दिनांक 20 मार्च 2015
रेत
एवं अन्य गौण खनिज खदानों के ठेकेदार हो सकेंगे शामिल
कृषि
विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का होगा भौतिक सत्यापन
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में
विवाह के लिए आवेदन निकाय के माध्यम से
जिला स्तरीय
युवा सम्मेलन 23 मार्च को
देवास 20 मार्च 2015/ देवास नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय युवा सम्मेलन एवं
जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, युवा कृति, ब्लॉक स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का
आयोजन 23 मार्च सोमवार को दोपहर 12 बजे मल्हार स्मृति मंदिर में किया जाएगा। उक्त जानकारी
श्री राजेश कुमार मिश्रा जिला युवा समन्वयक ने दी।
कला वीथिका सृजन के लिए गठित समिति की बैठक आज
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
नवरात्र के दौरान टेकरी पर सभी व्यवस्थाएं
होंगी उत्कृष्ट
अधिकारियों ने किया टेकरी का निरीक्षण
देवास 20 मार्च 2015/ चैत्र
नवरात्र के दौरान मां चामुण्डा टेकरी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं।
टेकरी पर सभी संबंधित विभाग इस प्रकार की व्यवस्था करें, जिससे मां तुलजा भवानी एवं
मां चामुण्डा के दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थियों को सुगमता से दर्शन हों, उन्हें
किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा दर्शन करने में कम से कम समय लगे। इस दौरान टेकरी
पर भीड़ एवं आपदा प्रबंधन के सभी आवश्यक उपाय किए जाएं।
जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों ने आज शुक्रवार
को, चैत्र नवरात्र पर्व के संबंध में मां चामुण्डा टेकरी पर की जा रही व्यवस्थाओं का
निरीक्षण कर उक्त निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री
प्रबल सिपाहा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी, आयुक्त नगर निगम श्री हिमांशु
सिंह, एसडीएम श्री धीरज श्रीवास्तव, तहसीलदार श्री एलके खरे, सहित सभी संबंधित अधिकारी
उपस्थित थे।
निरंतर हो साफ-सफाई की व्यवस्था
नगर निगम को
निर्देश दिए गए कि नवरात्र के दौरान टेकरी पर मंदिर एवं सभी स्थलों पर निरंतर साफ-सफाई
की समुचित व्यवस्था की जाये। इसके लिए पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मी टेकरी पर तैनात
हों, जो निरंतर साफ-सफाई करें। स्थान स्थान पर डस्टबिन रखवायें। टेकरी पर पूर्व की
तरह पॉलीथिन का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
न हो पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली
अपर कलेक्टर
ने निर्देश दिए कि नवरात्र के दौरान टेकरी पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार
की असुविधा नहीं होनी चाहिए। पार्किंग स्थलों पर पार्किंग शुल्क के बोर्ड लगाये जायें,
जिससे ठेकेदार अधिक पैसा न वसूल सके तथा आगंतुकों के साथ बद्तमीजी न हो।
चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
नवरात्र के
दौरान टेकरी पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होगी। आवश्यक बैरिकेटिंग करवाई जाएगी। टेकरी
पर 12 क्लोज सर्किट कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखेंगे। इनकी
मॉनीटरिंग के लिए विशेषज्ञ व्यक्ति नियुक्त किये जायेंगे।
अस्थाई शौचालय
अपर कलेक्टर
ने निर्देश दिए कि टेकरी पर आगंतुकों की सुविधा की दृष्टि से अस्थाई शौचालय लगाए जाएं।
जूते चप्पल रखने के लिए दोनों ओर स्टेंड बनाए जाएं, जिससे दर्शनार्थियों को सुविधा
हो।
बंटने वाला प्रसाद न हो दूषित
पर्व के दौरान
टेकरी व उसके पास बंटने वाला साबूदाने की खिचड़ी आदि का प्रसाद व अन्य खाद्य सामग्री
दूषित एवं बासी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। दूकानों पर बिकने वाला प्रसाद
एवं अन्य खाद्य सामग्री भी अच्छी गुणवत्ता की तथा स्वच्छ हो। टेकरी पर मय डॉक्टर एवं
दवाओं के समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
बिजली की अबाध आपूर्ति
अपर कलेक्टर
ने बिजली विभाग को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान टेकरी पर अबाध बिजली आपूर्ति हो, परन्तु
इस बात का ध्यान रखा जाए कि अनावश्यक बिजली का अपव्यय न हो। इस बार भी नवरात्र के दौरान
टेकरी पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था वाजिब दरों पर प्रशासन द्वारा
करवाई जाएगी। इसके लिए दो-तीन काउण्टर टेकरी पर लगवाए जा रहे हैं।
पब्लिक अनाउन्समैन्ट व्यवस्था
चामुण्डा टेकरी पर वाटर प्रूफ पीए सिस्टम
लगाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सीढ़ी मार्ग, परिक्रमा, रपट मार्ग आदि समस्त स्थानों
