Monday, 30 March 2015

30 मार्च 2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास

॥ स मा चा र॥

एक तालाब सौ पुत्रों के समान
अंत्योदय मेले में प्रभारी मंत्री श्री पटवा ने कहा
      देवास 30 मार्च 2015/ एक तालाब सौ पुत्रों के समान होता है। सौ पुत्र आपका उतना कल्याण नहीं करेंगे, जितना एक तालाब समाज का कल्याण करता है। गांव-गांव, घर-घर में पानी बचाएं, पानी रोकें। जिले में अधिक से अधिक से जल संरचनाएं बनाएं। जल संरक्षण एवं संवर्धन के अधिक से अधिक कार्य करें।
      प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री सुरेंद्र पटवा ने आज सोमवार को पुलिस परेड ग्राउंड देवास में आयोजित जिला स्तरीय अंत्योदय मेले के अवसर पर उक्‍त विचार व्यक्‍त किए। कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री श्री दीपक जोशी, सांसद श्री मनोहर ऊंटवाल, विधायक श्री आशीष शर्मा, महापौर श्री सुभाष शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नरेंद्रसिंह राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दौलत तंवर, कलेक्‍टर श्री आशुतोष अवस्थी, पुलिस अधीक्षक श्री अभयसिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सिंह, श्री बहादुर मुकाती, श्री नंदकिशोर पाटीदार आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
देवास में जलाभिषेक में बहुत अच्छा कार्य
      प्रभारी मंत्री श्री पटवा ने बताया कि देवास जिले में जलाभिषेक अभियान के अंतर्गत पूर्व में बहुत अच्छा कार्य हुआ है तथा वर्तमान में भी बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। इसके लिए यहां के कलेक्टर एवं जनता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को फसलों की नुकसानी का अधिक से अधिक मुआवजा दिलाए जाने के लिए आरबीसी 6/4 में संशोधन किए गए हैं। मां चामुंडा टेकरी के विकास के लिए पर्याप्त राशि दिलाए जाने की उन्होंने घोषणा की।
देवास के लिए कई सौगातें
      शिक्षा राज्यमंत्री श्री दीपक जोशी ने बताया कि आगामी समय में सरकार देवास जिले को कई सौगातें देने जा रही है। नर्मदा-शिप्रा लिंक योजना से आगामी समय में जिले के 70 गांवों को नल-जल योजना के माध्यम से पानी मिलेगा। वर्ष 2018 में नर्मदा-कालीसिंध लिंक योजना पर कार्य शुरू हो जाएगा। कालीसिंध एवं पार्वती नदी को भी जोड़ा जाएगा। देवास में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। बैतूल-हरदा रेलवे लाइन के लिए सर्वे भी शीघ्र शुरू होगा, जिससे देवास जिले के कई क्षेत्र जुड़ेंगे। बैतूल-हरदा मार्ग को फोरलेन किया जाएगा। देवास में फूड पार्क भी स्थापित किया जाएगा। देवास में क्लस्टर यूनिवर्सिटी की भी स्थापना की जाएगी।
एक करोड़ से अधिक राशि देने की घोषणा
      कार्यक्रम में सांसद श्री मनोहर ऊंटवाल ने जिले के विकास के लिए 1 करोड़ रूपए से अधिक राशि सांसद निधि से देन  की घोषणा की। इसके अंतर्गत 50 लाख रूपए जिले में कन्या शौचालय बनाने के लिए, 25 लाख रूपए हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र के लिए, 5 लाख रूपए मां चामुंडा टेकरी पर रोड एवं परिसर निर्माण के लिए, 20 लाख रूपए देवास नगर निगम क्षेत्र में 4 श्‍मशान घाटों के विकास के लिए तथा 10 लाख रूपए ग्रामीण क्षेत्रों के लिए देने की घोषणा की। उन्होंने पानी की महत्ता बताते हुए उसे रोकने की आवश्यकता बताई।
गांव को गंदगी मुक्त करें और पानी रोकें
      विधायक श्री आशीष शर्मा ने कहा कि गांव में विकास के लिए दो कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण हैं- गांव को गंदगी मुक्त करें एवं पानी बचाएं। गांव को गंदगी मुक्त करने के लिए घर-घर शौचालय हों, कोई व्यक्ति खुले में शौच न जाए। हर व्यक्ति सफाई एवं स्वच्छतता का संकल्प ले। हर खेत में पानी रूके। पानी का अपव्यय न करें। छोटे-छोटे तालाब, सोख्ता गड्ढे व अन्य जल संरचनाएं बनाएं।
अंतिम व्यक्ति को लाभ
      महापौर श्री सुभाष शर्मा ने बताया कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभाविंत करने के लिए अंत्योदय मेलों का आयोजन कर रही है। मेले का पूरा-पूरा लाभ लें। उन्होंने बताया कि नगर निगम देवास द्वारा प्रत्येक बुधवार को हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ का वितरण किया जाता है। उन्होंने प्रभारी मंत्री से मांग की कि मां चामुंडा टेकरी देवास को प्रदेश के पर्यटन सर्किट में शामिल किया जाए, जिससे इसका अधिक से अधिक विकास हो। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष बागली द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए।
पानी रोकने के लिए संरचनाएं बनाएं
      कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अवस्थी ने कहा कि जिले के प्रत्येक ग्राम में जल संरचनाएं बनवाई जाएं, जिससे बारिश में अधिक से अधिक पानी गांवों में रोका जा सके। प्रत्येक घर में शौचालय हो व उसका उपयोग हो। शौचालय निर्माण के लिए स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत गरीब तबकों को 12 हजार रूपए सहायता प्रदान की जाती है, इसका लाभ लें।
पोस्टर एवं लघु फिल्म का लोकार्पण
      कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री द्वारा पानी बचाने पर आधारित पोस्टर्स एवं एक लघु फिल्म की सीडी का लोकार्पण किया गया। जिले में 108 किसानों को बलराम खेत निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। आभार प्रदर्शन सीईओ श्री अभिषेक सिंह द्वारा किया गया।
51 कलशों का पूजन
      कार्यक्रम में 51 जल कलशों का पूजन अतिथियों द्वारा किया जाकर किसानों को अपने खेतों में तालाब बनाने के लिए संकल्प दिलाया गया। ये कलश उन किसानों के खेतों में जाएंगे जो अपने खेत में तालाब बनवाएंगे। मुख्य अतिथि द्वारा किसानों को उन कलशों का वितरण किया गया। कलशों में गंगा, नर्मदा एवं शिप्रा नदियों का जल भरा गया था।
प्रदर्शनी का अवलोकन किया
      कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रदर्शित की गई थी।

