28 फरवरी 2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय देवास
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
जिले की सीमाओं पर भी रहेगी
सिंहस्थ यात्रियों की लिए व्यवस्था
-------------------
कलेक्टर, एसपी व अन्य अधिकारियों
ने किया निरीक्षण
देवास 28 फरवरी
2015/ वर्ष
2016 में उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महापर्व में देवास जिले से होकर जाने
वाले यात्रियों के लिए देवास जिले की सीमाओं पर आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभय सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने आज शनिवार
को जिले की सीमाओं का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश
दिए।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु सिंह,
अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री, एसडीएम, एसडीओ
पुलिस एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
इन क्षेत्रों का किया भ्रमण
कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों
द्वारा शाजापुर जिले की ओर आलरी, विजयागंज मंडी रोड, टोंककला, टोंकखुर्द, देवली, पटाड़िया
ताज, भोपाल की ओर सोनकच्छ, पारदीखेड़ा, उज्जैन की ओर बैरागढ़, बांगर तथा सिंगावदा आदि
क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए गए।
ये व्यवस्थाएं की जाएंगी
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सीमाओं में यात्रियों
की सुविधा के लिए स्वच्छ पेयजल, शौचालय, अल्प विश्राम आदि की सुविधाएं प्रदाय की जाएं।
सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक द्वारा सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था
संबंधी निर्देश दिए गए। सीमाओं पर अग्निशमन के लिए फायर ब्रिग्रेड भी तैनात किए जाने
के निर्देश दिए गए।
क्रमांक 446/2217/28-02-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
जिला पंचायत
सदस्यों के निर्वाचन परिणामों की घोषणा हुई
निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण
पत्र दिए गए
देवास 28 फरवरी
2015/ जिले
में त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के अंतर्गत आज शनिवार को जिला पंचायत सदस्यों
के निर्वाचन के परिणामों की घोषणा की गई। मल्हार स्मृति मंदिर में संबंधित रिटर्निंग
अधिकारी द्वारा निर्वाचित जनपद सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी, निर्वाचन आयोग के
प्रेक्षक श्री रामेश्वर गुप्ता, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीपीसिंह, एसडीएम श्री
धीरज श्रीवास्वत आदि उपस्थित थे।
जिला पंचायत के निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सदस्य
जिला पंचायत के निर्वाचन में क्षेत्र क्रमांक 1 से गोवर्धनलाल
गेहलोद, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2 श्री तंवर हरकसिंह चौहान, निर्वाचन क्षेत्र
क्रमांक 3 श्रीमती रामकला नारायणसिंह चौधरी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 4 से श्री
शिवचरणसिंह राजपूत टोंककला, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5 श्रीमती शांताबाई
सिद्धनाथ, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6 से अंजू पवित्राबाई छतरसिंह धाकड़, निर्वाचन
क्षेत्र क्रमांक 7 ललता मोतीलाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 8 तेजकुंवर चेनालाल
मालवीय, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 9 कुंवर नरेंद्रसिंह राजपूत, निर्वाचन क्षेत्र
क्रमांक 10 दौलत तंवर, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 11 रानी कमलसिंह मस्कोले,
निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12 से जयसिंह अलावा,
निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 13 से किरण रमेश जमरे, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक
14 सुनिताबाई सुनिल पटेल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 15 रमजान गफूर खां मेवाती, निर्वाचन
