Saturday, 29 November 2014

 देवास 29 नवम्बर 2014/
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
॥  समाचार  ॥


जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
॥  समाचार  ॥

कमिश्नर श्री पस्तौर का जिले का भ्रमण कार्यक्रम

सघन निरीक्षण करेंगे

      देवास 29 नवम्बर 2014/ उज्जैन संभाग के कमिश्नर श्री रवींद्र पस्तौर दिसंबर माह में देवास जिले का सघन भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे।
      प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार श्री पस्तौर 7 दिसंबर 2014 को सोनकच्छ विकासखंड के भौंरासा तथा बागली विकासखंड के हाटपीपल्या में, 11 दिसंबर को देवास विकासखंड के देवास, सन्नौड़, कैलोद, पटाड़ी में, 12 दिसंबर को कन्नौद तहसील के अंतर्गत कन्नौद, कुसमानिया, थूरिया तथा पानीगांव में, 13 दिसंबर को खातेगांव तहसील के अंतर्गत नगर खातेगांव, निवारदी, बछखाल, हरणगांव तथा रतनपुर में, 18 दिसंबर को बागली तहसील के अंतर्गत बागली, नयापुरा, बेड़ामाÅ तथा कमलापुर में, 19 दिसंबर को बागली तहसील के उदयनगर, पांडुतलाव, विशाली में, 26 दिसंबर को कन्नौद तहसील के अंतर्गत कन्नौद, ननासा, बहिरावद, टाकलीखेड़ा में, 27 दिसंबर को खातेगांव तहसील के अंतर्गत खातेगांव, बरवई, भटासा, अजनास में, 31 दिसंबर को टोंकखुर्द तहसील के अंतर्गत टोंकखुर्द, चिड़ावद तथा पाड़ल्या, आगरोद में सघन निरीक्षण करेंगे तथा विकास कार्यों को देखेंगे।
      कमिश्नर श्री पस्तौर निरीक्षण के दौरान उन्नतशील कृषक एवं डेरी पशुपालकों, कृ‍षि वैज्ञानिक, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, एव्हीएफओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, कृषक मित्र एवं कृषक दीदी समस्त से चर्चा करेंग। वे स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कार्यां का अवलोकन एवं ग्रामीणों से संवाद, स्कूल समितियों एवं मंडी का निरीक्षण गोपालक समितियों एवं आशा कार्यकर्ता, मत्स्य पालन, वन समितियों से चर्चा करेंगे।
क्रमांक 166/1765/29-11-14

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
॥  समाचार  ॥
समग्र शिक्षा पोर्टल में दर्ज होगा परीक्षा परिणाम
राज्य शासन ने जिला कलेक्टर और सीईओ को दिये निर्देश
     देवास 29 नवम्बर 2014/ समेकित छात्रवृत्ति योजना में क्रियान्वित समग्र शिक्षा पोर्टल में वर्ष 2013-14 के परीक्षा परिणाम को भी दर्ज किया जायेगा। शालावार/छात्रवार परीक्षा परिणाम की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल में होगी। यह निर्देश राज्य शासन ने सभी जिला कलेक्टर, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संभागीय संयुक्त संचालक लोक-शिक्षण, जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयकों को दिये हैं।
     प्रदेश में वर्ष 2013-14 से समेकित छात्रवृत्ति योजना का क्रियान्वयन समग्र शिक्षा पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। इसमें कक्षा एक से बारहवीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को समग्र आई.डी. के आधार पर सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं से एवं उन्हें उनके संकुल केन्द्र शाला से मेप कर छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं भुगतान की कार्यवाही की गई है। चालू वित्तीय वर्ष में विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजना में स्वीकृति के लिये परीक्षा परिणाम की प्रविष्टि, नये विद्यार्थियों की मेपिंग और पात्रता संबंधी जानकारी में संशोधन की कार्यवाही विभिन्न बिन्दु पर की जायेगी। सबसे पहले शालावार/छात्रवार परीक्षा परिणाम की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर की जायेगी।
      वर्ष 2013-14 में प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची को जरूरत अनुसार डाउनलोड किया जायेगा। हर छात्र के सम्मुख उसके परीक्षा परिणाम एवं शाला में अध्ययनरत होने अथवा नहीं होने की जानकारी एकत्रित होगी। कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों की जानकारी बीआरसीसी द्वारा एवं कक्षा 9 से 12वीं तक की जानकारी संकुल प्राचार्य द्वारा पोर्टल पर अपडेट की जायेगी। नये सत्र में अन्य शाला से आये विद्यार्थियों की भी मेपिंग की जायेगी। बीआरसीसी/संकुल प्राचार्य कार्यालय द्वारा पोर्टल पर विद्यार्थियों की मेपिंग उनकी नयी शाला से की जायेगी। कक्षा एक में प्रवेशित विद्यार्थी एवं अन्य किसी कक्षा में प्रवेशित/मेपिंग से छूटे हुए विद्यार्थियों की समग्र आई.डी. की सूची भी तैयार की जायेगी। इसके साथ ही सभी स्कूलों की कक्षावार, जातिवार, लिंगवार नामांकन की प्रामाणिक जानकारी पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध होगी।
      शिक्षा पोर्टल पर विद्यार्थी की प्रोफाइल में बैंक खाता एवं मोबाइल नम्बर तथा पात्रता संबंधी जानकारी में जरूरत अनुसार संशोधन किया जा सकेगा। इस कार्य के लिये छात्रवृत्ति पात्रता पर्ची पोर्टल से डाउनलोड की जा सकेगी, जिसे शाला प्रमुख सत्यापित कर संकुल प्राचार्य को एकसाथ प्रस्तुत करेंगे। संकुल प्राचार्य पोर्टल पर उसकी ऑनलाइन प्रविष्टि करवायेंगे। ऐसे विद्यार्थी, जिनका प्रोफाइल अब तक समग्र शिक्षा पोर्टल पर दर्ज नहीं हुआ है, उनकी प्रोफाइल निर्धारित प्रक्रिया अनुसार दर्ज होगी।
     