सबसे अच्छा कार्य देवास में
      कार्यक्रम में श्री बहादुर मुकाती ने बताया कि प्रदेश में जलाभिषेक अभियान के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ कार्य देवास जिले में हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश एवं जिले में किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा किसानों को दिलाया जा रहा है।
23 हजार हितग्राहियों को 72 करोड़ से अधिक का लाभ
      मेले में 15 विभागों की 62 शासकीय योजनाओं के अंतर्गत 23229 हितग्राहियों को लगभग राशि रूपए 7269.04 लाख की भौतिक परिसम्पत्ति सामग्री/ चैक/विविध लाभ स्वीकृति वितरित किए गए। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 12860 हितग्राहियों को 5097.24 लाख रूपए, सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 1129 हितग्राहियों को 61.55 लाख रूपए, नगर निगम द्वारा 547 हितग्राहियों को 48.12 लाख रूपए, मत्स्य विभाग द्वारा 24 हितग्राहियों को 2.46 लाख रूपए, श्रम विभाग द्वारा 4300 हितग्राहियों को 38.74 लाख रूपए, कृषि विभाग द्वारा 115 हितग्राहियों को 204.79 लाख रूपए, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 490 हितग्राहियों को 195.99 लाख रूपए, उपसंचालक उद्यान जिला देवास द्वारा 227 हितग्राहियों को 234.09 लाख रूपए, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा 2097 हितग्राहियों को 153.97 लाख रूपए,  महिला बाल विकास विभाग द्वारा 1000 हितग्राहियों को लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण पत्र, सहकारिता विभाग द्वारा 190 हितग्राहियों को 150 लाख रूपए, जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग 147 हितग्राहियों को 801.68 लाख रूपए, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा 39 हितग्राहियों को 152.35 लाख रूपए, पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को 0.96 तथा अंत्याव्यवसाय विभाग द्वारा 59 हितग्राहियों को 127.12 लाख रूपए को 7269.04 लाख रूपए का लाभ वितरित किया गया।
क्रमांक 153/2375/30-03-2015                (फोटो-संलग्न)
बगैर हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल/डीजल न दें
कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
     देवास 30 मार्च 2015/ जिले के सभी पेट्रोल/डीजल पंप संचालक एवं वहां पर कार्य करने वाले कर्मचारी बगैर हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल एवं डीजल न दें। यदि कोई भी संचालक बगैर हेलमेट पहने वाहन चालक को पेट्रोल एवं डीजल प्रदाय करता है, तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिले के सभी पेट्रोल/डीजल पंप संचालकों को दिए हैं।
     कलेक्टर श्री अवस्थी ने पेट्रोल एवं डीजल पंप के मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वे इस आदेश का गंभीरता से पालन करें तथा अपने कर्मचारियों को भी आदेश से अवगत कराएं। पम्प मालिक अपने पंपों के आसपास हैलमेट पहनने की आवश्यकता प्रदर्शित करने वाले बैनर-पोस्टर भी लगाएं।


