Friday, 6 February 2015


दिनांक/06 फरवरी 2015
‍जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
--समाचार--
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
                             ॥ स मा चा र॥
जिला एवं जनपद पंचायत सदस्यों की मतगणना 8 फरवरी को
पंच एवं सरपंच के परिणामों की घोषणा 9 फरवरी को
     देवास 06 फरवरी 2015/ जिले में द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए 5 फरवरी को हुए मतदान के उपरांत जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की विकासखंड मुख्यालय पर ईवीएम से की जाने वाली मतों की गणना 8 फरवरी रविवार को प्रात: 7.30 बजे से होगी। मतगणना देवास, सोनकच्छ एवं टोंकखुर्द विकासखंड मुख्यालयों पर उत्कृष्ट विद्यालयों में होगी।
     सरपंच एवं पंच पद की मतदान केंद्र पर की गई मतगणना का सारणीकरण एवं परिणाम की घोषणा का कार्य 9 फरवरी 2015 सोमवार को प्रात: 8 बजे से किया जाएगा। जनपद पंचायत सदस्य के पद के लिए मतों का सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा तथा जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए मतों का विकासखंड स्तरीय सारणीकरण 27 फरवरी शुक्रवार को प्रात: 10.30 बजे से होगा। जिला पंचायत सदस्य के लिए मतों का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा का कार्य 28 फरवरी शनिवार को प्रात: 10.30 बजे से किया जाएगा।
क्रमांक 350/2121/06-02-2015         
     ग्राम पंचायत चौबाराजागीर के मतदान केंद्र 155 पर आज पुर्नमतदान होगा
     देवास 06 फरवरी 2015/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 के अंतर्गत जिले के सोनकच्छ विकासखंड की ग्राम पंचायत चौबाराजागीर के मतदान केंद्र क्रमांक 155 पर मतगणना के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मतपत्र एवं बैलेट यूनिट छीन कर नष्ट कर देने की घटना घटित होने के कारण मप्र राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा 7 फरवरी को ग्राम पंचायत चौबारा जागीर के मतदान केंद्र क्रमांक 155 पर पुर्नमतदान कराने के निर्देश तहसीलदार एवं रिटर्निंग ऑफिसर सोनकच्छ को दिये हैं।

        कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत चौबाराजागीर के मतदान केंद्र क्रमांक 155 पर 7 फरवरी को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया जाए। साथ ही मतदान दल को सम्पूर्ण सामग्री प्रारूप, लिफाफे, ईवीएम, मतपेटी आदि सामग्री प्रदान कर सभी आवश्यक प्रबंध एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

क्रमांक 351/2122/06-02-2015


जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
लंबित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक 09 फरवरी को
        देवास 06 फरवरी 2015/ लंबित समयावधि पत्रों की बैठक का आयोजन 09 फरवरी सोमवार को प्रातः 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में किया जाएगा। कलेक्टर ने सर्वसंबंधितों को आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
क्रमांक 352/2123/06-02-2015
         केमिकल डिजास्टर मेनेजमेंट पर इन्दौर में अन्तर्राज्यीय कान्फ्रेंस 9 फरवरी से
      देवास 06 फरवरी 2015/ इंदौर में 9 फरवरी 2015 से केमिकल (इण्डस्ट्रियल) डिजास्टर मेनेजमेंट पर अन्तर्राज्यीय क्षेत्रीय कांफ्रेंस शुरू हो रही है। यह कांफ्रेंस राज्य शासन, फेडरेशन ऑफ इण्डियन चेम्बर कामर्स एण्ड इण्डस्ट्री नेशनल डिजास्टर मेनेजमेंट अथॉरिटी और भारत शासन के पेट्रोलियम एण्ड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में की जा रही है। होटल रेडिसन ब्लू में 11 फरवरी 2015 तक होने वाली इस कांफ्रेंस में मध्यप्रदेश और पड़ोसी राज्यों के 300 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे।
      कान्फ्रेंस में देश के विख्यात विषय-विशेषज्ञ उद्योगों में आपदा प्रबंधन, आपदा की रोकथाम, आपदा होने पर त्वरित नियंत्रण आदि पर व्याख्यान देंगे। कान्फ्रेंस का उद्देश्य पेट्रोल, केमिकल, प्राकृतिक गैस के खतरों को कम से कमतर कर वैश्विक उद्योग को बेहतर सुरक्षा प्रदान करना है। कान्फ्रेंस के दौरान विभिन्न कम्पनी के प्रतिनिधि अपनी सफलता की कहानियाँ, कार्य के दौरान खतरों को कम करने के लिये अपनाई गई सफल तकनीकों, ज्वलनशील पदार्थों के परिवहन में अपनाई जा रही सतर्कता आदि उपायों का आदान-प्रदान करेंगे। प्रतिभागियों को आपात स्थिति में घटना-स्थल और इसके बाहर सक्षमता विकास प्रशिक्षण का भी सुअवसर मिलेगा। प्रत्यक्ष प्रशिक्षण के लिये 11 फरवरी को मॉक ड्रिल भी होगी।
      इस दौरान दो-दिवसीय प्रदर्शनी में विभिन्न कम्पनी अपने उत्पादों, तकनीक और सेवा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतिभागियों में रसायन उद्योग, तेल एवं गैस रिफायनरी एवं खोज इकाई, पेट्रोल, हाइड्रोकार्बन, पेट्रो-केमिकल उत्पादक, लौह एवं फौलाद उद्योग, उर्वरक, कीटनाशक, कागज, टेक्सटाइल उद्योग, फार्मास्युटिकल, सेफ्टी, सिक्युरिटी, इमरर्जेंसी एवं हेल्थ-केयर प्रोडक्ट उद्योग आदि शामिल हैं। शासकीय अधिकारियों के लिए कार्यशाला नि:शुल्क है।
क्रमांक 353/2124/06-02-2015






                 


No comments:

Post a Comment