Wednesday, 26 November 2014

26 november 2014  dewas

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2014

चुनावी प्रचार प्रसार बंद 
----------
ओपिनियन पोल/ एक्जिट पोल पर प्रतिबंध

देवास 26 नवंबर 2014/ जिले के जिन नगरीय निकायों में 28 नवम्बर को मतदान सम्पन्न होना है उन क्षेत्रों में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार मतदान की समाप्ति के नियत समय से 48 घंटे पूर्व बुधवार सायं 5 बजे चुनाव प्रचार बंद हो गया। इस अवधि में चलचित्र, इलेक्ट्रॉनिक या प्रिन्ट मीडिया या अन्य किसी साधन से जनता के समक्ष किसी निर्वाचन संबंधी बात का प्रचार प्रसार अथवा प्रदर्शन निषिद्ध किया गया है।
उप सचिव मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल ने बताया कि इस अवधि में एक्जिट पोल तथा ओपिनियन पोल के परिणामों का प्रकाशन/प्रसारण भी निषिद्ध रहेगा। चूंकि राज्य में नगरीय निकाय निर्वाचन दो चरणों मे हो रहे हैं, अत: ओपिनियन पोल अथवा एक्जिट पोल के परिणामों का प्रकाशन/प्रसारण 2 दिसम्बर को मतदान समाप्ति के निर्धारित समय के आधा घंटे बाद ही प्रकाशित/ प्रसारित किया जा सकेगा।
क्रमांक 143/1742/26-11-14
शराब की बिक्री रहेगी प्रतिबंधित
देवास 26 नवंबर 2014/ जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन के अन्तर्गत समस्त शराब की दुकानें मतदान समाप्त होने के निर्धारित समय से 48 घंटे पूर्व अर्थात बुधवार को सायं 5 बजे से बंद रखे जाने के आदेश जारी किये गये हैं। इस अवधि में जिले में शराब का क्रय विक्रय पूर्णरूप से प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आदेश का सख्ती से पालन किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
क्रमांक 144/1743/26-11-14
तीन सेक्टर अधिकारी बदले गये
देवास 26 नवंबर 2014/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों के नियुक्ति आदेश में संशोधन किया गया है। इसके अनुसार तीन सेक्टर अधिकारियों को बदला गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश अनुसार नगर निगम देवास सेक्टर 4 में श्री एसएस मालवीय सहायक यंत्री देवास विकास प्राधिकरण के स्थान पर श्री उदयसिंह माहेश्वरी सहायक पशु शल्य चिकित्सक को, नगर निगम देवास सेक्टर 7-ए में श्री एके वर्मा उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के स्थान पर श्री नरेन्द्रसिंह तोमर उप संचालक उद्यानिकी को तथा नगर निगम देवास सेक्टर क्रमांक 22-ए में श्री डीवी भगत वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र के स्थान पर श्री उत्तमसिंह जादौन परियोजना संचालक आत्मा को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है।
क्रमांक 145/1744/26-11-14
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
बिना अनुमति नहीं मिलेगा अवकाश
देवास 26 नवंबर 2014/ प्रदेश में आगामी विधानसभा सत्र 8 दिसम्बर से प्रारंभ हो रहा है, विधानसभा प्रश्नों के उत्त्र समय पर भिजवाये जाना सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा आदेश जारी किया गया है कि कलेक्टर कार्यालय का कोई भी अधिकारी कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति प्राप्त किये किसी भी प्रकार के अवकाश पर अथवा मुख्यालय छोड़कर नहीं जायेगा, अन्यथा उसके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये हैं कि वे अपने कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश के दिनों में प्रात: 10.30 बजे से सायं 5-30 बजे तक एक कर्मचारी अनिवार्य रूप से तैनात करें।
क्रमांक 146/1745/26-11-14