बिना हैलमेट के दुर्घटनाग्रस्त होते हैं वाहन चालक
     प्रतिवर्ष जिले में सैकड़ों दुपहिया वाहन चालक विभिन्न कारणों से दुर्घटनाग्रस्त होते है। इनमें अधिकतर दो पहिया वाहन चालक‍‍ बिना हेलमेट होने के कारण या तो गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं या फिर मौत का शिकार हो जाते है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तथा आमजन को हेलमेट पहनने को आदत में लाने के लिए सामान्य मोटर व्हीकल एक्‍ट 1983 के विभिन्न प्रावधानों को जिले में शक्ति से लागू किया जाए।
तो होगी कार्रवाई
     कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने पेट्रोल पंप संचालकों से कहा है कि इस आदेश का उल्लंघन आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय उपराध है। यदि कोई इसका पालन नहीं करेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
क्रमांक 154/2376/30-03-2015
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
80 व्यक्तियों को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
      देवास 30 मार्च 2015/ विधायक स्वेच्छानुदान निधि से देवास विधायक श्री तुकोजीराव पवार की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा 80 व्यक्तियों को आर्थिक सहायता के रूप में 4 लाख रूपए आर्थिक चिकित्‍सा सहायता की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
     जारी आदेश अनुसार श्री संतोष कानाजी बिलावली, श्री अंकित श्याम गोस्वामी, तुलजा विहार कॉलोनी, श्री विनोद कुमार खुशीलाल जोशी आवास नगर, श्री पंकज विजयसिंह ठाकुर चामुंडापुरी, श्री लक्ष्मण गोरेलाल महाकाल कालोनी, श्रीमती रूकसाना बी पति मरहुम शहीद शाह अर्जुन नगर, श्रीमती ज्योतिबाई दीपक लोधी पुष्पकुंज कालोनी, श्रीमती सुमित्रा बाई दत्ताजी चौधरी त्रिलोक नगर, कु.सुलोचना ऊंकारलाल इटावा, चंद्रकांता पिता मुत्तुस्वामी विजय नगर, श्रीमती ममता राजेश रघुवंशी न्यू मुखर्जी नगर, श्री संतोष मांगीलाल देवड़ा बिराखेड़ी, श्री प्रहलाद मांगीलाल बिंजाना, सिमरन अली पिता हैदरअली रसूलपुर, श्रीमती बसंतीबाई मुन्ना राठौर पटेल नगर, श्री संतोष लीलाधर पटेल जयप्रकाश नगर, श्रीमती अर्चना जितेंद्र शंकर नगर, श्रीमती गीताबाई रमेशचंद्र गंगा नगर, श्री रोहित हजारीलाल सिसोदिया आनंद मिश्र नगर, श्रीमती अर्चना अशोक गुप्ता लक्ष्मण नगर, श्री बलरामसिंह बगानिया तिलक नगर, श्रमती वंदना सतीश वर्मा जोशी पुरा, श्री देवनारायण मानसिंह शंकर नगर, श्री शिवनारायण रामप्रसाद परमार इटावा, सोना स्वर्गीय सुखलाल नई आबादी, नफीस