जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
देवास 20 नवंबर 2014/
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
सावधानी से करें मशीनों की
कमीशनिंग का कार्य
------------------
कलेक्टर एवं एसपी ने भोंरासा
एवं सोनकच्छ में देखी निर्वाचन की व्यव्स्थाएं
देवास 20 नवंबर 2014/ जिले में नगरीय निकाय निवार्चन
के अंतर्गत् होने वाले मतदान के लिए ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग का कार्य, जिसके अंतर्गत
मशीनों पर मतपत्र चिपकाए जाकर मशीनों को सील किए जाना आदि कार्य किया जाता है, पूरी
सावधानी के साथ किया जाए। मतदान एवं मतगणना संबंधी अन्य सभी कार्य भी पूर्ण रूप् से
त्रुटिहीन एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप हों।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष
अवस्थी ने आज गुरूवार को जिले के भोंरासा नगरीय निकाय में मतदान केन्द्रों एवं मतगणना
स्थल के निरीक्षण के दौरान ये निर्देश वहां के रिटर्निंग अधिकारी एवं सभी संबंधित अधिकारियों
को दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अभय सिहं, एडीएम श्री प्रबल सिपाहा, एसडीएम
सोनकच्छ अंजली जोसफ आदि भी उपस्थित थे।
दो क्रिटिकल मतदान केन्द्र
भोंरासा के रिटर्निंग अधिकारी ने कलेक्टर को
बताया कि भोंरासा नगरीय निकाय के निर्वाचन के लिए कुल 15 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं,
जिनमें से दो मतदान केन्द्र क्रिटिकल हैं, 10 मतदान केन्द्र एक ही लोकेशन में बने हुए
हैं। नगरीय निकाय में अध्यक्ष के लिए कुल तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। किसी भी वार्ड
में 5 से अधिक प्रत्याशी पार्षद पद के लिए नहीं हैं। नगर की जनसंख्या 12166 है, जिसमें
8155 मतदाता हैं।
दो राउण्ड में होगी मतगणना
मतगणना स्थल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को
बताया गया कि मतों की गणना का कार्य दो राउण्ड में किया जाएगा। इसके लिए कुल 8 गणना
टेबिल लगाई जा रही हैं। कलेक्टर द्वारा मतगणना स्थल पर बैरीकेटिंग आदि की पुख्ता व्यवस्था
के निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा मतगणना स्थल एवं आस पास की अच्छी सफाई व्यवस्था
के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी की सराहना भी की गई।
सोनकच्छ में किया मतदान केन्द्रों
का निरीक्षण
कलेक्टर एवं एसपी द्वारा सोनकच्छ में भी मतदान
केन्द्रों, स्ट्रांग रूम आदि का निरीक्षण किया गया। एसडीएम द्वारा बताया गया कि नगरीय
निकाय निर्वाचन के लिए यहां कुल 15 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें से 6 क्रिटिकल
हैं। ईवीएम मशीनें रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर
ने बाहर गलियारे में रूके सुरक्षा कर्मियों के लिए पंखे का इंतजाम किए जाने के निर्देश
दिए। यहां विद्यालय परिसर में एक स्थान पर बाउण्ड्री वॉल तोड़कर बनाए गए रास्ते को तुरंत
बंद कराए जाने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।
किए जाएं सुरक्षा के पूरे इंतजाम
कलेक्टर एवं एसपी द्वारा सोनकच्छ में चिन्हित
किए गए क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने वहां सुरक्षा के
पुख्ता इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा की
दृष्टि से छाया, स्वच्छ पेयजल आदि के इंतजाम के भी निर्देश दिए गए।
3 को दिया नोटिस
कलेक्टर द्वारा अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा
व्यव लेखा प्रस्तुत किए जाने की जानकारी लेने पर एसडीएम द्वारा बताया गया कि नगरीय
निकाय में अध्यक्ष पद के लिए कुल 5 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से अभीतक निर्धारित
तिथि पर 2 प्रत्याशियों द्वारा ही व्यय लेखा दाखिल किया गया है। शेष 3 प्रत्याशियों
को व्यय लेखा प्रस्तुत न करने पर नोटिस जारी किए गए हैं।
क्रमांक 107/1706/20-11-14
न्यूपा के दल ने जिले का भ्रमण कर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली
देवास 20 नवंबर 2014/ न्यूपा, नई दिल्ली के 35 सदस्यीय दल के द्वारा आज जिले का भ्रमण कर शैक्षणिक
गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। दल द्वारा डॉ. बी.के.पाण्डा एवं डॉ. सविता चैहान के नेतृत्व में विकासखण्ड सोनकच्छ के अन्तर्गत के.जी.बी.व्ही. अगेरा का अवलोकन किया तथा बालिकाओं से चर्चा कर, शैक्षणिक गतिविधियों एवं आवासीय सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा माध्यमिक
विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय नराना (अंग्रेजी माध्यम) का अवलोकन कर बच्चों की शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी ली। इसके पश्चात जिला मुख्यालय स्थित आवासीय विद्यालय का अवलोकन किया।
जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र श्री कुशवाह ने बताया
कि दल के सदस्यों ने अभिषेक सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा से चर्चा कर शैक्षणिक एवं शासनिक अनुभवों के बारे में जानकारी ली । साथ ही जनभागीदारी से उनके द्वारा आवासीय विद्यालय एवं निःशक्त बच्चों के लिये संचालित छात्रावास में किये गये कार्यों की जानकारी दी गयी। विगत तीन वर्षों में जिले में किये गये कार्यों एवं शैक्षणिक उपलब्धियों के संबंध में पाॅवर पाॅईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से भी जानकारी दी गयी तथा दल के सभी सदस्यों को प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। न्यूपा की गतिविधियों के संबंध में दल प्रभारी डॉ.पाण्डा एवं डॉ. सविता चैहान के द्वारा जानकारी दी गयी। इस अवसर पर आवासीय विद्यालय में डी.पी.सी., डाईट स्टाफ, टोंकखुर्द एवं सोनकच्छ बी.आर.सी., तथा नगरीय क्षेत्र के समस्त जनशिक्षक एवं जिला शिक्षा केन्द्र का स्टाफ उपस्थित रहा।
क्रमांक 108/1707/20-11-14
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
15 दिसम्बर को सभी प्रायमरी और मिडिल स्कूल में मनेगा प्रतिभा-पर्व
देवास
20 नवंबर 2014/ प्रदेश के सभी शासकीय प्रायमरी और
मिडिल स्कूल में आगामी 15 दिसम्बर को एक साथ प्रतिभा-पर्व मनाया जायेगा।
प्रतिभा-पर्व में स्कूल की संचालन व्यवस्था की स्थिति और बच्चों की शैक्षिक
उपलब्धियों का जायजा लिया जायेगा। आयोजन में शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों,
पंच-सरपंच और पालक/जन-प्रतिनिधि आदि की सहभागिता रहेगी। राज्य शासन ने
प्रतिभा-पर्व के आयोजन के संबंध में सभी जिला कलेक्टर को निर्देश जारी किये हैं।
शासन ने प्रतिभा-पर्व में मूल्यांकन बिन्दु
का निर्धारण करते हुए जिलों में आयोजन को पारदर्शी तरीके से करने को कहा है। इसके
लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सहायक
आयुक्त आदिवासी विकास / जिला संयोजक आदिम-जाति कल्याण, जिला शिक्षा अधिकारी,
प्राचार्य डाइट, जिला परियोजना समन्वयक, सहायक जिला परियोजना समन्वयक आदि को शामिल
करने के निर्देश दिये गये हैं। यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि विभागीय
अधिकारियों के साथ अन्य विभाग के अधिकारियों को भी प्रतिभा-पर्व के दौरान शालाओं
में मॉनीटरिंग के लिए भेजा जाये।
जिलों को शाला त्यागी बच्चों के संबंध में
व्यापक रणनीति बनाकर कार्य करने को कहा गया है। बच्चों द्वारा शाला को छोड़ने का
कारण और उसके निवारण के लिए कारगर प्रयास करने को कहा गया है। शिक्षकों की
अनुपस्थिति के कारण तथा उसके निराकरण के प्रयास करने के निर्देश भी दिये गये हैं।
शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष रणनीति के तहत ध्यान देने
तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों को प्रोत्साहित करने को कहा गया है।
शासन ने शैक्षिक गुणवत्ता के लक्ष्य को
प्राप्त करने में बाधक प्रमुख समस्याओं और उनके निराकरण के लिए विकासखंड एवं जिला
स्तर पर कार्य-योजना तैयार कर कारगर कदम उठाने के निर्देश दिये हैं। जिला स्तर पर
तैयार कार्य-योजना का विश्लेषणात्मक प्रतिवेदन निर्धारित प्रारूप में राज्य शिक्षा
केन्द्र को ई-मेल-examrsk@gmail.com पर उपलब्ध करवाने को कहा
गया है।
क्रमांक 109/1708/20-11-14
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जिले में प्रधानमंत्री जन धन
योजना में सभी परिवारों के खुले बैंक खाते
------------------
ग्रामीण क्षेत्रों में 65 हजार
से अधिक खाते खोले गए
देवास 20 नवंबर 2014/ जिले में प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत ऐसे परिवारों
जिनके बैंक खाते नहीं थे, उन समस्त परिवारों के बैंक खाते खोले जा चुके हैं। कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि अब जिले के समस्त बैंकों के सब सर्विस एरिया क्षेत्र
के अंतर्गत आने वाले किसी भी परिवार का बैंक खाता खोले जाना शेष नहीं है।
जिला अग्रणी बैंक अधिकारी श्री भूपेश करोलिया
ने बताया कि इस संबंध में गत दिनों कराए गए सर्वे में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में
ऐसे 65 हजार 94 परिवार चिन्हित किए गए थे, जिनके बैंक खाते नहीं थे। इन सभी परिवारों
के बैंक खाते खुलवाए जा चुके हैं। जिले में अभी तक 53 हजार 421 रूपये कार्ड जारी किए
जा चुके हैं। जिले में बैंकों के कुल 177 सब सर्विस एरिया हैं, जिनमें से 158 स्थानों
पर बीसीए (बैंकिग सेवा प्रदायक) नियुक्त किए जा चुके हैं। वहां से लैपटॉप के माध्यम
से तुरंत बैंकिंग सुविधा प्रदाय की जाती है।
क्रमांक 106/1705/20-11-14
No comments:
Post a Comment