दिनांक--05 फरवरी 2015
जिला जनसम्पर्क कार्यालय देवास
जिला जनसम्पर्क कार्यालय देवास
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
संभागायुक्त श्री पस्तौर ने
किया कलेक्टर कार्यालय का निरीक्षण
देवास
05 मार्च 2015/ संभागायुक्त
उज्जैन संभाग श्री रविन्द्र पस्तौर ने आज गुरूवार को कलेक्टर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं
का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक सिंह, अपर कलेक्टर
श्री प्रबल सिपाहा, एसडीएम देवास श्री धीरज श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती वर्षा
भूरिया, श्री सीएस सोलंकी, श्री वीपी सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कमिश्नर श्री पस्तौर ने कलेक्टर कार्यालय के निरीक्षण
के दौरान रीडर कक्ष, स्थापना शाखा, एस डब्ल्यू शाखा, नकल शाखा, जावक शाखा, देव स्थान
शाखा आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित शाखाओं की अलमारियां खुलवाकर फाइलों का
अवलोकन किया तथा लंबित प्रकरणों के निराकरण निर्धारित समय सीमा में किये जाने के निर्देश
दिये।
कमिश्नर श्री पस्तौर ने नकल शाखा के निरीक्षण
के दौरान प्रतिदिन प्राप्त होने वाले आवेदनों की संख्या की जानकारी प्राप्त कर प्राप्त
आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय सीमा में करने के निर्देश दिये। देवस्थान शाखा के
निरीक्षण के दौरान संबंधित मंदिरों एवं उनकी जमीन संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसके
अलावा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अन्तर्गत आगामी समय में होने वाली तीर्थ यात्राओं
के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
क्रमांक 21/2243/05-03-2015 (फोटो- संलग्न)
लंबित समयावधि पत्रों की समीक्षा
बैठक 9 मार्च को
देवास 05 मार्च 2015/ लंबित समयावधि पत्रों की बैठक
का आयोजन 9 मार्च सोमवार को प्रातः 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में किया जाएगा। कलेक्टर ने सर्वसंबंधितों को आवश्यक
जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
क्रमांक 22/2244/05-03-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
12 व्यक्तियों को 60 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
देवास 05 मार्च 2015/ मंत्री स्वेच्छानुदान निधि
से प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्री दीपक जोशी की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा 12 व्यक्तियों
को आर्थिक सहायता के रूप में 60 हजार रूपए की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति जारी
की गई है।
जारी आदेश अनुसार श्रीमती ममता पति श्री महेश
ग्राम खटांबा, श्रीमती अनसुईयाबाई पति कृपाराम ग्राम आनंदपुर डुंगरिया, श्री योगेंद्र
पिता उत्तमलाल शर्मा ग्राम डबलचौकी, श्री विक्रम सिंह पिता श्री दुलेसिंह ग्राम लसुड़िया
नजदीक, श्री विक्रमसिंह पिता गेंदालाल ग्राम अकबरपुर, श्री सालगराम पिता श्री देवीलाल
निवासी जलोदिया, श्री नाथूलाल पिता श्री राजाराम सेन ग्राम सारोल, श्रीमती हमशीर बी
पति श्री सलीम खान ग्राम कालियादेह पोस्ट बरोठा, श्री मेहमूद खान पिता श्री अली खान
ग्राम कालियादेह पोस्ट बरोठा, श्रीमती सईदा बी पति श्री बाबू खां निवासी सुनहैरा ग्राम
शिप्रा, पूजा/रमेश निवासी सुनवानी रोड शिप्रा, श्री इंद्रेश चौधरी पिता कैलाशचंद्र
चौधरी ग्राम कैलोद 5-5 हजार रूपए की राशि आर्थिक सहायता दी गई है।
क्रमांक 23/2245/05-03-2015
