दिनांक 22 जनवरी 2016
॥ स मा चा र॥
राज्य
सेवा
प्रारंभिक
परीक्षा
24 जनवरी
को
प्रायमरी
स्कूलों
की बेहतरी के लिये "प्रणाम पाठशाला कार्यक्रम चलेगा
भारतीय
स्टाम्प
अधिनियम
की अनुसूची-1 में संशोधन प्रभावशील
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
देवास
॥ स मा चा र॥
वृत्ति कर संग्रहण के लिए सक्रिय अभियान चलेगा
देवास 22 जनवरी 2016/ मप्र
सरकार एवं आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर के आदेशानुसार संपूर्ण मप्र सहित देवास वृत्त
में भी वृत्तिकर संग्रहण का 2011-12 से 2015-16 तक की अवधि के लिए सक्रिय अभियान आरंभ
किया जा रहा है। इसमें जिले के सभी होटल, मैरिज गार्डन, ब्यूटी पार्लर और अन्य सेवा
प्रदाताओं से वृत्तिकर की नियमित वसूली की
जाएगी।
मप्र वृत्तिकर अधिनियम 1995 के तहत
मप्र शासन का वाणिज्यिक कर विभाग उन समस्त लोगों संवृत्तिकर का संग्रहण एवं वसूली करता
है जो मप्र राज्य के अंतर्गत अपनी वृत्ति, व्यापार या आजीविका चलाते हैं। इसमें सरकारी
कर्मचारी, केंद्रीय विभागों के अधिकारी, सरकारी उपक्रम के कर्मचारी भी आते है तो क्रय-विक्रय
करने वाले व्यापारियों के अलावा प्रत्येक, कर्मचारी और सेवा प्रदाता भी आ जाते हैं।
वेतन और मजदूरी आदि से आय अर्जित करने वाले यानि कि समस्त प्रकार के कोचिंग सेंटर,
वजन कांटा, लाँड्री पर मजदूरी की राशि के प्राप्ति के आधार पर और ब्यूटी पार्लर, चिकित्सक,
आर्चिटैक्ट, एडवोकेट, साहूकार लोग, स्टैम्प बैंडर, दलाल, बीमा, एजेंट होटल, मैरिज गार्डन,
मदिरा अनुज्ञप्ति धारी ऐसे व्यापारी हैं, जिनकी सालाना आमदानी से वृत्तिकर आरोपित नहीं
होता बल्कि उनके काम करने की अवधि से वृत्तिकर आरोपित किया जाता है।
31 जनवरी
तक चालान मंगाए जा रहे हैं
वाणिज्यिक कर विभाग अपने पंजीयत व्यवसायियों
से 2011-12 से लेकर अब तक जमा किए गए वृत्तिकर के चालान मंगा रहा है, जिन्होंने पिछले
पांच साल में वृत्तिकर जमा किया है, यदि जमा नहीं किया गया है तो 31 जनवरी तक जमा कराने
के लिए चालान मंगाए जा रहे हैं।
प्रशिक्षण
दिया गया
वृत्तिकर संग्रहण अभियान का जायजा
लेने और वसूली अभियान की समीक्षा करने गत दिवस को देवास आए उपायुक्त उज्जैन मनोज चौबे
ने वृत्तिकर संग्रहण के लिए अधिकारियों को
प्रशिक्षण दिया और बकायादारों के खिलाफ बैंक खाता बंद करने, चल संपत्ति यानि कार, स्कूटर
और अन्य चीजें कुर्क करके उठाकर लाने और अचल संपत्ति मकान आदि को कुर्क कर नीलाम करने
के निर्देश दिए।
----------------------------
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्री दीपक जोशी का भ्रमण कार्यक्रम
देवास 22 जनवरी 2016/
प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्री दीपक
जोशी 23 जनवरी को जिले के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करेंगे। वे 23 जनवरी को प्रात:
8.30 बजे सतवास से प्रस्थान प्रात: 10 बजे ग्राम पीपरी में आयोजित सुभाष चंद्र जयंती समारोह में भाग लेंगे।
दोपहर एक बजे पीपरी से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे हाटपीपल्या पहुंचेंगे। वहां से शाम
