जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। स मा चा र ।।
नगरीय निकाय आम निर्वाचन -2014
ईवीएम मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन 10 नवंबर को
देवास 07 नवम्बर 2014/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी के निर्देश पर आगामी नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2014 के लिए उपयोग में लाई जाने वाली इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीनों के प्रथम रेण्डमाईजेशन की कार्रवाई 10 नवंबर को सुबह 11.00 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के जिला सूचना एवं विज्ञान कक्ष (एनआईसी) में की जाएगी। प्रथम रेण्डमाईजेशन में नगर परिषदों को मतदान मशीनें (कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट) आवंटित की जाकर संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को दी जाएगी। मशीनों के हस्तातंरण की कार्रवाई जिला मुख्यालय स्थित स्ट्रांग रूम कृषि उपज मंडी कार्यालय के प्रागंण क्रमांक -1 किसान विश्राम भवन देवास में की जाएगी। हस्तातंरण के पश्चात आवंटित मशीनें संबंधित नगर परिषद के रिटर्निंग आॅफिसर के मुख्यालय पर स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित अभिरक्षा वाहन द्वारा भेजी जाएगी।
क्रमांक 38/1637/07.11.2014
निर्वाचन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया
देवास 07 नवम्बर 2014/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा आगामी नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2014 की सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय कलेक्टोरेट देवास में कंट्रोल रूम का स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक-07272-254922 रहेगा। लोक सेवा गारंटी केंद्र देवास प्रबंधक श्री सौरभ जैन को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। इनके मोबाइल नंबर 9425032728 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
नियंत्रण कक्ष में वनमंडल देवास सहायक ग्रेड-3 श्री महेश वर्मा तथा वाणिज्यकर देवास भृत्य श्री राजेश शर्मा को सुबह 6.00 से दोपहर 2.00 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे। आयुर्वेद चिकित्सालय देवास के सहायक गे्रड-2 श्री कमल शर्मा तथा जिला शिक्षा केंद्र देवास के भृत्य श्री मुन्नालाल पाल दोपहर 2.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक, प्राथमिक विद्यालय खजुरिया जागीर के सहायक अध्यापक श्री राजेश मालवीय तथा वाणिज्यकर देवास के भृत्य श्री रामचरण चैधरी रात्रि 10.00 बजे से सुबह 6.00 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे। रिजर्व कर्मचारियों में देवास विकास प्राधिकरण के सहायक ग्रेड-3 श्री जयसिंह श्रीवास्तव तथा कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय देवास के श्री सुभाष शर्मा को ड्यूटी पर नियुक्त किया गया है।
क्रमांक 39/1638/07.11.2014
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
।। स मा चा र ।।
नगरीय निकाय आम निर्वाचन -2014
निर्वाचन सुचारू सम्पन्न कराने के लिए अधिकारी नियुक्त
कलेक्टर ने सौंपे दायित्व
देवास 07 नवम्बर 2014/नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2014 को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष द्वारा विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये हैं तथा उनके सहयोग के लिए अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्र्देश दिये हैं कि अधिकारीगण सौंपे गये दायित्व आयोग द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुरूप समय सीमा में पूर्ण करें। कार्य की प्रगति रिपोर्ट से प्रति सप्ताह जिला निर्वाचन अधिकारी को अगवत करायें। प्रत्येक अधिकारी भेजे गये ज्ञापनों एवं कार्य से संबंधित नस्तियों का संधारण अपने स्तर से करें तथा निर्वाचन कार्य उपरांत समस्त रिकार्ड जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करायें। समस्त नस्तियां उप जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत की जायें।
मतदाता जागरूकता
