12-03-2015
मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में छह और तीर्थ-स्थल जुड़े
------------------
योजना में ढाई लाख बुजुर्ग ने की तीर्थ-यात्रा
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के परिणाम घोषित
श्री राजपूत अध्यक्ष एवं श्री तंवर उपाध्यक्ष निर्वाचित
देवास 12 मार्च 2015/ जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के
अंतिम दौर में आज गुरूवार को जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पदों के लिए निर्वाचन
जिला पंचायत के सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
श्री आशुतोष अवस्थी, इस निर्वाचन के लिए कलेक्टर द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी अपर
कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सिंह
तथा जिला पंचायत के लिए नवनिर्वाचित सभी 18 सदस्य उपस्थित थे।
जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन
के लिए दो नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान एक उम्मीदवार
द्वारा नाम वापस लिए जाने से दूसरे उम्मीदवार श्री नरेंद्रसिंह राजपूत को निर्वाचन
अधिकारी द्वारा निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
जिला पंचायत के उपाध्यक्ष के
निर्वाचन के लिए केवल एक उम्मीदवार श्री दौलत तंवर द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल
किए जाने से, उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। विजयी उम्मीदवारों को निर्वाचन
अधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र भी दिए गए।
क्रमांक
51/2273/12-03-2015 (फोटो-संलग्न)
आधार नंबर लिंक कराए जाने की समीक्षा के लिए अधिकारी नियुक्त
देवास 12 मार्च 2015/ भारत
निर्वाचन आयोग द्वारा इपिक कार्ड से आधार नंबर को लिंक कराए जाने निर्देश सभी जिला
निर्वाचन अधिकारियों को दिए गए हैं। देवास जिले में कार्य की प्रगति की समीक्षा के
लिए श्री एसएस रावत उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को नियुक्त किया गया है तथा उनकी सहायता
के लिए श्री प्रवास जैन सहायक प्रोग्रामर को नियुक्त किया गया है।
क्रमांक 52/2274/12-03-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
भू-माफियाओं द्वारा हड़पी भूमि
कलेक्टर ने की शासकीय घोषित
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर
कराया था पंजीयन
देवास
12 मार्च 2015/ सोनकच्छ नगर में मध्य
बाजार स्थित नजूल की एक भूमि, जिसेकि भू-माफियाओं एवं नगर प्रशासन के भ्रष्ट
कर्मचारियों ने मिल- जुलकर निजी व्यक्यिों को अंतरित कर दिया था, कलेक्टर श्री
आशुतोष अवस्थी द्वारा अपने न्यायालय के फैसले में शासकीय घोषित कर दिया है।
कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी सोनकच्छ को निर्देश दिए है कि वे सोनकच्छ आबादी के
अंतर्गत वार्ड क्रमांक 6, राजेंद्र मार्ग में स्थित उक्त भूमि का आधिपत्य तीन दिन
में प्राप्त कर लें तथा उसकी सुरक्षा की कार्रवाई करें।
यह है मामला
कलेक्टर द्वारा दिए गए आदेश में उल्लेख किया गया है कि सोनकच्छ
स्थित मध्य बाजार में ग्वालियर राज्य का चुंगीनामा एवं मध्य भारत तथा मध्यप्रदेश
का आबकारी भवन, जो कि जीर्ण-शीर्ण हो गया था, को ध्वस्त किए जाने के पश्चात उसकी नजूल
भूमि को भू-माफियाओं द्वारा निजी नाम पर अंतरित करा लिया गया। इसके पश्चात भूमि की
श्रीमती जेबुनिशा विधवा शब्बीर हुसैन निवासी सोनकच्छ द्वारा फर्जी दस्तावेजों के
आधार पर उपपंजीयक कार्यालय सोनकच्छ में रजिस्ट्री कराए जाकर उसे क्रेता मनोज पिता
वीरसिम्पाही एवं अमरीश पिता रमेशचंद्र को विक्रय कर दिया गया। प्रकरण 25 मई 2013
को जनसुनवाई में प्रस्तुत किया गया, जिसमें कलेक्टर द्वारा तहसीलदार सोनकच्छ तथा
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोनकच्छ को जांच के आदेश दिए गए।