खान पिता अजीज खान जबरन कालोनी, विष्णु प्रसाद सुंदरलाल श्रीवास्तव शिमला कालोनी, आशीष मांगीलाल चौहान श्री नगर कालोनी, सीमा बामनिया गायत्री नगर, मेहरबान अंबाराम पंवार राधागंज, श्री नंदु लालजीराम गवली मोहल्ला, श्रीमती मीता प्रजापति गंगा नगर, फातमा बी पिता इस्माइल चंद्रशेखर आजाद मार्ग, वैशाली पिता बसंत चौरसिया नया बस स्टैंड, कुलसुम बी स्व. तस्लीम शेख इस्लाम पुरा, श्री आनंद भगवती प्रसाद वर्मा लाला लाजपत राय मार्ग, काजोल पिता कैलाश मकवाना मालीपुरा, श्री अफजल शेख सिल्वर कालोनी, श्रीमती प्रेमलता बाई स्व. रमेशचंद्र डाबी नई आबादी बालगढ़, श्री अनिल रामचंद्र राव नागदा, श्री मनोज गंगाराम नागदा, श्री पप्पू बाबूलाल माली, बड़ा बाजार, श्री सौरभ शैलेंद्र तिवारी विजय नगर, श्रीमती सावित्री बाई स्व. बद्रीलाल पांचाल भगतसिंह मार्ग, श्रीमती नर्मदाबाई स्व. मदनलाल सिरोलिया मिश्रीलाल नगर, श्रीमती सुशिला बाई स्व्‍.जगदीश साहू आवास नगर, श्री रजत महेश आवास नगर, श्रीमती कीर्ति स्व. सोनू मोरे महात्मा गांधी कालोनी, रानी पिता जगदीश यादव भवानी सागर, श्रीमती सुशीला राजेश योगी भवानी सागर, रूपाली पिता राजेंद्र वर्मा मुक्ति मार्ग, श्रीमती निर्मला नंदकिशोर जय भारत नगर, श्रीमती अंतिमबाला नंदकिशोर गेहलोद भेरूगढ़, श्री प्रेम अमरसिंह कुमावत बिंजाना, शाकिर पिता रज्जाक मोती बंगला, श्रीमती मसर्रत बी स्व. रफीक आनंद नगर, श्री राजेश सालीग्राम भाटिया बजरंग पुरा, श्री रज्जाक पिता जब्बार शेख मोहसिनपुरा, श्री ऊंकार सिंह नाथूसिंह सिसोदिया सनसिटी-2, श्री गोपाल शांतिलाल बिलावली, श्रीमती सुशीला संतोष धुर्वे चामुंडापुरी, श्री कैलाशचंद्र शंकरलाल प्रतापनगर, श्री दादूनाथ नौसराबाद, श्री नागेश्वर भेरूलाल तुलजाविहार, श्री भोजराजसिंह संतोष सिविल लाइन को 5-5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।
      इसी प्रकार श्री शेरसिंह सजनसिंह ग्राम टिगरिया सांचा, श्री रतनसिंह धीरजसिंह अजीजखेड़ी, श्री सुनील तेजूलाल ब्राहृमण खेड़ी, श्रीमती विष्णुबाई गोकुलसिंह नेवरी, श्री प्रभुलाल दयाराम रामगढ़, श्री छीतुलाल गिरधारीलाल गोरखेड़ी, श्री धर्मेंद्र तेजूलाल आगरोद, श्री मोहनलाल ग्राम सिंदनी, श्री विजयसिंह भगवानसिंह ग्राम आगरोद, श्री प्रकाश बाबूलाल आगरोद, श्री इंद्रजीतसिंह कृष्णपाल ग्राम आगरोद, श्री बाबूलाल पीराजी ग्राम ईल्यासखेड़ी, श्री दिनेश मोतीलाल विजयागंज मंडी, श्री रमेशचंद्र सिलाखेड़ी को 5-5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।
क्रमांक 155/2377/30-03-2015
















जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
कल से होगी स्टील सायलो केंद्र पर खरीदी
कलेक्टर ने किया दुर्गापुरा केंद्र का निरीक्षण

  देवास 30 मार्च 2015/ जिले की 11 सेवा सहकारी समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य 01 अप्रैल से स्‍टील सायलो दुर्गापुरा पर किया जाएगा। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा आज सोमवार को दुर्गापुरा पहुंचकर स्टील साइलो केंद्र का निरीक्षण किया तथा वहां खरीदी के लिए की व्यवस्थाओं को देखा।

     इस अवसर पर उपायुक्त सहकारिता, जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, परियोजना अधिकारी आत्मा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र आदि उपस्थित थे।

25 हजार एमटी क्षमता

     निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर को बताया गया कि स्टील सायलो की भंडारण क्षमता 25 हजार मैट्रिक टन है। यह दो हिस्से में बनाया गया है, प्रत्येक की भंडारण क्षमता 12500 मीट्रिक टन है। सायलो में प्रतिघंटे 150 टन गेहूं का भंडारण किया जा सकता है।

500 किसानों के लिए व्यवस्था करें

     कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इस केंद्र पर प्रतिदिन लगभग 500 किसानों द्वारा गेहूं बेचने आने की संभावना है। अत: तदनुसार व्यवस्था की जाए। केद्र पर उनके बैठने, स्वच्छ पेयजल आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। केंद्र दूर होने से उनके लिए भोजन आदि की व्यवस्था भी रियायती दरों पर की जानी चाहिए। केंद्र पर किसानों के साथ अच्छा व्यवहार हो।

ऐसे होगी खरीदी

     किसान द्वारा ट्रॉली केद्र के गेट पर लाते ही उसके एक टोकन दिया जाएगा। टोकन देकर किसान की ट्रॉली पार्किंग स्थल पर लगाई जाएगी। इसके बाद गेहूं में नमी, कचरा आदि का परीक्षण होगी। परीक्षण ऑटोमैटिक मशीन से किया जाएगा, जिसमें 1 किलो गेहूं डालकर गुणवत्ता देखी जाएगी। इस कार्य में 7 से 8 मिनिट लगेगा। यदि नमी है या गेहूं खराब है तो नहीं लिया जाएगा। यदि गेहूं में कचरा है तो उसे छानकर अलग कर दिया जाएगा और किसान का गेहूं ले लिया जाएगा।

12 प्रतिशत नमी व 0.75 प्रतिशत कचरा अधिकतम

     बताया गया कि शासन के निर्देश अनुसार गेहूं में अधिकतम 12 प्रतिशत से अधिक नमी व 0.75 प्रतिशत से अधिक कचरा नहीं होना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि यदि गेहूं में चमक कम है तो उस खरीदा जाएगा, परंतु गुणवत्ता से समझोता नहीं किया जाएगा।

कन्वेअर बैल्ट से जाएगा अंदर

     गुणवत्ता परीक्षण के पश्चात गेहूं को ट्रॉली सहित तौला जाएगा। तौल बोरों में नहीं होगी। बिना बोरों के ही गेहूं ट्रॉली सहित तुलेगा। इसके बाद ट्रॉली से नीचे बड़े-बड़े अंडरग्राउंड छन्नों में डाला जाएगा। वहां से कन्वेअर बैल्‍ट के माध्यम से गेहूं स्टील साइलो के अंदर भंडारण के लिए जाएगा।

43 क्विंटल अधिकतम क्षमता

     बताया गया कि जिले में इस वर्ष एक किसान अधिकतम 43 क्विंटल गेहूं समर्थन मूल्य पर बेच सकेगा। अत: किसान इससे अधिक गेहूं खरीदी केंद्र पर न लाएं, नहीं तो उन्हें असुविधा होगी।

