दिनांक 25 जनवरी 2016
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र ॥
लोक सेवा में
लापरवाही पर दंडित होंगे अधिकारी- कलेक्टर
देवास 25 जनवरी 2016/ सभी अधिकारी लोकसेवा गारंटी
अधिनियम का कड़ाई से पालन करें। जो अधिकारी इसमें लापरवाही करेंगे, उनके विरूद्ध जुर्माने
की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने आज सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक
में यह निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रबल सिपाहा, एडीएम डॉ. कैलाश बुंदेला,
एसडीएम एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में
कलेक्टर ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका
का ऑनलाइन सत्यापन करें। बैठक में बताया गया कि आगामी 3 फरवरी को टोंकखुर्द में अंत्योदय
मेले का आयोजन होगा। मेले में सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में कलेक्टर द्वारा
रोजगार की हितग्राही मूलक योजनाओं की भी समीक्षा की गई। लीड बैंक मैनेजर को सभी बैंकर्स
से समन्वय कर ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।
आज होगा ग्रामसभाओं
का आयोजन
कलेक्टर
ने बैठक में बताया कि आज 26 जनवरी से जिले की सभी पंचायतों में ग्राम सभाओं का चरणबद्ध
आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा की बैठक में स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना
पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी। शालाओं में विशेष मध्यांहन भोजन भी होगा।
----------------------------
जिले में हर्षोल्लास
के साथ आज मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस
जिला मुख्यालय
पर स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री श्री जोशी करेंगे ध्वजारोहण
देवास 25 जनवरी 2016/ जिले में 26 जनवरी गणतंत्र
दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउण्ड पर
मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री
श्री दीपक जोशी ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य समारोह प्रातः 9.00 बजे से
आयोजित होगा। जनपद मुख्यालयों, नगर पंचायतों, ग्राम पंचायतों आदि में भी गणतंत्र दिवस
समारोह आयोजित होंगे।
पल प्रतिपल कार्यक्रम
जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित
मुख्य कार्यक्रम में प्रातः 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन, प्रातः 9.00 बजे मुख्य अतिथि
द्वारा ध्वजारोहण एवं सलामी एवं राष्ट्रगान, 9.08 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण,
9.20 बजे संदेश वाचन, 9.30 बजे परेड मार्च पास्ट, 9.40 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम,
10.30 बजे झांकियों का प्रदर्शन, 10.40 बजे पुरस्कार वितरण तथा प्रातः 11.00 बजे कार्यक्रम
का समापन होगा।
डायलिसिस सुविधा
का लोकार्पण आज
स्कूल शिक्षा
मंत्री श्री दीपक जोशी जिला चिकित्सालय में आज मंगलवार को डायलिसिस सुविधा का लोकार्पण
करेंगे। मंत्री श्री जोशी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के पश्चात माताजी की टेकरी में वृक्षारोपण
करेंगे। इसके बाद ग्राम खटांबा में मध्यांहन भोजन में शामिल होंगे।
शासकीय एवं सार्वजनिक
भवनों पर रौशनी
जिले में
गणतंत्र दिवस की संध्या पर समस्त सार्वजनिक भवनों, शासकीय भवनों, स्मारकों आदि पर रौशनी
की जायेगी।
-----------------------------
मंत्रीद्वय,
कलेक्टर एवं एस.पी. द्वारा गणतंत्र दिवस पर बधाई
देवास 25 जनवरी 2016/ संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री
तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री सुरेंद्र पटवा, उच्च शिक्षा स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री
श्री दीपक जोशी, कलेक्टर आशुतोष अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला ने जिले के
नागरिकों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए कहा, कि यह पर्व हमें राष्ट्रभक्ति,
देशप्रेम एवं भाईचारे की भावना के साथ एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने
अपने बधाई संदेश में कहा है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर हम सब साम्पद्रायिक सौहार्द,
सद्भावना, प्रेम एवं भाईचारे की अपनी गौरवशाली परम्परा को बरकरार रखते हुए देवास जिले
को समृद्धशाली बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लें।