नामांत्रण पत्र फर्जी
प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि
इस भूमि पर आबकारी विभाग का स्वत्व रहा है। ग्वालियर स्टेट के समय से भूमि पर निर्मित भवन नगर
पंचायत सोनकच्छ के रजिस्टर में दर्ज होना पाया गया। इसका विक्रय करने में श्रीमती जेबुनिशा
पति शब्बीर हुसैन को दोषी बताया गया। भूमि वर्तमान में नगर पालिका सोनकच्छ के सम्पत्ति
कर रजिस्टर में आबकारी नाका के नाम पर दर्ज है।
उपपंजीयक
एवं नपा अधिकारी ने की अक्षम्य त्रुटि
कलेक्टर
ने अपने आदेश में कहा है कि प्रकरण में दस्तावेजों की समुचित छानबीन न किए जाने तथा
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री किए जाने के कारण उपपंजीयक सोनकच्छ ने अपने
दायित्व के निर्वहन में अक्षम्य त्रुटि की है। इसी प्रकार तत्कालीन मुख्य नगर पालिका
अधिकारी नगर परिषद सोनकच्छ द्वारा भी बड़ी गलती की गई है। कलेक्टर ने दोनों अधिकारियों
की विभागीय जांच किए जाने के निर्देश दिए है।
दोषियों
के विरूद्ध पुलिस कार्रवाई
कलेक्टर ने आदेश दिए है कि भूमि की हेराफेरी में
संलग्न सभी व्यक्त्यिों के विरूद्ध पुलिस में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाए तथा पालन
प्रतिवेदन कलेक्टर न्यायालय में 15 दिन में भिजवाया जाए। भूमि की सुरक्षा के लिए कलेक्टर
द्वारा वहां तार फेसिंग कराए जाने तथा भूमि पर शासकीय भूमि संबंधी सूचना पटल लगाने
के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिए हैं।
क्रमांक 53/2275/12-03-2015
नि:शक्तजनों
का शिविर 25 से 27 मार्च तक
देवास 12 मार्च 2015/ अस्थिबाधित नि:शक्तजनों को सहायक उपकरण वितरण करने
के लिए शिविर का आयोजन 25 से 27 मार्च तक मल्हार स्मृति मंदिर देवास में आयोजित
किया जाएगा। शिविर में प्रतिभूति कागज कारखाना, होशंगाबाद द्वारा सीएसआर योजना
अंतर्गत् महावीर विकलांग सहायता समिति के माध्यम से नि:शक्तजनों को उपकरण वितरित
किए जाएंगे।
कलेक्टर श्री आशुतोष
अवस्थी ने नगर निगम आयुक्त, जनपद पंचायतों के कार्यपालन अधिकारी, नगर परिषदों के
सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि शिविर में अधिक से अधिक नि:शक्तजनों की शिविर स्थल पर
उपस्थिति के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें। ग्रामीण क्षेत्र के नि:शक्तजनों के
साथ ग्राम पंचायत सचिव/रोजगार सहायक या जनपद पंचायत के पंचायत समन्वयक अधिकारी एवं
शहरी क्षेत्र के नि:शक्तजनों के साथ नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों को
भिजवाया जाकर शिविर स्थल पर पंजीयन कराना सुनिश्चित करें। शिविर में आने वाले नि:शक्तजनों
के आने-जाने एवं खाने की व्यवस्था की जाए। शिविर में आने वाले नि:शक्तजनों की सूची
16 मार्च तक उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग को अनिवार्य रूप
से भेजी जाएं।
क्रमांक
54/2276/12-03-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
निखरने लगा है मां
चामुंडा टेकरी का स्वरूप
--------------
लगाई
जा रही हैं कलात्मक मूर्तियां एवं पैटिंग्स
देवास 12 मार्च 2015/ मां चामुंडा टेकरी का
स्वरूप दिन-ब-दिन निखरने लगा है। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की पहल पर वहां स्थान-स्थान
पर कलात्मक मूर्तियां लगाई जा रही है तथा दीवारों पर कलात्मक चित्रकारी भी की जा रही
है। एसडीएम श्री धीरज श्रीवास्तव ने बुधवार को मां चामुंडा टेकरी पर पहुंचकर किए जा
रहे कार्य का अवलोकन किया तथा आवश्यक निर्देश दिए।
टेकरी
पर रपट मार्ग से ऊपर जाने वाले रास्ते की दीवारों पर कलात्मक चित्रकारी की जा रही है।
इसमें देवी के विभिन्न स्वरूपों को नर्तन की मुद्रा में प्रदर्शित किया गया है। इसी
के साथ टेकरी पर परिक्रमा मार्ग में भी विभिन्न कलात्मक मूर्तियां स्थान-स्थान पर लगाई
गई हैं। मार्ग पर एक स्थान पर राधाकृष्ण की लगभग 15 फीट ऊंची फैब्रिकेटेड कलाकृति लगाई
