Friday, 27 February 2015

27-02-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥

इस बार नदी पुनर्जीवन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता
-----------
जलाभिषेक अभियान संबंधी बैठक संपन्न
     देवास 27 फरवरी 2015/ इस वर्ष प्रदेश में चलाए जाने वाले जलाभिषेक अभियान के अंतर्गत नदी पुर्नजीवन के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इसके तहत् जिले में कम से कम 1 नदी के पुर्नजीवन का कार्य लिया जाएगा। नदी पुर्नजीवन का कार्य जल संरक्षण एवं संवर्धन के समेकित क्रियान्वयन का सर्वोत्तम उदारहरण है। इसके माध्यम से भूजल स्तर बढ़ता है, जिससे सभी जल संरचनाएं पुर्नजीवित हो जाती हैं। अभियान के अंतर्गत जिले में इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने ये निर्देश शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जलाभिषेक अभियान संबंधी बैठक में दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सिंह, परियोजना अधिकारी श्री मेहता, सभी एसडीएम तथा सभी संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
क्यों आवश्यक है नदियों का पुर्नजीवन ?
     बैठक में बताया गया कि बरसात समाप्त होने के बाद नदियों में बहने वाला पानी वास्तव में बेस फ्लो अर्थात भूमि से आने वाला पानी होता है, जो रिस कर नदी में प्रवाहित होता है। भू-जल के असंतुलित दोहन के कारण भू जल स्तर गिर जाता है और अधिकांश नदियां अक्टूबर-नवम्बर माह के आते-आते सूख जाती हैं। ऐसी स्थिति में यदि नदियों के जलग्रहण क्षेत्र तथा विशेष रूप से अपस्ट्रीम अर्थात ऊपरी क्षेत्रों में जलसंग्रहण के कार्य किए जाते हैं, तो भू जल स्तर बढ़ जाता है तथा बेस फ्लो पुन: चालू हो जाता है। इससे नदी पुर्नजीवित हो जाती है। नदी के पुर्नजीवित होने से वह जिस जिस क्षेत्र में बहती है, वहां जल-स्तर बढ़ने लगता है तथा सूख चुके जलस्तोत्र, जिनका आधार भूजल है, पुन: जीवित होने लगते हैं। 

ये कार्य किए जाएंगे प्रमुखता से
     नदी पुर्नजीवन के कार्य के अंतर्गत नदियों में स्टॉप-डैम बनाना, चैक-डैम बनाना, गहरीकरण, नदी के प्रवाह क्षेत्र से गाद निकालना आदि कार्य कराए जाएंगे, जिससे वर्षा जल को अधिक से अधिक मात्रा में नदी के जलग्रहण क्षेत्र में रोका जा सके। जलाभिषेक के अन्य कार्यों में ढाल वाले क्षेत्रों में कंटूर ट्रैंच निर्माण, गली प्लग, पड़त एवं गैर कृष्य भूमि पर वृक्षारोपण, परकोलेशन तालाब बनाना, कुओं को रीचार्ज करना, जल संग्रहण क्षेत्रों से गाद निकालना, किसानों की भूमि पर मेढ़-बंधान एवं खेत तालाब निर्माण, नालों को बांधना, गेबियन बनाना आदि कार्य लिए जाएंगे। 

पुरानी जल संरचनाओं की पहचान एवं पुर्नउद्धार
     इस वर्ष जलाभिषेक अभियान के अंतर्गत जिले में पुरानी जल संरचनाओं की पहचान किए जाकर उनका पुर्नउद्धार भी किए जाना है। इसके अंतर्गत उनका गहरीकरण, गाद निकालना, साफ-सफाई, उनके चारों ओर आवश्ययक मरम्मत आदि के कार्य कराए जाएंगे।
15 मार्च तक तैयार करलें कार्ययोजना
     बैठक में निर्देश दिए गए कि जिले में जलाभिषेक अभियान के अंतर्गत इस वर्ष कराए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना 15 मार्च तक बनवाए जाकर कार्य प्रारंभ करा दिए जाएं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रारंभ कराए गए कार्य जून माह के अंत तक पूरे किए जाएं। कुछ कार्य जिनमें अधिक समय लगना है, उन्हें जून 2016 तक पूरा किया जाए।
