17-03-2015
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
-----------
कलेक्टर स्तर पर जनसुनवाई में आए 105 आवेदन
देवास 17 मार्च 2015/ कलेक्टर
स्तर पर जनसुनवाई में आज मंगलवार को 105
आवेदकों ने कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी के समक्ष अपने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर
द्वारा सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, उनके निराकरण के निर्देश संबंधित
विभागों के अधिकारियों को दिए गए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा, एसडीएम
श्री धीरज श्रीवास्तव सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।
खेत का रास्ता खुलवाएं
आवेदिका ज्योतिबाला तंवर निवासी चिड़ावद, टोंकखुर्द ने आवेदन दिया कि उसकी
10 बीघा जमीन पर जाने का रास्ता विपक्षियों द्वारा रोक दिए जाने के कारण वह खेती नहीं
कर पा रही है। उसके खेत का रास्ता खुलवाया जाए। प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व
सोनकच्छ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कैलाशपुरी पिता केसरपुरी निवासी
गंधर्वपुरी सोनकच्छ ने भी अपने खेत का रास्ता खुलवाने के लिए आवेदन दिया। प्रकरण में
तहसीलदार सोनकच्छ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
पटवारी द्वारा धोखाधड़ी
आवेदक उमराव पिता देवा बलाई ग्राम बालोन, टोंकखुर्द ने आवेदन दिया कि उसे पट्टे
पर प्राप्त भूमि, जिस पर वह खेती कर रहा है, को वहां के पटवारी द्वारा धोखाधड़ी कर अन्य
व्यक्ति की बताकर उसपर कर्ज दिलवा दिया गया है। प्रकरण में तहसीलदार टोंकखुर्द को जांच
कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार मुंशीखां आदि निवासी लोहारी ने आवेदन
दिया कि उनकी ग्राम लोहारी स्थित भूमि पर विपक्षियों द्वारा मकान बनाया गया है। तहसीलदार
को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
नगर निगम में फर्जी भर्तियों की शिकायत
आवेदक रितेश सांगते ने आवेदन दिया कि नगर पालिक निगम देवास में वर्ष 2012 में
159 कर्मचारियों की फर्जी नियुक्तियां की गईं। इनकी जांच कर कारवाई की जाए। प्रकरण
में कलेक्टर द्वारा आयुक्त नगर निगम को जांच करने के निर्देश दिए गए।
नामांतरण कराया जाए
आवेदक बाबू पिता कृपाराम ग्राम सदाशिवपुरा बरोठा ने आवेदन दिया कि उसने अपनी
जमीन की रजिस्ट्री कराली है, परन्तु उसका नामांतरण नहीं किया जा रहा, नामांतरण के लिए
पटवारी रमेश आशापुरे स्वयं के लिए तथा नायब तहसीलदार मैडम के लिए रूपये मांगता है।
प्रकरण में तहसीलदार देवास को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
मुआवजे की राशि वापस दिलवाई
श्रीमती लाड़ कुंवर बाई ग्राम
कैलोद ने आवेदन दिया कि उसके फसल के मुआवजे की राशि विपक्षी को दे दी गई। उसे मुआवजे
की राशि वापस दिलवाई जाए। प्रकरण में तहसीलदार देवास को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
नि:शक्त सुशीला को मिली सिलाई मशीन
जनसुनवाई में नि:शक्त बालिका सुशीला बाई सेंधव ने आवेदन दिया कि उसे सिलाई मशीन
प्रदाय की जाए, जिससे सिलाई करके वह अपनी आजीविका चला सके। प्रकरण में खादी ग्रामोद्योग
विभाग को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस पर विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते
हुए जनसुनवाई में ही प्रकरण बनाए जाकर सुशीला को सिलाई मशीन प्रदाय की गई।
स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए सहायता दिलाई जाए
राजेन्द्र पिता मांगीलाल चौधरी ग्राम सिरोल्या ने आवेदन दिया कि उसका भाई मनोज
उम्र 35 वर्ष स्वाइन फ्लू से पीड़ित है, जिसका इलाज सीएचएल अपोलो अस्पताल इंदौर में
चल रहा है। वह इलाज कराने में असमर्थ है, अत: उसे इलाज के लिए सहायता दिलाई जाए। प्रकरण
में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
क्रमांक 72/2294/17-03-2015 (फोटो-सलंग्न)
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
टेकरी की सुरक्षा के लिए रखे जाएंगे सुरक्षा
गार्ड
देवास 17 मार्च 2015/ मां चामुंडा
टेकरी पर सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुरक्षा गार्ड रखे जाएंगे। मां चामुंडा
शासकीय देव स्थान प्रबंध समिति सचिव तथा एसडीएम श्री धीरज श्रीवास्वत ने बताया कि टेकरी
पर यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए मां चामुंडा शासकीय देवस्थान
