Monday, 24 November 2014

24 नवंबर 2014  
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
जिला जनसम्पर्क कार्यालय,देवास
।।  समाचार  ।।

महापौर प्रत्याशी प्रेमकुमार निर्वाचन व्यय में सबसे आगे
    देवास, 24 नवम्बर 2014/ देवास नगर पालिका निगम के निर्वाचन लड़ने वाले महापौर के प्रत्याशियों में चुनावी प्रचार पर अभी तक सर्वाधिक व्यय भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री प्रेमकुमार (सुभाष शर्मा) द्वारा किया गया है। इनके द्वारा 23 नवंबर तक 3 लाख 62 हजार 305 रूपए की राशि चुनावी प्रचार पर खर्च करना दिखाया गया है।
     निर्वाचन व्यय लेखा प्रभारी ने बताया कि 23 नवंबर तक इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री मनोज राजानी ने 90 हजार 771 रूपए, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी श्री हातम भाई ने 1 लाख 12 हजार 3 रूपए, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्री राजेंद्र शर्मा ने 57 हजार 160 रूपए, निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती देवीनंदा पवार ने 34 हजार 250 रूपए तथा निर्दलीय प्रत्याशी श्री शरद पाचुनकर ने 2 लाख 80 हजार 274 रूपए निर्वाचन व्यय दिखाया है।
क्रमांक 124/1723/24-11-14
28 नवंबर व 2 दिसंबर को सामान्य अवकाश
      देवास, 24 नवम्बर 2014/ प्रदेश में आगामी समय में होने वाले नगरीय निकाय निर्वाचन के अंतर्गत सामान्य प्रशासन विभाग मप्र शासन द्वारा मतदान दिवसों 28 नवंबर व 2 दिसंबर 2014 को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्रों के लिए ''परक्राम्य लिखित अधिनियम'' के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है। इसके चलते अब समस्त श्रमिकों एवं अन्य कामगारों के लिए भी मतदान के दिन अवकाश घोषित कर दिया गया है।
क्रमांक 125/1724/24-11-14
         



जिला जनसम्पर्क कार्यालय,देवास
।।  समाचार  ।।
नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2014
मतदान सामग्री वितरण कार्य पूर्ण रूप से हो त्रुटिहीन

कलेक्टर ने स्थल का निरीक्षण कर दिए निर्देश
       देवास, 24 नवम्बर 2014/ जिले में आगामी 28 नवंबर को देवास नगर निगम के लिए होने वाले मतदान के लिए मतदान सामग्री का वितरण 27 नवंबर को केंद्रीय विद्यालय बीएनपी परिसर से किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने सोमवार को स्थल का निरीक्षण किया तथा सभी संबंधितों को निर्देश दिए कि सामग्री वितरण कार्य पूर्ण त्रुटिहीन तथा आयोग के निर्देशानुसार हो।
       कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्थल पर सभी व्यवस्थाए उत्कृष्ट हों। वहां पर मतदान दलों आदि के लिए स्वच्छ पेयजल, शुद्ध एवं अच्छा नाश्ता आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही इस प्रकार की व्यवस्था की जाए कि उन्हें कम से कम समय में मतदान सामग्री प्रदान कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा सके।
58 प्रकार की सामग्री मिलेगी
       इस बार मतदान दलों को मतदान के‍ लिए 58 प्रकार की सामग्री प्रदाय की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मतदान दलों सामग्री की चेक लिस्ट आवश्यक रूप से प्रदाय की जाए।
22 काउंटर बनेंगे
       कलेक्टर को बताया गया कि मतदान सामग्री वितरण के लिए केंद्रीय विद्यालय परिसर में कुल 22 काउंटर बनाए जा रहे है। प्रत्येक काउंटर से लगभग 2 मतदान केंद्रों के लिए सामग्री का वितरण किया जाएगा। हर काउंटर पर 3 शासकीय सेवक नियुक्त रहेंगे।
क्रमांक 126/1725/24-11-14
                       