4 बजे देवास के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5 बजे देवास आएंगे, रात्रि 7.30 बजे देवास
से तराना जिला उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां वे कवि सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
इसके बाद रात 9 बजे देवास के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम देवास में करेंगे।
-----------------------------
गणतंत्र दिवस तैयारी की एडीएम द्वारा समीक्षा
देवास 22 जनवरी 2016/
कलेक्टर आशुतोष अवस्थी के निर्देश पर अपर
कलेक्टर डॉ. कैलाश बुंदेला ने आज शुक्रवार को गणतंत्र दिवस तैयारी की समीक्षा की। बैठक
में शिक्षा विभाग, नगर निगम तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बताया
गया कि गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन ग्राउंड में होगा तथा भारत पर्व का
आयोजन 26 जनवरी को संध्या 7 बजे से माताजी की टेकरी के सीढ़ी मार्ग में नवनिर्मित कलावीथिका
में होगा।
भारत पर्व में स्थानीय कलाकारों को अवसर
भारत पर्व के आयोजन में स्थानीय कलाकारों को अपनी
प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर प्रहलाद टिपानिया द्वारा कबीर के भजनों
की प्रस्तुति भी होगी।
----------------------
जिले की राशन दुकानों में एक फरवरी से हाईटेक व्यवस्था से मिलेगा
राशन
देवास 22 जनवरी 2016/ राशन दुकानों
में अब पात्र व्यक्ति को ही राशन मिलेगा। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने बताया है कि जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली
के तहत समस्त 429 उचित मूल्य दुकानों पर राशन सामग्री का प्रदाय 01 फरवरी 2016 से पी.ओ.एस.
मशीन के माध्यम से किया जाएगा। पी.ओ.एस. (पाइंट ऑफ सेल) मशीन लगने के बाद समस्त संव्यवहार
इसी के माध्यम से ही किये जाएगे। जिले में नॉन असर व्यवस्था (ऑनलाईन) अंतर्गत उचित
मूल्य दुकान से संलग्न पात्र परिवारों की जानकारी पी.ओ.एस. मशीन में माह की 01 से
03 तारीख के मध्य डाउनलोड की जाएगी तथा पात्र परिवार को अपनी निर्धारित उचित मूल्य
दुकान से सामग्री प्राप्त करना होगी। यह व्यवस्था उन उचित मूल्य दुकानों पर लागू की
जायेगी जंहा पर इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध है। इस व्यव्स्था में विक्रेता द्वारा प्रतिदिन
क्रय-विक्रय की जानकारी एक बार अपलोड करनी होगी।
जिला
आपूर्ति अधिकारी ज्योति जैन ने बताया है कि इस व्यवस्था से अब पंजीकृत व्यक्ति को ही
राशन मिलेगा। किसी ओर व्यक्ति के नाम से कोई और राशन नहीं ले पाएगा। ऑफलाईन व्यवस्था
जिन दुकानों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध नही है वहां लागू की जाएगी। पात्र परिवारों
का विवरण एवं पात्रता की जानकारी पी.ओ.एस. मशीन में उपलब्ध रहेगी। यह जानकारी विक्रेता
द्वारा माह की 01 से 03 तारीख तक पी.ओ.एस. मशीन को इंटरनेट कनेक्टिविटी क्षेत्र में
लाकर सर्वर से डाउनलोड करनी होगी। पात्र परिवारों को निर्धारित उचित मूल्य दुकान से
ही सामग्री प्राप्त करनी होगी। समग्र आई.डी. के आधार पर परिवार के सदस्य की पहचान के
उपरांत सामग्री का वितरण किया जाएगा। विक्रेता द्वारा प्राप्त सामग्री एवं वितरित सामग्री
