दिनांक 5 जनवरी 2016
॥ स
मा चा र॥
जनसुनवाई में आवेदकों ने दिए आवेदन
कलेक्टर ने सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए
निराकरण के निर्देश
शिप्रा नदी सफाई अभियान में सहभागी बने- कलेक्टर
अजनास में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 22 लाख रूपए
स्वीकृत
ब्लड के बारे में सारी जानकारी एक ही स्थान पर
जिले
के तीन गांवों को मिलेगा चौबीस घंटे पानी
स्कूल भवनों के मरम्मत कार्य भी दर्ज होंगे पोर्टल पर
ई-गवर्नेंस उत्कृष्टता पुरस्कार के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 जनवरी
अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था 15 अप्रैल तक बढ़ी
राज्य शासन द्वारा आदेश जारी
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स
मा चा र॥
जनसुनवाई में आवेदकों ने दिए आवेदन
कलेक्टर ने सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए
निराकरण के निर्देश
देवास 05 जनवरी 2016/ जिला मुख्यालय में जनसुनवाई
में आज मंगलवार को मल्हार स्मृति मंदिर में आवेदकों ने कलेक्टर आशुतोष अवस्थी के समक्ष
आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को
आवेदनों की जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ
प्रबल सिपाहा, एडीएम डॉ. कैलाश बुंदेला, एसडीएम सारिका भूरिया एवं अन्य विभागों के
जिला अधिकारी उपस्थित थे।
मुआवजा राशि दिलवाए
आवेदिका लीलाबाई पति लक्ष्मीनारायण
निवासी ग्राम खुंटखेड़ा तहसील सोनकच्छ ने आवेदन देते हुए बताया कि ग्राम खुंटखेड़ा में
उसकी कृषि भूमि है। जहां पर उसने बैंक से ऋण लेकर आरसीसी का कुआं बनवाया था जो कि अत्यधिक
बारिश के कारण धंस गया। कुआं धंसने से कुएं के अंदर अत्यधिक मलबा एकत्रित हो गया। जिसके
चलते आगामी फसल में सिंचाई नहीं कर पा रहा है। इस संबंध में मैंने मुआवजा प्राप्त करने
के लिए 11 अगस्त 2015 को तहसीलदार सोनकच्छ के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। तहसीलदार
ने मौके का मुआयना किया तथा किंतु आज दिनांक तक उसे मुआवजा नहीं मिला। उसे मुआवजा दिलाया
जाए। इस पर कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को जांचकर निराकरण के निर्देश दिए।
बीपीएल सूची में नाम दर्ज करवाए
आवेदिका रामकन्याबाई पति छीतु जाट निवासी ग्राम पितावली
तहसील बागली ने आवेदन देते हुए बताया कि वह अत्यंत गरीब है तथा उसके दो बच्चे हैं।
उसके पति को दीमागी बीमारी है। उसके पास मात्र एक बीघा जमीन है तथा उसकी कमाई का कोई
दूसरा साधन नहीं है। उसका नाम बीपीएल सूची में दर्ज किया जाए तथा बीपीएल कार्ड बनवाया
जाए। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को जांच कर निराकरण के निर्देश दिए।
शासन की ओर से पट्टा दिलाया जाए
आवेदक बलराम पिता बालू निवासी डेरी तहसील सतवास ने आवेदन
देते हुए बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार को पालन पोषण कर रहा है। वह शासन से
कृषि के लिए पट्टे की भूमि चाहता है, जिस पर वह कृषि कर अपने परिवार का पालन कर सके।
रूका हुआ वेतन दिलाया जाए
आवेदक गणेश पिता अंबाराम निवासी ग्राम देवगढ़ तहसील हाटपीपल्या
ने आवेदन देते हुए कलेक्टर को बताया कि वह गांव में पिछले चार साल से चौकीदारी का कार्य
कर रहा है। उसे पिछले 8 माह से वेतन नहीं दिया गया है। उसे उसकी रूका हुआ वेतन दिलाया
जाए। इस पर कलेक्टर ने जांच कर निराकरण के निर्देश दिए।
---------------------------
शिप्रा नदी सफाई अभियान में सहभागी बने- कलेक्टर
देवास 05 जनवरी 2016/ बुधवार 6 जनवरी सुबह
8.30 बजे पुण्य सलिला शिप्रा नदी के घाटों की सफाई का अभियान चलाकर नदी एवं घाटों की
सफाई की जाएगी। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने नागरिकों, स्वैच्छिक संगठनों, सामाजिक संगठनों,
प्रबुद्धजनों से अनुरोध किया है कि इस पुनित कार्य में सहभागी बने।
सीईओ जिला
पंचायत प्रबल सिपाहा ने बताया है कि सफाई अभियान में ग्रामीण विकास विभाग सहित सभी
विभागों के कार्यालय प्रमुख एवं अधीनस्थ स्टॉफ भी सहभागी रहेगा।