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सिंह मतदाता जागरूकता अभियान, मतदान दलों का गठन, मतदान एवं मतगणना दलों के प्रशिक्षण की व्यवस्था, मतदान दलों, झोनल अधिकारियों, सेक्टर चिकित्सकों की नियुक्ति, मतदान पश्चात मतदान दलों एवं पीठासीन अधिकारियों से डायरी प्राप्त करना, चैक करना एवं टेबुलेशन करना, मतदान पश्चात अंतिम परिणाम पत्र तैयार करना, निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र जारी करना, निर्वाचन की घोषणा का विवरण एवं मतगणना प्रोसेडिंग तैयार करना तथा अधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश प्रकरणों का निराकरण संबंधी कार्य संपादित करंेगे।
कानून व्यवस्था
एडीएम श्री प्रबल सिपाहा को कानून व्यवस्था संबंधी कार्य, प्रेसवार्ता, प्रेस ब्रीफिंग एवं मीडिया सेंटर की व्यवस्था, प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही एवं जांच, आदर्श आचरण संहिता का पालन संबंधी कार्यवाही, शस्त्र प्रतिबंध संबंधी कार्यवाही, धारा 144, आमसभा ध्वनि विस्तारक यंत्र जुलूस प्रतिबंध एंव अनुमति संबंधी कार्यवाही एवं सम्पत्ति विरूपण, लोक दस्ते का गठन, सेक्टर मजिस्ट्रेटांे की नियुक्ति, वीडियोग्राफी, व्यय लेखा माॅनीटरिंग एवं प्रेक्षक व्यवस्था आदि कार्य सौंपे गये हैं।
प्रशासकीय व्यवस्था
डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीपी सिंह को निर्वाचन संबंधी समस्त प्रशासकीय व्यवस्था करना, मतदान केन्द्रों की स्थापना, दैनिक प्रतिवेदन भेजना, मतगणना स्थल, दिनांक एवं समय की सूचना अभ्यर्थी आदि को देना, निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन, निर्वाचन संबंधी बैठकों का आयोजन, मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, मुख्य सचिव, आयुक्त आदि वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकों की जानकारी तैयार करना तथा बैठकों में भाग लेना, राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित करना, निर्वाचन संबंधी सम्पूर्ण कार्य का पर्यवेक्षण एवं समन्वय तथा रिटर्निंग आॅफिसर का प्रतिवेदन प्राप्त करना एवं जिला निर्वाचन अधिकारी का प्रतिवेदन आयोग को भेजना आदि कार्य सौंपे गये हैं।
मतदान सामग्री वितरण एवं प्राप्त
संयुक्त कलेक्टर श्री राजाराम चैधरी को मतदान सामग्री का वितरण एवं प्राप्ति संबंधी समस्त कार्य सौंपा गया है। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री जीएस मण्डलोई को नगर पालिका निगम देवास के लिए स्ट्रांग रूम तैयार करना एवं मतगणना स्थल, मतदान सामग्री वापसी स्थल पर बैरिकेटिंग, मतगणना हाॅल एवं फर्नीचर व्यवस्था, मतगणना स्थल पर प्रकाश एवं माइक की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। आयुक्त नगर निगम श्री हिमाशु सिंह को नगर निगम सीमा में आने वाले समस्त मतदान केन्द्रों एवं मतगणना स्थल पर समुचित साफ सफाई, पेयजल एवं अग्निशमन व्यवस्था, मतदान सामग्री वितरण एवं प्राप्ति स्थल पर साफ सफाई, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था तथा मतदान केन्द्रों पर केन्द्र क्रमांक अंकित करना आदि कार्य सौंपा गया है।
वाहन व्यवस्था
एसडीएम देवास श्री धीरज श्रीवास्तव को निर्वाचन के लिए वाहनों की आवश्यकता का आंकलन करना एवं अधिग्रहण तथा भाडे़ पर लेने की कार्यवाही, अभ्यर्थियों को चुनाव प्रचार के लिए वाहनों की अनुमति देना, मतदान दलों, झोनल अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि के लिए वाहनों की व्यवस्था, रूट चाट्र, नक्शा तैयार कर संबंधितों को भिजवाना, नगर पालिका निगम देवास के मतदान दलों को सामग्री वितरण करना एवं प्राप्ति व्यवस्था करने का कार्य सौंपा गया है।
प्रशिक्षण व्यवस्था
सहायक प्राध्यापक केपी काॅलेज डाॅ. अजय काले, डाॅ. एसपी राणा, डाॅ. संजय बारोनिया एवं सहायक प्राध्यापक कन्या महाविद्यालय डाॅ. समीरा नईम मतदान दलों/झोनल अधिकारियों/सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि के प्रशिक्षण की व्यवस्था एवं मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति, प्रशिक्षण संबंधी नोट एवं प्रशिक्षण के लिए सामग्री तैयार करना एवं संबंधितों को वितरण करना तथा मतगणना दलों के प्रशिक्षण संबंधी कार्य संपादित करेंगे।
अन्य व्यवस्था
