दिनांक --13- मार्च 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
महिला
सशक्तिकरण के लिए आज दौड़ेगा शहर
मैराथन दौड़ आयोजन के लिए बैठक सम्पन्न्
देवास 13 मार्च 2015/ महिलाओं को सशक्त करने तथा
उनके सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति जनचेतना फैलाने के उद्देश्य से 14 मार्च को देवास
नगर में मैराथन दौड़ आयोजित की गई हैं। इसमें अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता,
गणमान्य नागरिक आमजन सहित सभी भाग लेंगे।
अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को कलेक्टर
कार्यालय में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला सशक्तिकरण अधिकारी,
उपायुक्त नगर निगम, डीएसपी ट्रेफिक, तहसीलदार, स्वास्थ्य अधिकारी एवं सभी संबंधित उपस्थित
थे।
यह होगा मार्ग
अपर कलेक्टर ने बताया कि मैराथन दौड़ शनिवार प्रात: 6.30 बजे से कैलादेवी
मंदिर से प्रारंभ होगी तथा शंखद्वार माताजी टेकरी पर समाप्त होगी। मैराथन दौड़ रोड की
बांई ओर दौड़ेगी। यातायात प्रभारी को इस संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश
दिए गए।
महिला एवं पुरूष पृथक-पृथक दौड़ेंगे
बैठक में बताया कि मैराथन दौड़ में महिलाओं एवं पुरूषों के लिए पृथक-पृथक
दौड़ने की व्यवस्था की गई है। रैली में 14 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों एवं संस्थाओं
के प्रतिनिधियों से भाग लेने का आग्रह किया गया है।
चिकित्सक की व्यवस्था
अपर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए है कि रैली मार्ग पर
5 स्थानों पर चिकित्सक की मय दवाओं के व्यवास्था की जाए। उन्होंने रैली में सम्मिलित
होने वाले व्यक्तियों के लिए स्वल्पाहार एवं पेयजल की व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं।
क्रमांक 58/2280/13-03-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
उपचार से ठीक हो जाता है स्वाइन फ्लू
घबराएं नहीं इलाज कराएं
देवास 13 मार्च 2015/ स्वाइन फ्लू से घबराए नहीं, यह बीमारी उपचार से ठीक
हो जाती है। लक्षण दिखते ही तुरंत इलाज कराएं। स्वाइन फ्लू के लक्षण जैसे सर्दी, जुकाम,
खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, तेज बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ आदि हैं। इस प्रकार
के कोई लक्षण दिखाई दें तो तुरंत उपचार करवाएं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के निवासियों
को यह जानकारी दी गई है।
स्वाइन फ्लू के लक्षण
संक्रमित
होने पर हल्का बुखार, खांसी/गले में खराश, शरीर में दर्द, सिर दर्द, उल्टी और दस्त
होता है। अन्य लक्षणों में तेज बुखार, गले में तेज खराश होना। मरीज को सांस लेने में
तकलीफ, सीने में दर्द, निम्न रक्तचाप, नीले नाखून होना, चिड़चिड़ापन, थूक के साथ खून
आना आदि लक्षण सामान्यत: देखे जा सकते है।
स्वाइन फ्लू होने पर यह करें
स्वाइन
फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत मरीज को उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले जाएं तथा
उपचार करवाए। डॉक्टर की सलाह पर मरीज को टेमीफ्लू की गोली दे तथा अस्पताल में भर्ती
करें।
क्रमांक 59/2281/13-03-2015
हेलमेट नहीं पहनने पर 250 रूपए का जुर्माना
देवास 13 मार्च 2015/ मप्र शासन परिवहन विभाग ने आदेश जारी किए हैं कि दुपहिया
वाहन चलाते समय हैलमेट नहीं पहनने पर 250 रूपए का जुर्माना वाहन चालक को देना होगा।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि इस आशय की अधिसूचना मध्यप्रदेश शासन के राजपत्र दिनांक
3 मार्च में प्रकाशित की जा चुकी है।
क्रमांक 60/2282/13-03-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
टेकरी पर कल होगा वृक्षारोपण
देवास 13 मार्च 2015/ मां चामुंडा टेकरी पर जिला
प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सहयोग हरियाली मिशन के अंतर्गत वृहत वृक्षारोपण किया जा
रहा है। इसी कड़ी में रविवार 15 मार्च को प्रात: 10.00 बजे से धूनी मार्ग के समीप वृक्षारोपण
किया जाएगा। वृक्षारोपण में जिले के सभी अधिकारियों के अलावा सहयोग हरियाली मिशन में
अपना योगदान देने वाले सभी व्यक्ति शामिल होंगे।
कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी ने सभी से वृक्षारोपण का कार्यक्रम में सम्मिलत होने का आग्रह किया
है। तहसीलदार श्री एल के खरे ने बताया कि सहयोग हरियाली मिशन के अंतर्गत अभी तक 1 हजार
व्यक्तियों ने निर्धारित राशि दो-दो हजार रूपए पौधे लगाने के लिए सहयोग राशि के रूप
में दी है।
क्रमांक 61/2283/13-03-2015
ग्रह मंत्री श्री गौर कल आएंगे
देवास 13 मार्च 2015/ प्रदेश के ग्रह एवं जेल विभाग मंत्री श्री बाबूलाल गौर 15 मार्च
रविवार को सायं 5.30 बजे देवास आएंगे। वे यहां सायं 5.30 से 6.30 बजे तक जिले के पुलिस
अधिकारियों से चर्चा करेंगे। वे सायं 6.30 बजे से 6.45 बजे तक पत्रकारों से चर्चा करेंगे
तथा उसके पश्चात उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे।
क्रमांक 62/2284/13-03-2015
No comments:
Post a Comment