जिले की गौरवशाली परंपरा
     बैठक में बताया गया‍ कि जल संवर्धन एवं संरक्षण के कार्यों में जिले की गौरवशाली परंपरा रही है। टोंकखुर्द क्षेत्र में खेत-तालाब निर्माण के लिए जिले को विश्व स्तर पर सराहा गया है। कलेक्टर ने कहा कि इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जिले में इस वर्ष भी व्यापक पैमाने पर जनसहयोग से जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य कराए जाएं।
जल संसद, जल सम्मेलन एवं जल यात्राएं
     बैठक में बताया गया कि जलाभिषेक अभियान को जन अभियान बनाने के लिए जिला स्तर पर जल संसद आयोजित की जाएगी। यह आयोजन प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में होगा। इसी प्रकार जनपद स्तरों पर विधायक गणों की अध्यक्षता में जल सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। ग्राम स्तर पर जल यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। जल यात्राओं का उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों की आवश्यकता से अवगत कराए जाना एवं इन कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी लिए जाना है।
कलेक्टर ने लिखवाया प्रत्येक अधिकारी से एक-एक नारा
     बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से कलेक्टर द्वारा जल-संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर एक-एक नारा लिखवाया गया। उन्होंने लिखे गए नारों की प्रशंसा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले में जल-संरक्षण एवं जल-संरर्धन के कार्यों में अपनी पूरी भागीदारी दें तथा शासन के निर्देश अनुसार जिले में इस पावन अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाया जाए।
गैबियन संरचनाएं एवं खेत तालाब बनाएं
      कलेक्टर ने बताया कि पानी रोकने के लिए गैबियन संरचनाएं अत्यंत उपयोगी होती हैं तथा अत्यंत कम खर्च में बन जाती हैं। गैबियन बनाने के लिए पत्थरों को जाली के माध्यम से बांधकर दीवार जैसे संरचना बनाई जाती है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पानी रोकने के लिए एक-एक गैबियन संरचना बनवाई जाए। उन्होंने बड़े किसानों को खेत तालाब बनाने के लिए प्रेरित किए जाने के भी निर्देश दिए। खेत तालाब के ढलाव वाले हिस्से में तथा कुएं के समीप बनाए जाएं। नाले के किनारे खेत तालाब न बनाए जाएं।
क्रमांक 441/2212/27-02-2015                                  (फोटो-संलग्न)

एस.सी.टी.वी की परीक्षा अब ऑनलाइन
आईटीआई में परीक्षा के लिए कम्प्यूटर लैब तैयार
     देवास 27 फरवरी 2015/ मप्र में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में फरवरी 2015 से इस बार एससीटीवी अर्थात राज्य व्यावासायिक प्रशिक्षण संस्था की परीक्षा का संचालन एमपी ऑनलाइन के माध्यम से किया जा रहा है। इसके लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था देवास में भी कम्प्यूटर लैब तैयार कर परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी से 4 मार्च तक हो रहा है। इस कार्य के लिए क्षेत्रीय क्षमता संवर्धन केंद्र (आरसीवीसी) की कम्प्यूटर लैब का भी उपयोग किया जा रहा है।
