देवास 18 नवम्बर---स मा चा र
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा
र ॥
जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष
एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित कराएं
-----------
कमिश्नर एवं आई जी ने की चुनाव
की तैयारियों की समीक्षा
देवास 18 नवम्बर 2014/
जिले में नगरीय निकायों के निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष में शांतिपूर्ण संपन्न कराए
जाएं। प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी संयुक्त भ्रमण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
निर्वाचन कार्य को पूरी गंभीरता के साथ किया जाए तथा वह पूर्ण रूप से त्रुटि रहित हो।
उज्जैन संभाग के कमिश्नर श्री रवीन्द्र पस्तोर एवं आईजी श्री मधु कुमार
ने आज मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में देवास जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन
के संबंध में की गई तैयारियों की समीक्षा के दौरान उक्त निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर
एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी, पुलिस अधीक्षक श्री अभय सिंह सहित सभी
संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
प्रत्येक मतदान केन्द्र पर
पूरी नजर रखें
कमिश्नर श्री पश्तोर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पूरी
नजर रखी जाए। प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर वहां सभी व्यवस्थाएं
सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर ने बताया कि जिले में कुल 388 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
एक मतदान केन्द्र पर औसत लगभग 720 मतदाता हैं।
मोबाइल फोर्स ज्यादा रखें
कमिश्नर ने निर्देश दिए कि क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर मजिस्ट्रेट
एवं पुलिस अधिकारियों का सतत् संयुक्त भ्रमण हो तथा वाहनों में पीएम सिस्टम, अग्नि
शमन, आंसूगैस आदि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हों।
मोबाइल फोर्स अधिक रखा जाए। एसपी ने बताया
कि प्रथम चरण में जिले में कुल 269 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें से 67 को क्रिटिकल
चिन्हित किया गया है। इसी प्रकार दूसरे चरण के लिए जिले में कुल 120 मतदान केन्द्र
बनाए गए हैं, जिनमें से 30 क्रिटिकल चिन्हित किए गए हैं। दूसरे चरण में सबसे क्रिटिकल
हाटपीपल्या नगरीय निकाय है, जहां क्रिटिकमिटी का प्रतिशत 40 है।
कमतर न आंकें स्थानीय निर्वाचन
को
आईजी श्री मधु कुमार ने कहा कि स्थानीय निर्वाचन को पूरी गंभीरता से
लिया जाए, इसे किसी भी दृष्टि से लोकसभा अथवा विधानसभा निर्वाचन से कमतर न आंका जाए।
पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी संयुक्त भ्रमण करें। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के अंदर
बाउण्ड ओव्हर की कार्रवाई की जाए। आईजी ने स्पष्ट कहा कि पुलिस अधिकारी निष्पक्ष रूप
से पूरी कार्रवाई करें, वे किसी प्रकार के दबाव में न आएं। उन्होंने बताया कि पुलिस
बल की कमी नहीं है, जिले का पर्याप्त पुलिस बल दिया जाएगा।
तैयारियों की दी जानकारी
बैठक में कलेक्टर द्वारा जिले में निर्वाचन की तैयारियों के विषय में
बताया गया कि जिले में प्रत्याशियों का निर्धारण एवं निर्वाचन चिन्हों का आबंटन, ईवीएम
के दोनों रैन्डमाइजेशन, निर्वाचन के लिए नियुक्त शायकीय सेवकों का दो बार प्रशिक्षण,