पर माइक लगाए जा रहे हैं। ये अत्याधुनिक हैं, वाटर प्रूफ हैं तथा इनके माध्यम से संगीत
के साथ ही उद्घोषणा भी की जा सकेगी। अपर कलेक्टर ने कार्य गुणवत्तापूर्ण किये जाने
के निर्देश दिये।
क्रमांक 93/2315/20-03-2015 (फोटो-संलग्न)
जिला जनसंपर्क
कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
मुख्यमंत्री
तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए अधिकारी नियुक्त
24 मार्च से
29 मार्च के बीच होगी यात्रा
देवास 20 मार्च 2015/मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत देवास जिले के यात्रियों
को 24 से 29 मार्च 2015 तक रामेश्वरम की तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। तीर्थ दर्शन यात्रा
में इस बार 201 तीर्थ यात्री एवं 4 अनुरक्षक जाएंगे।
कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा रामेश्वरम
की तीर्थ यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन देवास से रवाना करने एवं
वापस लौटने पर लाने तथा उनकी अन्य व्यवस्थाओं के लिए श्री हरिओम श्रीवास्तव परियोजना
अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण, सुश्री फरहत जहां, खनिज अधिकारी, श्री विनोदकुमार
चौहान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, श्री विनोद राठौर अति. तहसीलदार, श्रीमती
भावना सेंगर खनिज निरीक्षक देवास, सुश्री मनीषा तावड़े को नियुक्त किया गया है।
क्रमांक 94/2316/20-03-2015
ई-ऑक्शन के क्रियान्वयन पर वीडियो कान्फ्रेन्स 21 मार्च
को
रेत
एवं अन्य गौण खनिज खदानों के ठेकेदार हो सकेंगे शामिल
देवास 20 मार्च 2015/ खनिज
साधन विभाग द्वारा अब रेत एवं अन्य गौण खनिजों की नीलामी ई-ऑक्शन के माध्यम से की जाएगी।
ई-ऑक्शन का मॉड्यूल सूचना प्रौघोगिकी विभाग द्वारा तैयार किया गया है। मॉड्यूल के क्रियान्वयन
एवं उससे संबंधित मार्गदर्शन देने के लिए 21 मार्च को वीडियो कान्फ्रेन्सिंग आयोजित
की गयी है।
सचिव खनिज साधन श्री शिवशेखर शुक्ला
ने बताया कि वीडियो कान्फ्रेन्सिंग में रेत एवं अन्य गौण खनिज खदानों के ठेकेदार जिलों
के वीडियो कान्फ्रेंस कक्ष से भागीदारी कर सकेंगे। सभी ठेकेदारों एवं खदान संचालकों
को भाग लेने के लिए सूचित भी किया गया है। वीडियो कान्फ्रेन्सिंग प्रात: 11 से दोपहर
2 बजे तक होगी। वीडियो कान्फ्रेन्सिंग में सभी जिला कलेक्टर, जिला खनि अधिकारी एवं
एन.आई.सी. के ई-गवर्नेंस मैनेजर भी उपस्थित रहेंगे।
क्रमांक 95/2317/20-03-2015
जिला जनसंपर्क
कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
कृषि
विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का होगा भौतिक सत्यापन
देवास
20 मार्च 2015/ प्रमुख सचिव किसान कल्याण विभाग द्वारा सभी कलेक्टर
को एक पत्र जारी करते हुए निर्देशित किया गया है कि किसान कल्याण तथा कृषि विभाग द्वारा
संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे अन्नपूर्णा योजना, सूरजधारा योजना, बलराम तालाब योजना,
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत किसानों के हित
में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। विभागीय योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन को
सुदृढ़ करने की दृष्टि से प्रदेश भर में भौतिक सत्यापन का कार्य अभियान के रूप में लिया
जायेगा।
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग
की विभिन्न योजनाओं में समस्त हितग्राही मूलक योजनाओं विशेष रूप से स्प्रिंकलर ड्रिप
प्रदाय, विभिन्न फसल प्रदर्शन कार्यक्रम, कृषि यंत्रों के प्रदाय आदि के संबंध में
चयनित कम से कम एक विकास खण्ड में हितग्राहीवार स्थल निरीक्षण कर परिसम्पत्तियों योजनाओं
का भौतिक सत्यापन विगत तीन वर्षों 2011-12, 2012-13 एवं 2013-14 का कराया जाना उचित
होगा। उक्त कार्य के लिए जिले के समस्त उप संचालक तथा परियोजना संचालक, आत्मा विकास
खण्ड चयन करने के एक सप्ताह में हितग्राहीवार जानकारी कलेक्टर द्वारा गठित जांच दलों
को प्रस्तुत करेंगे। इस बावत् जांच दलों से वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी तथा उप संचालक,
किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय में निरीक्षण कर अभिलेखों से मिलान की कार्यवाही
भी कराई जाये।
उक्त हितग्राही मूलक भौतिक सत्यापन
कार्यक्रम में जिले के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के कर्मचारियों को यथासंभव
पृथक रखा जावे। भौतिक सत्यापन उपरांत विस्तृत जांच प्रतिवेदन 30 अप्रैल 2015 तक राज्य