की जानकारी सप्ताह में एक दिन (शनिवार को) पी.ओ.एस. मशीन को इंटरनेट कनेक्टिविटी क्षेत्र
में लाकर सर्वर पर अपलोड करनी होगी। उक्त व्यवस्था अंतर्गत जिन परिवारों का आधार नम्बर
डाटाबेस में उपलब्ध है उनके अंगूठा के निशान पर तथा जिन परिवारों का आधार नम्बर डाटाबेस
में उपलब्ध नही है उन्हे समग्र आई.डी. के आधार पर पी.ओ.एस. मशीन से सामग्री का वितरण
किया जाएगा। आधार नंबरविहीन पात्र परिवारों की जानकारी विक्रेता द्वारा एक रजिस्टर
में संधारित भी की जावेगी।
जिले
की सभी 429 उचित मूल्य दुकानों के सेल्समैन को विजनटेक कंपनी के तकनीकी प्रशिक्षको
द्वारा पी.ओ.एस. मशीन प्रदाय कर मशीन आपरेट करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा
है। पी.ओ.एस. मशीन के संचालन हेतु दुकान के पंजीकृत सेल्समैन एवं सेल्समैन की अनुपस्थिति
में पंजीकृत सहायक अधिकृत रहेंगे।
नवीन
व्यवस्था अंतर्गत पी.ओ.एस. मशीन के बिना किये गये किसी भी विक्रय को मान्य नहीं किया
जाएगा अर्थात समस्त राशन सामग्री का विक्रय पी.ओ.एस. मशीन के माध्यम से ही किया जाना
है।
----------------------------
राज्य
सेवा
प्रारंभिक
परीक्षा
24 जनवरी
को
देवास के 6 केंद्रों
पर 2250 परीक्षार्थी होंगे शामिल
देवास 22 जनवरी 2016/ मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के
जरिये होने वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार 24 जनवरी को होंगी। परीक्षा के
दो सत्र सुबह 10 से 12 और दोपहर 2 से 4 बजे तक रहेंगे। परीक्षा के लिये 51 जिले में
564 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। इसमें 2 लाख 45 हजार 636 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
देवास जिले के 6 केंद्रों पर 2250 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी
ने परीक्षा की व्यापक तैयारियों को सुव्यवस्थित संपन्न कराने के लिए अपर कलेक्टर डॉ.
कैलाश बुंदेला को नोडल अधिकारी बनाया है।
हेल्प लाइन और पर्यवेक्षक
परीक्षा
के संबंध मे किसी भी प्रकार की शिकायत टोल फ्री नम्बर 181 पर की जा सकती है। आयोग द्वारा
10 केन्द्रीय पर्यवेक्षक भी नियुक्त किये गये हैं। भोपाल संभाग के लिये केन्द्रीय पर्यवेक्षक
श्री व्ही.आर. खरे के मोबाइल नम्बर 9425008470, जबलपुर संभाग के लिये श्री एन.सी. नागराज
9752076098, इंदौर संभाग के लिये श्री एस.के. वशिष्ठ 9826030021, नर्मदापुरम संभाग
के लिये श्री खान 9425333228, सागर संभाग के लिये श्री अशोक कुमार जैन 9425809244,
ग्वालियर संभाग के लिये श्री शहजाद खान 9425028058, उज्जैन संभाग के लिये श्री रघुवीर
सिंह चूड़ावत 9425364946, चंबल संभाग के लिये श्री अशोक कुमार सिंह 9425017310, शहडोल
संभाग के लिये एन.एस.भटनागर 9425329258 और रीवा संभाग के लिये सुधा चौधरी
9425381555 पर भी शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा आयोग की सतर्कता अधिकारी श्रीमती
कीर्ति खुरासिया से कार्यालयीन समय पर 0731-2702354 शिकायत की जा सकती है अथवा ई-मेल
vigoffpsc@mp.gov.in भेजा जा सकता है।
------------------------
जिला
विज्ञान