50 व्यक्तियों को 2 लाख 4 हजार 500 रूपए से अधिक की निर्धनता सहायता स्वीकृत
देवास 05 मार्च 2015/ विधायक स्वेच्छानुदान निधि
से सोनकच्छ विधायक श्री राजेंद्र वर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा
50 व्यक्तियों को निर्धनता सहायता के रूप में 2 लाख 4 हजार 500 रूपए प्रशासकीय एवं
वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
जारी आदेशानुसार श्री मूलचंद पिता राधेश्याम राणा
ग्राम भूतिया बुजुर्ग, श्री जितेंद्र पिता तकतसिंह ग्राम भूतिया बुजुर्ग, श्री श्याम
पिता माखनसिंह ग्राम भूतिया बुजुर्ग, धर्मेंद्र पिता रामचंद्र गा्रम भूतिया बुजुर्ग,
श्री कैलाश पिता राधेश्याम ग्राम भूतिया बुजुर्ग, श्री दुर्गा प्रसाद ताराचंद ग्राम
भूतिया बुजुर्ग, श्री कुमेर पिता श्री मुंशी ग्राम कुलाला, श्री सचिन पिता श्री दिनेश
ग्राम दुदलाई, सपना पिता श्री दिनेश दुदलाई, श्री सुभाष वर्मा ग्राम कुमारियाराव, श्री
रायसिंह पिता रणजीत ग्राम धतुरियाराम, श्रीमती लीलाबाई पति मोतीलाल ग्राम बारोली, श्री
गोविंद पिता दीपराज ग्राम लालाखेड़ी, श्री सचिन पिता श्री गोपाल ग्राम गंजपुरा, श्री
पुनित पिता श्री राजमल सांवेर, श्री सुमेरसिंह पिता मुंशी ग्राम कुलाला, श्री मुंशी
पिता अमरसिंह ग्राम कुलाला, श्री मुकेश पिता फुलसिंह ग्राम ओढ, श्री गणपत पिता करणसिंह
ग्राम कोढड़ा, श्री मनीष पिता श्री सालाग्राम ग्राम सांवेर, श्री संतोष पिता जगन्नाथ
ग्राम सांवेर, श्री राजपाल पिता मांगीलाल ग्राम हरनावदा देव, श्री दीपक पिता केवलसिंह
ग्राम घटियाभाना, श्री अनिल पिता मांगीलाल ग्राम दौलतपुर, श्री रवि पिता कमल ग्राम
घटियाभाना, श्री प्रेम पिता श्री बलराम ग्राम सांवेर, श्रीमती भगवंताबाई पति श्री बाबूलाल
वार्ड क्रमांक 3 सोनकच्छ, श्रीमती सुशीलाबाई पति श्री जुगलकिशोर वार्ड क्रमांक 3 सोनकच्छ,
श्रीमती प्रियंका पति श्री धर्मेंद्र वार्ड क्रमांक 13 सोनकच्छ, श्री धीरज पिता श्री
अनिल वार्ड क्रमांक 11 सोनकच्छ, वैदेही पिता
श्री दीपक वार्ड क्रमांक 5 सोनकच्छ, श्री नरेंद्र पिता श्री सुभाष वार्ड क्रमांक 2
सोनकच्छ , श्री सुरेंद्र पिता शिवनारायण वार्ड क्रमांक 2 सोनकच्छ श्री राहुल पिता श्री
नरेंद्र वार्ड क्रमांक 6 सोनकच्छ को 5-5 हजार रूपए की आर्थिक निर्धन सहायता स्वीकृत
की गई।
इसी प्रकार श्री गुरुवचन पिता श्री रमेशचंद्र
ग्राम पीपल्या सड़क, श्रीमती नर्बदाबाई पति घासीराम यादव ग्राम रोलुपीपल्या, श्री अजाबसिंह
पिता मोतीसिंह ग्राम रोलुपीपल्या, श्रीमती अनिता पति श्री जगदीश ग्राम सांवेर, श्री
दिनेश पिता बहादुरसिंह ग्राम चौबारा जागीर को 3-3 हजार रूपए की, श्री सुनील पिता दुर्गाप्रसाद
वार्ड क्रमांक 12 सोनकच्द को 2500 रूपए की आर्थिक निर्धन सहायता स्वीकृत की गई।
इसी प्रकार श्री चंदरसिंह पिता श्री भैयाजी ग्राम
सेडु टोंकखुर्द, श्रीमती अनिता पति श्री जगदीश ग्राम गंजपुरा, श्री इंदर पिता जगनन्नाथ
सिंह ग्राम पीपल्याबक्सू, श्री भेरूलाल भारतीय ग्राम तालोद, श्री उमरावसिंह पिता दरियावसिंह
ग्राम घिचलाय, श्रीमती बसंताबाई कैलाशचंद्र ग्राम छायनमैना, श्री चेतनपुरी पिता शंकरपुरी
गोस्वामी ग्राम घिचलाय को दो-दो हजार रूपए की आर्थिक निर्धन सहायता स्वीकृत की गई।
इसी प्रकार श्री रामचंद्र पिता किशन ग्राम सांवेर,
श्री भेरू पिता नंदराम ग्राम घटियाभाना, श्री
मानसिंह पिता मूलचंद लोधी वार्ड क्रमांक 10 भौंरासा को 1-1 हजार रूपए की आर्थिक निर्धन
सहायता स्वीकृत की गई।
क्रमांक 24/2246/05-03-2015
निर्वाचन नामावलियों के गहन पुनरीक्षण के लिए विशेष
शिविर सम्पन्न्
देवास