जिला प्रबंधक लोक सेवा गारंटी श्री सौरभ जैन कंट्रोल रूम एवं कम्यूनिकेशन प्लान संबंधी समस्त कार्य संपादित करेंगे। उपायुक्त सहकारिता श्री केएन त्रिपाठी नाम निर्देशन संबंधी समस्त कार्रवाई सम्पादित करेंगे। जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री ज्योति सिंघई को पीओएल एवं भोजन संबंधी कार्य सौंपा गया है। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री शैलेन्द्र नाहर को निर्वाचन से संबंधित कम्प्यूटरीकरण के समस्त कार्य सौंपे गये हैं। लेखा अधिकारी श्री अजय कौशल झोलन अधिकारियों, मतदान दलों, मतगणना दलों को मानदेय वितरण का कार्य करेंगे। जिला कोषालय अधिकारी श्री आरएन तोमर नगर पालिका एंव नगर परिषदों के मतपत्रों की आवश्कता का आंकलन कर मतपत्र मुद्रण कराना एवं नगरीय निकायों को वितरण करना, मतदान उपरांत ईवीएम, मतपत्र लेखा प्राप्त करना, जांच करना एवं मतगणना उपरांत सीलबंद डीएमएम बाक्स प्राप्त करने संबंधी कार्य संपादित करेंगे। सहायक आयुक्त आबकारी श्री केसी कोरी को चुनाव प्रेक्षक की आवास व्यवस्था, जानकारी का फोल्डर तैयार करना तथा चुनाव प्रेक्षक के भ्रमण की व्यवस्था एवं समन्वयकर्ता अधिकारी का कार्य सौंपा गया है। अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी को विद्युत व्यवस्था, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को चिकित्सा संबंधी दायित्व सौंपा गया है।
क्रमांक 40/1639/07.11.2014
स्काउट गाइड्स स्थापना दिवस पर सेवा का संकल्प लिया गया
कलेक्टर को पदाधिकारी एवं छात्रों ने लगाया बैज
देवास 7 अक्टूबर 14/भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्थापना दिवस पर आज 7 अक्टूबर को जिला शाखा के अधिकारियों एवं छात्रों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी को बैज लगाया। उपस्थित सभी द्वारा सेवा का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला सचिव श्री बद्रीलाल मालवीय, जिला समन्वयक श्री मनोज पटेल, श्री ओपी जोशी, श्री रामचन्द्र सोलंकी, श्री देवेन्द्र मिश्रा, श्री ओपी मण्डलोई तथा श्री मनोज मानकर आदि उपस्थित थे।
क्रमांक 41/1640/07.11.2014
कार्यालयों में हो बायोमैट्रिक्स से उपस्थिति दर्ज
कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को दिए निर्देश
देवास 7 अक्टूबर 14/ कलेक्टर कार्यालय में बायोमैट्रिक्स मशीन लगने के पश्चात अब जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने समस्त जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कार्यालयों एवं अधीनस्थ कार्यालयों में बायोमैट्रिक्स मशीनें लगाएं। इस मशीन पर प्रतिदिन कार्यालय के आने एवं जाने के वक्त अधिकारी/कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिला अधिकारी आगामी 7 दिनों में यह मशीन लगाकर कलेक्टर कार्यालय को इसकी सूचना दे।
क्रमांक 42/1641/07.11.2014
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
।। स मा चा र ।।
ग्राम विक्रमपुर को बनाएं स्वच्छ
शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें
देवास 7 अक्टूबर 14/जिले के खातेगांव क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर में बीमारियों की प्रभावी रोकथाम की जा सके तथा पर्यावरण को स्वच्छ बनाया जा सके, इसके लिए संबधित विभाग ग्राम को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाने का कार्य करें। इसी के साथ वहां शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने ये निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए हैं।
कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए हैं कि वहां के जल स्तोेत्रों से लोगों को स्वच्छ जल मिल सके, यह सुनिश्चित करें। वहां से पानी के नमूने परीक्षण के लिए जाकर उनकी जांच प्रयोगशाला में कराई जाए, जिससे पता चल सके कि वहां के पानी में कौन कौन से तत्व मौजूद हैं। ग्रामीण विकास विभाग ग्राम के घूरों की सफाई कराए तथा उन्हें हटवाए। ठोस अपशिष्ट के निपटारे की सही व्यवस्था ग्राम में की जाए। गंदे पानी की समुचित निकासी व्यवस्था हो। जहां-जहां गंदा पानी एकत्रित होता हो, वहां-वहां सोख्ता गड्ढे प्राथमिकता के साथ बनाए जाएं, जिससे गंदे पानी को स्वच्छ कर जमीन में उतारा जा सके।
क्रमांक 43/1642/07.11.2014

No comments:
Post a Comment