Monday, 17 November 2014

17 द ेवास फोटो














17 देवास न्यूज 2014
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
 ॥  स मा चा र  ॥

गैस का अवैध रीफिलिंग टेंकर एवं मशीनें पकड़ी गईं
-----------

कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने की छापामार कार्रवाई

     देवास 17 नवम्बर 2014/ देवास नगर में आज सोमवार को वृंदावन ढाबे के पीछे घरेलू गैस की अवैध रीफिलिंग की सूचना मिलने पर कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा की गई छापामार कार्रवाई में एच पी गैस का एक कैप्सूल टेंकर तथा दो रीफिलिंग मशीनें जब्त की गईं। गैस रीफिलिंग करने वाले मौके से भाग गए। टेंकर एवं मशीनों को जब्त कर लिया गया है तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।
     जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री ज्योति जैन द्वारा बताया गया कि जब्त टेंकर पर महेश सोलंकी का नाम व मोबाइल नंबर लिखा हुआ पाया गया। मौके से कैरोसीन की खाली कैन भी पाई गईं, जिससे वहां कैरीसीन की कालाबाजारी की भी आशंका है। जांच दल द्वारा वृंदावन ढाबे की भी जांच की गई, जांच के दौरान वहां 3 अवैध गैस सिलेंडर पाए गए, जिन्हें जब्त कर प्रकरण बनाया गया है। जांच दल में जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री ज्योति जैन, सहायक आपूर्ति अधिकारी एफिल काले, अर्चना नागपूरे, तहसीलदार एल के खरे आदि शामिल थे।
क्रमांक 92/1691/17-11-14







जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
 ॥  स मा चा र  ॥
नगरीय निकाय निर्वाचन 2014
सेक्टर चिकित्सक सेक्टर अधिकारियेां के साथ करेंगे कार्य

      देवास 17 नवम्बर 2014/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 के अंतर्गत नगर पालिक निगम देवास के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने सेक्टर अधिकारियों के साथ सेक्टर चिकित्सकों को नियुक्त किया गया है। ये जिले में होने वाले नगर पालिक निगम एवं नगर पंचायतों के निर्वाचन में सेक्टर अधिकारी के साथ कार्य करेंगे।
देवास नगर निगम के लिए नियुक्त सेक्टर चिकित्सक
      देवास नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1 व 2 के लिए डॉ. उमेश अग्रवाल आयुष चिकित्सक देवास, वार्ड क्रमांक 3 व 4 के लिए  चिकित्सा अधिकारी जिला चिकित्सालय डॉ. जीडीके निगम, वार्ड क्रमांक 5 व 6 के लिए नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आर के सक्सेना, वार्ड क्रमांक 7 व 8 के लिए शिशु विशेषज्ञ डॉ. सुनील तिवारी, वार्ड क्रमांक 9 व 10 के लिए डॉ. आभारानी अग्निहोत्री आयुष चिकित्सक अकबरपुर, वार्ड क्रमांक 11 व 12 के लिए डॉ. अमिता गोलावटिया आयुष चिकित्सक नेवरी, वार्ड क्रमांक 13 व 14 के लिए डॉ. ममता जूनवाल आयुष विशेषज्ञ आयुष विंग देवास, वार्ड क्रमांक 15 व 16 के लिए डॉ. वर्षा सिंग आयुष चिकित्सक आयुष विंग देवास, वार्ड क्रमांक 17,18,19 व 20 के लिए डॉ. तारिक एहमद शेख संविदा चिकित्सक जिला चिकित्सालय देवास, वार्ड क्रमांक 21 व 22 के लिए डॉ. संजीव पाटीदार आयुष चिकित्सक स्वास्थ्य केंद्र बरोठा, वार्ड क्रमांक 23 व 24 के लिए डॉ. राजीव सर्राफ स.श.चिकित्सक कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सा देवास, वार्ड क्रमांक 25 व 26 के लिए डॉ. अर्पणा अंधारे, दंत रोग चिकित्सक कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सक देवास, वार्ड क्रमांक 27 व 28 के लिए डॉ. एस के चौधरी स.श. चिकित्सक कर्मचारी राज्य बीमा सेवा देवास, वार्ड क्रमांक 29 व 30 के लिए डॉ. आशीष कुमार सं. हौम्यो चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डबलचौकी, वार्ड क्रमांक 31 व 32 से डॉ. रवि मटाई स.श. चिकित्सक कर्मचारी राज्य बीमा सेवा देवास, वार्ड क्रमांक 33 व 34 से डॉ. मुकेश राठौर स.श. चिकित्सक कर्मचारी राज्य बीमा सेवा देवास, वार्ड क्रमांक 35 व 36 से डॉ.रूपाली दलाल सं. युनानी चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुनवानी गोपाल, वार्ड क्रमांक 37,38,39,40 के लिए डॉ. एस. कालगांवकर स.श. चिकित्सक कर्मचारी राज्य बीमा सेवा देवास, वार्ड क्रमांक 41 व 42 के लिए डॉ. एलएन धन्‍धोरिया स.श. चिकित्सक कर्मचारी राज्य बीमा सेवा देवास, वार्ड क्रमांक 43,44,45 के लिए डॉ. अनिल बागरे स.श. चिकित्सक कर्मचारी राज्य बीमा सेवा देवास को नियुक्त किया गया है।