-----------------------------
अजनास में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 22 लाख रूपए
स्वीकृत
देवास 05 जनवरी 2016/ सांसद आदर्श ग्राम अजनास
में कचरे से खाद बनाई जाएगी। प्लास्टिक के पदार्थों को पुन: उपयोग लायक बनाया जाएगा।
इस संबंध में शासन द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 22 लाख 70 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय
है कि कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने इस आश्य का प्रस्ताव स्टेट माइनिंग कॉपोरेशन को भेजा
था।
----------------------------
ब्लड के बारे में सारी जानकारी एक ही स्थान पर
देवास 05 जनवरी 2016/भोपाल प्रदेश में ब्लड
बैंक और ब्लड डोनेट करने वालों की जानकारी अब एक ही स्थान पर संकलित होगी। यह जानकारी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की वेबसाईट पर प्रदर्शित कर दी गई है। मिशन संचालक फैज़ अहमद
किदवई ने बताया कि रक्तादाता चाहे तो वे भी ब्लड ग्रुप की जानकारी का पंजीयन करा सकते
हैं।
रक्त प्राप्त कर्ता को भटकना नही पड़ेगा
आकस्मिक
रूप से ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर अब रक्त प्राप्त कर्ता को भटकना नही पड़ेगा। राष्ट्रीय
स्वास्थ्य मिशन द्वारा तैयार की गई वेबसाईट पर जिले के अनुसार ब्लड ग्रुप के रक्तदाताओं
की जानकारी की सूची तैयार की गई है।
प्रदेश के सभी जिलों के रक्त बैंक एवं रक्तदाताओं की होगी सूची
मिशन
संचालक ने बताया कि आकस्मिक रूप से रक्त की आवश्यकता होने पर मरीज के परीजनों को भटकना
पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए मिशन की वेबसाईट पर ऐसे रक्तदाताओं की सूची बताई
गई है। वेबसाईट www.nhmmp.gov.in पर प्रदेश के समस्त 51 जिलों के रक्त बैंक एवं रक्तदाताओं की सूची नाम, पते
सहित उपलब्ध कराई है। इस लिंक पर रक्तदाता पंजीयन का विकल्प भी रखा गया है, जिसमें
रक्तदाता अपना पंजीयन करा सकते है।
-------------------------------
जिले
के तीन गांवों को मिलेगा चौबीस घंटे पानी
देवास 05 जनवरी 2016/ आदिवासी उपयोजना विशेष केंद्रीय
सहायता संविधान के अनुच्छेद अंर्तगत उदयनगर से मोहाड़ाघाट मार्ग निर्माण एवं उदयनगर
से नाचनबोर मार्ग की शेष राशि में से नलजल योजना के तीन कार्यों की वित्तीय एवं प्रशासकीय
स्वीकृति कलेक्टर आशुतोष अवस्थी द्वारा जारी की गई है।
कलेक्टर आशुतोष
अवस्थी ने बताया कि नलजल योजना के अंतर्गत बागली विकासखंड के तीन ग्रामों में नलजल
योजना के अंतर्गत् 29 लाख 94 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। जारी आदेश अनुसार
बागली विकासखंड के ग्राम रूपलीपुरा में 9 लाख
97 हजार रुपए, रायसिंगपुरा में 9 लाख 99 हजार रुपए तथा कनाड़ में 9 लाख 98 हजार रुपए
की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने बताया है कि इस योजना
के तहत इन ग्रामों में 24 घंटे प्रदाय किया जाएगा। योजना का क्रियांवयन लोक स्वास्थ्य
यांत्रिकी विभाग द्वारा किया जाएगा।
कार्य के लिए
नियम एवं शर्तें
इस योजना
के अंतर्गत स्वीकृत कार्य का उपयोग स्वीकृत कार्यों के अनुसार आवंटन सीमा में किया
जाए। किसी भी दशा में अतिरिक्त आवंटन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। स्वीकृत कार्यों की
तकनीकी स्वीकृति एवं प्राक्कलन संल्गन प्रेषित है। इसके अनुसार ही कार्य कराया जाए।
किसी भी दशा में स्वीकृत कार्यों में परिवर्तन नहीं किया जाए। निर्माण स्थलों पर कार्यों
के बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। मप्र भंडारण क्रय नियमों का पालन किया जाए। वित्तीय
वर्ष समाप्ती के पूर्व कार्य पूर्ण कराएं जाएं। कार्यों के उपयोगिता, प्रमाण पत्र,
पूर्णता प्रमाण पत्र तीन प्रतियों को भेंजे।
-------------------------------
रजब अली - अमानत
अली संगीत समारोह में बहेगी सूर ताल की गंगा
देवास 05 जनवरी 2016/ उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत
एवं कला अकादमी, मप्र संस्कृति परिषद भोपाल द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से इस वर्ष भी देवास में दो