------------------------------------
भारत पर्व का
आयोजन आज
देवास 25 जनवरी 2016/ प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी
26 जनवरी गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन जिला
मुख्यालय पर किया जाएगा। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने बताया कि 26 जनवरी को जिला मुख्यालय
पर आयोजित होने वाले भारत पर्व में सायं 7.00 बजे से माताजी की टेकरी स्थित सिंहद्वार
(सीढ़ी मार्ग) एबी रोड पर कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रहलाद टिपानिया द्वारा
कबीर गायन प्रस्तुत किया जायेगा। इसके अलावा अन्य लोकगीत, लोक नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक
कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
--------------------------------
शिप्रा घाट की
सफाई 28 जनवरी को
देवास
25 जनवरी 2016/ क्लीन
शिप्रा, ग्रीन शिप्रा ऑरगनिक वैली शिप्रा कार्यक्रम के अंतर्गत देवास जिले में
"शिप्रा घाट की सफाई" अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के अगले चरण में
28 जनवरी को शिप्रा घाट की सफाई की जाएगी। इसके लिए शिप्रा घाट के दोनों किनारों को
सौ-सौ मीटर के दायरे में 3-3 सेक्टर चिंहाकित किए गए हैं।
सेक्टर
क्रमांक एक एवं 2 में जनपद पंचायत देवास, सेक्टर क्रमांक 3 में कृषि विभाग एवं जन अभियान
परिषद व उद्यानिकी विभाग, सेक्टर क्रमांक 4 शिक्षा विभाग, एनएसएस, उपयंत्री, जनपद पंचायत
देवास तथा सेक्टर क्रमांक 5 एवं 6 में एनसीसी एवं
नेहरू युवा केंद्र कार्य करेगी। इसके तहत वे घाट के किनारों से गाद निकालना
व उनका उचित स्थल पर व्यवस्थापन करना तथा आसपास पड़े हुए पॉलीथीन एवं अन्य प्रकार के
कचरों को उठाकर उनका प्रबंधन करेगी।
--------------------------------
ईपिक प्राप्त
होने के साथ ही मतदान करने की जिम्मेदारी भी मिली है
राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा
देवास 25 जनवरी
2016/ नवीन
मतदाताओं को फोटोयुक्त निर्वाचक परिचय पत्र प्राप्त
होने के साथ ही निर्वाचन
के दौरान मतदान करने की जिम्मेदारी भी मिली है। उन्हें
मतदान करने की इस जिम्मेदारी
का पूर्ण निष्ठा
एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन
करना होगा तभी फोटोयुक्त
निर्वाचक परिचय पत्र की सार्थकता
साबित होगी।
राष्ट्रीय
मतदाता दिवस पर सोमवार 25 जनवरी को मल्हार स्मृति मंदिर देवास में आयोजित मतदाता जागरूकता
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने उक्त विचार व्यक्त
किए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रबल सिपाहा, अपर कलेक्टर डॉ. कैलाश बुंदेला, डिप्टी
कलेक्टर मुश्ताक अहमद, एसडीएम सारिका भूरिया के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी, नवीन मतदाता आदि उपस्थित थे।
लोकतंत्र का
मूल है मतदाता
कार्यक्रम
में अपर कलेक्टर डॉ. कैलाश बुंदेला ने कहा कि लोकतंत्र का मूल आधार उसके मतदाता होते
हैं। एक मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में होना तथा
सभी के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करना आवश्यक है। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं
को उनके इस अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए अपनी स्थापना के दिवस 25 जनवरी को पूरे
देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की है।
एक वोट से क्या
होगा, इस धारणा को बदलें
कार्यक्रम
में जिला पंचायत सीईओ श्री सिपाहा ने कहा कि मेरे एक वोट से क्या होगा, मतदाताओं को
इस धारणा को बदलकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। विगत विधानसभा एवं लोकसभा
निर्वाचनों में एक मत से हार अथवा जीत के कई उदाहरण प्राप्त हुए हैं। उन्होंने मतदाताओं
से आग्रह किया कि वे स्वतंत्र, निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
मुख्य निर्वाचन
आयुक्त के संदेश का वाचन
कार्यक्रम में निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन
आयोग नसीम जैदी के मतदाता जागरूकता संदेश का प्रदर्शन भी किया गया।
नवीन मतदाताओं को फोटो परिचय पत्र वितरित
कार्यक्रम
में नवीन मतदाताओं फोटोयुक्त निर्वाचक परिचय पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम
में मनोज पाटीदार, यशवंत कुशवाह, शेखर जाधव, अक्षय, अंकुश गोयल, दीपक चौहान, जितेंद्र
