Saturday, 8 November 2014

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
।। स मा चा र ।।
नगरीय निकाय आम निर्वाचन -2014

महापौर के लिए 1, अध्यक्ष के लिए 1 तथा पार्षदों के लिए 2 नामांकन जमा
 आज नहीं लिए जाएंगे नाम निर्देशन पत्र
देवास 8 नवंबर 14/ नगरीय निकायों के निर्वाचन के अंतर्गत नामांकन पत्र दाखिली के तीसरे दिन आज शनिवार को देवास नगर पालिका में महापौर पद के लिए 1 तथा नगर परिषद् सतवास में अध्यक्ष पद के लिए 1 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। इसी प्रकार नगर परिषद् हाटपीपल्या एवं नगर पालिका देवास में पार्षद पद के लिए 1-1 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। शेष सभी स्थानों से महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए कोई नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि नगरीय निकायों के निर्वाचन के अंतर्गत 9 नवंबर को रविवार होने से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं किए जाएंगे, 10, 11 एवं 12 नवंबर को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीपी सिंह ने बताया कि देवास नगर पालिका में महापौर पद के लिए 1 नाम निर्देशन पत्र देवीनंदा पति संग्राम सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भरा। सतवास नगर परिषद् में अध्यक्ष पद के लिए 1 नामांकन पत्र चंद्रकला बाई पति नरेन्द्र ने भारतीय राष्ट्रीय क्रांगेस दल से भरा। हाटपीपल्या में वार्ड क्रमांक 7 से श्री जहूर खां पिता रौशन खां ने भाराकाॅं दल के उम्मीदवार के रूप में नाम निर्देशन पत्र भरा। देवास नगर पालिका में वार्ड क्रमांक 8 के लिए श्रीमती लीला परमार पति शिवनारायण परमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा।
क्रमांक 51/1650/08.11.2014

जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
।। स मा चा र ।।

नगरीय निकाय आम निर्वाचन -2014

प्रचार-प्रसार सामग्री की दरें निर्धारित

देवास 8 नवंबर 14/जिले की नगर पालिक निगम देवास सहित नगर परिषद सोनकच्छ, भौंरासा, बागली, हाटपीपल्या, करनावद, कन्नौद, खातेगांव, सतवास, कांटाफोड़, लोहारदा, नेमावर के लिए महापौर एवं अध्यक्ष पद पर निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों के प्रचार-प्रसार के लिए उपयोग की जाने वाली विभिन्न सामग्रियों की दरें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा निर्धारित की गई है।
वाहन किराया एवं होटल की दरें
जीप, टेम्पो, ट्रेक्टर का 7.00 रुपए प्रति किमी, सूमो, बोलेरो, टवेरा, इनोवा, कार आदि के लिए 8.00 रुपए प्रति किमी, कार जीप लक्जरी, इनोवा, झायलो (एसी) 12.00 रुपए प्रति किमी, तीन पहिया वाहन (साइकिल रिक्शा) 7.00 रुपए प्रति किमी,  आॅटो रिक्शा 25.00 रुपए प्रति घंटा,  प्रचार वाहन साउंड सहित 2100.00 रुपए निर्धारित किया गया है। साथ ही होटल कमरा 300 रुपए प्रतिदिन, होटल कमरा लग्जरी 800.00 रुपए प्रतिदिन तथा वाहन चालक का पारिश्रमिक 300 रुपए प्रतिदिन निर्धारित किया गया है।

नाश्तें एवं भोजन की दरें
पोहा, चाय, आलूबड़ा, समोसा, कचैरी, पारले जी बिस्किट 10.00 रुपए प्रतिनग, काॅफी 12.00 रुपए प्रतिनग,  चायकट 5.00 रुपए प्रतिनग, जलेबी 100.00 रुपए प्रतिकिलो, बिसलरी पानी 13 रुपए प्रतिनग, फलहारी खिचड़ी 150 रुपए किलो, लस्सी 20.00 रुपए प्रति नग, दूध 15.00 प्रति नग की गई है। भोजन प्रतिथाली 60.00 रुपए तथा स्पेशल भोजन थाली 110.00 रुपए निर्धारित की गई है।