देवास नगर निगम के लिए रिजर्व सेक्टर चिकित्सक
            रिजर्व सेक्टर चिकित्सक डॉ. महेश गुप्ता ईएनटी स्पेशल कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सक देवास, डॉ. श्रीकांत जोशी सर्जिकल, विशेषज्ञ कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सक देवास, डॉ. दीपिका दादालानी शिशु विशेषज्ञ कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सक देवास, डॉ. रमेश यादव शिशु रोग विशेष जिला चिकित्सालय, डॉ. शिवेंद्र मिश्रा क्षयरोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय, डॉ. एमबी अग्रवाल, शिशु रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय, डॉ. एएम त्रिपाठी अस्थि विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय देवास, डॉ. एके बिड़वई पैथालोजिस्ट जिला चिकित्सालय देवास, डॉ. सतीश नेमा रेडियोजिस्ट जिला चिकित्सालय देवास को नियुक्त किया गया है।
नगर परिषद सोनकच्छ
      नगर परिषद सोनकच्छ के वार्ड क्रमांक 1 से 5 के लिए डॉ. प्रदीप व्यास आयुष चिकित्सक खूंटखेड़ा, वार्ड क्रमांक 6 से 10 के लिए चौबाराजागीर आयुष चिकित्सक डॉ. सुभाषचंद्र भार्गव तथा वार्ड क्रमांक 11 से 15 के लिए डॉ. सपना राजा चिकित्सक अधिकारी स्वास्थ्य केंद्र सोनकच्छ को सेक्टर चिकित्सा अधिकारी/ कर्मचारी नियुक्त किया गया हैा
नगर परिषद भौंरासा
      नगर परिषद भौंरासा के वार्ड क्रमांक 1 से 5 के लिए डॉ. आरती बर्मन सं. आयुष चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्र सोनकच्छ, वार्ड क्रमांक 6 से 10 के लिए डॉ. सुनील मारू आयुष चिकित्सा पीपल्यासड़क, वार्ड क्रमांक 11 से 15 के लिए डॉ. हेमंत कुमार गुप्ता चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य केंद्र सोनकच्छ को सेक्टर चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नगर परिषद बागली
      नगर परिषद बागली के वार्ड क्रमांक 1 से 5 के लिए डॉ. रमेशचंद्र  सोनी, हौम्यो चिकित्सक बागली, वार्ड क्रमांक 6 से 10 के लिए डॉ. दिलीप जैन शिशुरोग विशेषज्ञ स्वास्थ्य केंद्र बागली, वार्ड क्रमांक 11 से 15 के लिए डॉ. हेमंत पटेल, चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य केंद्र  बागली को सेक्टर चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नगर परिषद हाटपीपल्या
      नगर परिषद हाटपीपल्या के वार्ड क्रमांक 1 से 5 के लिए डॉ. गोविंद चौहान चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  हाटपीपल्या, वार्ड क्रमांक 6 से 10 के लिए डॉ. महेंद्र दामके, आरबीएसके चिकित्सा बागली, वार्ड क्रमांक 11 से 15 के लिए डॉ. मांडवी सिंह आरबीएसके चिकित्सा बागली को सेक्टर चिकित्सा अधिकारी ‍नियुक्त किया गया है।
                                  नगर परिषद करनावद
      नगर परिषद करनावद के लिए वार्ड क्रमांक 1 से 5 के लिए डॉ. उमेश नेमा संविदा चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  पुंजापुरा बागली, वार्ड क्रमांक 6 से 10 के लिए डॉ. अपेक्षा पुरोहित आरबीएसके चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्र बागली, वार्ड क्रमांक 11 से 15 के लिए डॉ. इश्तियाक अहमद आरबीएसके चिकित्सा सोनकच्छ को सेक्टर चिकित्सा अधिकारी ‍नियुक्त किया गया है।