जा रही है।
कला
वीथिका बनाई जाएगी
कलेक्टर
श्री अवस्थी ने बताया कि टेकरी पर जैन मंदिर के पास बने नव-निर्मित बैसमेंट हाल में
कला वीथिका बनाई जाने की भी जिला प्रशासन की योजना पर कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अंतर्गत जिले के कलाकारों द्वारा बनाई गई
प्रतिमाएं तथा मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाने वाली कलाकृतियों को प्रदर्शित
करने की योजना हैं।
दीवार पर कलाकृतियां
छोटी माता मंदिर की बाहरी दीवारों पर देवी के
विभिन्न स्वरूपों को दर्शाती हुई सीमेंट द्वारा निर्मित प्रतिमाएं लगाई जा रही है,
जो कि आतुंगतों के आर्कषण का केंद्र बन रही है।
क्रमांक
55/2277/12-03-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में छह और तीर्थ-स्थल जुड़े
------------------
योजना में ढाई लाख बुजुर्ग ने की तीर्थ-यात्रा
देवास 12 मार्च 2015/ मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में अब तक प्रदेश में ढाई लाख बुजुर्गों को
तीर्थ-यात्रा करवाई जा चुकी है। मध्यप्रदेश की तर्ज पर यह योजना राजस्थान, छत्तीसगढ़,
उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में लागू की जा चुकी है। आगे महाराष्ट्र में भी लागू की जा
रही है। जारी वर्ष में योजना में करीब सवा लाख बुजुर्ग को तीर्थ-यात्रा करवाई जायेगी।
योजना के तीर्थ-स्थलों में अब अयोध्या, मथुरा, प्रयाग, गंगासागर, सेंट थामस चर्च केरल
और संत कबीर के जन्म-स्थान लहरतारा को भी शामिल किया जायेगा।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान
ने निर्देश दिए है कि योजना को और बेहतर बनाने की कोशिशें लगातार की जायें। यात्रियों
को तीर्थ-यात्रा के दौरान दिये जाने वाले भोजन तथा अन्य सुविधाओं की गुणवत्ता की जाँच
समय-समय पर की जाये। उन्होंने कहा है कि तीर्थ-यात्रा पर जाने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा
पर विशेष ध्यान दिया जाये। यात्रा के दौरान ट्रेन में चिकित्सक की व्यवस्था रहे। इस
बात के प्रयास हों कि यात्रा के दौरान मंत्री या मंत्री स्तर के निगम-मंडलों के पदाधिकारी
भी जायें।
कैलाश मानसरोवर यात्रा का अनुदान 50 हजार रूपए
कैलाश मानसरोवर की यात्रा का प्रति
यात्री अनुदान 30 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रूपये करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री
तीर्थ-दर्शन योजना में नि:शक्तजनों के लिये उम्र का बंधन शिथिल करने का निर्णय भी लिया
गया है। योजना में जिलों में विकासखंड और नगरों में जोन को इकाई बनाया गया है। प्रत्येक
यात्रा में एक राजपत्रित अधिकारी को साथ में भेजा जा रहा है। योजना में अब तक 249 ट्रेन
से यात्रियों को तीर्थ-यात्रा पर भेजा गया है।
क्रमांक 56/2278/12-03-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
विकासखंड स्तरीय कार्यशाला
सम्पन्न
देवास
12 मार्च 2015/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल जागरूकता सप्ताह (16 मार्च से 22 मार्च 2015
तक) के अंतर्गत एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन गत दिवस कृषि
विज्ञान केंद्र देवास में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ सहायक उपयंत्री उपखंड श्री
एचके जैन तथा सहायक यंत्री उपखंड बागली श्री हेमंत सेठी ने किया।
विकासखंड स्तरीय कार्यशाला में ग्रामीण एवं पंचायत विभाग, महिला
एवं बालविकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पेयजल
जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत की जाने वाले गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। इस
अवसर पर जिला समन्वयक श्रीमती नेहा गुप्ता, श्री कैलाश वर्मा तथा विजयश्वरी
राहंगडाले विशेष रूप से उपस्थित थे।
क्रमांक 57/2279/12-03-2015
No comments:
Post a Comment