मजदूरी
की जिसकी राशि लगभग 3500 रूपए उसके द्वारा नहीं दी जा रही है। मजदूरी की राशि मांगें
जाने पर टालम टोल किया जा रहा है। उसे मजदूरी की राशि दिलाई जाये। प्रकरण में कलेक्टर
ने श्रम विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिये।
शासकीय योजनांतर्गत मकान दिलाए जाये
आवेदिका अवंतिबाई पति स्व.श्री नारायण निवासी
सरदार पटेल मार्ग ने आवेदन दिया कि उसका नाम घरेलू काम काजी महिला योजनांतर्गत दर्ज
है। वर्तमान में किराये के मकान में निवासरत है। उसके पास स्वयं का मकान नहीं है। उसे
शासन की योजनांतर्गत मकान दिलाया जाए प्रकरण में कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम को कार्यवाही
के निर्देश दिये।
भूमि का उचित मुआवजा दिलाया जाए
आवेदक प्रकाश पिता ताराचंद निवासी ग्राम रोहिन्या
तहसील सतवास ने आवेदन दिया कि पटवारी हल्का नंबर 34 सर्वे नं. 27/01,29/01 एवं 32 इन्दिरासागर
परियोजना में प्रभावित से शेष बची है वहां आने जाने का रास्ता बन्द हो चुका है जिससे
भूमि पूर्ण रूप से अनउपयोगी हो गई है। भूमि का मुआवजा दिए जाने के लिए उसने 20 अगस्त
2013 को एचडीसीएस खण्डवा में आवेदन दिया था, किन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।
उसे भूमि का उचित मुआवजा दिलवाया जाये। प्रकरण में कलेक्टर ने एसडीएम कनौद को नियमानुसार
कार्यवाही के निर्देश दिये
क्रमांक 373/2144/10-02-2015
(फोटो-संलग्न)
No comments:
Post a Comment