क्षेत्र क्रमांक 16 से लखनलाल रामचंद्र, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 17 से संतोष
मोहनसिंह, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 18 से बलराम भाई दावठा निर्वाचित घोषित किए गए।
जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष
के लिए सम्म्लिन 12 मार्च को
मप्र राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन
के लिए सम्मिलन 12 मार्च को आयोजित किया जाएगा। जनपद पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों
के निर्वाचन के लिए सम्मिलन 9 मार्च को आयोजित
होंगे।
क्रमांक 447/2218/28-02-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
आज पिलाई जाएगी बच्चों को
2 बूंद जिंदगी की
पल्स पोलियो टीकाकरण का दूसरा
चरण
देवास
28 फरवरी 2015/ यद्यपि भारत वर्ष में पोलियो का पूर्ण रूप से उन्मूलन हो चुका है,
तथापि अभी कुछ पड़ौसी देशों में पोलिया का वायरस मौजूद है। इसकी सावधानी के लिए भारत
में पल्स पोलियो टीकाकरण जारी है। इस वर्ष पल्स पोलियो अभियान के दूसरे चरण में 1 मार्च
का पूरे देश के साथ देवास जिले के भी समस्त 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी
दवा पिलाई जाएगी। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिले के नागरिकों से कहा है कि वे
अपने तथा आसपास के 0 से 5 वर्ष के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियोरोधी
दवा अवश्य पिलाएं।
2 लाख 32 हजार बच्चों का दवा
पिलाने का लक्ष्य
पल्स पोलियो के नोडल अधिकारी डॉ. कैलाश कल्याणे
ने बताया कि 1 मार्च को प्रातः 8 बजे से बूथों पर पोलियों की दवा पिलाने का कार्य प्रारंभ
कर दिया जावेगा, जो कि सायः 5 बजे तक चलेगा। इस अभियान के दौरान जन्म से 5 वर्ष तक
के कुल 232526 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अधिक से अधिक
बच्चों को अभियान के प्रथम दिवस बूथ पर ही दवा पिलाने का कार्य पूर्ण किया जावेगा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मॉनीटर
कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए डबल्यू.एच.ओ., राज्य,
संभाग व जिला स्तर के मॉनिटर नियुक्त किए गए हैं, जो क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर मॉनिटरिंग
करेंगे एवं पल्स पोलियो अभियान के अंर्तगत पाई जाने वाली कमियों का निराकरण भी करवाएगें
।
कुल 1908 बूथ बनाए गए
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए. के.
दीक्षित ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के लिए जिले में कुल 1908 बूथ बनाए गए हैं,
जिसमें बी टाईप 1298, सी टाईप 487, ट्रांजिट बूथ 78, मोबाईल टीम हैं। इसमें कुल
3365 कर्मचारी तथा 199 सुपरवाईजर की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य
कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, जे.एस.आर., एन.जी.ओ. सम्मिलित हैं।
क्रमांक 448/2219/28-02-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
देवास के युवा भी होंगे अन्तर्राष्ट्रीय
सीमा से अवगत
देवास, 28 फरवरी 2015/ प्रदेश के युवाओं को भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा
से अवगत कराने के उद्देश्य से ‘‘मॉ तुझे प्रणाम’’ योजना प्रारंभ की गई है। योजना के
अन्तर्गत युवाओं को भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर सैन्य गतिविधियां तथा दिनचर्या
से अवगत कराया जाएगा साथ ही राष्ट्र के प्रति समर्पण, नेतृत्व विकास पर मार्गदर्शन
दिया जाएगा।
जिला खेल
एवं युवा कल्याण अधिकारी देवास राजेश रघुवंशी ने बताया कि योजना के अन्तर्गत प्रत्येक
जिले से 10 युवाओं (5 युवक एवं 5 युवतियां) को भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं में
एक्सपोजर विजिट (लोगोंवाल, नाथुला, दर्रा, अखनूर, लेह, पुलवामा, श्री गंगा नगर, तनोत
माता का मंदिर, वाघा बार्डर, राजौरी, करागिल, कोच्चि, विशाखापटनम) में से किसी एक जगह
पर भेजा जाएगा।
जिला स्तर पर श्रेष्ठ 10 युवाओं (5 युवक एवं 5 युवतियां) का चयन लॉटरी