    श्री डीसी द्विवेदी प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ने बताया कि एमपी ऑनलाइन के माध्यम से कम्प्यूटरिकृत होने से मूल्यांकन कार्य में लगने वाले कर्मचारी नहीं लगेंगे एवं परीक्षा परिणाम भी शीघ्र प्राप्त हो सकेगा।
क्रमांक 442/2213/27-02-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
मौसमी रोगों से पूरी मुस्तैदी से बचायें जनता को
मुख्य सचिव ने भेजे कलेक्टर्स को निर्देश
    देवास 27 फरवरी 2015/ मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा ने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को मौसमी रोगों से जनता को बचाने के लिए पूरी मुस्तैदी से मैदानी अमले को सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। राज्य के प्रत्येक ग्राम में सीयूजी सिम के जरिये जिला एवं राज्य मुख्यालय से आईडीएसपी के माध्यम से राज्य सूचना प्रबंधन की प्रक्रिया से ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी संबंधित अधिकारी तक पहुँचाने की व्यवस्था की गई है। इससे रोगों पर प्रभावी नियंत्रण की प्रक्रिया का क्रियान्वयन संभव होगा।
    शीत काल समाप्त होने के बाद प्राय: वेक्टर जनित रोग और मौसमी बीमारियाँ बढ़ने लगती हैं। मुख्य सचिव के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आगामी महीनों में बीमारियों की रोकथाम कार्ययोजना पर अमल शुरू किया है। समीक्षा में राज्य के 64 विकासखंड में मलेरिया के प्रकरणों की ज्यादा संख्या पाए जाने पर विशेष कार्य-योजना संचालित होगी।
रेपिड डॉयग्नोसिस किट से होगी मलेरिया की जाँच
    राज्य में मलेरिया की जाँच के लिए रेपिड डॉयग्नोसिस किट का उपयोग किया जाएगा। इस जाँच से सिर्फ 15 मिनिट की अवधि में परिणाम मिल जाता है। वाइवेक्स प्रकार के मलेरिया के रोगी को तीन दिन क्लोरोक्वीन गोली और 14 दिन तक प्राइमाक्वीन गोली से उपचार तथा फेल्सीपेरम मलेरिया के रोगी को तीन दिन तक एसीटी तथा पहले दिन सल्फाडाक्सिन पायरामिथामिन और दूसरे दिन प्रायमाक्वीन गोली से उपचारित किया जाता है। ये दवाइयाँ पर्याप्त मात्रा में गाँव-गाँव तक पहुँचाई गयी हैं। डेंगू रोग वर्षा के आगमन के साथ होने लगता है और शीत का मौसम आने तक यह सताता है। यह बीमारी डेन नाम के वायरस से होती है। एडीज मच्छर इसे फैलाता है। गत वर्ष प्रदेश में डेंगू के 2,176 और चिकनगुनिया के 59 मामले सामने आए थे।
                           नियंत्रित हो रहा स्वाईन फ्लू
    प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री प्रवीर कृष्ण ने गत दिवस स्वाईन फ्लू नियंत्रण समन्वयन समिति की बैठक में राज्य में रोग की स्थिति की समीक्षा की। अब जनता के जागरूक होकर शीघ्र अस्पताल पहुँचने से तेजी से रोग पर नियंत्रण हो रहा है। प्रतिदिन लगभग एक लाख लोग स्क्रीनिंग करवाने अस्पतालों में पहुँच रहे हैं। इनमें 95 प्रतिशत मामले साधारण सर्दी-जुकाम वाले ही होते हैं। सौ सदस्यीय दल राज्य के जिलों में निरंतर भ्रमण और पर्यवेक्षण कर रहा है।
क्रमांक 443/2214/27-02-2015

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥

  जनपद पंचायत सदस्यों के निर्वाचनपरिणामों की घोषणा हुई 

जिला पंचायत सदस्यों की घोषणा आज
     देवास 27 फरवरी 2015/ जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के अंतर्गत आज शुक्रवार को जनपद पंचायत देवास, सोनकच्छ, टोंकखुर्द, बागली, कन्नौद एवं खातेगांव के जनपद सदस्यों के निर्वाचन के परिणामों की घोषणा की गई। जनपद पंचायत मुख्यालयों पर संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निर्वाचित जनपद सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया।
