दिनांक-02 फरवरी 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
डॉक्टर
साहब! रात में करें अस्पताल की चैकिंग
--------
टीएल
बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
देवास 02 मार्च 2015/ 'डॉक्टर साहब कुछ दिनों से मुझे
रोज रात में फोन आ रहे हैं, कि जिला अस्पताल में मरीजों का सही इलाज नहीं हो रहा है,
यह स्थिति ठीक नहीं है। आप रोज रात को 11 बजे जिला अस्पताल जाएं तथा वहां की व्यवस्था
देखें, जिससे मरीजों को समुचित व त्वरित इलाज मिले।' मप्र शासन द्वारा सरकारी अस्पतालों
में मरीजों के लिए नि:शुल्क जांच, परीक्षण, दवाएं आदि सभी सुविधाएं प्रदाय की जा रही
है। इनका पूरा लाभ वहां आने वाले मरीजों को मिलना चाहिए।
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने ये निर्देश सोमवार
को समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा, समस्त
जिला अधिकारी, समस्त एसडीएम आदि उपस्थित थे।
अधिकारियों को दी शाबाशी
बैठक
में जन समस्या निवारण के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर द्वारा सभी जिला
अधिकारियों को शाबाशी दी गई। कलेक्टर ने कहा कि जन समस्याओं के निराकरण में सभी अधिकारी
बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। आगे भी कार्य की यही गति बनी रहे।
श्रमिकों को मिले लाभ
कलेक्टर ने श्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि वे
श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दें। अभी जिले में श्रमिकों को योजनाओं का पूरा
लाभ नहीं मिल रहा है, यह स्थिति ठीक नहीं है।
2 दिन में पूरा करें पंजीयन
सत्यापन का कार्य
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि समर्थन मूल्य पर
खरीदी के संबंध में सभी खरीदी केंद्रों पर किसानों के पंजीयन सत्यापन का कार्य 2 दिन
में पूरा कर लिया जाए। चार मार्च को सायं 4 बजे से तक कार्य पूरा हो जाना चाहिए। साथ
ही किसानों का समग्र आईडी क्रमांक भी फीड हो जाना चाहिए। इस संबंध में आपूर्ति अधिकारी
एवं एसडीएम कार्रवाई पूरी कराएं। बताया गया कि जिले में इस वर्ष 61 हजार 91 किसानों के पंजीयन का सत्यापन होना है, जिसमें में अभीतक
55 हजार 627 का सत्यापन हो पाया है। इस वर्ष 1573 नए किसान शामिल हुए हैं। कलेक्टर
ने बताया कि इस वर्ष 60 प्रतिशत बारिश होने से गेहूं का रकबा कम हुए है तथा चने का
रकबा बड़ा है। बेड़गांव व हरणगांव में कार्य की गति अत्यंत धीमी है।
बीपीएल सूची में गड़बड़ियों
बैठक में बताया गया कि जिले में तथा विशेष रूप
से देवास नगर में बीपीएल सूचियां में गड़बड़ियों पाई गई हैं। अनेक अपात्र लोगों के नाम
सूची में हैं। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि देवास नगर के 11 वार्डों में गरीब नहीं
है, फिर भी बहुत से लोग बीपीएल सूची में हैं। कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी, नगर
निगम आयुक्त, एसडीएम को निर्देश दिए कि बीपीएल सूचियों का शुद्धीकरण जिले में अभियान
चलाकर किया जाए।
बकवास न करें कार्य करें
कलेक्टर ने ग्राम अजनास में कृषि विभाग द्वारा
बॉयोगैस संयंत्र, बलराम तालाब, वर्मी कंपोस्ट आदि का कार्य प्रारंभ नहीं होने पर गहरी
नाराजी व्यक्त करते हुए कृषि विभाग के अधिकारी से कहा 'बकवास न करें, कार्य करें।'
जमीन के लिए 5 को अजनास पहुंचें
सीईओ जिला पंचायत ने निर्देश दिए जिले के चिहिंत
सांसद आदर्श ग्राम अजनास में विभिन्न विभागों द्वारा कराए जाने वाले कार्यों के लिए,
जिन्हें भूमि की आवश्यकता हो, वे 5 मार्च को पूर्वांह्न 11 बजे अजनास पहुंचे। यहां
एसडीएम एवं राजस्व विभाग का दल भूमि आवंटन संबंधित कार्रवाई करेगा। कलेक्टर ने कहा
कि एसडीएम शीघ्र भूमि आवंटित करें, भूमि आवंटन के अभाव में कार्य नहीं रूकने चाहिएं।