इन संस्थाओं द्वारा होगी 1 अप्रैल से खरीदी
     श्री अभ्येश्वर विप. सह. संस्था समिति देवास, सेवा सहकारी संस्था देवास, सेवा सहकारी संस्था शिप्रा, सेवा सहकारी संस्था सिरोलिया, सेवा सहकारी संस्था आगरोद, सेवा सहकारी संस्था बेरागढ़, सेवा सहकारी संस्था आलरी, सेवा सहकारी संस्था रतनखेड़ी, सेवा सहकारी संस्था नारियाखेड़ा, सेवा सहकारी संस्था भौंरासा तथा सेवा सहकारी संस्था बरोठा संस्थाओं द्वारा गेहूं खरीदी का कार्य 1 अप्रैल से स्टील सायलो केंद्र दुर्गापुरा में किया जाएगा।
क्रमांक 156/2378/30-03-2015                        (फोटो-संलग्न)






जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
5वीं व 8वीं के प्राइवेट विद्यार्थी फार्म प्राप्त करें
जमा करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल

  देवास 30 मार्च 2015/ कक्षा 5वीं एवं 8वीं के स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए आवेदन पत्र परीक्षा केंद्र पाचार्य नूतन उ. मा. वि. देवास एवं जिले के सभी विकासखंड स्तर के उत्कृष्ट विद्यालयों (उत्कृष्ट विद्यालय देवास को छोड़कर) विद्यार्थियों को दिए जा रहे हैं। परीक्षा फॉर्म परीक्षा केंद्र नूतन उमावि देवास में जमा करने की अंतिम दिनांक 4 अप्रैल 2015 है।

     जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्वाध्यायी परीक्षा के लिए 14 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति ही पात्र होंगे। कोई भी परीक्षार्थी सीधे ही प्राथमिक शिक्षा प्रमाण पत्र परीक्षा  (कक्षा-5) में स्वाध्यायी रूप से सम्मिलित हो सकता है। पूर्व माध्यमिक शिक्षा प्रमाण पत्र परीक्षा (कक्षा 8वीं) के लिए पात्रता प्राथमिक शिक्षा प्रमाण पत्र परीक्षा (कक्षा-5वीं) उत्तीर्ण है तथा इसकी अंकसूची की प्रमाणित छाया प्रति लगाना आवयश्यक है। स्वाध्यायी रूप से पूर्व माध्यमिक प्रमाण पत्र परीक्षा (कक्षा-8वीं) में सम्मिलित होने के लिए उन्हें प्राथमिक प्रमाण पत्र परीक्षा (कक्षा-5वीं)  उत्तीर्ण होने के बीच कम से कम दो वर्ष का समयांतर (गैप) होना आवश्यक है।

क्रमांक 157/2379/30-03-2015

कक्षा 01 से 08 तक की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित

04 एवं 07 अप्रैल से प्रारंभ होगी परीक्षा

    देवास 30 मार्च 2015/राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा शिक्षा सत्र 2014-15 की कक्षा पहली से लेकर कक्षा 08 तक की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। परीक्षा आगामी 04 अप्रैल से प्रारंभ होगी और परिणाम 30 अप्रैल 2015 को घोषित किया जायेगा। वार्षिक परीक्षा परिणाम की प्रविष्टि बी.आर.सी. स्तर से एजुकेशन पोर्टल पर 15 मई 2015 तक की जायेगी। 
     कक्षा 01 से 04 तक की वार्षिक परीक्षा 04 अप्रैल से प्रारंभ होकर 10 अप्रैल तक सम्पन्न होंगी। जबकि कक्षा 06 एवं 07 की परीक्षा 04 अप्रैल से प्रारंभ होकर 11 अप्रैल तक सम्पन्न होगी। कक्षा 05 एवं 08 की वार्षिक परीक्षा 07 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 अप्रैल तक चलेगी। समस्त संकुल प्राचार्यों, सभी विकासखंड के बी.आर.सी. एवं प्राथमिक व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठकों को निर्देशित किया गया है कि वे राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 01 से लेकर कक्षा 08 तक की परीक्षा सम्पन्न करायें। 