     देवास जनपद पंचायत के निर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र का वितरण जनपद कार्यालय देवास में तहसीलदार श्री एलके खरे द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर तहसीलदार श्री विनोद राठौर भी उपस्थित थे।
जिपं सदस्य के परिणामों की घोषणा आज
     त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों के मतदान तथा मतगणना के पश्चात जिला पंचायत सदस्य के लिए मतों का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा का कार्य 28 फरवरी शनिवार को प्रात: 10.30 से किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य के परिणामों की घोषणा मल्हार स्मृति मंदिर में होगी।
जनपद पंचायत देवास के निर्वाचित जनपद सदस्य
     जनपद पंचायत देवास में निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से श्रीमती ममता बाई रमेशचंद्र, क्षेत्र क्रमांक 2 सीमा पति विष्णु, क्षेत्र क्रमांक 3 से कलाबाई पति परमानंद, क्षेत्र क्रमांक 4 से बबीता पति भेरूलाल, क्षेत्र क्रमांक 5 से कमलाबाई पति रामचंद्र, क्षेत्र क्रमांक 6 से महेंद्र कौर पति समंदरसिंह, क्षेत्र क्रमांक 7 श्रीमती तेजूबाई पति बालाराम, क्षेत्र क्रमांक 8 महेंद्र मोतीलाल व्यास, क्षेत्र क्रमांक 9 से श्रीमती संतोष बाई पति कृपाराम, क्षेत्र क्रमांक 10 से श्रीमती मेमूना पति मुस्ताक, क्षेत्र क्रमांक 11 से श्री फिरोज शाह अय्यूब शाह, क्षेत्र क्रमांक 12 से श्रीमती संगीताबाई पति मुकेश सोनगरा, क्षेत्र क्रमांक 13 से सिंगाराम रामेश्वर पटेल, क्षेत्र क्रमांक 14 श्रीमती ज्योति छगनसिंह, क्षेत्र क्रमांक 15 से श्री सलीम खां सुभान खां, क्षेत्र क्रमांक 16 श्री राजेंद्रसिंह बैस, क्षेत्र क्रमांक 17 से श्रीमती रामकला पति मुकेश, क्षेत्र क्रमांक 18 श्रीमती रेखाबाई पति भगवान, क्षेत्र क्रमांक 19 से श्री मुकेश पिता रमेशचंद्र चौधरी, क्षेत्र क्रमांक 20 से श्रीमती सुशीला पति संजय मालवीय, क्षेत्र क्रमांक 21 से श्री राजेश सिंह पिता पोपसिंह, क्षेत्र क्रमांक 22 श्री मुकेशचंद्र पिता मूलचंद, क्षेत्र क्रमांक 23 से श्रीमती रूकसाना बाई पति मंसुर खां, क्षेत्र क्रमांक 24 श्रीमती कविता पति श्यामलाल, क्षेत्र क्रमांक 25 से कल्याण सिंह सिद्धनाथ निर्वाचित घोषित हुए हैं ।
जनपद पंचायत सोनकच्छ के निर्वाचित जनपद सदस्य
     जनपद पंचायत सोनकच्छ में निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से श्रीमती सीमाबाई विष्णु धाकड़, क्षेत्र क्रमांक 2 से श्रीमती रूखमा अर्जुनसिंह धाकड़, क्षेत्र क्रमांक 3 से श्रीमती कुंताबाई पति मनोहरलाल रेकवाल, क्षेत्र क्रमांक 4 से कृष्णाबाई पति मनोहर सिंह, क्षेत्र क्रमांक 5 से श्री दिनेश अंबाराम पोरवाल, क्षेत्र क्रमांक 6 अर्जुनसिंह रामचंद्र कुशवाह, क्षेत्र क्रमांक 7 श्रीमती शंकुतला देवेंद्रसिंह राजपूत, क्षेत्र क्रमांक 8 से श्रीमती प्रकाशकुंवर भंवरसिंह राजपूत, क्षेत्र क्रमांक 9 से श्री राजेंद्रसिंह सवाईसिंह राजपूत, क्षेत्र क्रमांक 10 से श्रीमती राजूबाई बाबूलाल, क्षेत्र क्रमांक 11 से बाबूलाल गुर्जर, क्षेत्र क्रमांक 12 से श्रीमती कोमल नरेंद्रसिंह यादव, क्षेत्र क्रमांक 13 से श्रीमती आशा पति ओमप्रकाश भावसार, क्षेत्र क्रमांक 14 श्री सोदानसिंह पंवार, क्षेत्र क्रमांक 15 से श्री राधेश्याम रेकवार, क्षेत्र क्रमांक 16 से श्रीमती दीपशिखा धर्मेंद्र यादव, क्षेत्र क्रमांक 17 से प्रहलाद बिजोनिया, क्षेत्र क्रमांक 18 से श्रीमती घीसीबाई पति फुलसिंह, क्षेत्र क्रमांक 19 से श्री हरेंद्रसिंह बहादुरसिंह, क्षेत्र क्रमांक 20 से श्रीमती लीलाबाई मालवीय निर्वाचित घोषित हुए है।