जहां सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हैं, तुरंत हटवाए जाएं। ग्राम में बनने वाली आंगनवाड़ी,
पंचायत भवन व अन्य शासकीय भवन आदर्श बनाए जाएं। तीन माह में सभी कार्य पूर्ण किए जाएं।
ग्रामीण यांत्रिकी के प्रयोग
करें
कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन
यंत्री को निर्देश दिए कि अजनास में ग्रामीण यांत्रिकी के ऐसे प्रयोग किए जाएं, जिनको
देशभर में सराहना मिले। कार्यपालन यंत्री द्वारा
कार्य में अड़चन बताए जाने पर कलेक्टर ने नाराजी व्यक्त् करते हुए कहा कि 'मुझे चीट
करने का प्रयास न करें, मुझे सब मालूम है, काम करें।' डीपीसी को ग्राम के विद्यालय
में 10 कम्प्यूटर लगाए जाने के निर्देश दिए गए। कार्यों की समीक्षा के लिए 13 मार्च
को सायं 5 बजे सभी अधिकारी अजनास पहुंचे।
मुख्यमंत्री कन्यादान समारोह
कराएं
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अनुविभागीय अधिकारी
राजस्व अपने क्षेत्रों में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह एवं
निकाह समारोह आयोजित कराएं। बताया गया कि खातेगांव में 18 मार्च को, कन्नौद में 22
मार्च को, बागली में 24 मार्च को, सोनकच्छ एवं टोंकखुर्द में 23 मार्च को तथा देवास
में 22 मार्च को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे। सभी स्थानों पर 150-150 विवाहों
का लक्ष्य रखा गया है।
क्रमांक
02/2225/02-03-2015
13 एवं 14 मार्च को कैरियर
मेला
देवास 02 मार्च 2015/ आगामी 13 एवं 14 मार्च को केपी
कॉलेज देवास में कैरियर मेला लगाया जाएगा। मेले में विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी
तथा विभिन्न उद्योगों एवं कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित होकर विद्यार्थियों को रोजगार
मार्गदर्शन देंगे।
कलेक्टर ने उद्योग विभाग, श्रम विभाग, खनिज विभाग,
पुलिस विभाग आदि के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मेले में उपस्थित होकर विद्यार्थियों
को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन दें।
क्रमांक
03/2226/02-03-2015
पाथ-वे पर प्रदर्शित की जाएंगी जिले की विशेषताएं
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए
देवास 02
मार्च 2015/ मां चामुंडा की टेकरी के नीचे चारों ओर बनाए जा रहे पाथ-वे (वाकिंग
ट्रेक) के दोनों ओर जिले की विशेषाताओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इस संबंध में कार्य
करने के कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर
ने निर्देश दिए हैं कि पाथ-वे पर जिले के प्रमुख ऐतेहासिक, पुरातात्विक स्थलों की प्रतिकृतियां
प्रदर्शित की जाएं। इसी के साथ वहां देवास जिले की कला, संस्कृति आदि को प्रदर्शित
करते हुए मॉडल भी प्रदर्शित किए जाएं।
कावड़िया
पहाड़ की प्रतिकृति
कलेक्टर
ने निर्देश दिए कि पाथ वे के एक स्थान पर जिले के पुरातविक धरोहर कावड़िया पहाड़ की प्रतिकृति
प्रदर्शित की जाए। इसके लिए कावड़िया पहाड़ से कुछ पत्थर मंगाकर यहां प्रदर्शित किए जाएं।
किलोदा के मटके प्रदर्शित करें
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पाथ-वे के पास प्लेटफार्म
बनाकर किलोदा ग्राम में बनने वाले मटकों को प्रदर्शित किया जाए। ये पौटरी अर्थात मिट्टी
के बरतन कला के श्रेष्ठ नमूने हैं।
मूर्ति एवं अन्य शिल्पों का
प्रदर्शन करें
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पाथ-वे पास जिले की
मूर्तिकला तथा अन्य शिल्पों का प्रदर्शन किया जाए। जिले की पारंपरिक कलाओं के प्रदर्शन
की व्यवस्था भी पाथ-वे के दोनों ओर किए जाने के कलेक्टर ने निर्देश दिए।
क्रमांक
04/2227/02-03-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
मिशन चालू हुए एक वर्ष हुआ, अभी तक आशा की नियुक्ति
क्यों नहीं?