जिला जनसम्पर्क कार्यालयए देवास
॥ स मा चा र ॥

अधिकारी दायित्यों को पूरी गंभीरता से पूर्ण करें
निर्वाचन संबंधी बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश
देवास 26 नवम्बर 2014/अधिकारी उन्हें सौंपे गये निर्वाचन संबंधी दायित्व राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार पूर्ण गंभीरता के साथ पूर्ण करें। मतदान सामग्री वितरण एवं प्राप्ति स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। मतदान दलों को सामग्री प्राप्ति करने एवं मतदान पश्चात सामग्री जमा कराने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। 
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने आज बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न निर्वाचन संबंधी समीक्षा बैठक में उक्त निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीपी सिंह, मास्टर ट्रेनर्स डाॅ. अजय काले, डाॅ. समीरा नईम सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि सेक्टर अधिकारियों को रूट चार्ट, नक्शे आदि उपलब्ध कराये जायें, जिससे उन्हें भ्रमण में सुविधा हो सके। कंट्रोल रूम पर सेक्टर अधिकारियों के मोबाइल नम्बर की सूची उपलब्ध होना चाहिए। राज्य निर्वाचन आयोग एवं अन्य वरिष्ठ कार्यालय को प्रत्येक 2 घंटे में मतदान के प्रतिशत की जानकारी भेजना सुनिश्चित की जाये। सेक्टर अधिकारियों, मीडिया कर्मियों तथा मतगणना के लिए तैनात अधिकारियों/ कर्मचारियों के परिचय पत्र तत्काल जारी किये जायें। 
कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी मतदान दलों को फस्ट एड बाॅक्स भी उपलब्ध कराया जाये। मतदान दलों को फस्ट एड बाॅक्स में उपलब्ध दवाइयों तथा कौन सी दवा किस बीमारी के लिए खाना है इसकी भी जानकारी दी जाये। 
मतगणना संबंधी आवश्यक तैयारियां पूर्व से ही कर ली जायें। मतगणना स्थल पर सुरक्षा, विद्युत, बेरिकेटिंग आदि सभी व्यवस्थाएं होना चाहिए। मतगणना में तैनात अधिकारियों कर्मचारियों के लिए पेयजल, चाय, नाश्ते आदि की समुचित व्यवस्था की जाये। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। 
क्रमांक 142ध्1741ध्26.11.14

जिला पंचायत की वेबसाइट प्रारंभ
कलेक्टर ने किया अवलोकन
देवास 26 नवंबर 2014/ जिला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की महत्वपूर्ण जानकारियां एवं योजनाएं, कार्यों की स्थिति आदि की जानकारी जनता तक पहुंचाये जाने के लिए वेबसाइट www.zpdewas.nic.in प्रारंभ की गई है। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा आज जिला पंचायत में वेबसाइट का अवलोकन किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सिंह द्वारा कलेक्टर को वेबसाइट संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, परियोजना अधिकारी श्री योगेन्द्र मेहता आदि उपस्थित थे।
क्रमांक 147/1746/26-11-14
लोक अदालत में निराकृत करायें शिक्षा विभाग संबंधी प्रकरण
देवास 26 नवंबर 2014/ आगामी दिसम्बर माह में आयोजित होने वाली लोक अदालत में शिक्षा विभाग से संबंधित सभी न्यायालयीन प्रकरण निराकृत कराने के प्रयास किये जायें। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारी/कर्मचारी 30 नवम्बर तक संबंधित न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला शिक्षा विधि प्रकोष्ठ में प्रकरणों को प्रस्तुत करें, जिससे लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा सके। ये निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी श्री रामेश्वर खेडे् द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये गये हैं।
क्रमांक 148/1747/26-11-14

