12-04-2016
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
॥ स मा चा र॥
कलेक्टर एसपी ने किया सैटेलाइट
टाउन का निरीक्षण
देवास
12 अप्रैल 2016/ कलेक्टर
आशुतोष अवस्थी और पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला ने आज मंगलवार को सिंहस्थ के लिए बनाए
जा रहे सैटेलाइट टाउन का निरीक्षण किया । उज्जैन जाने वाले सिंहस्थ यात्रियों के लिए
उज्जैन रोड में सिंगावदा और विजयागंज मंडी रोड जंक्शन पर दो सैटेलाइट टाउन बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक टाउन नौ-नौ हैक्टेयर
जमीन पर बनाया जा रहा है। यहां यात्रियों के लिए विश्राम, शौचालय, पेयजल, पार्किंग
की व्यवस्था रहेगी।
कलेक्टर ने सिंगावदा में बिजली के तारों को नीचे
झूलते हुए पाए जाने पर तत्काल खंबों की शिफ्टिंग या तारों के सुधार के निर्देश एमपीईबी
को दिए। आंगनवाड़ी केंद्र के निकट ट्रांसफॉर्मर में खुले हुए तारों को भी पूरी सुरक्षा के साथ व्यवस्थित
करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ला ने सैटेलाइट टाउन में पर्याप्त पुलिस
बल की तैनाती के निर्देश अधीनस्थों को दिए। उन्होंने कहा कि यहां पर्याप्त रोशनी के
प्रबंध हों। निरीक्षण के दौरान एडीएम कैलाश बुंदेला, आयुक्त नगर निगम हिमांशु सिंह,
एसडीएम सारिका भूरिया, तहसीलदार नरेंद्र यादव एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।
-------------------------------------
शहर के सौंदर्यीकरण में आगे
आ रहे हैं नागरिक
देवास
12 अप्रैल 2016/ शहर
के सौंदर्यीकरण में नागरिकगण भी सहभागी बन रहे हैं। कलेकटर आशुतोष अवस्थी और महापौर
सुभाष शर्मा द्वारा उद्योगपतियों और समाजसेवियों की विगत माह बताई गई बैठक के अच्छे
परिणाम मिलने लगे है। रेस्टोरेंट संचालकों देवकरण खींची और शकील खत्री ने एबी रोड बावड़िया
में बीस गमले रखकर उनके फूलदार पौधे लगाए हैं। श्री खींची द्वारा इनमें नियमित रूप
से पानी भी दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि गजरा गियर्स और टाटा इंटरनेशनल जैसी औद्योगिक
इकाईयां भी नगर के प्रमुख चौराहों को संवारने का काम हाथ में ले चुकी है।
---------------------------------
ग्रामीण अंचल में तालाब गहरीकरण
और चौपाल आरंभ
देवास
12 अप्रैल 2016/ कलेक्टर
आशुतोष अवस्थी के निर्देश पर राजस्व प्रशासन द्वारा ग्रामीण अंचल में तालाब गहरीकरण
के काम आरंभ कराए जा रहे हैं। कन्नौद एसडीएम रंजना पाटने ने ग्राम थूरिया में ग्रामीणों
के साथ मिलकर आज तालाब गहरीकरण आरंभ किया। एसडीएम और तहसीलदारों द्वारा जनपद के सीईओ
को साथ लेकर रात्रि चौपाल की श्रंखला भी आरंभ कर दी गई है।
-----------------------------
प्रभारी मंत्री
द्वारा ग्रामोदय में सहभागिता का आह्वान
देवास 12 अप्रैल
2016/
देवास जिले में
14 अप्रैल से ग्रामोदय से भारत उदय अभियान संचालित कर ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। जिले के प्रभारी मंत्री श्री सुरेंद्र
पटवा ने कहा है कि ग्राम सभा में व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा रखी गई मांग
की पूर्ति के प्रयास साध्यता के अनुरूप किया जाएगा। ग्रामोदय से भारत उदय अभियान में
ग्राम वासियों से यह अनुरोध है कि, वे बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर
अपनी व्यक्तिगत समस्याओं तथा हितग्राही मूलक योजना में सम्मिलित करने की मांग के अतिरिक्त
ग्राम के समग्र विकास के विषय में सकारात्मक चर्चा अवश्य करें। श्री पटवा ने जनप्रतिनिधियों
से यह अपेक्षा की है कि वह ग्रामवासियों को हितग्राही मूलक, सामुदायिक कार्य भारत सरकार
तथा मप्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर उनमें भागीदारी
सुनिश्ति करवाएं।
------------------------------
कलेक्टर एवं एसपी ने की जनसनुवाई
देवास, 12 अप्रैल 2016/ जिला मुख्यालय में
जनसुनवाई में आज मंगलवार को मल्हार स्मृति मंदिर में आवेदकों ने कलेक्टर आशुतोष अवस्थी
एवं पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला के समक्ष आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। कलेक्टर एसपी
ने सभी पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश
दिए। जनसुनवाई में एडीएम कैलाश बुंदेला, एसडीएम सारिका भूरिया तथा अन्य विभागों के
जिला अधिकारी भी उपस्थित थे।
ग्राम रोजगार सहायक संविदा
नियुक्त में हुई गड़बड़ी
जनसुनवाई में आवेदक इंदरसिंह बमानिया निवासी ग्राम
जामली तहसील सोनकच्छ ने आवेदन देते हुए बताया है कि जनपद पंचायत सोनकच्छ द्वारा प्रकाशित