जनपद पंचायत बागली के निर्वाचन जनपद सदस्य
     जनपद पंचायत बागली में निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से श्रीमती शांताबाई सालगराम जाट, क्षेत्र क्रमांक 2 से श्री नवीनकुमार देवीलाल, क्षेत्र क्रमांक 3 से कृपालसिंह उमरावसिंह, क्षेत्र क्रमांक 4 से ललताबाई देवेंद्रसिंह सेंधव, क्षेत्र क्रमांक 5 से नरेंद्रसिंह हिम्मतसिंह सेंधव, क्षेत्र क्रमांक 6 घीसीबाई उंकार मालवीय, क्षेत्र क्रमांक 7 से रामकुंवर गंगाराम बगाना, क्षेत्र क्रमांक 8 से श्री राधेश्याम टाटिया, क्षेत्र क्रमांक9 से मंजू जीवन, क्षेत्र क्रमांक 10 से साहेदा खलील, क्षेत्र क्रमांक 11 से श्रीमती बनारसीबाई छोटूलाल सोलंकी, क्षेत्र क्रमांक 12 से धारूसिंह पाटीदार, क्षेत्र क्रमांक 13 से निर्मला हुकमचंद कंठाली, क्षेत्र क्रमांक 14 से रामकुंवर रामेश्वर गुर्जर, क्षेत्र क्रमांक 15 से घनश्याम पाटीदार, क्षेत्र क्रमांक 16 से मधुबाई संजय सूर्या, क्षेत्र क्रमांक 17 से परसराम भेरूसिंह कर्मा, क्षेत्र क्रमांक 18 से छीताबाई सुखादेव मौर्य, क्षेत्र क्रमांक 19 से सेकड़ीबाई उमरावसिंह, क्षेत्र क्रमांक 20 भेरूसिंह ध्यानसिंह, क्षेत्र क्रमांक 21 से पारूबाई कैलाश गिरवाल, क्षेत्र क्रमांक 22 मुन्ना सोलंकी, क्षेत्र क्रमांक 23 से राधेश्याम नागर, क्षेत्र क्रमांक 24 प्रकाश उदय सिंह, क्षेत्र क्रमांक 25 रमेश प्यार सिंह निर्वाचित घोषित किए गए।
जनपद पंचायत कन्नौद के निर्वाचन जनपद सदस्य
     जनपद पंचायत कन्नौद में निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से श्री करण पटेल पानीगांव, क्षेत्र क्रमांक 2 श्रीमती माया रमण कलम, क्षेत्र क्रमांक 3 से कमलसिंह केसरसिंह सिसोदिया, क्षेत्र क्रमांक 4 से श्रीमती गायत्री राधेश्याम जाट, क्षेत्र क्रमांक 5 से हकीमन बाई अकबरखां, क्षेत्र क्रमांक 6 से अदि विक्रमसिंह महुड़िया, क्षेत्र क्रमांक 7 जुवानसिंह भावसिंह चौहान, क्षेत्र क्रमांक 8 श्रीमती क्षमाबाई लखन, क्षेत्र क्रमांक 9 से श्रीमती सलिताबाई महेश धुर्वे, क्षेत्र क्रमांक 10 श्री भेरसिंह धुमसिंह पवार, क्षेत्र क्रमांक 11 विमला पिंटू गुर्जर, क्षेत्र क्रमांक 12 से चिंतामणी जगदीशप्रसाद, क्षेत्र क्रमांक 13 से जेमनबाई अनवर मेवाती, क्षेत्र क्रमांक 14 से रमेश मांगीलाल बारेला, क्षेत्र क्रमांक 15 से भूरीबाई भजनलाल, क्षेत्र क्रमांक 16 से धनुबाई अनसिंह मौर्य गोदना, क्षेत्र क्रमांक 17 से मोतीलाल गब्बू बलाई, क्षेत्र क्रमांक 18 से मीराबाई पति मंसुर अमोले, क्षेत्र क्रमांक 19 से प्रमोद परसराम गुर्जर, क्षेत्र क्रमांक 20 से गबूलाल पिता बालू गोपनिया, क्षेत्र क्रमांक 21 से भगवानसिंह रूगनाथ पटेल, क्षेत्र क्रमांक 22 से श्रीमती गुलाबबाई रामदेव, क्षेत्र क्रमांक 23 से डॉ. ओम पटेल, क्षेत्र क्रमांक 24 से रीना राधेश्याम कलिया बांई, क्षेत्र क्रमांक 25 से मांगीलाल रामसिंह नायक निर्वाचित घोषित किए गए।