मेला 30 जनवरी तक लगाने
के निर्देश
देवास 22 जनवरी 2016/ राज्य शासन ने जिला शिक्षा अधिकारियों और डीपीसी को अपने-अपने जिलों में
30 जनवरी तक विज्ञान मेला लगाने के निर्देश दिये हैं। मेला पिछले साल की तरह ही होगा।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में होने वाले विज्ञान मेला/प्रदर्शनी में प्रत्येक
शासकीय हाई/हायर सेकेण्डरी स्कूल से चुना हुआ एक विद्यार्थी और एक मार्गदर्शी शिक्षक
भाग ले सकेगा।
-----------------------------
प्रायमरी
स्कूलों
की बेहतरी के लिये "प्रणाम पाठशाला कार्यक्रम चलेगा
देवास 22 जनवरी 2016/ कलेक्टर आशुतोष
अवस्थी ने प्रणाम पाठशाला कार्यक्रम चलाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश
दिए है। कलेक्टर ने कहा है कि प्रायमरी शालाओं की
बेहतरी के लिये सभी स्कूलों में 'प्रणाम पाठशाला'' कार्यक्रम के संचालन के किया जाएं।
शासन का मानना है कि व्यक्ति को अपनी प्राथमिक शाला से गहरा लगाव होता है। इससे उनके
द्वारा अपनी प्राथमिक शाला के कल्याण के लिये कुछ कार्य करवाये जा सकते हैं। हालांकि
प्राथमिक शिक्षा अभियान के लोक-व्यापीकरण में प्राथमिक शालाओं को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध
करवायी गयी हैं। फिर भी शिक्षा की गुणवत्ता की दृष्टि से प्राथमिक शालाओं में और अधिक
सुविधाओं की आवश्यकता बनी रहती है। शाला प्रबंधन समिति स्थानीय स्रोतों से आवश्यकताओं
की पूर्ति कर सकती है।
समिति
के सदस्यों और संबंधित शाला के शिक्षकों द्वारा उस शाला में पढ़े हुए नागरिकों से वर्ष
में एक बार शाला में आने के लिये अनुरोध किया जायेगा। ऐसे व्यक्ति के शाला में पहुँचने
पर उन्हें शाला की आवश्यकताओं के बारे में बताया जायेगा। साथ ही उन्हें स्वेच्छा से
अपनी क्षमतानुसार सहयोग के लिये प्रेरित भी किया जायेगा।
----------------------------------------
सफलता की कहानी
बच्छखाल
में वृक्षारोपण से छाई हरियाली
देवास 22 जनवरी 2016/ देवास
जिले की खातेगांव विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बच्छखाल में वृक्षारोपण हो जाने से यह
गांव हराभरा हो गया है। यहां पूरी ग्राम पंचायत में तीन कि,मी, तक केशिया, शीशम, करंज,
आदि पौधों का रोपण किया गया है। जिससे सडक किनारे एवं चौराहों पर हरियाली ही हरियाली
नजर आती है। यहां से गुजरते हुए लोग तो पेड़-पौधों की छाया में सुकुन पाते है। वृक्षारोपण
होने से यहां आसपास की हवा शुद्ध एवं वातावरण खुशनुमा हुआ है।
बच्छखाल
को वृक्षारोपण की यह सौगात महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से
मिली है। वृक्षारोपण कार्य यहां 04 वर्ष पूर्व शुरू किया गया था। जिसमें कुल
1,11,287 लाख रुपये खर्च किये गये। जिसमें मजदूरी पर 94917 एवं 10370 रूपये सामग्री
के रुप में भुगतान किये गये। वृक्षारोपण कार्य में सहयोग यंहा के निवासियों द्वारा
किया गया जिसका उन्हे रोजगार गारंटी योजनांतर्गत भुगतान किया गया। ग्रामवासियों ने
बताया वृक्षारोपाण होने से यहां हरियाली हुई है। इससे छाया मिलने लगी है। भविष्य में
जब ये पौधें घने वृक्ष बनेगें तो आसपास का वातावरण और भी खुशनुमा होगा।