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जिले में महापौर के 6, अध्यक्ष के 53 तथा पार्षद के 717 प्रत्याशी मैदान में
कल होगा प्रथम चरण का मतदान
देवास 26 नवंबर 2014/ नगरीय निकाय निर्वाचन के अन्तर्गत प्रथम चरण में 28 नवम्बर को नगर पालिका निगम देवास, नगर परिषद खातेगांव, नगर परिषद बागली तथा नगर परिषद सोनकच्छ के लिए मतदान प्रात: 7.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक सम्पन्न् होगा। दूसरे चरण का मतदान 2 दिसम्बर को नगर परिषद भौंरासा, हाटपीपल्या, करनावद, कन्नौद, सतवास, कांटाफोड, लोहारदा तथा नेमावर नगर परिषदों के लिए सम्पन्न होगा। इसके अन्तर्गत जिले में महापौर पद के लिए कुल 6, अध्यक्ष पद के लिए कुल 53 तथा पार्षदों के लिए कुल 717 प्रत्याशी मैदान में हैं।
प्रथम चरण के प्रत्याशी
प्रथम चरण में जिले में महापौर पद के लिए 6 प्रत्याशी, अध्यक्ष पद के लिए कुल 15 तथा पार्षद पद के लिए कुल 366 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रथम चरण में खातेगांव में अध्यक्ष पद के लिए 3, बागली में 7 तथा सोनकच्छ में 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी प्रकार पार्षद पद के लिए देवास में 198, खातेगांव में 47, बागली में 57 तथा सोनकच्छ में 64 प्रत्याशी मैदान में हैं।
महापौर के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में
प्रथम चरण में महापौर पद के लिए देवास नगर निगम में 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। श्री प्रेमकुमार (सुभाष शर्मा) भाजपा, श्री मनोज राजानी कांग्रेस, श्री शरद पाचुनकर निर्दलीय, श्री राजेन्द्र शर्मा बहुजन समाज पार्टी, श्री हातम भाई समाजवादी पार्टी तथा श्रीमती देवीनंदा पवार निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
268 मतदान केन्द्रों पर 2 लाख 38 हजार 391 मतदाता करेंगे मतदान
जिले में प्रथम चरण में 268 मतदान केन्द्रों पर 2 लाख 38 हजार 391 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, इनमें 1 लाख 23 हजार 919 पुरूष मतदाता, 1 लाख 14 हजार 467 महिला मतदाता तथा 5 अन्य मतदाता हैं। देवास नगर पालिका निगम के कुल 45 वार्डों में मतदान के लिए 221 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं, जिन पर 2 लाख 02 हजार 480 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 1लाख 05 हजार 396 पुरूष मतदाता, 97 हजार 79 महिला मतदाता तथा 5 अन्य मतदाता हैं। नगर परिषद सोनकच्छ, बागली तथा खातेगांव के कुल 45 वार्डों में 47 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं, जिन पर 35 हजार 911 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 18 हजार 523 पुरूष मतदाता तथा 17 हजार 388 महिला मतदाता हैं। सोनकच्छ में 15 वार्डों में 15 मतदान केन्द्रों पर 11 हजार 703 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 5 हजार 997 पुरूष तथा 5 हजार 706 महिलाएं हैं। नगर परिषद बागली में 15 मतदान केन्द्रों पर 7 हजार 514 मतदाता हैं, जिनमें 3 हजार 814 पुरूष तथा 3 हजार 700 महिलाएं हैं। इसी प्रकार खातेगांव नगर परिषद में 15 वार्डों में 17 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं, जिन पर कुल 16 हजार 694 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 8 हजार 712 पुरूष तथा 7 हजार 982 महिलाएं हैं।
क्रमांक 149/1748/26-11-14

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥

पेड न्यूज के 16 प्रकरण पाये गये

1 लाख रूपये से अधिक राशि व्यय लेखे में जोडे जाने के आदेश

देवास 26 नवंबर 2014/ जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन के अन्तर्गत पेड न्यूज के 16 प्रकरण पाये गये हैं, जिनमें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 1 लाख रूपये से अधिक की राशि संबंधित प्रत्याशियों के व्यय लेखे में जोडे जाने के निर्देश दिये गये हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश अनुसार महापौर के निर्दलीय प्रत्याशी श्री शरद पाचुनकर के 14 समाचार पेड न्यूज पये गये हैं, जिनमें 88 हजार 297 रूपये की राशि उनके व्यय लेखे में जोडे जाने के आदेश दिये गये हैं। इसी प्रकार सोनकच्छ के अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी श्री राजवीरसिंह बघेल का एक प्रकरण पेड न्यूज का पाया गया है, जिसमें 9 हजार 600 रूपये की राशि उनके व्यय लेखे में जोडे जाने के आदेश जारी किये गये हैं। महापौर पद के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी श्री मनोज राजानी का एक प्रकरण पेड न्यूज का पाया गया है जिसमें 2 हजार 11 रूपये की राशि उनके व्यय लेखे में जोडे जाने के आदेश जारी किये गये हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि यदि ये प्रत्याशी जिला एमसीएमसी समिति के निर्णय से संतुष्ट न हों, तो वे आगामी 48 घंटे में राज्य स्तरीय एमसीएमसी समिति के समक्ष अपनी अपील प्रस्तुत कर सकते हैं।
क्रमांक 150/1749/26-11-14
बाहर के मतदान दलों के लिए
उत्कृष्ट विद्यालय में रहेगी वाहनों की व्यवस्था