एनव्हीएचएम की
बैठक में कलेक्टर ने पूछा
देवास 02
मार्च 2015/ जिले के नगरों के गंदी बस्ती क्षेत्रों एवं अन्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य
सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए एनव्हीएचएम अर्थात राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम
फरवरी 2014 में प्रारंभ हो गया है, परंतु अभी तक शहरी क्षेत्रों में आशा की भी नियुक्ति
नहीं हुई है। इससे योजना का समुचित क्रियावंयन नहीं हो पा रहा है। यह स्थिति ठीक नहीं
है। मिशन के अंतर्गत गंदी बस्ती क्षेत्रों एवं अन्य शहरी क्षेत्रों में सुधार एवं स्वास्थ्य
कार्यक्रम तेज गति से चलाए जाएं।
कलेक्टर
श्री आशुतोष अवस्थी ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न राष्ट्रीय
शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनव्हीएचएम) की बैठक में उक्त निर्देश दिए। बैठक में मुख्य
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके दीक्षित, नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु सिंह,
अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा, डीपीएम, सभी एसडीएम एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।
2000
पर एक आशा
कलेक्टर
ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन के लिए मिशन के अंतर्गत प्रत्येक
2000 जनसंख्या पर नगरीय क्षेत्रों में एक आशा कार्यकर्ता नियुक्त की जाए तथा उनके माध्यम
से स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित किए जाएं।
गंदी बस्तियों
में स्वास्थ्य शिविर लगाएं
कलेक्टर
ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों में गंदी बस्ती क्षेत्रों में
विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करे। इनमें स्वास्थ्य परीक्षण, नि:शुल्क जांच, दवाओं
का वितरण आदि कराया जाए। साथ ही गंदी बस्ती के रहवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक
किया जाए। नि:शुल्क नेत्र परीक्षण भी किया जाए।
आधे से ज्यादा लोग गंदी बस्तियों में
बैठक
में बताया गया कि जिले के नगरीय क्षेत्रों में कुल 89 गंदी बस्तियों है, जहां मिशन
के अंतर्गत प्राथमिकता से स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित किए जाने हैं। बताया गया कि
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार देवास जिले की नगरीय जनसंख्या 2 लाख 89 हजार 438 है,
जिसमें से 1 लाख 81 हजार 410 लोग गंदी बस्तियों में रहते हैं। जिले में सूचित गंदगी
बस्तियां 89 तथा असूचित 8 हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से भी लें काम
कलेक्टर द्वारा जिले में खाद्य एवं औषधि सुरक्षा
निरीक्षक एवं अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए, सीएमएचओ को उनसे
काम लेने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा
कि ये कार्य नहीं करते। निरीक्षण के दौरान इनकी रूचि काम में कम और फोटो खिंचवाने में
ज्यादा रहती है। यह प्रवृत्ति ठीक नहीं है।
क्रमांक
05/2228/02-03-2015
सूखी होली खेले, हर्बल रंगों का प्रयोग करें
शांति समिति की बैठक सम्पन्न
देवास 02 मार्च 201/ जिले
की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप जिले में होली का त्योहार पूरे सौहार्द्र, भाईचारे के
साथ शांतिपूर्ण रूप से मनाया जाए। यथासंभव सूखी होली खेली जाए, पानी का अपव्यय न किया
जाए, हर्बल रंगों का प्रयोग किया जाए तथा किसी भी व्यक्ति को जबरजस्ती रंग न लगाया
जाए।
यह संदेश जिले के समस्त निवासियों को सोमवार को शांति समिति की बैठक के माध्यम