05 मार्च 2015/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार सर्विस निर्वाचकों (सेवा
मतदाता) से संबंधित निर्वाचन नामावलियों के अंतिम भाग का नए सिरे से गहन पुनरीक्षण
के लिए केंद्रीय बैंक नोट प्रेस देवास में गत दिवस विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर
में उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री सीएस सोलंकी, श्री रूपींद्रिंसह ढालुटा कमांडेट,
श्री आरके शर्मा एवं मतदान केंद्र क्रमांक
65 एवं 66 के बीएलओ उपस्थित थे।
शिविर
में उपस्थित बैंक नोट प्रेस परिसर में कार्यरत सुरक्षा बल के अधिकारियों/कर्मचारियों
को, सर्विस वोटर के रूप में दर्ज उनके नाम यदि वे चाहें तो सामान्य वोटर के रूप में
सम्मिलित कराने के लिए निर्धारित प्रपत्र एवं फॉर्म 6 के संबंध में अवगत कराया गया।
सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्धारित फॉर्म भरकर मतदाता सूची में नाम सम्मिलित
कराने के लिए 15 मार्च तक फार्म जमा कराने के लिए कहा गया है।
क्रमांक 25/2247/05-03-2015
निवासी प्रमाण-पत्र के संबंध में शासन के आदेशानुसार कार्यवाही के निर्देश
देवास 05 मार्च 2015/ आयुक्त उच्च शिक्षा ने शासकीय
बी.एड. हेल्प सेंटर महाविद्यालय के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि स्थानीय निवासी
प्रमाण-पत्र और अन्य प्रमाण-पत्र के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों
के अनुसार कार्यवाही करें। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र
और आय प्रमाण-पत्र के स्थान पर आवेदक से निर्धारित प्रपत्र में अस्टाम्पित कागज पर
स्व-प्रमाणित घोषणा-पत्र लेने के निर्देश दिये हैं।
क्रमांक 26/2248/05-03-2015
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लिये ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई
देवास 05 मार्च 2015/ समग्र सामाजिक सुरक्षा
मिशन द्वारा समग्र पेंशन पोर्टल पर प्राप्त पेंशन योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन-पत्रों का
निराकरण किया जा रहा है। अब तक विभिन्न पेंशन योजनाओं के सभी जिलों से कुल 3,698 आवेदन
पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें से 442 आवेदन-पत्र मंजूर किये गये हैं तथा 141 आवेदन-पत्र
निरस्त हुए है। शेष 3,115 आवेदन-पत्रों पर कार्रवाई जारी है। भोपाल संभाग में कुल
224 प्रकरण लंबित हैं । इनमें रायसेन में 117, सीहोर में 45, राजगढ़ में 17, विदिशा
में 25 और भोपाल जिले में लंबित प्रकरणों की संख्या 20 है ।
सामाजिक
न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग ने समस्त कलेक्टर (जिला मिशन लीडर) को पत्र भेजकर
पोर्टल पर प्राप्त ऑनलाइन आवेदन-पत्रों का निराकरण करने के निर्देश दिये हैं। समस्त
जनपद पंचायत और नगरीय निकायों को निर्देशित किया गया है कि वे ऑनलाइन प्राप्त आवेदन-पत्रों
का परीक्षण कर पात्रतानुसार पेंशन लाभ स्वीकृत या अस्वीकृत करने का कार्य निर्धारित
समय-सीमा में सपन्न करें।
पोर्टल
पर पात्रता के आधार पर पेंशन का लाभ प्राप्त करने हितग्राही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे व्यक्ति जो पोर्टल पर दर्ज प्रोफाइल के अनुसार पेंशन योजना की शर्तों को पूर्ण
करते हैं, किन्तु योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर रहे हैं, की सूची समग्र सामाजिक सुरक्षा
मिशन की वेबसाइट www.samagra.gov.in में समग्र पेंशन पोर्टल पर पब्लिक डोमेन पर उपलब्ध है।
क्रमांक 27/2249/05-03-2015
No comments:
Post a Comment