देवास, 26 नवम्बर 2014/ नगर परिषद के आम निर्वाचन 2014 में जिन पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2 एवं 3 की डयूटियां देवास मुख्यालय से अन्यत्र लगी हैं, उन कर्मचारियों को संबंधित नगर परिषद के निर्वाचन हेतु सामग्री वितरण स्थल तक पहुंचने के लिए यातायात व्यवस्था की गई है। ये वाहन उत्कृष्ट विद्यालय ना.वि.मं. क्रमांक 2 देवास पर 27 नवम्बर को प्रातः 6.00 बजे से उपलब्ध रखी गई है। प्रभारी अधिकारी निर्वाचन परिवहन ने कहा है कि समस्त कर्मचारीगण उत्कृष्ट विद्यालय में उपस्थित रहें तथा अपने गंतव्य तक निर्धारित दिनांक एवं समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
क्रमांक 151/1750/26-11-14

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥

मतदान सामग्री का वितरण आज

त्रुटिहीन हो वितरण कार्य

देवास, 26 नवम्बर 2014/ जिले में आगामी 28 नवंबर को देवास नगर निगम के लिए होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए मतदान सामग्री का वितरण 27 नवंबर को केंद्रीय विद्यालय बीएनपी परिसर से प्रात: 8.00 बजे से किया जाएगा। इसी प्रकार खातेगांव, बागली एवं सोनकच्छ में मतदान सामग्री का वितरण किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने सभी संबंधितों को निर्देश दिए हैं कि सामग्री वितरण कार्य पूर्ण त्रुटिहीन तथा आयोग के निर्देशानुसार हो।
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि वितरण स्थल पर सभी व्यवस्थाए उत्कृष्ट हों। वहां पर मतदान दलों आदि के लिए स्वच्छ पेयजल, शुद्ध एवं अच्छा नाश्ता आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही इस प्रकार की व्यवस्था की जाए कि उन्हें कम से कम समय में मतदान सामग्री प्रदान कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा सके।
58 प्रकार की सामग्री मिलेगी
इस बार मतदान दलों को मतदान के लिए 58 प्रकार की सामग्री प्रदाय की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मतदान दलों सामग्री की चेक लिस्ट आवश्यक रूप से प्रदाय की जाए।
22 काउंटर बनेंगे
कलेक्टर को बताया गया कि देवास नगर निगम के लिए मतदान सामग्री वितरण के लिए केंद्रीय विद्यालय परिसर में कुल 22 काउंटर बनाए गये है। प्रत्येक काउंटर से लगभग 2 मतदान केंद्रों के लिए सामग्री का वितरण किया जाएगा। हर काउंटर पर 4 शासकीय सेवक नियुक्त रहेंगे।
क्रमांक 152/1751/26-11-14

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
निर्वाचन कंट्रोल रूम स्थापित
देवास, 26 नवम्बर 2014/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 के अंतर्गत निर्वाचन संबंधी सूचनाओं एवं जानकारियों के आदान प्रदान के लिए कलेक्टर कार्यालय में एक निर्वाचन कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा ने बताया कि कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07272- 2544430,32,35,53,62 तथा 254922 रखें गए है। कोई भी व्यक्ति निर्वाचन के संबंध में कंट्रोल से सम्पर्क कर सकता है।
क्रमांक 153/1752/26-11-14

No comments:

Post a Comment