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की तीन बैठकें हो चुकी हैं। ईवीएम पर मतपत्र लगाए जाने
संबंधी कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है, जो शीघ्र पूर्ण हो जाएगा।
76 प्रतिशत मतदाता पर्चियों
का वितरण
कलेक्टर श्री अवस्थी ने बताया कि जिले में मतदाता पर्चियों के वितरण
का कार्य 76 प्रतिशत हो चुका है। मतदाता की पहचान के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 18 दस्तावेज
निर्धारित किए गए हैं, जिनके आधार पर भी मतदाता मतदान कर सकेगा। ईवीएम पर इस बार नोटा
का विकल्प मतदाताओं के लिए रहेगा।
प्रभावित करने वाले 26 और प्रभावित
होने वाले 31
पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्वाचन के संबंध में पुलिस द्वारा की गई तैयारियों
के विषय में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि निलंबित 77 प्रतिशत शष्त्र जमा करवाए
जा चुके हैं। जिले में निर्वाचन को प्रभावित करने वाले 26 व्यक्त्यिों को चिन्हित किया
गया है तथा 31 प्रभावित होने वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया
कि पहले चरण में अधिक पुलिस बल की आवश्यकता होगी। जिले में एक, दो, तीन, चार एवं पांच
लोकेशन वाले मतदान केन्द्र कमश: 153, 81,16,5,1 हैं। जिले में 10 व्यक्तियों को जिला
बदर किया गया है।
क्रमांक 97/1696/18-11-14
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा
र ॥
प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों को अंग्रेजी भाषा
का प्रशिक्षण दिया जायेगा
आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवबंर
देवास 18 नवंबर 2014/
अंग्रेजी भाषा के शिक्षण में गुणवत्ता
लाने के लिये प्रदेश में प्रायोगिक स्तर पर जिले में पदस्थ प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों
को अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल,
आंग्ल भाषा प्रशिक्षण संस्थान, यूनिसेफ एवं ब्रिटिश काउंसिल द्वारा दिया जायेगा।
जिला
परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर्स
का चयन किया जायेगा। शासकीय शाला में पदस्थ कोई भी शिक्षक शिक्षक, जो अंग्रेजी बोलना,
लिखना, पढ़ना, अच्छी तरह जानते हैं वे सीधे प्रबंधक, आंग्ल भाषा प्रशिक्षण संस्थान,
राज्य शिक्षा केन्द्र, पुस्तक भवन, बी-विंग, भोपाल तथा जिला शिक्षा केन्द्र देवास में
आवेदन कर सकते है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवम्बर निर्धारित है।
क्रमांक 98/1697/18-11-14
जिला
जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा
र ॥
नगरीय निकाय निर्वाचन 2014
ईवीएम
तैयार करने की कार्रवाई हुई प्रारंभ
-----------
आज
होगी पूरी
देवास
18 नवम्बर 2014/ नगरीय निर्वाचन के अंतर्गत जिले में उपयोग में आने वाली ईवीएम
पर मतपत्र लगाए जाकर तथा सील किए जाकर उन्हें मतदान के लिए तैयार किए जाने की कार्रवाई
प्रारंभ हो गई है। इसके अंतर्गत नगर निगम देवास के लिए ईवीएम तैयार किए जाने की कार्रवाई
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी की उपस्थिति में क्रेन्द्रीय
विद्यालय बीएनपी परिसर में प्रारंभ हुई। यह कार्रवाई कल 19 नवंबर को वहां पूरी करली
जाएगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवस्थी
ने बताया कि नगर निगम देवास के लिए केन्द्रीय विद्यालय बीएनपी परिसर से ही 27 नवंबर
को प्रात: 8 बजे से मतदान दलों को मतदान सामग्री का प्रदाय किया जाएगा तथा 28 नवंबर
को मतदान उपरांत सामग्री जमा की जाएगी। मतगणना की कार्रवाई 4 दिसंबर को इसी परिसर में