-------------------------------
भारतीय
स्टाम्प
अधिनियम
की अनुसूची-1 में संशोधन प्रभावशील
देवास 22
जनवरी 2016/ भारतीय स्टाम्प अधिनियम-1899 की अनुसूची-1-क में अनेक
संशोधन प्रभावशील किये गये हैं। विज्ञापन से संबंधित करार पर प्रतिफल की रकम का
0.25 प्रतिशत स्टाम्प शुल्क देय होगा। स्टाम्प शुल्क की यह राशि न्यूनतम 500 रुपये
और अधिकतम 25 हजार रुपये होगी। वर्क कांट्रेक्ट पर भी प्रतिभूति रकम का 0.25 प्रतिशत
स्टाम्प शुल्क देय होगा। यह राशि भी न्यूनतम 500 और अधिकतम 25 हजार रुपये होगी।
विक्रय
प्रमाण-पत्र पर अब सम्पत्ति के बाजार मूल्य अथवा खरीद राशि, जो भी अधिक हो, के मान
से स्टाम्प शुल्क देय होगा। पहले शुल्क केवल खरीद राशि के अनुसार देय था। लीज की अवधि
5 वर्ष से अधिक किन्तु 10 वर्ष तक, 10 वर्ष से अधिक किन्तु 20 वर्ष तक और 20 वर्ष से
अधिक किन्तु 30 वर्ष से अधिक होने पर स्टाम्प शुल्क की पहले प्रचलित दर को आधा कर दिया
गया है। इस अवधि की लीज के लिये क्रमश: 0.5 प्रतिशत, एक प्रतिशत और 2 प्रतिशत स्टाम्प
शुल्क देय होगा। लीज के अनुच्छेद की भाषा को भी आम जनता के लिये सरल बनाया गया है।
माइनिंग
लीज के लिये अलग प्रावधान किये गये हैं। इसके अनुसार माइनिंग लीज के अधीन देय पूरी
रकम का 0.75 प्रतिशत स्टाम्प शुल्क लिया जायेगा। नगर पालिक निकाय द्वारा या उसकी ओर
से निष्पादित पट्टे के मामले में भी दस्तावेज में दिखाया गया मूल्य ही स्टाम्प शुल्क
लगेगा। अब तक यह शुल्क बाजार मूल्य के अनुसार देय था। लीज एवं लायसेंस अथवा कंडक्टिंग
लायसेंस के दस्तावेज, यदि अचल सम्पत्ति से संबंधित और पट्टे की प्रकृति के हों, तो
वे पट्टा विलेख माने जायेंगे।
अब रिवाल्वर
एवं पिस्तोल के लायसेंस पर 5000 रुपये और इनसे भिन्न हथियारों के लायसेंस पर 2000 रुपये
स्टाम्प शुल्क देय होगा। इन लायसेंसों के नवीनीकरण पर क्रमश: 2000 तथा 1000 रुपये स्टाम्प
शुल्क देय होगा।
----------------------------------
शासकीय
स्कूलों में विद्युत व्यवस्था के लिये
मुख्यमंत्री शाला ज्योति योजना
तीन साल
में प्रदेश के सभी स्कूल में बिजली होगी
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की
देवास 22 जनवरी
2016/प्रदेश के सभी शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में विद्युत व्यवस्था
के लिए 'मुख्यमंत्री शाला ज्योति योजना'' शुरू की जायेगी। योजना में अगले तीन साल में
प्रदेश के सभी एक लाख दो हजार 708 स्कूल में विद्युत व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री श्री
शिवराज सिंह चौहान ने विगत दिवस भोपाल में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा में यह निर्देश
दिये। बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री पारस जैन, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री
दीपक जोशी और मुख्य सचिव अंटोनी डिसा भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री
चौहान ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि नवीन स्कूल
भवन के निर्माण में बाउंड्री वाल का प्रावधान आवश्यक रूप से हो। साथ ही जिन भवनों में