क्रमांक 167/1766/29-11-14
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
॥  समाचार  ॥
थल सेना में भर्ती के लिए 9 से 12 तक आवेदन  दें
देवास जिले के उम्मीदवार 12 दिसंबर को दे सकेंगे टेस्ट
           देवास 29 नवम्बर 2014/ थल सेना भर्ती कार्यालय महू द्वारा मन्दसौर जिले में 9 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक थल सेना भर्ती सैनिक सामान्य ड्यूट, सैनिक तकनीकी, नर्सिग सहायक वेटेनरी, सैनिक ट्रेडमेन पदों के लिए भर्ती पीजी कॉलेज ग्राउंड, मन्दसौर में आयोजित की जाएगी।
           जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि थल सेना में भर्ती के लिए के  12 दिसम्बर 2014 को देवास, धार, बड़वानी के उम्मीदवार भर्ती में शामिल हो सकते है। भर्ती के लिये इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित जिले वार दिनांक को सुबह 4.00 बजे रैली ग्राउंड में अंकसूची, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, शपथ-पत्र एवं 15 फोटो बिना टोपी चश्में के साथ लेकर आएं।
ऑन लाइन करा सकते है पंजीयन
           जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि समस्त आवेदकों को अवगत कराया जाता है कि शासन के निर्देशानुसार 2 नवंबर 2014 से विभाग की वेब साइड www.mprojgar.org पर सीधे स्थाई निशुल्क आपकी सुविधानुसार कभी भी आन लाइन पंजीयन एवं नवीनीकरण कर सकते है और अपना पंजीयन, नवीनीकरण कर कार्ड प्राप्त कर सकते है, जो आपको सभी प्रकार की विज्ञप्ति के लिये मान्य होगा जिसमें सील एवं साइन की अब आश्यकता नहीं है।
क्रमांक 168/1767/29-11-14
दूसरे चरण का मतदान सामग्री का वितरण 1 दिसंबर को होगा
           देवास 29 नवम्बर 2014/ जिले में नगर परिषद के आम निर्वाचन 2014 में मतदान दिनांक 2 दिसंबर 2014 के लिए जिन मतदानकर्मियों की डयूटियां नगर परिषद करनावद, कांटाफोड़, कन्नौद, हाटपीपल्या, भौंरासा, सतवास, नेमावर एवं नगर परिषद लोहारदा में लगी हैं, उन कर्मचारियों को निर्वाचन के लिए सामग्री वितरण स्थल तक पहुंचने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय से यातायात व्यवस्था की गई है। इसके लिए वाहन उत्कृष्ट विद्यालय ना.वि.मं.क्रमांक -2 देवास पर 01 दिसंबर को प्रात: 6.00 बजे से उपलब्ध रखी गई है। संबंधित समस्त कर्मचारी गण उत्कृष्ट विद्यालय ना.वि.मं.क्रमांक -2 में उपस्थित रहें तथा अपने गंतव्य तक निर्धारित दिनांक एवं समय पर पहुंचे।
क्रमांक 169/1768/29-11-14


No comments:

Post a Comment