जिला जनसम्पर्क कार्यालय,देवास
।।  समाचार  ।।
सैक्टर अधिकारियों की बैठक आज
      देवास, 24 नवम्बर 2014/ जिले में नगरीय निकाय निवार्चन 2014 के लिए बनाए गए समस्त सैक्टर अधिकारियों की बैठक का आयोजन कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में 25 नवंबर को पूर्वाह्रन 11.00 बजे से किया गया है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी करेंगे। सभी सैक्टर अधिकारियों को बैठक में आवश्यक जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
क्रमांक 127/1726/24-11-14
कानून-व्यवस्था के मामले में निर्भीकता से कार्य करें
निर्वाचन आयुक्त श्री परशुराम ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से की समीक्षा
देवास, 24 नवम्बर 2014/नगरीय निकाय निर्वाचन और आगामी पंचायत निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था के मामले में अधिकारी निर्भीकता से निष्पक्ष रहकर दृढ़तापूर्वक कार्य करें। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री आर. परशुराम ने भोपाल में यह बात वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा के दौरान गत दिवस कही।
श्री परशुराम ने कहा कि पंचायत चुनाव की प्लानिंग अभी से करें। उन्होंने मतदाता पर्ची के वितरण पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना की जानकारी तुरन्त आयोग को दी जाये। उन्होंने कमिश्नर-कलेक्टर की शंकाओं का समाधान भी किया। श्री परशुराम ने रिजर्व ईवीएम के संबंध में भी जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था श्री सरबजीत सिंह ने कहा कि क्रिटिकल और वल्नरेबल क्षेत्र में बाउण्ड ओवर की कार्यवाही शीघ्र करें। शस्त्र समय-सीमा में जमा करवायें। वारंट की तामीली तत्परता से करवायें। श्री सिंह ने कहा कि कम्युनिकेशन प्लान को रिव्यू करें। उन्होंने कहा कि कुछ फोर्स जिला स्तर पर रिजर्व रखें, जिसे आवश्यकतानुसार डिप्लॉय किया जा सके। वीडियो कांफ्रेंसिंग में कमिश्नर आई.जी., कलेक्टर, एस.पी. सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।
क्रमांक 128/1727/24-11-14
जिला जनसम्पर्क कार्यालय,देवास
।।  समाचार  ।।
अजनास का बन रहा है मास्टर प्लान

      देवास, 24 नवम्बर 2014/ केंद्रीय विदेश मंत्री श्रीमती द्वारा सांसद आदर्श ग्राम के लिए चयनित किये गए देवास जिला की खातेगांव तहसील के ग्राम अजनास में इन दिनों उत्साह का माहौल है। सोमवार 24 नवंबर को ग्राम के बड़ी संख्या में लोंगो ने मास्टर प्लान बनाने में शिरकत की और ग्राम पंचायत भवन परिसर में जमीन पर ग्राम का नक्शा तैयार करने में समर्थन सेंटर डेवलपमेंट सपोर्ट भोपाल के प्रतिनिधि श्री योगेन्द्र कुमार तिवारी की मदद  की। सांसद आदर्श ग्राम की परिकल्पना को साकार होते देखना चाह रहे लोगों की भागीदारी देखते ही बन रही थी। श्री तिवारी ने बताया कि अभी गांव और कृषि भूमि  की वर्तमान स्थिति का खाका तैयार किया जा रहा है तथा सभी लोगो की सहमति से वे सभी विकास कार्य कराये जाएंगे जो सांसद आदर्श गांव के निर्धारित मापदंडो के अनुसार होंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ब्रजेश पटेल, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रदीप पाल, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मधुकर  पवार,  चिल्ड्रन साईंस सेंटर इंदौर के राज्य समन्वयक श्री राजेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

      क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री पंवार ने बताया कि सांसद आदर्श गांव में स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और प्रचानमंत्री जन धन योजना के बारे में जागरूकता के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय, इंदौर और झाबुआ द्वारा दो दिनी विशेष प्रचार  अभियान 24 और 25 नवम्बर को आयोजित किया गया है। 24 नवंबर को ग्राम पंचायत परिसर में स्थानीय ग्रामीणों और  से मुलाक़ात कर जानकारी प्राप्त की। २५ नवम्बर को दोपहर १२ बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर से एक जागरूकता रैली निकाली जाएगी जिसमें विद्यार्थियों के अलावा महिलाये और ग्रामीणजन हिस्सा लेंगे। रैली के आयोजन में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनपद पंचायत, स्वास्थय विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। रैली के पश्चात विद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और प्रचानमंत्री जन धन योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसी अवसर पर योजनाओं पर आधारित प्रश्न मंच का आयोजन भी किया जायेगा तथा सही उत्तर देने वालो को उसी समय पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यालय में स्वच्छता और स्वास्थ्य विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को भी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों के लिए चलित विज्ञान प्रदर्शनी भी उपलब्ध रहेगी। इस प्रदर्शनी में ३० से अधिक मॉडल्स प्रदर्शित किए गए है। श्री पवार ने बताया कि २६ और २७ नवंबर को कन्नौद के ग्राम कुसमानिया में तथा २८ और २९ नवम्बर को ग्राम पानीगांव में भी  विशेष प्रचार अभियान चलाया जाएगा।      
      