बाउंड्री वाल नहीं है उनमें बनवायें। स्कूल चलें हम अभियान में बनाये गये प्रेरकों
को सक्रिय रखें तथा अच्छा काम करने वाले प्रेरकों को सम्मानित करें। सभी स्कूलों में
वर्ष में एक बार वार्षिक उत्सव तथा हर शनिवार को बाल सभा की जाये। विद्यार्थियों को
छात्रवृत्ति समय से मिले। अगले सत्र से विद्यार्थियों को नि:शुल्क साईकिल योजना में
राशि नहीं बल्कि साईकिलें प्रदाय की जाये। संस्कृत स्कूलों में बेहतर शिक्षा के लिए
योजना बनाई जाये। सभी स्कूलों में 'तम्बाकूमुक्त विद्यालय'' अभियान चलाया जाये। उत्कृष्ट
विद्यालयों में अधोसंरचना विस्तार करें तथा सीट्स बढ़ायें। समय पर अध्यापकों की पदोन्नति,
क्रमोन्नति की व्यवस्था करें। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिये एक विकासखंड में पायलट
प्रोजेक्ट के रूप में 'समेकित विद्यालय योजना'' लागू करें। उन्होंने पाठ्य-पुस्तकें
समय से सभी स्कूलों में पहुँचाने के लिये विभाग की प्रशंसा की।
बैठक में बताया गया कि स्कूल शिक्षा
मिशन से प्रदेश में एक लाख प्रेरक जुड़े हैं। प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल शिक्षकों को
प्रशिक्षित किया गया है। नॉलेज ऑफ पोर्टल के रूप में बनायी गयी 'ज्ञान पिटारा'' वेबसाइट
को शीघ्र लाँच किया जायेगा। विभाग द्वारा इस वर्ष 83 लाख 50 हजार विद्यार्थी को छात्रवृत्ति
वितरित की गई है। एक लाख 72 मेधावी बच्चों को लेपटॉप प्रदाय किया गया है। पचास विद्यालय
में व्यावसायिक शिक्षा के दो ट्रेड शुरू किये गये हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा
सारी सुविधाएँ ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही है। विभाग द्वारा सी.एम. हेल्पलाइन में प्राप्त
97 प्रतिशत आवेदन का निराकरण किया जा चुका है। बैठक में माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष
श्रीमती सुरंजना रे, अपर मुख्य सचिव श्री एस.आर. मोहंती, राज्य शिक्षा केन्द्र आयुक्त
श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी, आयुक्त लोक शिक्षण श्री डी.डी. अग्रवाल भी उपस्थित थे।
----------------------------------
ओला वृष्टि
प्रभावित ग्रामों सर्वेक्षण के लिए
अधिकारियों की ड्यूटी लगाई
देवास 22 जनवरी 2016/ कलेक्टर
आशुतोष अवस्थी ने तहसील देवास में 18 जनवरी 2016 को हुई ओला वृष्टि से प्रभावित ग्राम
बगाना, जलालखेड़ी, लोहाना एवं सिलाखेड़ी में
हुए फसल क्षति सर्वेक्षण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। नियुक्त अधिकारी तहसीलदार
देवास द्वारा राजस्व, कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त अमले के माध्यम से कराए
जा रहे सर्वे उपरांत शत-प्रतिशत सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
जारी आदेश अनुसार ग्राम बगाना के लिए
उपसंचालक उद्यानिकी नरेशसिंह तोमर, जलालखेड़ी के लिए उपसंचालक कृषि केसी वास्केल, लोहाना
के लिए अनुविभागीय अधिकारी कृषि आरएस सेंगर तथा सिलाखेड़ी के लिए सहायक संचालक कृषि
डॉ. मोहम्मद अब्बास को निरीक्षण अधिकारी बनाया गया है।
---------------------------------


No comments:
Post a Comment