14 देवास समाचार
जिला
जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
॥ समाचार
॥
नगरीय निकाय निर्वाचन
2014
आज
अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि
प्रत्याशियों
को आवंटित किए जाएंगे प्रतीक चिन्ह
देवास 14 नवम्बर 2014/ नगरीय निकाय आम निर्वाचन
2014 के अन्तर्गत नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के उपरांत विधिमान्य नामांकन पत्रों
वाले उम्मीदवारों द्वारा 15 नवम्बर को अपराहन 3.00 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी
के कार्यालय में आवेदन कर अभ्यर्थिता से नाम वापस लिये जा सकेंगे। कलेक्टर एवं जिला
निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लिये
जाने के पश्चात शेष उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्हों का आवंटन किया जायेगा।
महापौर
पद के 1 एवं अध्यक्ष पद के 1 उम्मीदवार ने नामांकन वापस लिए
नगरीय
निकाय निर्वाचन 2014 के अंतर्गत 14 नवंबर को महापौर पद के 1 एवं अध्यक्ष पद के 1 उम्मीदवार
ने संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में आवेदन कर अभ्यर्थिता से नाम वापस लिया।
देवास नगर निगम से महापौर पद के उम्मीदवार दिलीप लक्ष्मण बांगर भाजपा तथा हाटपीपल्या
नगर परिषद से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार शबाना तालिब हुसैन निर्दलीय ने अपना नाम निर्देशन
पत्र वापस लिया।
पार्षद
पद के 14 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिये
देवास
नगर निगम पार्षद पद के उम्मीदवार, वार्ड क्रमांक 2 से सुरेश नाथूराम निर्दलीय, वार्ड
क्रमांक 3 से वृदांवन नानूराम कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 9 से अंतरसिंह गोपाल भाजपा एवं
राजेंद्र कैलाश कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 12 से सिमेश्वरी अनिल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक
13 से किशोर उमराव पटेल कांग्रेस, महेंद्र मथुरालाल निर्दलीय, गणेश सालिग्राम निर्दलीय,
वार्ड क्रमांक 20 से रश्मि प्रवीण कांग्रेस, मनोरमा दिलीप कांग्रेस, वार्ड क्रमांक
40 से संजय गोवर्धन चौधरी कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 41 से अजय कैलाश भाजपा, वार्ड क्रमांक
42 से शिवा हीरालाल निर्दलीय ने अपने-अपने नामांकन वापस लिए। इसी तरह हाटपीपल्या नगर
परिषद से वार्ड क्रमांक 11 रामकन्या संतोष भाजपा ने अपने नाम वापस लिए।
क्रमांक 74/1673/14.11.2014
अब सभी को कहा जाएगा शासकीय
सेवक
-------------
अधिकारी एवं कर्मचारी का भेद
होगा समाप्त
देवास
14 नवम्बर 2014/ सरकारी दफ्तरों में अब समस्त शासकीय एवं प्रशासकीय कार्य एवं व्यवहार
में तथा शासकीय पत्राचार में अधिकारी एवं कर्मचारी का भेद समाप्त हो जाएगा। मध्यप्रदेश
शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को पत्र लिखकर
निर्देश प्रसारित कर दिए हैं।
शासन के निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि शासकीय
पत्राचार करते समय तथा शासकीय प्रशासकीय व्यवहार में अधिकारी/ कर्मचारी संबोधन न किया जाये, बल्कि इसके स्थान पर शासकीय सेवक कहा जाये। प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश
शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी कलेक्टर्स को ये आदेश जारी किये गए हैं।
क्रमांक 75/1674/14.11.2014
जिला
जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
॥ समाचार ॥
उड़नदस्ता करेगा खाद बिक्री
की निगरानी
---------------
2-3 दिन में दूर होगी यूरिया
की कमी
देवास
14 नवम्बर 2014/ जिले के किसानों को उच्च गुणवत्ता एवं मानक स्तर का रासायनिक उर्वरक,
पौध संरक्षण औषधि आदि उपलब्ध कराने के लिए किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा
विशेष अभियान के तहत जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। यह उड़नदस्ता निरंतर
भ्रमण एवं निरीक्षण करेगा। किसी भी स्थान पर गड़बड़ी मिलने पर संबंधित वितरण/विक्रेता
के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में यूरिया खाद
को छोड़कर अन्य उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। आगामी दो-तीन दिन में जिले
में यूरिया उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि वे उर्वरक विक्रेताओं
द्वारा खाद का अधिक मूल्य लेने, पक्का बिल नहीं देने तथा अन्य समस्या आने पर उप संचालक
कृषि, उड़नदस्ता प्रभारी श्री मुनीर एहमद खान (98932-28779), जिला उर्वरक निरीक्षक
श्री दिनेश कुमार परमार (99776-40311) अथवा संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास
अधिकारी से सम्पर्क करें। लिखित में शिकायत कार्यालय उप संचालक कृषि जिला देवास में
की जा सकती है।
क्रमांक 76/1675/14.11.2014
No comments:
Post a Comment