सिस्टम से किया जावेगा। जिला स्तर पर चयन में एन.सी.सी. से 01, एन.एस.एस. से 01, राष्ट्रीय
स्तर का खिलाड़ी 01, एवं अन्य प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता 02, युवक एवं युवतियां
जिनकी आयु 15 से 35 वर्ष के बीच हो, का चयन किया जावेगा। एक्सपोजर विजिट के चयन के
लिये इच्छुक युवक एवं युवतियों से जिला स्तर पर विधिवत् आवेदन पत्र व फिटनेस सर्टिफिकेट/
चिकित्सा, जोखिम प्रमाण पत्र एवं संबंधित थाने से चरित्र प्रमाण-पत्र सहित 9 मार्च को 12 बजे तक जिला खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय
स्वः कुशाभाऊ ठाकरे खेल परिसर विकास नगर पर कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर आवेदन-पत्र
निःशुल्क प्राप्त कर सकतें है।
क्रमांक 449/2220/28-02-2015
मुख्यमंत्री तीर्थ् दर्शन यात्रा स्थगित
देवास 28 फरवरी 2015/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना
के अंतर्गत 4 मार्च को इंदौर-देवास-उज्जैन-तिरूपति की यात्रा जाने वाली ट्रेन में यात्रियों
की संख्या पूर्ण नहीं हो पाने तथा इसी मध्य 6 मार्च को होली पर्व होने के कारण स्थगित
कर दी गई है। अब यह यात्रा मार्च माह के अंतिम सप्ताह में होगी।
क्रमांक 450/2221/28-02-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
लंबित समयावधि पत्रों की समीक्षा
बैठक 2 मार्च को
देवास 28 फरवरी 2015/ लंबित समयावधि पत्रों की बैठक का आयोजन 2 मार्च सोमवार को प्रातः
10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता
में किया जाएगा। कलेक्टर ने सर्वसंबंधितों को आवश्यक जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित
रहने के निर्देश दिए हैं।
क्रमांक 451/2222/28-02-2015
स्कूल शिक्षा मंत्री और राज्य मंत्री ने दी 10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों को शुभकामनाएँ
देवास 28 फरवरी 2015/स्कूल शिक्षा मंत्री श्री पारस जैन और राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने 2 मार्च
से शुरू हो रही हायर सेकेण्डरी परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को शुभकामनाएँ
दी हैं। श्री पारस जैन ने विद्यार्थियों से कहा है कि वे ईमानदारी और लगन से परीक्षा
में शामिल हों। कड़ी मेहनत और परिश्रम से की गई तैयारी कभी व्यर्थ नहीं जाती, इसीलिये
वे निश्चिंत होकर पूर्ण मनोयोग से परीक्षा दें। उन्होंने कहा कि बारहवीं की परीक्षा
छात्र जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जिससे भविष्य की दिशा तय होती है। इसीलिये
वे पूरी लगन के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों। श्री जैन ने कामना की है कि प्रदेश के
सभी विद्यार्थी अपने लक्ष्य में अवश्य सफल होंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के बेहतर
शैक्षणिक वातावरण में विद्यार्थियों ने वर्षभर कड़ी मेहनत और परिश्रम किया है। इसीलिये
अपनी क्षमता को लेकर वे चिंतित न हों बल्कि पूरे आत्म-विश्वास से परीक्षा दें।
श्री जैन
के अनुसार राज्य सरकार ने बारहवीं और दसवीं की परीक्षा के लिये परीक्षा केन्द्रों में
सुविधाओं का इंतजाम किया है। पेयजल, फर्नीचर आदि के लिये पहले ही निर्देश दिये जा चुके
हैं। विद्यार्थियों की सोच सकारात्मक होगी तो परिणाम भी बेहतर आयेंगे और भविष्य में
निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। उन्होंने 3 मार्च से शुरू होने जा रही दसवीं बोर्ड की
परीक्षा में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों को भी शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल
भविष्य की कामना की है।
परीक्षा का महत्व परीक्षार्थियों से बेहतर कोई नहीं
जानता
राज्य मंत्री
श्री दीपक जोशी ने कहा कि परीक्षा का महत्व परीक्षार्थियों से बेहतर कोई नहीं जानता।
उन्होंने कहा कि परिश्रमी विद्यार्थी परीक्षा सहित जीवन के हर क्षेत्र में सफल होते
हैं। श्री जोशी ने व़िद्यार्थियों को अच्छे प्राप्तांकों के लिये शुभकामनाएँ दी हैं।
क्रमांक 452/2223/28-02-2015
No comments:
Post a Comment