प्रबंध समिति सुरक्षा एजेंसियों से सुरक्षा गार्ड एवं कार्यालयीन कार्रवाई के प्रबंधक
रखे जाने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व्यक्ति सचिव मां चामुंडा
शासकीय देव स्थान प्रबंध समिति के कार्यालय में अपने आवेदन पत्र 24 मार्च तक प्रस्तुत
कर सकते हैं। आवेदनों की जांच के बाद निर्णय लिया जाएगा।
क्रमांक 73/2295/17-03-2015
विकासखंड
स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न
देवास
17 मार्च 2015/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल जागरूकता सप्ताह (16 मार्च से 22 मार्च 2015
तक) के अंतर्गत एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन गत दिवस जनपद
कार्यालय टोंकखुर्द में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ सहायक उपयंत्री उपखंड श्री
मुकूल मुंगी ने किया।
विकासखंड स्तरीय कार्यशाला में ग्रामीण एवं पंचायत विभाग, महिला
एवं बालविकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पेयजल
जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत की जाने वाले गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। इस
अवसर पर विकासखंड समन्वयक कु. दीपाली गुप्ता ने कार्यशाला में सभी विभागों की
गतिविधयों के बारे में बताया।
रैली आयोजित
पेयजल जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत् गत दिवस शासकीय उच्च्तर
माध्यमिक विद्यालय शिप्रा के स्कूल में रैली का आयोजन किया गया। रैली में बच्चों
को जल संरक्षण, पेयजल के सद्पयोग, जल के सुरक्षित भंडारण एवं रखरखाव के तरीकों को
नारों के माध्यम से बताया गया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्या श्रीमती उमा शशि
सिसोदिया तथा के शिक्षकों ने भाग लिया। साथ ही बच्चों को जल के सद्उपयोग की शपथ
दिलाई गई।
क्रमांक
74/2296/17-03-2015
जिला
जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाई जाए
एक से अधिक जगहों पर मतदाताओं के नाम हों तो
हटाएं
देवास 17 मार्च 2015/ मप्र राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के समस्त कलेक्टर
एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि त्रुटिरहित मतदाता सूची
के लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी मतदाता का नाम एक से अधिक जगह की मतदाता
सूची में न हो। इसके लिए आवश्यक है कि दोहरे नामों को हटाया जाए। मतदाता की वोटर
आईडी से उसका आधार नंबर लिंक किए जाने से एक से अधिक नाम होने पर उसकी पहचान आसानी
से किए जाकर दोहरे नामों को हटाया जा सकता है। अत: प्रत्येक मतदाता के वोटर आईडी
से उसका आधार नंबर लिंक किया जाए।
क्रमांक
75/2297/17-03-2015
मार्च माह की पात्रता पर्ची निरस्त
करें
कलेक्टर ने दिए निर्देश
देवास
17 मार्च 2015/ शासन द्वारा लिए गए
निर्णय अनुसार वर्ष 2013-14 में जिन किसानों की फसल प्राकृतिक आपदा से खराब हुई
थी, उन्हें प्राथमिकता परिवार के रूप में शामिल किए जाकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली
की सामग्री का लाभ दिया जा रहा था। अब शासन ने निर्णय लिया है कि इन्हें
प्राथमिकता की श्रेणी में नहीं रखा जाए, क्योंकि अब किसानों की फसल आ गई है।
कलेक्टर श्री आशुतोष
अवस्थी ने इस संबंध में जिला आपूर्ति विभाग, जनपद पंचायत आदि को निर्देश जारी किए
है कि इन परिवारों को मार्च माह में सामग्री वितरण के लिए जारी पात्रता पर्ची
निरस्त की जाएं। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि इस आश्य की सूचना उचित मूल्य की
दुकानों पर प्रदर्शित की जाए।
क्रमांक
76/2298/17-03-2015
भूतड़ी
अमावस्या पर धाराजी में धारा 144 लागू रहेगी
देवास
17 मार्च 2015/ भूतड़ी अमावस्या के अवसर
पर थाना उदयनगर धाराजी क्षेत्र अंतर्गत संबंधित ग्रामों में दिनांक 18 मार्च से आगामी
आदेश तक धारा 144 लागू रहेगी, जिससे कोई भी व्यक्ति वहां के घाटों पर स्नान के लिए
न जा सके। अनुविभागीय दंडाधिकारी बागली ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
आदेश में कहा गया है कि
20 मार्च को भूतड़ी अमावस्या होने के कारण वहां श्रद्धालु न जाएं, इसे सुनिश्चित
करने के लिए धारा 144 लागू की गई है। आदेश के दौरान कोई भी व्यक्ति, संस्था व दल
प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का जुलूस, रैली, प्रदर्शन, स्नान, दर्शन
आदि नहीं कर सकेंगे तथा 5 या 5 से अधिक व्यक्ति इकठ्ठे नहीं हो सकेंगे।
क्रमांक
77/2299/17-03-2015
No comments:
Post a Comment