क्रमांक 129/1728/24-11-14
जिला जनसम्पर्क कार्यालय,देवास
।।  समाचार  ।।
दूसरे चरण के चुनाव की मतगणना 7 दिसम्बर को
देवास, 24 नवम्बर 2014/ नगरीय निकाय निर्वाचन -2014 में 2 दिसम्बर को होने वाले मतदान की मतगणना 7 दिसम्बर को होगी। पहले यह मतगणना 6 दिसम्बर को होनी थी। दिनांक 28 नवम्बर को होने वाले मतदान की मतगणना 4 दिसम्बर को ही होगी।
क्रमांक 130/1729/24-11-14

अभ्यर्थी मतदान केन्द्र से 100 मीटर बाहर बना सकेंगे मतदाता सहायता बूथ

       देवास, 24 नवम्बर 2014/ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री आर. परशुराम ने बताया है कि अभ्यर्थी मतदान केन्द्र से 100 मीटर से अधिक दूरी पर मतदाता सहायता बूथ बना सकेंगे। बूथ में टेन्ट/शामियाना के बगैर एक टेबल, दो कुर्सी एवं दो x तीन फीट का बेनर लगाने की अनुमति होगी। एक ही स्थान पर एक से अधिक मतदान केन्द्र होने पर भी एक ही मतदाता सहायता बूथ बनाने की अनुमति अभ्यर्थी को होगी। इस बूथ के लिये स्थानीय निकाय की अनुमति लेनी होगी। बूथ की जानकारी पुलिस को भी देना होगा।
क्रमांक 131/1730/24-11-14
जिले के कंट्रोल रूम में मिलेगी निर्वाचन संबंधी जानकारी
देवास, 24 नवम्बर 2014/ नगरीय निकाय निर्वाचन-2014 के लिये जिले में स्थापित किये गये कंट्रोल रूम में निर्वाचन संबंधी सभी जानकारियाँ मिलेगी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत निर्देश दिये गये हैं।
कंट्रोल रूम के लिये प्रभारी अधिकारी अधिसूचित करने तथा कंट्रोल रूम प्रभारी के लिये निर्वाचन के दौरान वाहन की सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये गये हैं। अधिकारी एवं कर्मचारियों के अवकाश संबंधी प्रकरणों का निराकरण भी कंट्रोल रूम प्रभारी के माध्यम से करवाने के निर्देश दिये गये हैं।
क्रमांक 132/1731/24-11-14
जिला जनसम्पर्क कार्यालय,देवास
।।  समाचार  ।।
प्रधानमंत्री जन-धन योजना
देवास जिले सहित अन्य सात जिलों में अब तक कार्य पूर्ण
 देवास, 24 नवम्बर 2014/ प्रधानमंत्री जन-धन योजना में शत-प्रतिशत परिवारों के बैंक खाते खोलने का काम देवास सहित प्रदेश के सात जिलों में पूरा कर लिया गया है। वहां के  खंडवा, इंदौर, दतिया के प्रत्येक परिवार का बैंक खाता खुल गया है।
अब धार जिले में अभियान चलाकर एक लाख 77 हजार 238 बैंक खाते खोले गये। जिले में 4 लाख 29 हजार 837 परिवार में से 2 लाख 52 हजार 599 परिवार के पास पहले से ही बैंक खाते थे। योजना में बैंकों द्वारा 66 हजार 522 परिवार को रूपे कार्ड भी उपलब्ध करवाये जा चुके हैं।
शहडोल जिले में कुल 2 लाख 78 हजार 882 परिवार में से एक लाख 69 हजार 824 परिवार के पास पहले से ही बैंक खाते थे। अभियान के दौरान शेष एक लाख 9 हजार 38 परिवार के बैंक खाते खोले गये।
क्रमांक 133/1732/24-11-14










No comments:

Post a Comment