संपन्न होगी।
क्रमांक 94/1693/18-11-14
नगरीय निकाय निर्वाचन 2014
मतदान के दिन कामगारों के लिए अवकाश घोषित करे
देवास 18 नवंबर 2014/ नगरीय निकायों के निर्वाचन 2014 के अंतर्गत प्रथम
चरण का मतदान 28 नवंबर 2014 शुक्रवार एवं द्वितीय
चरण का मतदान 2 दिसंबर 2014 को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 7.00 से शाम 5.00 बजे
तक रहेगा। श्रमायुक्त मप्र शासन द्वारा सभी उद्योगों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, व्यतिगत
नियाजकों आदि से कहा गया है कि वे अपने यहां कार्य करने वाले कामगारों को मतदान के
लिए अवकाश प्रदान करें।
श्रमायुक्त मप्र शासन
द्वारा जारी निर्देश अनुसार कारखाना अधिनियम 1948 के अंतर्गत आने वाले कारखानों में
कार्यरत कारगारों को नगर पालिक निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के निर्वाचन में मताधिकार
का उपयोग करने की सुविधा देने के लिए समस्त कारखानों में अधिभोगीगणों एवं प्रबंधकों
से यह अपेक्षा की गई है कि वे नगरीय निकाय निर्वाचन के दिन प्रथम चरण 28 नवंबर एवं
द्वितीय चरण 2 दिसंबर को अपने कारखानों/पतिष्ठानों आदि में काम करने वाले कामगारों
के लिए साप्ताहिक अवकाश प्रतिस्थापित करने की व्यवस्था कर मतदान के दिन साप्ताहिक अवकाश
घोषित करेंगे, जिससे कि कारगार अपने मताधिकार का उपयोग सुविधापूर्वक कर सकें।
ऐसे कारखाने जो सप्ताह
में सातों दिन कार्य करते है, उनसे अपेक्षा की गई है कि वे पूर्व परिपाटी अनुसार प्रथम
एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के लिए दो-दो घंटे की सुविधा देंगे। ऐसे कारखाने
जो निरंतरित प्रक्रिया की श्रेणी में आते है, वे पूर्व परिपाटी के अनुसार श्रमिकों
को उनके देय वेतन में किसी प्रकार की क्षति न पहुंचाते हुए, बारी-बारी से मतदान करने
की सुविधा दें।
क्रमांक 95/1694/18-11-14
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
॥ समाचार
॥
सीएसडी केंटीन 22
नवंबर को आयेगी
देवास 18 नवंबर 2014/
जिले के भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों के लिए स्टेशन हेड क्वाटर्स
महू से सीएसडी केंटीन आगामी 22 नवंबर को प्रातः 9.30 बजे स्थानीय विश्राम गृह भोपाल
चैराहा पर आयेगी। जिला सैनिक कल्याण संयोजक श्री एसएस व्यास ने बताया कि केंटीन से
सेंटर स्मार्ट कार्ड धारकों को ही सामान दिया जायेगा। उन्होंने जिले के भूतपूर्व सैनिकों,
सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों से आग्रह किया है कि वे सेंटर स्मार्ट कार्ड अपने
साथ अवश्य लायें।
क्रमांक 96/1695/18-11-14
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
॥ समाचार
॥
जन
सुनवाई
में
हुआ
समस्याओं
का
त्वरित
निराकरण
कलेक्टर
स्तर
पर
जनसुनवाई में आए 26 आवेदन
देवास 18 नवंबर 2014/
कलेक्टर स्तर पर
आज मंगलवार को
मल्हार स्मृति मंदिर में
आयोजित जनसुनवाई में 26 आवेदकों
ने कलेक्टर श्री
आशुतोष अवस्थी के समक्ष
आवेदन प्रस्तुत किये।
प्राप्त आवेदनों पर त्वरित
कार्रवाई करते हुए
कलेक्टर ने उनके
निराकरण के निर्देश
संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस दौरान एसडीएम
देवास श्री धीरज
श्रीवास्तव सहित जिले
के सभी विभागों
के संबंधित अधिकारी
उपस्थित थे।
खेत में
जाने
का
रास्ता
खुलवाया
जाये
आवेदक
राधेश्याम निवासी ग्राम मेंढकीचक
तहसील देवास ने
आवेदन दिया कि
पटवारी हल्का नवंबर 38 स्थित उसके खेत
में जाने के
रास्ते को अन्य
ग्रामीण ने बागड़ लगाकर बंद