विज्ञप्ति अनुसार ग्राम रोजगार सहायक संविदा पद के लिए पात्र होने पर आवेदन दिया था।
आवेदन पत्र के साथ सभी दस्तावेज संलग्न लगाए गए थे। दस्तावेजों के आधार पर 27 जनवरी
2016 को जारी सूची में उसका नंबर प्रथम था, लेकिन बाद में 8 मार्च 2016 को आपत्ति आमंत्रित
की गई जिसमें उसका नंबर 12वां हो गया। उसका आवेदन निरस्त करके उसकी जगह अन्य व्यक्ति
को काम पर रख लिया गया। उसे नियमित प्रक्रिया से नियुक्त्िा पत्र दिया जाएं। इस पर
कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
शराब की दुकान हटवाएं
जनसुनवाई में कन्नौद के वार्ड क्रमांक 9 के रहवासी
के अलावा नगर के अभिभाषक संघ, मां नर्मदा उत्सव समिति बावड़ी हनुमान मंदिर, मप्र श्रमजीवी
पत्रकार संघ, श्रीरामस्नेही संप्रदाय, कन्नौद प्रेस परिषद, शारदा निकेतन पब्लिक स्कूल
कन्नौद तथा प्रिंस कांवेंट स्कूल के आवेदकों ने आवेदन देते हुए बताया है कि वार्ड क्रमांक
9 में रहवासी इलाका है। यहां पर देशी शराब की दुकान खुलने जा रही है। उस शराब की दुकान
का निर्माण कार्य बंद कर शराब की दुकान को हटवाया जाएं। इस पर कलेक्टर ने जांच कर कार्रवाई
के निर्देश संबंधित को दिए।
योजना का लाभ दिलाने के लिए मांगे जा रहे पैसे
आवेदिका प्रेमाबाई पति प्यारेलाल ग्राम भयागांव
तहसील टोंकखुर्द ने आवेदन देते हुए बताया है कि उसे शौचालय निर्माण योजना के तहत उसे
राशि स्वीकृत हुई है। ग्राम पंचायत गुराड़िया सूरदार सरपंच कमलसिंह पर्वतसिंह द्वारा
योजना का लाभ दिलवाने के एवज में रुपयों की मांग की जा रही है। आवेदन पर सुनवाई करते
हुए कलेकटर ने जांच कर संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए है।
सागवान बगीचे को नष्ट कर अवैध
तरीके से रास्ता बनाया जा रहा
जनसुनवाई में आवेदक देवीलाल पिता परबतसिंह ग्राम
चांदगढ़ तहसील टोंकखुर्द ने आवेदन देते हुए बताया है कि उसकी जमीन पर लगा सागवान का
बगीचा ग्मोशिया कंपनी पवन ऊर्जा चक्की द्वारा नष्ट किया जा रहा है। जिससे उसे करीब
13 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। इस पर कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए जांच के
निर्देश दिए।
शासकीय रास्ते पर किया अतिक्रमण
हटवाए
आवेदक नाथूसिंह सेवाजी यादव निवासी ग्राम डकाच्या
तहसील सोनकच्छ ने आवेदन देते हुए बताया है कि बागली रोड से लगा हुआ रास्ता जो ग्राम
पांदाजागीर होते हुए बड़ली पर जाता है, जहां पर पांदाजागीर के शासकीय रास्ते पर लोगों
ने अवैध अतिक्रमण कर लिया है। जिससे गांव के लोगों को खेतों पर जाने में परेशानियों
का सामना करना पड़ता है, उस रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाए। कलेक्टर ने जांच कर कार्रवाई
के निर्देश तहसीलदार सोनकच्छ को दिए।
---------------------------------
जिला योजना समिति की बैठक निरस्त
देवास, 12 अप्रैल 2016/ कलेक्टर आशुतोष अवस्थी
ने बताया है कि 13 अप्रैल को प्रस्तावित जिला योजना समिति की बैठक अपरिहार्य कारण से
स्थगित कर दी गई है।
-------------------------------
ग्राम सभा में होगा हितग्राहीमूलक
योजनाओं का चिन्हांकन
देवास
12 अप्रैल 2016/ ग्रामोदय
भारत के अभियान के तहत ग्राम सभा के दूसरे
दिन हितग्राहीमूलक योजनाओं में जरूरतमंदों को चिन्हांकन होगा। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी
ने कहा है कि जो भी ग्रामीण योजनाओं से लाभ उठाना चाहते हैं वे ग्राम सभा में अवश्य
पहुंचे।
सीईओ जिला पंचायत प्रबल सिपाहा ने बताया है कि
ग्राम सभा में केंद्र शासन द्वारा प्रवर्तित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री
ग्रामीण आवास योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा
योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा
योजना, मनरेगा, पेंशन योजनाएं, राष्ट्रीय परिवार सहायता, स्वच्छ भारत मिशन, इंदिरा
आवास मिशन के तहत हितग्राहियों का चयन होगा। राज्य प्रवर्तित मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी
योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार
येाजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक येाजना, मुख्यमंत्री
भवन कर्मकार एवं अन्य सनिर्माण मंडल द्वारा संचालित योजना, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा
योजना, मुख्यमंत्री राज्य बीमारी सहायता योजना,
मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना तथा मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत भी हितग्राहियों
को चयन किया जाएगा।
------------------------


No comments:
Post a Comment