नगर परिषद कन्नौद
      नगर परिषद कन्नौद के वार्ड क्रमांक 1 से 5 के लिए डॉ. नीतू कोलारे सं. हौम्यो चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पानीगांव, वार्ड क्रमांक 6 से 10 के लिए डॉ. लोकेश बारवाल चिकित्सा अधिकारी सिविल हॉस्पिटल कन्नौद तथा वार्ड क्रमांक 11 से 15 के लिए डॉ. अरूण कुमार पांडे चिकित्सा अधिकारी सिविल हॉस्पिटल कन्नौद को सेक्टर चिकित्सा अधिकारी ‍नियुक्त किया गया है।
नगर परिषद कांटाफोड़
      नगर परिषद कांटाफोड़ के वार्ड क्रमांक 1 से 5 के लिए डॉ. नितिन बरठी सं. हौम्यो चिकित्सक स्वास्थ्य केंद्र कांटाफोड़, वार्ड क्रमांक 6 से 10 के लिए डॉ. संतोष कोतकर चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांटाफोड़ तथा वार्ड क्रमांक 11 से 15 के लिए डॉ. सोनल पालीवाल आरबीएसके चिकित्सा सतवास को सेक्टर चिकित्सा अधिकारी ‍नियुक्त किया गया है।
नगर परिषद लोहारदा
      नगर परिषद लोहारदा के वार्ड क्रमांक 1 से 5 के लिए डॉ. निखत शेख सं. हौम्यो चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोकाकुई, वार्ड क्रमांक 6 से 10 के लिए डॉ. रोहत कुशवाह आरबीएसके चिकित्सा सतवास, वार्ड क्रमांक 11 से 15 के लिए डॉ. किशोर अहिरवार आरबीएसके चिकित्सा सतवास को सेक्टर चिकित्सा अधिकारी ‍नियुक्त किया गया है।
नगर परिषद सतवास
      नगर परिषद सतवास के वार्ड क्रमांक 1 से 5 के लिए डॉ. सुनीता वानखेड़े सं. हौम्यो चिकित्सक सतवास, वार्ड क्रमांक 6 से 10 के लिए डॉ. सैयद साकिब सं. युनानी चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमानिया तथा वार्ड क्रमांक 11 से 15 के लिए डॉ. सुजाता अहीरवार आरबीएसके चिकित्सक सतवास को सेक्टर चिकित्सा अधिकारी ‍नियुक्त किया गया है।
नगर परिषद खातेगांव
      नगर परिषद खातेगांव के वार्ड क्रमांक 1 से 5 के लिए डॉ. गौरव त्रिपाठी चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य केंद्र खातेगांव, वार्ड क्रमांक 6 से 10 के लिए दीपा दुबे चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य केंद्र  खातेगांव,  वार्ड क्रमांक 11 से 15 के लिए डॉ. युगलकिशोर जाटव, आरबीएस के चिकित्सा खातेगांव को सेक्टर चिकित्सा अधिकारी ‍नियुक्त किया गया है।
नगर परिषद नेमावर
      नगर परिषद नेमावर के वार्ड क्रमांक 1 से 5 के लिए डॉ. जीवन यादव चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  नेमावर, वार्ड क्रमांक 6 से 10 के लिए डॉ. रीना अग्रवाल आरबीएसके चिकित्सक खातेगांव तथा वार्ड क्रमांक 11 से 15 के लिए डॉ. आरिफ खान आरबीएसके चिकित्सक खातेगांव को सेक्टर चिकित्सा अधिकारी ‍नियुक्त किया गया है।
क्रमांक 87/1686/17-11-14




जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
 ॥  स मा चा र  ॥

जिले में 60 हजार जाति प्रमाण बनाए गए
      देवास 17 नवम्बर 2014/ जिले में गत दिनों में 60 हजार से अधिक जाति प्रमाण बनाए जाकर आवेदकों को जारी किए गए है। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि जिले के अनुभाग टोंकखुर्द में 7850, देवास अनुभाग में 17779,  सोनकच्छ अनुभाग में 9555, बागली अनुभाग में 7558, खातेगांव 5448 तथा खातेगांव अनुभाग में 11913 जाति प्रमाण पत्र बनाए गए है।
क्रमांक 88/1687/17-11-14

जिला पंचायत स्थाई समिति की बैठक 21 को
      देवास 17 नवम्बर 2014/ जिला पंचायत देवास की सा.प्र. स्थाई समिति की बैठक 21 नवंबर को दोपहर 1.00 बजे भीमराज रिर्सोट भोपाल रोड (भौंरासा से आगे) में श्रीमती कमला गोस्वामी अध्यक्ष जिला पंचायत देवास की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने सभी संबंधितों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
क्रमांक 89/1688/17-11-14

ईवीएम का दूसरा रैन्डमाइजेशन हुआ
-----------

मशीनों की कमीशनिंग आज एवं कल होगी

      देवास 17 नवम्बर 2014/ नगरीय निकाय निर्वाचन के अंतर्गत जिले में उपयोग में आने वाली ईवीएम का दूसरा रैन्डमाइजेशन आज सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीपी सिंह, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। रैन्डमाइजेशन के बाद यह निर्धारित किया गया कि कौनसी ईवीएम किस मतदान केन्द्र पर मतदान के लिए प्रयोग में लाई जाएगी।
      कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवस्थी ने बताया कि मशीनों के रैन्डमाइजेशन के पश्चात ईवीएम की कमीशनिंग का कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर किया जाएगा। इसके अंतर्गत मशीनों पर मतपत्र चिपकाकर उन्हें मतदान के लिए तैयार किया जाएगा। नगर निगम देवास के लिए मशीनों की कमीशनिंग का कार्य 18 एवं 19 नवंबर को केन्द्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस देवास में किया जाएगा। इस कार्य के लिए कलेक्टर द्वारा कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग श्री एचएन गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया है। 
क्रमांक 90/1689/17-11-14
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
 ॥  स मा चा र  ॥
जरूरतमंद बच्चों को मिलेंगे 2 हजार रूपये प्रति माह
-----------

फॉस्टर केयर के अंतर्गत कलेक्टर ने जारी किए आदेश

      देवास 17 नवम्बर 2014/ जिले के दो निराश्रित जरूरतमंद बच्चों के पालन पोषण के लिए कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा किशोर न्याय बच्चों की देखरेख और संरक्षण अधिनियम 2013 के अंतर्गत 2-2 हजार रूपये की राशि प्रतिमाह फॉस्टर केयर के रूप में स्वीकृत की गई है। जारी आदेश अनुसार बालक रोहित चौहान पालक श्रीमती गीता बाई ग्राम रसूलपुर कक्षा 4 तथा कुमारी पायल सिंह, पालक श्रीमती गीता बाई ग्राम रसूलपुर कक्षा 2 को 2-2 हजार रूपये प्रतिमाह की राशि स्वीकृत की गई है।
क्रमांक 91/1690/17-11-14



जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
 ॥  स मा चा र  ॥
15 दिन में चालू करवाएं बंद नल जल योजना
-----------
समयावधि बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
      देवास 17 नवम्बर 2014/ जिले की समस्त बंद पड़ी नल जल योजनाएं आगामी 15 दिन में चालू करा दी जाएं। जिले में कई स्थानों पर पानी की समस्या है, जिसका तत्परता पूर्वक समाधान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं अन्य विभाग करें। वर्तमान में जिले की लगभग 9 नल जल योजनाएं बंद हैं। ग्राम बावड़ीखेड़ा एवं विक्रमपुर आदि में  ग्रामों शुद्ध पेयजल की समस्या सामने आई है। इसे पूरे करने के लिए समस्त पेयजल स्तात्रों का परीक्षण एवं शुद्धीकरण कराया जाए तथा शुत्र पेयजल की आपर्ति हो। पीएचई विभाग एवं संबंधित ग्राम पंचायत इस संबंध में कार्रवाई करें।
      कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने आज सोमवार को समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीपी सिंह, निगम आयुक्त्‍ श्री हिमांशु सिंह सभी जिला अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ग्राम अजनास के लिए कार्ययोजना तैयार करें
      कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत जिले के ग्राम अजनास को आदर्श ग्राम बनाने के संबंध में प्रत्येक विभाग अपनी विभागीय कार्ययोजना तैयार करे। ग्राम में कार्य करने के लिए अपने विभागों के योग्य शासकीय सेवक वहां नियुक्त करें।
      सर्वाधिक शिकायतें कृषि विभाग की लंबित
      मुख्यमंत्री हैल्प लाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा में पाया गया कि जिले में सर्वाधिक आवेदन कृषि विभाग के 167 लंबित हैं। इस पर कलेक्टर ने नाराजी जाहिर करते हुए कृषि विभाग को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें। उन्होंने इस संबंध में उप संचालक कृषि को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ऊर्जा विभाग की भी अधिक शिकायतें लंबित होने से उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।
लक्ष्य पूरा न करने पर एएनएम के विरूद्ध कार्रवाई करें
      परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने पाया कि अभी तक केवल 25 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया गया है। इस पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को लक्ष्य पूर्ति के पूरे प्रयास करने के निर्देश दिए। यदि कोई एएनएम या स्वास्थ्य कार्यकर्ता कार्य न करे तो इनके विरूद्ध कार्रवाई करें।



छात्रावासों का निरीक्षण करें
      बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण, शिक्षा अधिकारी, डीपीसी आदि छात्रावासों का निरीक्षण कर वहां का सही संचालन सुनिश्चित करें। जिला संयोजक आदिवासी कल्याण द्वारा निरीक्षण नहीं किए जाने पर कलेक्टर द्वारा नाराजी भी जाहिर की गई।
क्रमांक 81/1680/17-11-14
आज होगी जनसुनवाई
----------
शासन ने जारी किए निर्देश

      देवास 17 नवम्बर 2014/ जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक मंगलवार को होने वाल जनसुनवाई 18 नवंबर को होगी, जो कि गत दिनों निर्वाचन की आचार संहिता लगने से बंद कर दी गई थी। शासन ने इस संबंध में निर्देश सभी जिलों को भिजवा दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि जनसुनवाई जारी रखी जा सकती है, बशर्ते इसमें ऐसा कोई निर्णय न लिया जाए जिससे नगरीय निकाय के चुनावों की आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन होता हो। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि कलेक्टर स्तर की 18 नवंबर से जनसुनवाई पूर्व अनुसार मल्हार स्मृति मंदिर देवास में पूवाह्रन 11 बजे से आयोजित होगी।
क्रमांक 82/1681/17-11-14
किसानों के लिए पर्याप्त्र मात्रा में यूरिया जिले में आया
----------------
वितरण प्रारंभ