दिवसीय स्मरण उस्ताद रजब अली खां- उस्ताद अमानत अली खां संगीत समारोह का आयोजन 8 व
9 जनवरी को मल्हार स्मृति मंदिर में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 8 जनवरी को सायं
7.30 बजे से होगा।
संगीत समारोह
के प्रथम दिवस 8 जनवरी को नासिक के गायक श्री प्रसाद खार्पेड़ तथा इंदौर के वायोलिन
वादक श्री कमल कामले प्रस्तुति देंगे। समारोह के द्वितीय दिवस 9 जनवरी को भोपाल के
तबला वादक श्री अंशुल प्रतापसिंह तबला वादन करेंगे। मुंबई के बांसुरी वादक श्री संतोष
संत बांसुरी वादन तथा कोलकाता के गायक श्री अरशद अली खां गायन प्रस्तुत करेंगे। इसके
अलावा सहयोगी कलाकारों में तबला वादक श्री अनिल मोघे, श्री सलीम अल्लाहवाले, श्री हितेंद्र
दीक्षित, श्री रामेंद्रसिंह सोलंकी प्रस्तुति देंगे तथा हारमोनियम में श्री विवेक बनसोड़,
श्री उपकार गोड़बोले हारमोनियम का वादन करेंगे। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने आमजन से आग्रह
किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में संगीत समारोह में आकर इसका आनंद लें।
-----------------------
स्कूल भवनों के मरम्मत कार्य भी दर्ज होंगे पोर्टल पर
देवास 05 जनवरी 2016/ राज्य शासन ने सर्व
शिक्षा अभियान में प्राथमिक और माध्यमिक शाला भवनों के मेजर रिपेयरिंग कार्यों को एजुकेशन
पोर्टल पर दर्ज करवाने के निर्देश दिये हैं। सभी जिला परियोजना समन्वयक और जिला शिक्षा
केन्द्रों को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में स्वीकृत कार्यों को पोर्टल पर दर्ज करवाने
के लिये कहा गया है। स्कूल भवन के प्रगतिरत कार्यों को आगामी 15 फरवरी तक पूरा करवाने
का लक्ष्य है।
--------------------------
ई-गवर्नेंस उत्कृष्टता पुरस्कार के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 जनवरी
देवास 05 जनवरी 2016/ राज्य शासन द्वारा ई-गवर्नेंस
के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और अभिनव पहल के लिये वर्ष 2014-15 के ई-गवर्नेंस उत्कृष्टता
पुरस्कार दिये जायेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढाकर अब 18 जनवरी, 2016
कर दी गई है। पूर्व में यह तिथि 31 दिसम्बर 2015 निर्धारित थी । ई-गवर्नेंस उत्कृष्टता
पुरस्कार 2014-15 के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अन्तर्गत मैप-आई.टी. द्वारा
सभी विभाग, जिला, स्थानीय निकाय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और निजी क्षेत्र में
10 अलग-अलग श्रेणी में ऑनलाइन प्रस्ताव आमंत्रित किये गये हैं।
विज्ञान
एंव प्रौद्योगिकी सचिव ने सभी शासकीय विभाग, कार्यालय, सभी कमिश्नर एवं कलेक्टर को
पत्र भेजकर पुरस्कारों के ऑनलाइन प्रस्ताव भेजने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को इस
प्रक्रिया में भाग लेने के लिये प्रेरित करने की अपेक्षा की है। पुरस्कार विभिन्न श्रेणी
एवं पुरस्कार राशि तथा प्रक्रिया संबंधी और अधिक जानकारी के लिए मैप -आई.टी. में विशेष
कर्त्तव्यस्थ अधिकारी श्री विनय पाण्डेय से टेलीफोन नम्बर 0755.2518702,2518713 एवं
2518716 पर सम्पर्क किया जा सकता है। पुरस्कार के संबंध में अधिक जानकारी एवं विवरण
मेप-आई.टी. की वेबसाइट www.mapit.gov.in/itawards पर उपलब्ध है।
----------------------------
अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था 15 अप्रैल तक बढ़ी
राज्य शासन द्वारा आदेश जारी
देवास 05 जनवरी 2016/ राज्य शासन ने अतिथि
शिक्षकों की व्यवस्था की अवधि में 15 अप्रैल 2016 तक की वृद्धि किये जाने की स्वीकृति
प्रदान की है। शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये हैं। पूर्व में शासकीय
शालाओं में शिक्षकों के विषयमान से स्वीकृत पदों में से किन्हीं कारणों से रिक्त पदों
पर नियमित शिक्षक नियुक्त होने अथवा 31 दिसम्बर, 2015 तक जो भी पहले हो, के लिये अतिथि
शिक्षक की व्यवस्था की गई थी।
-----------------------------
No comments:
Post a Comment