कर दिया है।
बागड़ हटाकर निकलने
पर रास्ता बंद
करने वाला व्यक्ति
अपशब्दों का प्रयोग
करता है तथा
लड़ाई झगड़ा करता
है। उसके खेत
में जाने का
रास्ता खुलवाया जाये। प्रकरण
में कलेक्टर ने
तहसीलदार देवास
को कार्रवाई के
निर्देश दिये।
इंदिरा आवास
का
लाभ
दिलाया
जाये
आवेदक मानसिंह
पिता कोदाजी निवासी
ग्राम सरसोदा तहसील
सोनकच्छ ने आवेदन
दिया कि वह
गरीबी रेखा से
नीचे जीवन यापन
करता है तथा
उसके पास रहने
के लिए स्वयं
का मकान नहीं
है। उसे इंदिरा
आवास का लाभ
दिया जाये। प्रकरण
में कलेक्टर ने
सीईओ जनपद पंचायत
सोनकच्छ को नियमानुसार
कार्रवाई के निर्देष
दिये।
नहीं मिली
कपिलधारा
कूप
की
शेष
राशि
आवेदक
मुन्नालाल पिता रसाल
निवासी ग्राम भाटबर्डी तहसील
सतवास ने आवेदन
देकर बताया कि
उसके नाम से
स्वीकृत कपिलधारा कूप की
लगभग 18 फीट की
खुदाई के बाद
खुदाई बंद कर
दी गई। इसके
पश्चात द्वितीय किश्त जारी
नहीं होने पर
उसने स्वयं की
पूंजी लगाकर कुंए
की खुदाई कराई।
कुंआ अभी कच्चा
है, जो कभी
भी धंस सकता
है। उसे अभी
तक कपिलधारा कूप
की शेष राशि
का भुगतान नहीं
हुआ है। इस
संबंध में सचिव
एवं सरपंच से
चर्चा करने पर
उनके द्वारा संतोषजनक
उत्तर नहीं दिया
जाता। प्रकरण में
कलेक्टर ने सीईओ
जनपद पंचायत कन्नौद
को जांच कर
नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश
दिये।
अतिक्रमण हटवाकर
उसे
भू-खण्ड
वापस
दिलाया
जाये
आवेदक
ताराचंद पिता बद्रीलाल
निवासी ग्राम संवरसी तहसील
टोंकखुर्द ने आवेदन
दिया कि ग्राम
पंचायत द्वारा उसे प्रदाय
किये गये भू-खण्ड पर
अन्य ग्रामीण द्वारा
अवैध रूप से
अतिक्रमण कर लिया
गया हैं, अतिक्रमण
हटवाकर उसे भू-खण्ड वापस
दिलाया जाये। प्रकरण में
कलेक्टर ने सीईओ
जनपद पंचायत टोंकखुर्द
को कार्रवाई के
निर्देष दिये।
पटवारी से
मिलकर
राजस्व
रिकार्ड
में
कृषि
भूमि
नाम
कराई
आवेदक
राधेश्याम पिता अम्बाराम
निवासी सुनवानी रोड क्षिप्रा
तहसील देवास ने
आवेदन देकर बताया
कि ग्राम बरखेड़ा
कोपाताई पटवारी हल्का नम्बर
67 स्थित उसकी भूमि
को अन्य ग्रामीण
ने पटवारी एवं
अन्य अधिकारियों की
मिलीभगत से राजस्व
रिकार्ड में अपने
नाम करवा लिया
है, जबकि उक्त
भूमि पर उसका
अधिपत्य है। राजस्व
रिकार्ड दुरूस्त करवाकर भूमि
उसके नाम से
करवाई जाये। प्रकरण
में कलेक्टर ने
एसडीएम देवास को जांच
कर कार्रवाई के
निर्देश दिये।
स्वयं के
व्यवसाय
के
लिए
ऋण
दिलाया
जाये
आवेदक
गोवर्धनसिंह पिता देवाजी
निवासी ग्राम सरसोदा तहसील
सोनकच्छ ने आवेदन
दिया कि वह
मजदूरी करके अपना
जीवन यापन कर
रहा है। उसे
स्वयं का व्यवसाय
करने के लिए
ऋण की आवश्यकता है। इस
संबंध में ग्राम
पंचायत सचिव से
चर्चा करने पर
उसकी उम्र 50 वर्ष
से अधिक होने
का बहाना बनाकर
टालमटोल की जा
रही है। उसे
ऋण उपलब्ध कराया
जाये। प्रकरण में
कलेक्टर ने सीईओ जनपद
पंचायत सोनकच्छ को नियमानुसार
कार्रवाई के निर्देश
दिये।
शासकीय रास्ते
से
अतिक्रमण
हटवाया
जाये
आवेदक
हेमराज पिता देवीसिंह
निवासी ग्राम इकलेरा तहसील
बागली ने आवेदन
देकर बताया कि
उसके खेत में
जाने का रास्ता,
जो कि इकलेरा भमोरी
मार्ग के कांकड़
का रास्ता है।
उक्त रास्ते पर
अन्य ग्रामीण द्वारा
अतिक्रमण कर उसे
बंद कर दिया
है। रास्ता बंद
होने के कारण
वह खेत में
रबी फसल की
बुआई करने नहीं
जा पा रहा
है। खेत में
जाने के रास्ते
से अतिक्रमण हटवाया
जाये। प्रकरण में
कलेक्टर ने एसडीएम
बागली को जांच
कर कार्रवाई के
निर्देश दिये।
क्रमांक
93/1692/18-11-14
No comments:
Post a Comment