शासन को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। जांच में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर सक्षम
तथा ठोस अनुशासनात्मक एवं वैधानिक कार्यवाही जिला स्तर से किया जाना सुनिश्चित करें
तथा राज्य शासन को प्रेषित जांच प्रतिवेदन में की गयी कार्यवाही की जानकारी अवश्य भेजी
जाये।
क्रमांक 96/2318/20-03-2015
जिला जनसंपर्क
कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में
विवाह के लिए आवेदन निकाय के माध्यम से
देवास
20 मार्च 2015/ मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत सामूहिक
विवाह सम्मेलन के माध्यम से निर्धारित आवेदन संबंधित निकाय से प्राप्त कर निकाय के
माध्यम से जमा करने की सुविधा दी गई है।
शासन द्वारा जारी निर्देशों में
बताया गया है कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम
से कन्या के विवाह के लिए आवेदन करते समय उसके साथ पहचान का एक प्रमाण लगाए जाना जरूरी
है। यह प्रमाण मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना कार्ड, मुख्यमंत्री शहरी घरेलू कामकाजी
महिला कल्याण योजना 2009, मुख्यमंत्री हाथ एवं साईकिल रिक्शा चालक योजना 2009, मुख्यमंत्री
शहरी गरीबों के लिए कल्याण योजना 2012, भवन एवं संन्निर्माण कर्मकार मण्डल के अंतर्गत
पंजीकृत मुख्यमंत्री मंडी हम्माल तुलावटी सहायता योजना 2008 एवं बीपीएल कार्ड में एक
हो सकता है। इनमें से एक की छायाप्रति आवेदन के साथ लगाई जाए।
इस योजना के अन्तर्गत सामूहिक विवाह
सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए किसी एक पंजीयन कार्ड के माध्यम से पंजीकृत हितग्राही
हो योजना का लाभ दिया जायेगा। सामूहिक विवाह सम्मेलन में सम्मिलित कन्याओं को शासन
द्वारा दाम्पत्य जीवन की खुशहाली हेतु रूपए 10000 सावधि जमा कराए जायेंगे। विवाह संस्कार
हेतु 5000 रूपए की सामग्री, कन्या की गृहस्थी हेतु राशि 7000 रूपए कन्या के बैंक खाते
में विवाह सम्मेलन के बाद देय होंगे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए होने
वाले व्यय की प्रतिपूर्ति हेतु राशि 3000 रूपए का प्रावधान किया गया है। यह राशि आयोजक
को दी जाएगी।
क्रमांक 97/2319/20-03-2015
जिला स्तरीय
युवा सम्मेलन 23 मार्च को
देवास 20 मार्च 2015/ देवास नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय युवा सम्मेलन एवं
जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, युवा कृति, ब्लॉक स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का
आयोजन 23 मार्च सोमवार को दोपहर 12 बजे मल्हार स्मृति मंदिर में किया जाएगा। उक्त जानकारी
श्री राजेश कुमार मिश्रा जिला युवा समन्वयक ने दी।
क्रमांक 98/2320/20-03-2015
जिला जनसंपर्क
कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
कला वीथिका सृजन के लिए गठित समिति की बैठक आज
देवास
20 मार्च 2015/ चामुण्डा माता टेकरी परिसर
में कलात्मक, प्रतिकृतियां निर्माण, टेरोकोटा पार्क एवं कला वीथिका सृजन के लिए गठित
समिति की बैठक 21 मार्च को सायं 4.00 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की
जायेगी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी करेंगे। यह जानकारी संयोजक कला
वीथिका समिति एवं सहायक परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण ने दी।
क्रमांक 99/2321/20-03-2015
जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न
राष्ट्रीय ग्रामीण
पेयजल एवं स्वच्छता जागरूकता सप्ताह अन्तर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा
आज शुक्रवार को कृषि विज्ञान केन्द्र के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं छात्र/छात्राओं सहित
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री, उपयंत्री, जिला सलाहकार एवं विकासखण्ड
संयोजक शामिल हुए। कार्यशाला में श्री गगन अवस्थी द्वारा छात्र-छात्राओं को पेयजल एवं
स्वच्छता एवं व्यक्तित्व विकास के संबंध में छात्र-छात्राओं से वार्तालाप किया गया
।
कार्यशाला में अपर कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा ने
विकासखण्ड पर शालाओं में पेयजल एवं स्वच्छता के जागरूकता के संबंध में आयोजित भाषण,
वादविवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने
वाले छात्र-छात्रों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ अधीक्षण यंत्री उज्जैन श्री व्ही.के. तिवारी ने किया तथा अंत
में आभार कार्यपालन यंत्री श्री एस.एन.राजू ने व्यक्त गया।
क्रमांक 100/2322/20-03-2015 (फोटो-संलग्न)
No comments:
Post a Comment