टेंट सामग्री की  दरें
निर्वाचन के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा टेंट सामग्री की दरें निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित की गई है, जिसमें प्लास्टिक कुर्सी 5.00 रुपए प्रतिदिन, टेबल 15.00 रुपए प्रतिदिन, वीआईपी कुर्सी 45.00 प्रतिदिन, सोफा 150.00 रुपए प्रतिदिन, दरी 10.00 रुपए प्रतिदिन, पाइप पांडाल साइज 2.00 रुपए प्रति वर्गफीट प्रतिदिन, फर्श मेंटिग वेलवेट 5ग30 150.00 प्रतिवर्गफीट प्रतिदिन, कनात 25.00 रुपए  प्रतिदिन, पर्दा 50.00 रुपए प्रतिदिन, तखत 100.00 रुपए प्रतिदिन, गद्दा 10.00 रुपए प्रतिदिन, प्रवेश द्वार 375.00 रुपए प्रति वर्गफीट प्रतिदिन, मंच निर्माण साइज 10ग20 वर्गफुट 3.00 रुपए प्रतिदिन, ग्लास 1.00 रुपए प्रतिनग, पानी के ड्रम 20.00 रुपए प्रतिनग होंगी।
अन्य सामग्री
अन्य सामग्रियों में फोकस सफेद सीएफएल 30 वाॅट 200.00 रुपए प्रतिनग प्रतिदिन, ट्यूब लाइट 30.00 प्रतिनग, हैलोजन 500 वाॅट 30.00 रुपए प्रतिनग, हैलोजन 1000 वाॅट 35.00 रुपए प्रतिनग, जनरेटर प्रतिदिन 1500.00 रुपए प्रतिनग की दरों से उपयोग में लेंगे। साउंड के लिए उपयोग में लाए जाने वाले लाउड स्पीकर, एम्पीफायर, माइक सहित अन्य सामग्री 1000.00 प्रतिदिन प्रतिनग, चिलम-2, माइक तथा एम्पीफायर 200 रुपए प्रतिदिन, स्पीकर बाॅक्स 550.00 रुपए प्रतिनग की दर रहेगी। बैंड के लिए 6 व्यक्तियों का बैंड 1200.00 रुपए प्रतिघंटा, 14 आदमी का बैंड 2000.00 रुपए प्रति घंटा, ढोल 300.00 रुपए प्रतिदिन, ताशा 4 आदमी 800.00 रुपए प्रतिघंटा रहेगा। मावे से बनी मिठाई 280.00 रुपए  प्रतिकिलो, काजू की मिठाई 480.00 रुपए प्रतिकिलो रहेगी। प्रोजेक्टर 2500.00 रुपए प्रतिदिन, फोटो पोस्ट कार्ड साइज 4.00 रुपए प्रतिनग तथा वीडियो कैमरा से सीडी पर रिकाॅर्डिंग 1100.00 रुपए प्रति घंटा की दर निर्धारित की गई है।
क्रमांक 52/1651/08.11.2014
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
।। स मा चा र ।।

कलेक्टर ने रोपा बरगद, वनसंरक्षण ने गुलमोहर और निगम आयुक्त ने पीपल

सहयोग हरियाली मिशन के अंतर्गत टेकरी पर किया गया वृक्षारोपण

देवास 8 नवंबर 14/मां चामुण्डा टेकरी को हरा-भरा करने तथा उसके प्राकृतिक वैभव को पुर्नस्थापित करने के लिए कलेक्टर की पहल पर मां चामुण्डा शासकीय देवस्थान प्रबंधन समिति द्वारा चलाए जा रहे सहयोग हरियाली मिशन के अंतर्गत टेकरी पर शंखद्वार के पास आज शनिवार को वृहद वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण की शुरूआत कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा बरगद का पौधा रोपित करने के साथ हुई। वनसंरक्षक श्री ए के बरोनिया ने गुलमोहर का पेड़ रोपा तथा नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु सिंह द्वारा पीपल का पोधा रोपा गया।
वृक्षारोपण के दौरान विभिन्न प्रजातियों के लगभग 100 पौधे आज रोपे गए। पौधारोपण के साथ ही ट्री-गार्ड भी लगाए गए। इस अवसर पर जिला अधिकारियों, कर्मचारियों, समाज सेवी संगठनों, व्यवसाइयों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पौधारोपण किया।

क्या है सहयोग हरियाली मिशन ?
सहयोग हरियाली मिशन के अंतर्गत मां चामुण्डा टेकरी पर आगामी 6 माह में लगभग 2000 पौधे जनभागीदारी से रोपित किए जाने हैं। रोपित पौधों की पूरी सुरक्षा, देखभाल आगामी 4 वर्ष तक की जाएगी। इसके लिए पृथक समिति बनाए जाकर, कर्मचारी नियुक्त होंगे। पानी के लिए पृथक लाइन डाली जा रही है, जिसके माध्यम से ड्रिप पद्धति से पौधों की सिंचाई होगी। जो व्यक्ति अपने बुजुर्गों की स्मृति में अथवा अपने परिवार जनों एवं इष्ट मित्रों के जन्म दिन अथवा विशिष्ट अवसरों पर वहां पौधा लगाना चाहता हो, उसे 2 हजार रूपये की राशि एक मुश्त, मंदिर समिति में अपने सहमति पत्र के साथ जमा करनी होगी।

वाॅकिंग ट्रैक बनाया जाएगा
कलेक्टर श्री अवस्थी ने बताया कि मां चामुण्डा टेकरी पर जाने के लिए एक पृथक वाॅकिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा, जो प्राकृतिक रूप से सुरम्य होगा तथा जिसके चारों और विभिन्न प्रजाति के पेड़ लगे होंगे। इसके अलावा शंख द्वार के समीप पहाड़ी के नीचे के हिस्से में परकुलेशन टेंक भी बनाए जाने की योजना है।
क्रमांक 50/1649/08.11.2014















No comments:

Post a Comment