क्रमांक 158/2380/30-03-2015


जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
।। स मा चा र ।।

7 सहकारी संस्थाओं का परिसमापन

    देवास 30 मार्च 2015/ उप पंजीयक सहकारी समितियां जिला देवास द्वारा जिले की 7 सहकारी संस्थाओं को परिसमापन में लाया जाकर धारा 70 (1) के अंतर्गत एसडी बाल्के परिसमापक एवं अंकेक्षण अधिकारी को परिसमापक नियुक्त किया गया है।
    ये संस्था हैं प्रतापनगर गृह निर्माण सहकारी संस्था देवास, तिलहन उत्पादक सहकारी संस्था कन्नौद, दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था कुसमानिया, बिजेश्वर महिला प्रा.उप.भंडार कन्नौद, शा.शिक्षक साख सह.संस्था कन्नौद, विराट ग्रामोद्योग सह.सं. चिड़ावद तथा चामुंडा स्टोन क्रेशर सह.संस्था देवास है।
    सहकारी अधिनियम की धारा 71 (1) के अंतर्गत परिसमापन दिनांक से इन संस्थाओं की समस्त आस्तियां परिसमापक में वेष्ठित हो गई हैं। मप्र सहकारी सोसायटी नियम के अंतर्गत उक्‍त सहकारी संस्थाओं के विरूद्ध 60 दिवस के अंदर मय प्रमाण के यदि कोई हो तो लिखित रूप से कार्यालय सहायक पंजीयक (अंकेक्षण) सहकारी संस्थाएं एबी रोड देवास में कार्यालयीन दिवसों से दोपहर 12 से 2 बजे तक प्रस्तुत करें।

क्रमांक 159/2381/30-03-2015

ग्राम पंचायत के समस्त अभिलेख सामग्री पंचायत सचिव के पास

    देवास 30 मार्च 2015/ मध्यप्रदेश पंचायत राज संचालनालय द्वारा नव निर्वाचित सरपंचों को प्रभार दिलाये जाने के संबंध में स्पष्ट किया गया है कि ग्राम पंचायत के समस्त अभिलेख सामग्री पंचायत सचिव के पास रहेंगे। वर्तमान में एक ग्राम पंचायत के अन्तर्गत एक से अधिक खाते संचालित हैं जिन्हें तत्काल बंद किया जाकर पंच परमेश्वर योजना अन्तर्गत संचालित खाते को ग्राम पंचायत के मात्र एक खाते के रूप में मान्य किया जावे एवं इसी खाते में समस्त राशियों को जमा कराया जावे।
    ग्राम पंचायत के खाते का संचालन सरपंच सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से किया जायेगा। नव निर्वाचित सरपंचों के हस्ताक्षर इन खातों के प्रमाणीकरण किये जाने हैं। अतः इस कार्य को सावधानी पूर्वक किया जावे। प्रमाणित कर्ता अधिकारी स्वयं अपने समक्ष सरपंच के हस्ताक्षर बैंक के अभिलेखों में प्रमाणित करें तथा इस संबंध में जनपद स्तर पर एक पंजी संधारित किया जावे जिसमें नव निर्वाचित सरपंच एवं सचिव के छाया चित्र के साथ नमूना हस्ताक्षर लिये जाकर एक प्रति सुरक्षित रखा जावे।

क्रमांक 160/2382/30-03-2015

 


जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥

उन्नयन किये गये 150 हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूल के लिये नये पद

    देवास 30 मार्च 2015/ राज्य शासन ने उन्नयन किये गये 50 हाई और 100 हायर सेकेण्डरी स्कूल के लिये नये पद स्वीकृत किये हैं। नये हाई स्कूलों के लिये प्राचार्य, संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3 और संविदा सहायक ग्रेड-3/डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के लिये 50-50 पद स्वीकृत किये गये हैं। संविदा शाला शिक्षक वर्ग-1 के लिये 300 पद सृजित किये गये हैं।
    नये हायर सेकेण्डरी स्कूलों के लिये संविदा शाला शिक्षक वर्ग-1 के 1100 तथा संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3 (विज्ञान) के 200 पद स्वीकृत किये गये हैं। इसके अलावा प्राचार्य, संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3 (शारीरिक शिक्षा) एवं इसी श्रेणी में संगीत शिक्षक, संविदा सहायक ग्रेड-3/डाटा एन्ट्री ऑपरेटर तथा गणक के लिये 100-100 पद की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रत्येक स्कूल में शाला प्रबंध के लिये 6000 रुपये प्रतिमाह की स्वीकृति भी दी गई है।

क्रमांक 161/2383/30-03-2015



No comments:

Post a Comment