      देवास 17 नवम्बर 2014/ जिले में किसानों की आवश्यकता अनुसार पर्याप्त मात्रा में यूरिया आ गया है। किसानों को इसका वितरण भी प्रारंभ कर दिया गया है। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने कहा है कि किसान यूरिया लेने में हड़बड़ी न करें, सभी को उनकी आवश्यकता अनुसार पर्याप्त यूरिया उपलब्ध होगा।
      कलेक्टर ने बताया कि जिले में इफको से 26 सौ एमटी यूरिया प्राप्त हुआ है तथा 903 एमटी आरसीएफ का है, इस प्रकार वर्तमान में जिले में 35 सौ एमटी यूरिया उपलब्ध है। यूरिया सभी स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। देवास क्षेत्र में 1458, हाटपीपल्या क्षेत्र में 900 एमटी, सोनकच्छ क्षेत्र में 700 एमटी, खातेगांव क्षेत्र में 215 एमटी तथा कन्नौद क्षेत्र में 230 एमटी यूरिया भिजवा दिया गया है। इसके अलावा निजी विक्रेताओं को 470 एमटी यूरिया दिया गया है, जिसमें से विनोद सेल्स कॉर्पोरेशन देवास को 192 एमटी यूरिया दिया गया है। शेष 278 एमटी यूरिया आरसीएफ द्वारा उनके प्राइवेट डीलर्स को दिया गया है। अन्य खाद भी पर्याप्त मात्रा में जिले में उपलब्ध है।
कालाबाजारी की तो होगी एफआईआर
      कलेक्टर ने कृषि एवं अन्य विभागों को निर्देश दिए हैं कि यूरिया अथवा अन्य किसी भी खाद की जिले में कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए, अन्यथा दोषी व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही खाद विकेताओं का खाद लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा।
क्रमांक 83/1682/17-11-14
कमिश्नर श्री पश्तोर आज आएंगे
----------
रोस्टर निरीक्षण एवं चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे

      देवास 17 नवम्बर 2014/ उज्जैन संभाग के कमिश्नर श्री रवीन्द्र पश्तोर 18 नवंबर मंगलवार को देवास जिले के भ्रमण पर आएंगे। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि श्री पश्तोर अपराह्न 2.00 बजे कलेक्टर कार्यालय आएंगे तथा यहां रोस्टर निरीक्षण करेंगे। वे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के संबंध में जिला अधिकारियों की बैठक भी लेंगे।
क्रमांक 84/1683/17-11-14
सितम्बर तक होना था, अभी तक क्यों नहीं हुआ कार्य ?
-----------
स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति पर कलेक्टर ने की नाराजगी जाहिर
      देवास 17 नवम्बर 2014/ स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद पंचायत वार शौचालयों के निर्माण के सर्वे एवं सत्यापन का कार्य किए जाने के लिए शासन के निर्दशानुसार 30 सितंबर तक कार्य पूरा कर लिया जाना था, परन्तु अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ है। यह शासकीय कार्य में घोर लापरवाही को दर्शाता है। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग के सभी कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिम्मेवार हैं। कार्य तुरंत पूरा किया जाए नहीं तो सख्त कार्रवाई होगी।
      कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने आज सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में कार्य की प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए उक्त निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।
2 लाख से अधिक परिवारों का सर्वे व सत्यापन नहीं हुआ
      कलेक्टर ने जनपद वार समीक्षा में पाया कि जिले के कुल 2 लाख 17 हजार 716 परिवारों में शौचालयों की स्थिति का अभी तक सर्वे एवं सत्यापन नहीं किया गया है। इनमें जनपद टोंकखुर्द में 9284, देवास में 44418, सोनकच्छ में 22127, बागली में 66980, कन्नौद में 41815 तथा खातेगांव में 33092 परिवारों का सर्वे व सत्यापन नहीं किया गया।
कितनी राशि भेजी जानकारी नहीं
      कलेक्टर ने जब स्वच्छ भारत अभियान में जनपद पंचायतों की दी गई राशि की जानकारी जिला प्रबंधक स्वच्छता अभियान से मांगी गई, तो वे जानकारी देने में अक्षम रहे। इस पर कलेक्टर ने गंभीर नाराजी जाहिर करते हुए कहा कि जब यह भी जानकारी नहीं है ‍कि कितनी राशि जनपदों को जारी की तो कार्य क्या करोगे। सीईओ जिला पंचायत ने जिला प्रबंधक की सेवा समाप्ति की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। जब कलेक्टर ने पूछा कि सीईओ जनपद पंचायत, पंचायत वार जानकारी दें कि कितना पैसा आया और कितना खर्च हुआ, तो उनके पास भी यह जानकारी नहीं थी। कलेक्टर ने तुरंत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जब कार्य ही नहीं किया तो 16 लाख क्यों मांगे
      कलेक्टर ने पंचायत वार शौचालयों के निर्माण की समीक्षा में पाया कि ग्राम इकलेरा जनपद टोंकखुर्द में 16 लाख रूपये शौचालय के लिए मांगे गए, जिला पंचायत द्वारा राशि दी गई, परन्तु कार्य अभी तक नहीं कराया गया। इस पर कलेक्टर ने नाराजी व्यक्त करते सीईओ जनपद एवं पंचायत समन्वयक से पूछा गया कि जब कार्य नहीं कराना था तो 350 शौचालयों के लिए 16 लाख रूपये की राशि क्यों मांगी। यह गंभीर वित्तीय अनियमितता है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिला पंचायत से ऑडिटर भिजवा कर जांच कराई जाए, अनियमितता सिद्ध होने पर सख्त कार्रवाई की जाए। सीईओ जिला पंचायत ने सभी सीईओ जनपदों को निर्देश दिए कि जो राशि इस्तेमाल में नहीं आ रही है, उसे तुरंत जिला पंचायत को वापस करें।
कार्य सुधारें नहीं तो एफआईआर कराऊंगा
      शौचालयों के निर्माण में लापरवाही, शौचालयों के लिए बड़ी राशि दिए जाने के बाद भी उसका इस्तेमाल न करना, खर्च की गई राशि का हिसाब नहीं दे पाना आदि पाए जाने पर कलेक्टर द्वारा सख्त निर्देश दिए गए कि, कार्य सुधारो, शासकीय राशि का दुरूपयोग मत करो अन्यथा सीईओ जनपदों एवं अन्य संबंधितों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करवाऊंगा। कलेक्टर ने बताया कि कई स्थानों पर ग्रामीण विकास के कार्यों में भवनों लगाए में जाने वाले खिड़की एवं दरवाजे घटिया गुणवत्ता के मिले हैं। कार्य गुणवत्ता पूर्वक किया जाए।
अगली बैठक में होगी पंचायतवार समीक्षा
      कलेक्टर ने सभी सीईओ जनपदों को निर्देश दिए कि अगली बैठक में पंचायतवार सभी योजनाओं की समीक्षा होगी, अत: हर सीईओ ग्रामीण विकास विभाग की प्रत्येक योजना की प्रगति की पंचायतवार जानकारी लेकर आए।
क्यों लौटाई आंगनवाड़ी भवनों की राशि ?
      कलेक्टर ने आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण की समीक्षा में पाया कि, जनपद पंचायतों द्वारा बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी भवनों की राशि वापस कर दी गई है। जब कलेक्टर द्वारा इसका कारण पूछा गया तो, सीईओ जनपदों के पास इसका कोई, संतोषजनक उत्तर नहीं था। इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पंचायतवार इसकी जानकारी पंचनामे के साथ सीईओ जनपद प्रस्तुत करें।
क्रमांक 85/1684/17-11-14

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
 ॥  स मा चा र  ॥

बावड़ी खेड़ा में 24 घंटे हो चिकित्सा व्यवस्था

      देवास 17 नवम्बर 2014/ जिले के ग्राम बावड़ी खेड़ा में स्वास्थ्य विभाग 24 घंटे चिकित्सा, स्वास्थ्य परीक्षण, जांच, नि:शुल्क दवाओं आदि की व्यवस्था करें। वहां वायरल बुखार के लगभग 40 मरीज पाए गए हैं। साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं ग्राम पंचायत वहां शुद्ध जल की आपूर्ति सुनिश्चित करे। सभी पेयजल स्तोत्रों का परीक्षण कर उनका शुद्धीकरण कराया जाए।
      कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी स्वास्थ्य विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को ये निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रकाश गर्ग ने बताया कि ग्राम में चिकित्सकों का दल नियुक्त किया जा चुका है, जो वहां 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध्‍ कराएगा। ग्राम में वायरल बुखार के मरीज हैं, वहां महामारी की कोई स्थिति नहीं है तथा अन्य किसी बीमारी के मरीज नहीं पाए गए है।
क्रमांक 86/1685/17-11-14






No comments:

Post a Comment