जनपद पंचायत टोंकखुर्द के निर्वाचित जनपद सदस्य
     जनपद पंचायत टोंकखुर्द में निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से श्री ईश्वरसिंह नारायणसिंह, क्षेत्र क्रमांक 2 श्रीमती अलका बाई पति अशोक (निर्विरोध), क्षेत्र क्रमांक 3 श्री राजकुमार जगदीशचंद्र, क्षेत्र क्रमांक 4 से श्रीमती मधुबाई हुकमसिंह, क्षेत्र क्रमांक 5 से श्रीमती संगीताबाई दर्यावसिंह, क्षेत्र क्रमांक 6 से श्रीमती अनुसुईयाबाई गोरधनसिंह, क्षेत्र क्रमांक 7 से नगजीराम बगदीराम सूर्यवंशी, क्षेत्र क्रमांक 8 से श्रीमती रमूबाई पति सोबाराम, क्षेत्र क्रमांक 9 से श्रीमती प्रेमकला सुभाषचंद्र (निर्विरोध), क्षेत्र क्रमांक 10 से श्री संतोष बालाराम परमार, क्षेत्र क्रमांक 11 से श्रीमती कलाबाई बालूसिंह, क्षेत्र क्रमांक 12 से श्रीमती शकुंतलाबाई डूंगाजी मालवीय, क्षेत्र क्रमांक 13 से श्री कमलकिशोर मूलचंद, क्षेत्र क्रमांक 14 से श्री समंदरसिंह भेरूसिंह, क्षेत्र क्रमांक 15 से श्री रूपनारायण लक्ष्मीनारायण, क्षेत्र क्रमांक 16 से श्री किशोरसिंह सिद्धनाथ पाटीदार, क्षेत्र क्रमांक 17 से श्रीमती गीताबाई शंकरलाल, क्षेत्र क्रमांक 18 से श्रीमती फुलकुंवर रामसिंह, क्षेत्र क्रमांक 19 से श्री पवन मोडसिंह चावड़ा, क्षेत्र क्रमांक 20 से श्रीमती सीमा मनोहरलाल खरवाड़िया निर्वाचित घोषित हुए।
     जनपद पंचायत खातेगांव के निर्वाचन जनपद सदस्य
   जनपद पंचायत खातेगांव में निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से सुगनाबाई सीताराम, क्षेत्र क्रमांक 2 से जगदीश जयनारायण गेहलोद, क्षेत्र क्रमांक 3 दिेनेश कुमार, क्षेत्र क्रमांक 4 राजेश कुमार प्रहलाद, क्षेत्र क्रमांक 5 से पदमसिंह प्रेमसिंह, क्षेत्र क्रमांक 6 से मनोज रामभरोसे, क्षेत्र क्रमांक 7 से इंद्रराज पिता अनोखी, क्षेत्र क्रमांक 8 श्रीमती मणी पति शंकर पटेल, क्षेत्र क्रमांक 9 गुलाबबाई टाडा, क्षेत्र क्रमांक 10 से रूकमणीबाई कैलाश, क्षेत्र क्रमांक 11 से गुरूप्रसाद रामचंद्र, क्षेत्र क्रमांक 12 से सुशीलाबाई पति रामनिवास मांजू, क्षेत्र क्रमांक 13 से गीताबाई कैलाश बड़ोदिया, क्षेत्र क्रमांक 14 से यशोदाबाई पवार, क्षेत्र क्रमांक 15 से बाबूलाल नानूराम कलोता, क्षेत्र क्रमांक 16 से शशि अशोक, क्षेत्र क्रमांक 17 से लक्ष्मीबाई रूपसिंह, क्षेत्र क्रमांक 18 से रूकशानाबी नूर खां, क्षेत्र क्रमांक 19 से भूरी शिवराम मालवीय, क्षेत्र क्रमांक 20 से अशोक काचरूलाल अहिरवार, क्षेत्र क्रमांक 21 इंदरबाई मुंशीलाल कोरकू, क्षेत्र क्रमांक 22 से पूनमचंद मांगीलाल विश्नोई, क्षेत्र क्रमांक 23 से मनोहरलाल रतनलाल तिवारी को निवार्चित घोषित किए गए।        
क्रमांक 444/2215/27-02-2015
अब जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के लिए सम्मेलन 12 मार्च को
       देवास 27 फरवरी 2015/ मप्र राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला/जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए आयोजित सम्मेलन करने 9 मार्च की गई थी। अब आयोग ने यह निर्णय लिया है कि जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मेलन 12 मार्च को आयोजित किया जाए तथा जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मेलन आयोजित करने की पूर्ववत तिथि 9 मार्च रहेगी।
क्रमांक 445/2216/27-02-2015
              




No comments:

Post a Comment