प्रजापति, दीपक पटेल, अखिलेश नागर, अदिति भावसार, देवांशु वर्मा, हर्षित चौधरी, महजबी
खान, अमित लोधी, आदि को प्रशस्ति
पत्र प्रदान किये गये।
बीएलओ को दिया
पुरूस्कार
कार्यक्रम
में मतदाता जागरूकता के तहत अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ को पुरस्कृत सम्मानित किया
गया। सम्मानित बीएलओ में अख्तर बी, महेश राठौर,
मोहन कौशल, रमेश टेलर, इकबाल शेख, देवकरण सोलंकी, हीरालाल जामगोद, रेलम परमार,
ममता बामनिया, नंदिता जोशी आदि शामिल है।
मतदाता जागरूकता
की शपथ दिलाई
कार्यक्रम
का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण
कर किया। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने उपस्थित सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
शपथ
हम, भारत
के मतदाता, लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए, एतत् द्वारा शपथ लेते हैं कि हम हमारे राष्ट्र की लोकतांत्रिक परंपरा तथा प्रतिष्ठा
को बनाए रखेंगे तथा किसी प्रकार के धर्म, जाति, प्रजाति, समुदाय, भाषा तथा प्रभोलन
से प्रभावित हुए बिना प्रत्येक चुनाव को निर्भय होकर स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्वक
संपन्न कराएंगे।
---------------------------------
मतदाता जागरूकता
रैली निकाली गई
देवास 25
जनवरी 2016/
मतदाता दिवस पर सोमवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली
गई। रैली शासकीय नारायण विद्या मंदिर उत्कृष्ट विद्यालय से नगर निगम, तहसील चौराहा
होते हुए मल्हार स्मृति मंदिर में सम्पन्न हुई। इस रैली में शासकीय सेवक/ विद्यार्थी
आदि शामिल हुए।
-------------------------------
श्रम विभाग में
पंजीयन एवं अनुज्ञप्तियां अब ऑनलाइन
देवास 25 जनवरी
2015/ श्रम
विभाग द्वारा "ईज ऑफ डुईंग बिजनेस" के अंतर्गत विभिन्न श्रम कानूनों में
प्रदान किए जाने वाले पंजीयन तथा अनुज्ञप्तियों को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया प्रारंभ
की जा चुकी है। विभाग में अब तक मप्र दुकान
एवं स्थापना अधिनियम (गुमास्ता कानून) तथा कारखाना अधिनियम के अंतर्गत पंजीयन, लाइसेंस
तथा नक्शा अनुमोदन आदि कार्यों को एवं निर्माण श्रमिकों के पंजीयन और प्रमुख योजनाओं
में हितलाभ वितरण के कार्यों को पूर्णत: ऑन लाइन किया जा चुका है।
श्रम पदाधिकारी देवास एपी सक्सेना ने बताया है कि ठेका श्रम अधिनियम
1970 के अंतर्गत प्रमुख नियोजकों के पंजीयन एवं ठेकेदारों को प्रदान किए जाने वाले
लाइसेंस तथा भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार (नियोजन तथा सेवाशतों का विनियम) अधिनियम
1996 के अंतर्गत बिल्डर्स के पंजीयन संबंधी आवेदनों 15 जनवरी 2016 से पूरीऑन लाइन ग्रहण
किया जाएगा तथा इन्हें निर्धारित समय सीमा में ऑन लाइन निराकृत किया जाएगा। इसके लिए
श्रम विभाग पोर्टल www.labour.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आज से प्रारंभ
होगी मोबाइल सेवा
श्रम पदाधिकारी एपी सक्सेना ने बताया है कि शासन द्वारा विभन्न श्रम
विभागीय सेवाओं को "डिजीटल इंडिया" कार्यक्रम के अंतर्गत गणतंत्र दिवस
26 जनवरी से मोबाइल एप- "एम-श्रम सेवा एप" प्रारंभ की जाएगी। इसके माध्यम से नागरिकों को हर
प्रकार की जानकारी प्राप्त होगी।
ऐसे करें डाउनलोड
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि एप को डाउनलोड करने के लिए मोबाइल पर
गूगल प्ले स्टोर में जाकर इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
यह सुविधा मिलेगी
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि दुकान एवं स्थापनाओं के पंजीयन एवं नवीनीकरण
संबंधी आवेदनों की स्थिति जानने एवं पंजीयन प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की सुविधा। कारखानों
के पंजीयन संबंधी आवेदनों की स्थिति जानने एवं अनुज्ञप्ति डाउनलोड करने की सुविधा।
ठेका श्रम अधिनियम के अंतर्गत प्रमुख नियोजक के पंजीयन एवं ठेकेदारों की अनुज्ञप्ति
की स्थिति जानने की सुविधा। भवन एवं अन्य संनिर्माण संस्थानों के पंजीयन के लिए ऑन
लाइन आवेदन की स्थिति जानने की सुविधा। ईज ऑफ डूईंग बिजनेस के अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं
की जानकारी। महत्वपूर्ण विभागीय आदेश, परिपत्र, सूचनाएं एवं घटनाओं की जानकारी। प्रचलित न्यूनतम वेतन की जानकारी। विभागीय लोक सेवाओं की
जानकारी प्राप्त की सकेगी।
-----------------------------
No comments:
Post a Comment