से दिया गया। बैठक का आयोजन कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी
की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में महापौर श्री सुभाष शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष श्री
अंसार अहमद, पुलिस अधीक्षक श्री अभय सिंह, एएसपी श्री राजेश रघुवंशी समिति के सभी सदस्यगण
एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
खाली
प्लॉट रखा तो कार्रवाई
बैठक
में बताया गया कि खाली प्लॉट भूमि स्वामियों द्वारा छोड़े जाने से वहां गंदगी होती है
तथा बीमारियों फैलती है। महापौर श्री शर्मा ने बताया कि इस संबंध में शीघ्र नगर निगम
द्वारा आदेश जारी किया जाएगा, जिससे प्लॉट खाली छोड़े जाने पर भूमि स्वामी के विरूद्ध
कार्रवाई की जाएगी।
साफ-सफाई
का विशेष ध्यान
कलेक्टर
ने निर्देश दिए कि होली पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। गंदगी न फैलाई जाए तथा
यथासंभव सूखे रंगों से होली खेली जाए।
उपद्रवी
तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई
पुलिस
अधीक्षक श्री अभय सिंह ने कहा कि होली आदि पर्वों के अवसरों पर पूर्ण शांति व्यवस्था
सुनिश्चित की जाएगी। जो भी व्यक्ति गड़बड़ी करते अफवाह फैलाने आदि का प्रयास करता है
उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
शासकीय
दरों पर लकड़ी
कलेक्टर
ने निर्देश दिए कि होली के लिए सरकारी दरों पर लकड़ी उपलब्ध कराए जाने कि सुविधा नागरिकों
को प्रदान की जाए। इस संबंध में वन विभाग कार्रवाई करे। जनता को हर्बल कलर उपलब्ध कराए
जाने के संबंध में भी कार्रवाई कराई जाए।
सूअर
पालकों के खिलाफ कार्रवाई
महापौर
श्री शर्मा द्वारा बताया गया कि जिले में आवारा सूअर पालकों के विरूद्ध कार्रवाई की
जा रही है। नगर में स्वच्छता अभियान व्यापक पैमाने पर चलाया जा रहा है। कलेक्टर ने
निर्देश दिए कि आवारा पशु मालिकों के विरूद्ध शासकीय प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई
की जाए।
5
बजे के बाद खोलें पेट्रोल पंप
बताया
गया कि होली पर पेट्रोल पंप बंद रहने से वाहनों को ईधन मिलने में परेशानी होती है।
इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि होली के दिन सायं 5 बजे से पेट्रोल पंप खोले जाना
जिला आपूर्ति अधिकारी सुनिश्चित कराएं
होली
के अवसर पर ये न करें
·
जबरन चंदा वसूली न करें।
·
जबरजस्ती रंग व गुलाल न लगाएं।
·
हरे वृक्षों की कटाई न करें।
·
शराब पीकर मस्ती न करें।
·
बिजली एवं टेलीफोन के तारों के पास होली न जलाएं।
·
पानी का दुरूपयोग न करें।
·
होलिका दहन के लिए किसी का सामान उठाकर न ले
जाएं।
·
खाद्य पदार्थों में नशीले पदार्थ न मिलाएं।
·
कीचड़ व गंदगी से होली न खेलें।
ये
करें
·
शालीनता पूर्वक मनाएं
·
बच्चों की परीक्षा होने से लाउड स्पीकर कम आवाज
में बजाएं व निर्धारित समय पर बंद कर दें।
·
अच्छे रंगों का प्रयोग करें। हर्बल रंगों का
इस्तेमाल करें।
·
यथासंभव सूखी होली खेलें।
·
होली जलाने के स्थानों पर नीचे मिट्टी डाल लें।
·
कानून व्यवस्था के वाहनों, फायर ब्रिग्रेड एवं
एम्बूलेंस को निकलने के लिए पर्याप्त स्थान दें।
ये
थे उपस्थित
इस अवसर पर श्री मुश्ताक अली फौजी, श्री कल्याण
भूतड़ा, श्री प्रहलाद अग्रवाल, श्री एम. असलम शेख, श्री मुकेश सोलंकी, श्री भागीरथ मालवीय,
श्री अशोक लखमानी, श्री अनिल सिकरवार, श्री डीपी श्रीवास्तव, श्री गुरूचरण सलूजा, श्री
कमल वर्दिया, श्री जगननाथ, श्री रेवंत राजोले, श्री अमृतराज सिंह, श्री जीपी प्रजापति,
जसवंतसिंह गंभीर आदि सदस्य उपस्थित थे।
क्रमांक
06/2229/02-03-2015 (फोटो-संलग्न)
No comments:
Post a Comment